टैरो साप्ताहिक राशिफल 12 से 18 जुलाई, 2026: दुनियाभर के कई लोकप्रिय टैरो रीडर्स और ज्योतिषियों का मानना है कि टैरो व्यक्ति की जिंदगी में भविष्यवाणी करने का ही काम नहीं करता बल्कि यह मनुष्य का मार्गदर्शन भी करता है। कहते हैं कि टैरो कार्ड अपनी देखभाल करने और खुद के बारे में जानने का एक ज़रिया है।

टैरो इस बात पर ध्यान देता है कि आप कहां थे, अभी आप कहां हैं या किस स्थिति में हैं और आने वाले कल में आपके साथ क्या हो सकता है। यह आपको ऊर्जा से भरपूर माहौल में प्रवेश करने का मौका देता है और अपने भविष्य के लिए सही विकल्प चुनने में मदद करता है। जिस तरह एक भरोसेमंद काउंसलर आपको अपने अंदर झांकना सिखाता है, उसी तरह टैरो आपको अपनी आत्मा से बात करने का मौका देता है।
आपको लग रहा है कि जैसे जिंदगी के मार्ग पर आप भटक गए हैं और आपको दिशा या सहायता की ज़रूरत है। पहले आप टैरो का मजाक उड़ाते थे लेकिन अब आप इसकी सटीकता से प्रभावित हो गए हैं या फिर आप एक ज्योतिषी हैं जिसे मार्गदर्शन या दिशा की ज़रूरत है। या फिर आप अपना समय बिताने के लिए कोई नया शौक ढूंढ रहे हैं। इन कारणों से या अन्य किसी वजह से टैरो में लोगों की दिलचस्पी काफी बढ़ गई है। टैरो डेक में 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है। इन कार्ड्स की मदद से आपको अपने जीवन में मार्गदर्शन मिल सकता है।
टैरो की उत्पति 15वीं शताब्दी में इटली में हुई थी। शुरुआत में टैरो को सिर्फ मनोरंजन के रूप में देखा जाता था और इससे आध्यात्मिक मार्गदर्शन लेने का महत्व कम था। हालांकि, टैरो कार्ड का वास्तविक उपयोग 16वीं सदी में यूरोप के कुछ लोगों द्वारा किया गया जब उन्होंने जाना और समझा कि कैसे 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है, उसी समय से इसका महत्व कई गुना बढ़ गया।
टैरो एक ऐसा ज़रिया है जिसकी मदद से मानसिक और आध्यात्मिक प्रगति को प्राप्त किया जा सकता है। आप कुछ स्तर पर अध्यात्म से, थोड़ा अपनी अंतरात्मा से और थोड़ा अपने अंतर्ज्ञान और आत्म-सुधार लाने से एवं बाहरी दुनिया से जुड़ें।
तो आइए अब इस साप्ताहिक राशिफल की शुरुआत करते हैं और जानते हैं कि 12 से 18 जुलाई, 2026 तक का यह सप्ताह राशि चक्र की सभी 12 राशियों के लिए किस तरह के परिणाम लेकर आएगा?
दुनियाभर के विद्वान टैरो रीडर्स से करें कॉल/चैट पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी
टैरो साप्ताहिक राशिफल 12 से 18 जुलाई, 2026: राशि अनुसार राशिफल
मेष राशि
प्रेम जीवन: सिक्स ऑफ वैंड्स
आर्थिक जीवन: सिक्स ऑफ कप्स
करियर: टू ऑफ पेंटाकल्स
स्वास्थ्य: द हाई प्रीस्टेस
मेष राशि के जातकों को सिक्स ऑफ वैंड्स प्राप्त हुआ है और यह कहता है कि आप अपने रिश्ते में समस्याएं पैदा न होने दें और अगर कोई समस्या है, तो उसका जल्द ही समाधान कर लें। वहीं, इस राशि के शादीशुदा जातकों को साथी के साथ यादगार लम्हें बिताने का मौका मिलेगा। ऐसे में, आप दोनों के बीच प्रेम बढ़ेगा।
आर्थिक जीवन में सिक्स ऑफ़ कप्स का आना दर्शाता है कि इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। यह समय सामान्य रूप से खरीद-बिक्री के लिए शानदार रहेगा। हालांकि, किसी भी तरह का निवेश करने से पूर्व आपको जीवन में उत्पन्न परिस्थितियों पर नज़र डालनी होगी।
करियर के क्षेत्र में टू ऑफ पेंटाकल्स का आना बता रहा है कि यह सप्ताह कार्यक्षेत्र के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं, तो आपके मन में ट्रांसफर का भय बना रह सकता है, लेकिन आपको आपको धैर्यपूर्वक अपना काम करने की सलाह दी जाती है।
स्वास्थ्य के संबंध में द हाई प्रीस्टेस कहता है कि इस सप्ताह आपकी सेहत काफ़ी अच्छी रहेगी और ऐसे में, आप मानसिक रूप से भी प्रसन्न दिखाई देंगे। आपकी सोच सकारात्मक बनेगी और इस दौरान पूजा-पाठ, योग तथा ध्यान जैसी आध्यात्मिक गतिविधियों के प्रति आपका झुकाव बढ़ेगा।
अफर्मेशन: मैं स्वयं को देखे जाने, सुने जाने और सराहे जाने को स्वीकार करता/करती हूँ।
AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।
वृषभ राशि
प्रेम जीवन: एट ऑफ कप्स
आर्थिक जीवन: टू ऑफ स्वॉर्ड्स
करियर: फाइव ऑफ वैंड्स
स्वास्थ्य: नाइट ऑफ स्वॉर्ड्स
वृषभ राशि वालों को प्रेम जीवन में एट ऑफ कप्स कार्ड मिला है जो दर्शाता है कि इस सप्ताह आपके रिश्ते में तनाव बढ़ सकता है। साथ ही, आप दोनों के बीच प्रेम और भावनात्मक जुड़ाव की कमी रह सकती है। इस समय आप अपने विचारों को सकारात्मक दिशा में आगे लेकर जाने का प्रयास करें। साथी के साथ बेकार के विवादों में पड़ने से बचें, अन्यथा आप दोनों के बीच दूरियां बढ़ सकती हैं।
आर्थिक जीवन में टू ऑफ स्वॉर्ड्स का मिलना कहता है कि इस सप्ताह आपको आर्थिक जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको आय के पुराने स्रोतों पर पुनः विचार करना होगा और उन्हें नज़रअंदाज़ करने से बचें। संपत्ति से जुड़े विवाद मानसिक तनाव को बढ़ा सकते हैं, इसलिए ऐसे मामलों को समझदारी से आपको संभालना होगा।
करियर के संबंध में फाइव ऑफ वैंड्स प्राप्त हुआ है और यह बता रहा है कि कार्यक्षेत्र में विवाद और प्रतिस्पर्धा का माहौल बना रह सकता है। ऐसे में, तनाव बढ़ने की आशंका है, इसलिए स्वयं को काम में व्यस्त रखने का प्रयास करें। इस दौरान आपको सहकर्मियों का ज्यादा साथ नहीं मिलेगा, इसलिए आप अपना व्यवहार सकारात्मक रखें और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने की कोशिश करें।
स्वास्थ्य को देखें, तो नाइट ऑफ स्वॉर्ड्स का आना बताता है कि आपको सेहत को लेकर सतर्क रहना होगा, विशेष रूप से यात्रा करते समय। इन जातकों को ब्लड प्रेशर, अत्यधिक सक्रियता, बेचैनी या तनाव से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं इसलिए आप अपना ध्यान रखें।
अफर्मेशन: मैं अपने जीवन की सभी अच्छी चीजों के लिए आभारी हूँ।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
मिथुन राशि
प्रेम जीवन: एट ऑफ स्वॉर्ड्स
आर्थिक जीवन: किंग ऑफ स्वॉर्ड्स
करियर: द स्टार
स्वास्थ्य: एट ऑफ पेंटाकल्स
मिथुन राशि वालों को प्रेम जीवन में एट ऑफ स्वॉर्ड्स बताता है कि इस सप्ताह किसी तीसरे व्यक्ति की दखलंदाज़ी की वजह से आपके रिश्ते में समस्याएं बढ़ सकती है। आपसी तालमेल और विश्वास को मज़बूत करने का प्रयास करें। वहीं, इस राशि के जातकों के शादीशुदा जीवन में बहस या मतभेद होने की आशंका है।
आर्थिक जीवन में किंग ऑफ स्वॉर्ड्स का आना दर्शाता है कि यह समय धन, भूमि, वाहन और भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति की दृष्टि से अनुकूल रह सकता है। धन से जुड़े मामलों में किए गए प्रयासों में आपको सफलता मिल सकती है। आपको आय के नए स्रोत मिल सकते हैं जिससे आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी।
द स्टार कहता है कि यह सप्ताह आपके पेशेवर जीवन में प्रगति और सफलता लेकर आएगा। इस अवधि में आपको नौकरी में मनचाही सफलता मिल सकती है। इस अवधि में विरोधियों पर जीत पाना आपके लिए आसान रहेगा। आपको अपनी प्रतिभा और क्षमताओं को साबित करने के शानदार अवसर प्राप्त हो सकते हैं। जो जातक कोई नया कार्य या न्य व्यापार शुरू करने का सोच रहे हैं, उनके लिए यह समय शुभ रहेगा।
स्वास्थ्य को देखें, तो एट ऑफ पेंटाकल्स का आना कहता है कि इस दौरान आपकी सेहत सामान्य रहेगी। साथ ही, आप मानसिक तनाव में आ सकते हैं और काम के बोझ की वजह से आपको थकान महसूस हो सकते हैं। तले-भुने और भारी भोजन खाने से बचें। खुद को पर्याप्त आराम दें।
अफर्मेशन: मैं अपनी आंतरिक शक्ति और बुद्धि पर विश्वास करता/करती हूँ।
कर्क राशि
प्रेम जीवन: सेवेन ऑफ स्वॉर्ड्स
आर्थिक जीवन: द टॉवर
करियर: द डेविल
स्वास्थ्य: क्वीन ऑफ कप्स
कर्क राशि के जातकों को सेवेन ऑफ स्वॉर्ड्स प्राप्त हुआ है और यह बता रहा है कि इस सप्ताह आपके रिश्ते में समस्याएं बढ़ सकती हैं। किसी भी समस्या को शांतिपूर्वक सुलझाने का प्रयास करें, अन्यथा रिश्ते में दूरी या दरार आने की संभावना बन सकती है। धैर्य और समझदारी से काम लेना आपके लिए लाभकारी साबित होगा।
आर्थिक जीवन में द टॉवर मिला है और यह भविष्यवाणी कर रहा है कि इस सप्ताह आपको आर्थिक मामलों में सावधानी बरतनी होगी। साथ ही, आपको निवेश करते समय सतर्क रहना होगा क्योंकि आपको हानि हो सकती है। इन जातकों को पैसों का इस्तेमाल बहुत सोच-समझकर करना होगा, परंतु इस दौरान आप नई संपत्ति खरीदने का मन बना सकते हैं।
करियर में आपको द डेविल प्राप्त हुआ है जो दर्शा रहा है कि कार्यक्षेत्र में आपको सहकर्मियों के साथ समस्याओं या मतभेद का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में, आपको अपने गुस्से को क़ाबू में रखना होगा। जिन जातकों का अपना व्यापार है, उन्हें इस दौरान मेहनत करने के बावजूद औसत लाभ की प्राप्ति हो सकती है। ऐसे में, आपको आत्मविश्वास के साथ काम करना होगा। बता दें कि साल के दूसरे भाग में आपको मनचाही सफलता मिल सकती है।
स्वास्थ्य के संबंध में क्वीन ऑफ कप्स का आना दर्शाता है कि यह सप्ताह आपकी सेहत के लिए अनुकूल रहेगा। इस दौरान आपकी रुचि आध्यात्मिक और धार्मिक गतिविधियों में बढ़ सकती है, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आपकी सकारात्मक सोच और दृढ़ संकल्प आपको मानसिक शांति दिलाने का काम करेगी।
अफर्मेशन: मैं ब्रह्मांड के समय और उसकी योजना पर विश्वास करता/करती हूं।
पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट
सिंह राशि
प्रेम जीवन: द डेविल
आर्थिक जीवन: नाइन ऑफ पेंटाकल्स
करियर: एट ऑफ पेंटाकल्स
स्वास्थ्य: फोर ऑफ कप्स
सिंह राशि वालों के प्रेम जीवन में द डेविल का आना दर्शाता है कि इस सप्ताह आपको अपने रिश्ते में विशेष सावधानी बरतनी होगी। आप रिश्ते में आँखें बंद करके साथी पर भरोसा करने से बचें, अन्यथा आपको धोखा मिलने की संभावना है। वैवाहिक जीवन में सुख-शांति की कमी महसूस हो सकती है और जीवनसाथी के साथ आपके मतभेद हो सकते हैं। रिश्ते में आपसी समझ और तालमेल बनाए रखने की आपको सलाह दी जाती है।
आर्थिक जीवन में नाइन ऑफ पेंटाकल्स का मिलना बताता है कि इस सप्ताह आर्थिक जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में किए गए आपके प्रयासों को सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। इस दौरान आय और व्यय के बीच संतुलन बना रहेगा। संपत्ति से जुड़े निवेशों में वृद्धि हो सकती है जिसका लाभ आपको भविष्य में मिल सकता है।
करियर में आपको एट ऑफ पेंटाकल्स प्राप्त हुआ है जो कार्यक्षेत्र में काम के बोझ की तरफ संकेत कर रहा है, जिसके चलते आप तनाव में आ सकते हैं। इस दौरान नौकरीपेशा जातकों को काफ़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। जो जातक पब्लिक सेक्टर में काम करते हैं, उन्हें अपने संपर्कों के माध्यम से अच्छा-ख़ासा लाभ मिल सकता है।
स्वास्थ्य के मामले में फोर ऑफ कप्स कहता है कि इस सप्ताह आपको छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में, आपको अपनी सेहत के प्रति सावधान रहना होगा और साथ ही, अपनी दिनचर्या को भी नियमित रखना होगा। इस दौरान आप तनावपूर्ण जीवनशैली से बचें और अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखें।
अफर्मेशन: मेरे विचार स्पष्ट हैं और मेरा हृदय साफ़ है।
कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर
कन्या राशि
प्रेम जीवन: द हाई प्रीस्टेस
आर्थिक जीवन: किंग ऑफ पेंटाकल्स
करियर: किंग ऑफ कप्स
स्वास्थ्य: द एम्प्रेस
कन्या राशि वालों को प्रेम जीवन में द हाई प्रीस्टेस मिला है जो बता रहा है कि इस सप्ताह रिश्ते में चल रही समस्याओं में कमी आ सकती है। इस दौरान आप अपने साथी की छोटी से छोटी जरूरतों का ध्यान रखेंगे। वैवाहिक जीवन में आप दोनों भावनात्मक रूप से करीब आएंगे जिससे आपके बीच प्रेम और आपसी समझ मज़बूत होगी।
आर्थिक जीवन के लिए किंग ऑफ पेंटाकल्स कह रहा है कि यह सप्ताह आपको पुराने निवेशों के माध्यम से लाभ दिला सकता है। साथ ही, आपको विभिन्न स्रोतों के माध्यम से आय में वृद्धि होगी। इस दौरान धन कमाने की दिशा में किए गए आपके सभी प्रयास सफल हो सकते हैं और आपको सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। इसके परिणामस्वरूप, आप पर्याप्त मात्रा में धन कमाने में सक्षम होंगे।
करियर के क्षेत्र में किंग ऑफ कप्स का आना कहता है कि इस सप्ताह नौकरी में आपको प्रमोशन मिलने के योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र पर आपका प्रभाव बढ़ सकता है और आपको सहकर्मियों से सम्मान की प्राप्ति होगी। साथ ही, वह आपका हर कदम पर साथ मिलेगा।
द एम्प्रेस कहता है कि यह सप्ताह आपके स्वास्थ्य के लिए शुभ कहा जाएगा। आप अपने कार्यों को सकारात्मक सोच के साथ करें। इस दौरान आपको शुद्ध और सात्विक भोजन करने की सलाह दी जाती है जिससे आपके विचार सकारात्मक बने रहेंगे।
अफर्मेशन: ब्रह्मांड मेरे हित के लिए कार्य करेगा।
करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट
तुला राशि
प्रेम जीवन: सिक्स ऑफ वैंड्स
आर्थिक जीवन: द हैंग्ड मैन
करियर: डेथ
स्वास्थ्य: टेन ऑफ स्वॉर्ड्स
तुला राशि वालों के प्रेम जीवन के लिए सिक्स ऑफ वैंड्स बताता है कि यह सप्ताह आपको रिश्ते में मनचाही सफलता दिला सकता है। इस दौरान आप साथी के साथ किसी ट्रिप पर जा सकते हैं। हालांकि, पारिवारिक मामलों को लेकर जीवनसाथी के साथ मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं इसलिए आपको गुस्से और बेकार के विवाद से बचने की सलाह दी जाती है।
आर्थिक जीवन में द हैंग्ड मैन आया है और यह दर्शाता है कि इस सप्ताह आर्थिक मामलों में प्रगति की रफ़्तार धीमे रह सकती है। वाहन खरीदने के योग बन सकते हैं। इस समय आपको किसी भी व्यक्ति को धन उधार देने से बचना होगा, अन्यथा बाद में परेशानियां हो सकती हैं।
करियर के क्षेत्र में द डेविल मिला है जो कार्यक्षेत्र में बदलाव और सावधानी बरतने की तरफ इशारा कर रहा है। इस सप्ताह आपको काम को लेकर सतर्क रहना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको सहकर्मियों के साथ ज्यादा न मिलने की आशंका है।
स्वास्थ्य के मामलों में टेन ऑफ स्वॉर्ड्स कहता है कि जुलाई के इस सप्ताह में आपको स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं परेशान कर सकती हैं। इन जातकों को पैर और हड्डियों से जुड़े रोगों के प्रति सतर्क रहना होगा। आप अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित बनाकर चलें और मसालेदार भोजन का सेवन करें।
अफर्मेशन: आप वह कार्य करें जिससे आपको ख़ुशी मिले।
नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से
वृश्चिक राशि
प्रेम जीवन: ऐस ऑफ पेंटाकल्स
आर्थिक जीवन: फाइव ऑफ पेंटाकल्स
करियर: द मून
स्वास्थ्य: द डेविल
वृश्चिक राशि वालों को प्रेम जीवन में ऐस ऑफ पेंटाकल्स प्राप्त हुआ है और यह बता रहा है कि आपका रिश्ता प्रेम और सौहार्द से भरा रहेगा। ऐसे में, आप दोनों के बीच आपसी तालमेल और सहयोग बढ़ेगा। आपको अपनी सोच सकारात्मक रखें। हालांकि, छोटी-छोटी बातों को लेकर जीवनसाथी के साथ मतभेद होने की संभावना भी बनी रह सकती है।
आर्थिक जीवन के लिए फाइव ऑफ पेंटाकल्स का आना शुभ नहीं कहा जा सकता है। यह कार्ड कहता है कि इस दौरान आपको धन से जुड़े मामलों पर ध्यान देना होगा, अन्यथा आपकी जमा पूंजी में कमी आ सकती है। इन जातकों को आर्थिक स्थिति को लेकर सतर्क रहना होगा और पैसों के लेन-देन को लेकर किसी पर भरोसा न करें।
करियर में द मून प्राप्त हुआ है और यह भविष्यवाणी कर रहा है कि इस सप्ताह आप कार्यों को लेकर कोई नई योजना बनाते हुए नज़र आ सकते हैं। ठीक इसी समय आपको अपने अज्ञात शत्रुओं से सावधान रहना होगा जो आपके द्वारा किए गए कार्यों का लाभ उठाने की कोशिश कर सकते हैं। आपको अपनी योजनाओं को गुप्त रखना होगा।
स्वास्थ्य के मामले में द डेविल का आना तनाव को दर्शाता है। इस सप्ताह आपको सिर दर्द और आँखों में दर्द की समस्या परेशान कर सकती हैं। ऐसे में, आपको अपनी दिनचर्या नियमित रखनी होगी, अन्यथा आप परेशान रह सकते हैं।
अफर्मेशन: मैं सुंदर हूं, मैं सबकुछ पाने के योग्य हूं और मैं प्रेम के योग्य हूँ।
फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा
धनु राशि
प्रेम जीवन: फाइव ऑफ स्वॉर्ड्स
आर्थिक जीवन: पेज ऑफ कप्स
करियर: द हैंग्ड मैन
स्वास्थ्य: फोर ऑफ स्वॉर्ड्स
धनु राशि वालों को प्रेम जीवन में फाइव ऑफ स्वॉर्ड्स प्राप्त हुआ है और यह कहता है कि आपके रिश्ते में अचानक से समस्याएं जन्म ले सकती हैं। इन समस्याओं को तुरंत सुलझाने का प्रयास करें। बता दें कि एक-दूसरे को कम आंकने की वजह से आपको रिश्ते में दूरी महसूस हो सकती है। विवाद और अनावश्यक बहस से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा।
आर्थिक जीवन में पेज ऑफ कप्स का आना कहता है कि इन जातकों को इस सप्ताह आर्थिक जीवन में चल रही समस्याओं का समाधान मिल सकता है। आपको आय के नए स्रोतों से धन लाभ मिल सकता है और साथ ही, आप नया घर या वाहन लेने के बारे में सोच-विचार कर सकते हैं।
करियर के संबंध में द हैंग्ड मैन का आना सलाह देता है कि इस समय कार्यक्षेत्र में किसी बड़े बदलाव से बचें। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह विचार करें। नौकरी में आपके ट्रांसफर के योग बन सकते हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अच्छे संबंध बनाए आपके लिए फलदायी साबित होगा।
स्वास्थ्य की बात करें, तो फोर ऑफ स्वॉर्ड्स भविष्यवाणी कर रहा है कि इस सप्ताह आपको स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं परेशान कर सकती हैं। इस दौरान आप अचानक से बीमार हो सकते हैं इसलिए आप अपना विशेष ध्यान रखें।
अफर्मेशन: मैं स्वयं को प्राप्त होने वाले नए अवसरों का स्वागत करता/करती हूं।
रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप
मकर राशि
प्रेम जीवन: टेन ऑफ स्वॉर्ड्स
आर्थिक जीवन: सिक्स ऑफ कप्स
करियर: फोर ऑफ वैंड्स
स्वास्थ्य: द सन
मकर राशि वालों के प्रेम जीवन में टेन ऑफ स्वॉर्ड्स मिला है और यह दर्शा रहा है कि इस सप्ताह आपको रिश्ते में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। आप दोनों के बीच होने वाले मतभेदों को सुलझाने का प्रयास करें। इस दौरान शादीशुदा जातकों के बीच छोटी-छोटी बातों पर बहस हो सकती है जिन्हें आपको हल करना होगा।
सिक्स ऑफ कप्स भविष्यवाणी कर रहा है कि आर्थिक मामलों में चल रही परेशानियां इस सप्ताह कम हो सकती हैं। बचत में वृद्धि होने की संभावना है। इस दौरान आप नई संपत्ति खरीदने का मन बना सकते हैं। मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने छोटे भाई-बहनों का हर कदम पर साथ मिलेगा।
फोर ऑफ वैंड्स आपको पेशवर जीवन में प्राप्त हुआ है जो करियर में आपको संतुष्ट की तरफ संकेत कर रहा है। कार्यक्षेत्र में आपको प्रगति देखने को मिलेगी और आपके सहकर्मी भी आपका साथ देंगे। नौकरीपेशा जातकों को अचानक लाभ या कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है।
स्वास्थ्य के संबंध में द सन कहता है कि इस सप्ताह आपकी सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन आपको अपनी जीवनशैली नियमित रहेगी। हालांकि, आपको आलस से बचना होगा।
अफर्मेशन: मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहा/रही हूँ।
ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।
कुंभ राशि
प्रेम जीवन: ऐस ऑफ कप्स
आर्थिक जीवन: फोर ऑफ कप्स
करियर: नाइट ऑफ स्वॉर्ड्स
स्वास्थ्य: एट ऑफ स्वॉर्ड्स
कुंभ राशि वालों के प्रेम जीवन में ऐस ऑफ कप्स आया है और यह दर्शाता है कि इस सप्ताह प्रेम संबंधों में चल रही समस्याओं में कमी आ सकती है, जिससे आपके रिश्ते में खुशियां बढ़ सकती हैं। आप दोनों को एक-दूसरे पर भरोसा करना सीखना होगा।
आर्थिक जीवन में फोर ऑफ कप्स प्राप्त हुआ है जो दर्शा रहा है कि कार्यक्षेत्र में चल रही समस्याओं को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें। निजी क्षेत्र में काम कर रहे जातकों के लिए परिस्थितियां सामान्य रूप से अनुकूल रह सकती हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने आपके लिए लाभदायक रहेगा।
जब बात आती है करियर की, तो नाइट ऑफ स्वॉर्ड्स दर्शाता है कि कार्यक्षेत्र में चल रही समस्याओं का आपको शांतिपूर्ण समाधान करना होगा। इस मामले में आपको लापरवाही करने से बचें। शरीर में दर्द या पेट से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। संतुलित जीवनशैली अपनाएं और अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित करना होगा।
स्वास्थ्य के मामले में एट ऑफ स्वॉर्ड्स का भविष्यवाणी कर रहा है कि इस सप्ताह स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंताएं बढ़ सकती हैं। इस मामले में लापरवाही न करें। साथ ही, आपको शरीर में दर्द या पेट में दर्द से जुड़ी समस्याओं से दो-चार करना पड़ सकता है। ऐसे में, आप संतुलित जीवनशैली अपनाएं और अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित करें।
अफर्मेशन: मैं हर में खुशी को चुनता/चुनती हूं
मीन राशि
प्रेम जीवन: टू ऑफ कप्स
आर्थिक जीवन: टू ऑफ पेंटाकल्स
करियर: थ्री ऑफ स्वॉर्ड्स
स्वास्थ्य: द टॉवर
मीन राशि वालों को प्रेम जीवन में टू ऑफ कप्स प्राप्त हुआ है। यह बता रहा है कि इस सप्ताह आप जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मनचाही परिणाम पाने में सफल होंगे। ऐसे में, आप दोनों के बीच आपसी समझ और तालमेल में वृद्धि होगी जिसके चलते आप प्रसन्न दिखाई देंगे।
आर्थिक जीवन में टू ऑफ पेंटाकल्स का आना कहता है कि इस सप्ताह आपको धन से जुड़े मामलों में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। आपके आय भी इस दौरान प्रभावित हो सकती है और बेकार के खर्चों में वृद्धि हो सकती है। किसी भी तरह की खरीद-बिक्री में जल्दबाज़ी न करें।
करियर के क्षेत्र में थ्री ऑफ स्वॉर्ड्स मिला है और यह बता रहा है कि कार्यक्षेत्र में शत्रुओं द्वारा आपके खिलाफ षड्यंत्र रचे जाने की संभावना है। पार्टनरशिप में काम करने के लिए यह सप्ताह आपके लिए बहुत ज्यादा अच्छा नहीं जा सकता है इसलिए आपको सावधानी से कार्य करने होंगे। साथ ही, आपको प्रतिद्वंदियों से सावधान रहना होगा।
स्वसस्थ्य के मामले में द टॉवर का आना कहता है कि इस सप्ताह आपको स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतनी होगी। बीमारी के किसी भी तरह के लक्षणों को नज़रअंदाज़ न करें और समय रहते हुए तुरंत जरूरी कदम उठाएं। मानसिक तनाव और चिंता के कारण थकान तथा अनिद्रा की समस्या घेर सकती है। इस दौरान आपको भारी चीज़ों के खाने-पीने से बचना होगा।
अफर्मेशन: मैं स्वयं की देखभाल करने के योग्य हूँ और अपनी स्वास्थ्य को प्राथमिकता देता/देती हूँ।
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
टैरो कार्ड में शादी-विवाह का फोर ऑफ वैंड्स प्रतिनिधित्व करता है।
टैरो कार्ड में कुल 22 मेजर अर्काना कार्ड्स आते हैं।
टैरो कार्ड्स में द हाई प्रीस्टेस कार्ड भावनाओं से जुड़ा है।