साप्ताहिक राशिफल: 29 जून से 05 जुलाई, 2026

इस सप्ताह ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत: जानें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट और शुभ संयोग!

साप्ताहिक राशिफल 29 जून से 05 जुलाई 2026: एस्ट्रोसेज एआई एक बार फिर अपने पाठकों के लिए साप्ताहिक राशिफल का यह खास ब्लॉग लेकर आया है, जिसमें आपको 29 जून से 05 जुलाई 2026 तक के सप्ताह की संपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। यह सप्ताह न केवल जून महीने के समापन का संकेत देगा, बल्कि जुलाई महीने की नई शुरुआत के साथ आपके जीवन में नए अवसर और चुनौतियां भी लेकर आ सकता है। ऐसे में हर किसी के मन में यह जानने की उत्सुकता बनी रहती है कि आने वाला सप्ताह उनके लिए कैसा रहेगा।

यह भी पढ़ें: राशिफल 2026

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी  

क्या इस सप्ताह आपके करियर में तरक्की के योग बनेंगे या फिर आपको और मेहनत करने की आवश्यकता होगी? क्या प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी या कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा? वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी या किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है? व्यापार और आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी? आपके इन सभी सवालों के जवाब आपको इस साप्ताहिक राशिफल ब्लॉग में विस्तार से मिलेंगे। 

वैदिक ज्योतिष पर आधारित यह “साप्ताहिक राशिफल” हमारे अनुभवी ज्योतिषियों द्वारा ग्रहों और नक्षत्रों की चाल, दशा और स्थिति का गहन अध्ययन करने के बाद तैयार किया गया है। इस ब्लॉग में आपको आने वाले 7 दिनों की भविष्यवाणियों के साथ-साथ इस सप्ताह पड़ने वाले व्रत-त्योहार, महत्वपूर्ण ग्रह-गोचर और बैंक अवकाशों की भी पूरी जानकारी दी जाएगी। 

इसके अलावा, इस सप्ताह जन्म लेने वाली प्रसिद्ध हस्तियों के जन्मदिन से भी आपको अवगत कराया जाएगा। तो आइए, बिना किसी देरी के शुरुआत करते हैं इस साप्ताहिक राशिफल की और सबसे पहले जानते हैं इस सप्ताह का हिंदू पंचांग।

इस सप्ताह का ज्योतिषीय तथ्य और हिंदू कैलेंडर की गणना

प्रत्येक माह के हर सप्ताह का अपना महत्व होता है क्योंकि हर दिन से हमारी अनेक आशाएं जुड़ी होती हैं। अगर हम बात करें इस सप्ताह के हिंदू पंचांग की, तो इस सप्ताह का आगाज़ ज्येष्ठा नक्षत्र के अंतर्गत शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि यानी कि 29 जून 2026 को होगा। वहीं, इस हफ़्ते का समापन पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के तहत कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि यानी कि 05 जुलाई 2026 को हो जाएगा। यह सप्ताह धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष माना जाएगा क्योंकि इस हफ़्ते में कुछ बड़े पर्व भी मनाए जाएंगे। चलिए आगे बढ़ते हैं और सबसे पहले नज़र डालते हैं 29 जून से 05 जुलाई 2026 के दौरान पड़ने वाले व्रत-त्योहारों पर। 

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा  

इस सप्ताह में कब-कब पड़ेगा कौन सा त्योहार?

हर इंसान के जीवन में व्रत और त्योहार खुशियां, उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आते हैं। हालांकि, आज व्यक्ति अपनी भागदौड़ भरी ज़िन्दगी में व्यस्त होने के कारण इन महत्वपूर्ण दिनों को भूल जाता है। ऐसा आपके साथ न हो और आप हर व्रत और त्योहार को ख़ुशी-खुशी मन सकें इसलिए हम अपने इस ब्लॉग में आपको इस सप्ताह (29 जून से 05 जुलाई 2026) के बीच पड़ने वाले व्रत-त्योहार की पूरी सूची प्रदान करने जा रहे हैं, ताकि आप हर पर्व और व्रत की तैयारी समय रहते कर सकें। 

तिथिदिनपर्व का नाम
29 जून, 2026सोमवारज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत
03 जुलाई, 2026शुक्रावरसंकष्टी चतुर्थी

ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत: हिंदू धर्म में यह व्रत बेहद पवित्र और महत्वपूर्ण माना जाता है। यह व्रत ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा तिथि को रखा जाता है, जो आमतौर पर जून महीने में पड़ती है। इस दिन चंद्रमा अपनी पूर्ण अवस्था में होता है, इसलिए इसे विशेष रूप से आध्यात्मिक ऊर्जा और शुद्धता का प्रतीक माना जाता है। इ व्रत का मुख्य उद्देश्य भगवान विष्णु और चंद्र देव की पूजा करके सुख, शांति और समृद्धि की प्राप्ति करना होता है। 

कई स्थानों पर इस दिन स्नान-दान का विशेष महत्व बताया गया है, विशेष रूप से पवित्र नदियों में स्नान करना अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है। ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन व्रत रखने वाले लोग उपवास करते हैं, पूजा-पाठ करते हैं और जरूरतमंदों को दान देते हैं। मान्यता है कि इस व्रत को करने से पापों का नाश होता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, सौभाग्य और मानसिक शांति प्राप्त होती है।

संकष्टी चतुर्थी: संकष्टी चतुर्थी हिंदू धर्म में भगवान गणेश जी को समर्पित एक अत्यंत महत्वपूर्ण व्रत है। यह व्रत हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है।  “संकष्टी” का अर्थ होता है संकटों का नाश करने वाली इसलिए इस दिन भगवान गणेश की पूजा करने से जीवन की बाधाएं और परेशानियां दूर होती हैं। इस व्रत में श्रद्धालु दिनभर उपवास रखते हैं और रात में चंद्रमा के दर्शन के बाद व्रत का पारण करते हैं। 

गणेश जी मोदक, दूर्वा और लड्डू अर्पित किए जाते हैं। मान्यता है कि जो व्यक्ति सच्चे मन से संकष्टी चतुर्थी का व्रत करता है, उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। इस दिन भगवान गणेश के मंत्रों का जाप,  कथा सुनना और दान-पुण्य करना विशेष फलदायी माना जाता है। यह व्रत विशेष रूप से उन लोगों के लिए लाभकारी होता है, जो जीवन में किसी समस्या, रुकावट या मानसिक तनाव से गुजर रहे हों।

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट  

इस सप्ताह में पड़ने वाले ग्रहण और गोचर

व्रत त्योहारों की जानकारी के बाद अब नजर डालते हैं 29 जून से 05 जुलाई के सप्ताह के दौरान पड़ने वाे ग्रहण और गोचर पर। यदि इस सप्ताह के ग्रहों की स्थिति की बात करें तो इस अवधि में एक महत्वपूर्ण गोचर होने जा रहा है और साथ ही एक ग्रह अपनी दिशा में भी परिवर्तन करेगा, जिसका प्रभाव विभिन्न राशियों पर देखने को मिलेगा। हालांकि, इस अवधि में कोई भी ग्रहण नहीं लग रहा है। आइए अब विस्तार से जानते हैं कि इस सप्ताह कौन-सा ग्रह कब गोचर करेगा और कौन अपनी स्थिति में बदलाव लाएगा।

बुध कर्क राशि में वक्री (29 जून, 2026): 29 जून, 2026 की रात 10 बजकर 45 मिनट पर बुध ग्रह कर्क राशि में वक्री होने जा रहे हैं। जल तत्व की राशि कर्क में बुध का वक्री होने जा रहे हैं। जल तत्व की राशि कर्क में बुध का वक्री होना विशेष महत्व रखता है, क्योंकि यह राशि हमारी भावनाओं, संवेदनाओं और मनोभावों का प्रतिनिधित्व करती है। ऐसे में इस अवधि के दौरान संचार, सोच-विचार और भावनात्मक निर्णयों पर विशेष प्रभाव देखने को मिल सकता है।

शुक्र का सिंह राशि में गोचर (04 जुलाई, 2026): शुक्र ग्रह 4 जुलाई 2026 की शाम को चंद्रमा की राशि कर्क को छोड़कर सूर्य की राशि सिंह में प्रवेश करने जा रहे हैं। यह गोचर विशेष महत्व रखता है, क्योंकि शुक्र अब अग्नि तत्व की राशि में प्रभाव दिखाएंगे। शुक्र ग्रह 4 जुलाई 2026 से लेकर 1 अगस्त 2026 तक सिंह राशि में स्थित रहेंगे, यानी इस अवधि के दौरान सभी राशियों पर इनके गोचर का प्रभाव देखने को मिलेगा।

नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से 

इस सप्ताह में पड़ने वाले बैंक अवकाश

साप्ताहिक राशिफल के इस विशेष भाग में हम आपको 29 जून से 05 जुलाई 2026 के दौरान पड़ने वाले बैंक अवकाशों की जानकारी देंगे, ताकि आप अपने बैंक से जुड़े सभी जरूरी कार्य समय पर निपटा सकें। राहत की बात है कि इस पूरे सप्ताह में कोई भी बैंक अवकाश नहीं पड़ रहा है। यानी 29  जून से 05 जुलाई 2026 तक बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे और आप बिना किसी परेशानी के अपने सभी कार्य आसानी से पूरे कर पाएंगे। अब आगे बढ़ते हैं और जानते हैं इस सप्ताह के शुभ मुहूर्तों के बारे में।

आइए अब हम आगे बढ़ते हैं और आपको बताते हैं इस हफ़्ते कब-कब है के शुभ मुहूर्त। 

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप 

इस सप्ताह (29 जून से 05 जुलाई, 2026) के शुभ मुहूर्त

हिंदू धर्म में शुभ मुहूर्त का विशेष महत्व माना जाता है, क्योंकि यह वह समय होता है जब ग्रह और नक्षत्र अनुकूल स्थिति में होते हैं। ऐसे समय में किए गए मांगलिक कार्य सकारात्मक और शुभ परिणाम प्रदान करते हैं। यह कारण है कि विवाह, मुंडन, अन्नप्राशन, कर्णवेध और नामकरण जैसे महत्वपूर्ण संस्कार सदैव शुभ मुहूर्त देखकर ही संपन्न किए जाते हैं। इसी कड़ी में, अब हम आपको 29 जून से 05 जुलाई 2026 के इस सप्ताह के शुभ मुहूर्तों की जानकारी देने जा रहे हैं। तो आइए आगे बढ़ते हैं और नजर डालते हैं इस सप्ताह के सभी शुभ मुहूर्तों की सूची पर।

इस सप्ताह (29 जून से 05 जुलाई, 2026) के अन्नप्राशन मुहूर्त 

अन्नप्राशन संस्कार शिशु के जीवन का एक महत्वपूर्ण संस्कार माना जाता है, जिसे आमतौर पर छठे महीने के बाद से एक वर्ष की आयु के बीच शुभ मुहूर्त में किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस संस्कार को शुभ दिन और अनुकूल समय में करना अत्यंत मंगलकारी होता है। हालांकि, 29 जून से 05 जुलाई 2026 के इस सप्ताह में अन्नप्राशन संस्कार के लिए कोई भी शुभ मुहूर्त उपलब्ध नहीं है। इसलिए, इस संस्कार को करने के लिए आपको अगले उपयुक्त मुहूर्त का इंतजार करना होगा।

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा

इस सप्ताह (29 जून से 05 जुलाई, 2026) के नामकरण मुहूर्त

हिंदू धर्म के 16 संस्कारों में  नामकरण संस्कार का विशेष महत्व होता है और इसे सदैव शुभ मुहूर्त में करने की परंपरा रही है। यदि आप इस सप्ताह अपने शिशु का नामकरण करने की योजना बना रहे हैं, तो यह जान लेना आवश्यक है कि 29 जून से 05 जुलाई 2026 के दौरान नामकरण संस्कार के लिए कोई भी शुभ मुहूर्त उपलब्ध नहीं है। इसलिए, इस संस्कार के लिए आपको उचित समय का इंतजार करना अधिक शुभ रहेगा। 

तिथिदिनमुहूर्त
01 जुलाई, 2026बुधवार29:26:31
02 जुलाई, 2026गुरुवार29:26:52
03 जुलाई, 2026शुक्रवार11:23:02
05 जुलाई, 2026रविवार15:13:32

इस सप्ताह (29 जून से 05 जुलाई, 2026) के कर्णवेध मुहूर्त

कर्णवेध संस्कार यानी कान छेदन को धार्मिक रूप से बहुत शुभ माना जाता है जो शिशु की बुद्धि को तेज़ बनाता है। हम आपको इस सप्ताह (29 जून से 05 जुलाई, 2026) के उपलब्ध कर्णवेध संस्कार मुहूर्त देने जा रहे हैं। 

तिथिदिनमुहूर्त
02 जुलाई, 2026गुरुवार13:52-16:11
04 जुलाई, 2026शनिवार06:42-09:02, 11:20-13:36

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

इस सप्ताह में जन्मे मशहूर सितारे

29 जून 2026: गुरकीरत सिंह, हरीश कल्याण, उपासना सिंह, पी जी लिम, पॉल क्लेन्सी

30 जून 2026: अल्लारी नरेश, बुशरा मेनका, फ्रेडी गारिन, सनथ जयसूर्या

01 जुलाई 2026: प्रवीण दुबे, जया अहसान, माधुरी भट्टाचार्य

02 जुलाई 2026: गौतमी, गणेश, एश्ले टिस्डेल

03 जुलाई 2026: परमिश वर्मा, भारती सिंह, क्रतिका सेंगर, टॉम क्रूज, कनिका

04 जुलाई 2026: धीरेंद्र शास्त्री, तरसेम जस्सर, लक्ष्मीकांत पारसेकर

05 जुलाई 2026: गीता कपूर, पीवी सिंधु, जिलियन अर्मेनांटे

एस्ट्रोसेज इन सभी सितारों को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं देता है। यदि आप अपने पसंदीदा सितारे की जन्म कुंडली देखना चाहते हैं तो आप यहां पर क्लिक कर सकते हैं। 

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

साप्ताहिक राशिफल 29 जून से 05 जुलाई, 2026

यह भविष्यफल चंद्र राशि पर आधारित है। अपनी चंद्र राशि जानने के लिए क्लिक करें:
चंद्र राशि कैलकुलेटर

मेष साप्ताहिक राशिफल 

बृहस्पति के चौथे भाव में स्थित होने के कारण, इस सप्ताह की शुरुआत भले ही आपके लिए आर्थिक मुद्दों को लेकर अच्छी हो, लेकिन ….. (विस्तार से पढ़ें) 

मेष प्रेम राशिफल 

 प्यार की गाड़ी वापस पटरी पर आ जाएगी और आप फिर से प्यार के रंगों में रंगे दिखेंगे। संगी को खुश रखने के लिए व्यवहार में ….(विस्तार से पढ़ें)

वृषभ साप्ताहिक राशिफल

इस समय आपको शुरुआत में ही आर्थिक मामलों को लेकर, एक सही रणनीति बनाने की सबसे अधिक आवश्यकता होगी। इससे….(विस्तार से पढ़ें)

वृषभ प्रेम राशिफल

इस सप्ताह आपको ख़ुशी से भरी, शादीशुदा ज़िंदगी की अहमियत का एहसास होगा। क्योंकि संभव है कि दुनियाभर की भागदौड़ के बाद….(विस्तार से पढ़ें)

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपके जीवन में सकारात्मक प्रभाव डाल सकता है और इससे आपको पूर्व के हर नुकसान से उभरने में भी मदद मिलेगी। जिससे एक बार….(विस्तार से पढ़ें)

मिथुन प्रेम राशिफल

इस समय आपके प्रेम संबंधों के लिए हानिकारण सिद्ध हो सकता है। इसलिए अपने अहम को हटाते हुए, अपने और प्रेमी के….(विस्तार से पढ़ें)

कर्क साप्ताहिक राशिफल

दफ़्तर या कार्यस्थल पर कामकाज में ज़्यादा व्यस्तता के चलते, अपने जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता तनावपूर्ण हो सकता है। इस दौरान…. (विस्तार से पढ़ें)

कर्क प्रेम राशिफल

इस समय किसी भी अविश्वनीय व्यक्ति के समक्ष अपने मन में चल रही दुविधाएँ को रखने से बचें, अन्यथा इससे आपका प्रेमी….(विस्तार से पढ़ें)

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।

सिंह साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह माली हालत में सुधार की वजह से, आपके लिए घरेलू ज़रूरी वस्तु ख़रीदारी काफी हद तक आसान रहेगा। जिसके कारण….(विस्तार से पढ़ें)

सिंह प्रेम राशिफल

मुमकिन है कि यह सप्ताह, आपके वैवाहिक जीवन के सबसे ख़राब समय में से एक हों। परंतु इस दौरान…(विस्तार से पढ़ें)

कन्या साप्ताहिक राशिफल

यदि धन का एक बड़ा हिस्सा लम्बे समय से मुआवज़े और कर्ज़, आदि के रूप में कही अटका हुए था तो, इस सप्ताह….(विस्तार से पढ़ें)

कन्या प्रेम राशिफल

लवमेट को खुश करने के लिए उन्हें किसी खूबसूरत जगह पर घुमाने का भी आप प्लान बना सकते हैं। हालांकि कोई….(विस्तार से पढ़ें)

तुला साप्ताहिक राशिफल

छठे भाव में शनि के स्थित होने के कारण, इस सप्ताह यदि आप विदेश से जुड़ा व्यापार करते हैं तो, आपको कई नए स्रोतों …..(विस्तार से पढ़ें)

तुला प्रेम राशिफल

इस सप्ताह वैवाहिक जीवन में सबकुछ ठीक होने से, आपका स्वभाव भी हंसमुख प्रतीत होगा। जिसके कारण ….. (विस्तार से पढ़ें)

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपका लालच ही, आपका सबसे बड़ा दुश्मन साबित होगा। क्योंकि आशंका है कि कोई व्यक्ति आपको किसी गैरकानूनी कार्य…..(विस्तार से पढ़ें)

वृश्चिक प्रेम राशिफल

 इस सप्ताह आपके अंदर प्रेम तथा वासना दोनों ही भावनाओं की, भरपूर वृद्धि होगी। इसके कारण…..(विस्तार से पढ़ें)

धनु साप्ताहिक राशिफल

ग्रहों की स्थिति के अनुसार आपकी राशि के जातकों के लिए आर्थिक दृष्टिकोण से, ये सप्ताह औसत दर्जे से बेहतर…..(विस्तार से पढ़ें)

धनु प्रेम राशिफल

विवाहित जातकों के लिए, यह सप्ताह अनुकूल रहेगा। इस दौरान आपके जीवनसाथी को उनके कार्यस्थल पर, अपार…..(विस्तार से पढ़ें)

विद्वान ज्योतिषियों से प्रश्न पूछें और पाएं हर समस्या का समाधान

मकर साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपके दोस्त कोई बढ़िया योजना बनाकर, आपका मन ख़ुशनुमा कर देंगे। ये योजना कही….(विस्तार से पढ़ें)

मकर प्रेम राशिफल

इस सप्ताह अपने वैवाहिक जीवन से, मानसिक तनाव मिलेगा। क्योंकि इस दौरान आपके जीवन का सबसे विशेष….(विस्तार से पढ़ें)

कुंभ साप्ताहिक राशिफल

यदि आप मानिसक सुकून हासिल करना चाहते हैं तो, आपको कुछ पल क़रीबी दोस्तों के साथ बिताने …. (विस्तार से पढ़ें)

कुंभ प्रेम राशिफल

विवाहित जातकों के लिए, यह सप्ताह सामान्य से उत्तम रहेगा। हालांकि बीच-बीच में थोड़ी बहुत कहासुनी जीवनसाथी के साथ संभव है,….(विस्तार से पढ़ें)

मीन साप्ताहिक राशिफल 

इस दौरान आपको लोगों को दिए पुराने कर्ज़ वापिस मिल सकते हैं, या ये भी संभावना है की आप इस समय अपनी किसी …..(विस्तार से पढ़ें)

मीन प्रेम राशिफल

आप अपने लवमेट को खुश कर सकें आपके प्रयासों से आपका लोमेट खुश भी होगा और प्रेम जीवन में अच्छे बदलाव देखने….(विस्तार से पढ़ें)

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. 29 जून से 05 जुलाई 2026 का साप्ताहिक राशिफल किस आधार पर तैयार किया गया है?

यह साप्ताहिक राशिफल वैदिक ज्योतिष के आधार पर तैयार किया है, जिसमें ग्रहों और नक्षत्रों की चाल, दशा और स्थिति का गहन विश्लेषण किया गया है।

2. इस सप्ताह कौन कौन से प्रमुख व्रत व त्योहार पड़ रहे हैं?

इस सप्ताह ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत (29 जून 2026) और संकष्टी चतुर्थी (03 जुलाई 2026) जैसे महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार मनाए जाएंगे।

3. क्या इस सप्ताह कोई ग्रहण लग रहा है ?

नहीं, 29 जून से 05 जुलाई 2026 के इस सप्ताह में कोई भी ग्रहण नहीं लग रहा है।