साप्ताहिक राशिफल: 22 से 28 जून, 2026

इस सप्ताह रखा जाएगा निर्जला एकादशी का व्रत, जानें व्रत एवं त्योहारों की पूरी सूची!

साप्ताहिक राशिफल 22 से 28 जून 2026: एस्ट्रोसेज एआई हर बार की तरह अपने पाठकों के लिए साप्ताहिक राशिफल का यह विशेष ब्लॉग लेकर आया है जिसके अंतर्गत आपको जून 2026 के इस सप्ताह यानी कि 22 से 28 जून 2026 से जुड़ी समस्त जानकारी प्राप्त होगी। इस सप्ताह में कदम रखने के साथ ही हम साल के सातवें महीने की तरफ एक और कदम बढ़ा देंगे। हर व्यक्ति के मन में आने वाले सप्ताह को लेकर उत्सुकता और जिज्ञासा रहती है। अगर आप भी सोच रहे हैं कि जून का यह चौथा सप्ताह आपके करियर, प्रेम, व्यापार और वैवाहिक जीवन के लिए कैसे परिणाम लेकर आएगा। क्या इस सप्ताह आपको मिलेगी मनपसंद नौकरी या करना होगा इंतज़ार? क्या प्रेम और वैवाहिक जीवन रहेगा मधुर या फिर समस्याओं का करना पड़ेगा सामना? कैसा रहेगा व्यापार का हाल? इन सभी सवालों के जवाब आपको साप्ताहिक राशिफल के इस ब्लॉग में प्राप्त होंगे। 

यह भी पढ़ें: राशिफल 2026

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी  

वैदिक ज्योतिष पर आधारित “साप्ताहिक राशिफल ब्लॉग” को ख़ासतौर पर हमारे विशेषज्ञों ज्योतिषियों द्वारा ग्रहों-नक्षत्रों की चाल, दशा और स्थिति की गणना करने के बाद तैयार किया गया है। इस ब्लॉग में आपको न सिर्फ़ अगले 7 दिनों की जानकारी प्राप्त होगी, बल्कि इस दौरान पड़ने वाले व्रत-त्योहारों, ग्रह-गोचर के साथ-साथ बैंक अवकाशों के बारे में भी हम विस्तार से बात करेंगे। इसके अलावा, जून 2026 के इस चौथे सप्ताह में जन्म लेने वाले मशहूर हस्तियों के जन्मदिन से भी हम आपको रूबरू करवाएंगे। तो चलिए बिना देरी किए शुरुआत करते हैं हमारा साप्ताहिक राशिफल का यह ब्लॉग और सबसे पहले नज़र डालते हैं इस सप्ताह के हिंदू पंचांग पर। 

इस सप्ताह का ज्योतिषीय तथ्य और हिंदू कैलेंडर की गणना

प्रत्येक माह के हर सप्ताह का अपना महत्व होता है क्योंकि हर दिन से हमारी अनेक आशाएं जुड़ी होती हैं। साल 2026 के छठे महीने जून का यह चौथा सप्ताह होगा और अगर हम बात करें इस सप्ताह के हिंदू पंचांग की, तो इस सप्ताह का आगाज़ उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के अंतर्गत शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि यानी कि 22 जून 2026 को होगा। वहीं, इस हफ़्ते का समापन ज्येष्ठा नक्षत्र के तहत शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि यानी कि 28 जून 2026 को हो जाएगा। जून 2026 का यह सप्ताह धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष माना जाएगा क्योंकि इस हफ़्ते में कुछ बड़े पर्व भी मनाए जाएंगे। चलिए आगे बढ़ते हैं और सबसे पहले नज़र डालते हैं 22 से 28 जून 2026 के दौरान पड़ने वाले व्रत-त्योहारों पर। 

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा  

इस सप्ताह कब-कब पड़ेगा कौन सा त्योहार?

हर इंसान के जीवन में व्रत और त्योहार खुशियां, उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आते हैं। हालांकि, आज व्यक्ति अपनी भागदौड़ भरी ज़िन्दगी में व्यस्त होने के कारण इन महत्वपूर्ण दिनों को भूल जाता है। ऐसा आपके साथ न हो और आप हर व्रत और त्योहार को ख़ुशी-खुशी मन सकें इसलिए हम अपने इस ब्लॉग में आपको जून 2026 के इस सप्ताह (22 से 28 जून 2026) के बीच पड़ने वाले व्रत-त्योहार की पूरी सूची प्रदान करने जा रहे हैं, ताकि आप हर पर्व और व्रत की तैयारी समय रहते कर सकें। 

तिथिपर्व का नाम
25 जून 2026, गुरुवारनिर्जला एकादशी
27 जून 2026, शनिवारप्रदोष व्रत (शुक्ल)

निर्जला एकादशी (25 जून 2026, गुरुवार): सनातन धर्म में एकादशी तिथि को बहुत शुभ माना जाता है और हर माह में दो बार आती है। इस प्रकार, एक वर्ष में कुल चौबीस एकादशी तिथियां आती हैं और इनमें से एक निर्जला एकादशी है जिसे सभी एकादशी तिथियों में सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। यह भीमसेनी एकादशी के नाम से भी जानी जाती है क्योंकि महर्षि वेदव्यास के अनुसार, भीमसेन ने निर्जला एकादशी का व्रत किया था। धार्मिक मान्यता है कि निर्जला  एकादशी का व्रत रखने से साल में आने वाली समस्त एकादशी व्रत का पुण्य प्राप्त होता है। इस व्रत को सूर्योदय से अगले दिन यानी द्वादशी-के सूर्योदय तक निर्जला किया जाता है अर्थात जल का सेवन नहीं किया जाता है इसलिए ही इसे निर्जला एकादशी कहते हैं। 

प्रदोष व्रत (शुक्ल) (27 जून 2026, शनिवार): हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत को बहुत शुभ और पुण्यदायक माना जाता है जो प्रत्येक महीने की कृष्ण और शुक्ल पक्ष को त्रयोदशी तिथि पर  किया जाता है। बता दें कि सूर्यास्त के बाद और रात से पूर्व की अवधि को प्रदोष काल कहा जाता है और इस अवधि में भगवान शिव की आराधना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो भक्त प्रदोष व्रत सच्चे मन से करता है, उसे मनचाहे वरदान की प्राप्ति होती है। साथ ही, भक्त पर सदैव भगवान शिव का आशीर्वाद रहता है। बता दें कि शनिवार के दिन पड़ने वाला प्रदोष व्रत, शनि प्रदोष व्रत के नाम से जाना जाता है। इस दिन भगवान शनि की पूजा करना बहुत शुभ होता है। 

हम आशा करते हैं कि यह व्रत-त्योहार आपके जीवन में खुशियाँ और आशा की नई किरण लेकर आयेंगे।

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट  

इस सप्ताह में पड़ने वाले ग्रहण और गोचर

व्रत-त्योहारों के बाद अब हम बात करेंगे जून 2026 के इस सप्ताह (22 जून से 28 जून, 2026) के बीच पड़ने वाले ग्रहण और गोचर के बारे में। बात करें इस सप्ताह के ग्रहों के गोचर की, तो इस दौरान किसी ग्रह का गोचर नहीं होगा, केवल एक ग्रह की स्थिति में बदलाव देखने को मिलेगा। इसी प्रकार, जून के महीने में कोई भी ग्रहण नहीं लगने जा रहे हैं। आइए अब आपको बताते हैं कि कौन सा ग्रह कब गोचर और अपनी स्थिति में बदलाव होगा। 

बुध का कर्क राशि में गोचर (22 जून 2026): बुध को बुद्धि और वाणी के कारक ग्रह माना जाता है जो नवग्रहों में युवराज नाम से प्रसिद्धि हैं। ऐसे में, अब यह 22 जून 2026 की दोपहर 03 बजकर 09 मिनट पर कर्क राशि में गोचर करने जा रहे हैं जिसका असर संसार और सभी राशियों पर नज़र आ सकता है।  

नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से 

इस सप्ताह में पड़ने वाले बैंक अवकाश

साप्ताहिक राशिफल के इस विशेष सेक्शन में जून 2026 के इस सप्ताह (22 से 28 जून, 2026) में कब-कब बैंक अवकाश पड़ेंगे? इससे हम आपको अवगत करवाएंगे, ताकि आप बैंक से जुड़े अपने कार्यों को समय पर निपटा सकें। हालांकि, यह बात आपको राहत देगी कि 22 से 28 जून, 2026 के इस सप्ताह में कोई भी बैंक अवकाश नहीं पड़ेगा। सरल शब्दों में, इस दौरान बैंक सातों दिन खुले रहेंगे और आप बिना किसी असुविधा के अपने सभी कार्य आसानी से पूरे कर सकते हैं। 

आइए अब हम आगे बढ़ते हैं और आपको बताते हैं इस हफ़्ते कब-कब है के शुभ मुहूर्त। 

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप 

इस सप्ताह (22 से 28 जून, 2026) के शुभ मुहूर्त

हिंदू धर्म में शुभ मुहूर्त का ख़ास महत्व होता है क्योंकि यह वह समय होता है जब ग्रह और नक्षत्र मज़बूत स्थिति में होते हैं। इस दौरान किए गए सभी मांगलिक कार्य शुभ और सकारात्मक फल देते हैं। इसी कारण से विवाह, मुंडन, अन्नप्राशन, कर्णवेध और नामकरण जैसे महत्वपूर्ण संस्कार हमेशा शुभ मुहूर्त में ही किए जाते हैं। इसी क्रम में, हम आपको 22 से जून, 2026 के इस हफ्ते में शुभ मुहूर्त देने जा रहे हैं, तो आइए आगे बढ़ते हैं और नज़र डालते हैं शुभ मुहूर्तों की पूरी सूची पर। 

इस सप्ताह (22 से 28 जून, 2026) के अन्नप्राशन मुहूर्त 

अन्नप्राशन संस्कार सदैव शिशु के छठे महीने के बाद से एक वर्ष की उम्र के बीच शुभ मुहूर्त में किए जाने का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस संस्कार को किसी भी शुभ दिन और समय में करना शुभ और मंगलकारी माना जाता है। ऐसे में, हम आपको जून 2026 के तीसरे सप्ताह में उपलब्ध अन्नप्राशन संस्कार के शुभ मुहूर्त प्रदान कर रहे हैं। 

तिथि मुहूर्त
22 जून 2026, सोमवारसुबह 06:01 से अगली सुबह 04:44 बजे तक (23 जून)
23 जून 2026, मंगलवारसुबह 04:44 से सुबह 05:43 बजे तक 
24 जून 2026, बुधवारसुबह 09:29 से रात 02:38 बजे तक (25 जून)
26 जून 2026, शुक्रवारदोपहर 02:46 से अगली सुबह 04:45 बजे तक (27 जून)
27 जून 2026, शनिवारसुबह 04:45 से शाम 05:41 बजे तक 

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा

इस सप्ताह (22 से 28 जून, 2026) के नामकरण मुहूर्त

हिंदू धर्म के 16 संस्कारों में से एक नामकरण संस्कार को बेहद अहम माना जाता है जिसे शुभ मुहूर्त में करने की परंपरा है। ऐसे में, अगर आप भी अपने शिशु का नामकरण इस सप्ताह में करने का सोच रहे हैं, तो यहां हम आपको 22 से 28 जून, 2026 के इस सप्ताह में उपलब्ध नामकरण संस्कार बताने जा रहे हैं।
 

तिथि मुहूर्त
22 जून 2026, सोमवार05:23:49 से 15:42:19
24 जून 2026, बुधवार05:24:18 से 29:24:18
25 जून 2026, गुरुवार 05:24:34 से 16:30:01
26 जून 2026, शुक्रवार19:16:51 से 29:24:52

इस सप्ताह (22 से 28 जून, 2026) के कर्णवेध मुहूर्त

कर्णवेध संस्कार यानी कान छेदन को धार्मिक रूप से बहुत शुभ माना जाता है जो शिशु की बुद्धि को तेज़ बनाता है। हम आपको इस सप्ताह (22 से 28 जून, 2026) के उपलब्ध कर्णवेध संस्कार मुहूर्त देने जा रहे हैं। 

तिथि मुहूर्त
22 जून 202612:23 से 14:39
24 जून 202609:57 से 14:31
27 जून 202607:25 से 09:46,
12:03 से 18:57

इस सप्ताह (22 जून से 28  जून 2026) के विद्यारंभ मुहूर्त 

सनातन धर्म में हर शुभ कार्य को शुभ मुहूर्त में किया जाता है और इन्हीं में से एक है विद्यारंभ संस्कार। इसके अंतर्गत शिशु की शिक्षा का आरंभ शुभ मुहूर्त में किया जाता है इसलिए हम आपको नीचे विद्यारंभ संस्कार के शुभ मुहूर्त देने जा रहे हैं। 

तिथि मुहूर्त
22 जून 2026, सोमवारसुबह 05:34 से 08:18, दोपहर 09:52 से शाम 03:26
24 जून 2026, बुधवारसुबह 05:34 से 08:18, दोपहर 09:52 से शाम 03:26
26 जून 2026, शुक्रवारसुबह 05:34 से 08:18, दोपहर 09:52 से शाम 03:26

 AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

इस सप्ताह में जन्मे मशहूर सितारे

22 जून 2026: देवयानी, करण ग्रोवर, विजय अभिनेता

23 जून 2026: किंग एडवर्ड VIII, मुकेश खन्ना, बेन द्वारशियस

24 जून 2026: जून मालिया, विजयशांति, नैन्सी एलेन  

25 जून 2026: सोनिया सोटोमायोर, जस बाजवा, मिगुएल लेउन

26 जून 202^: ऑब्रे प्लाजा, उदय किरण, शिवम दुबे

27 जून 2026: सीकुगे प्रसन्ना, मार्क चैपमैन, ह्यूगो कैम्पग्नारो 

28 जून 2026: विवियन डीसेना, जयवीर शेरगिल, मंजीत कुल्लर

एस्ट्रोसेज इन सभी सितारों को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं देता है। यदि आप अपने पसंदीदा सितारे की जन्म कुंडली देखना चाहते हैं तो आप यहां पर क्लिक कर सकते हैं। 

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

साप्ताहिक राशिफल 22 जून से 28 जून, 2026

यह भविष्यफल चंद्र राशि पर आधारित है। अपनी चंद्र राशि जानने के लिए क्लिक करें:
चंद्र राशि कैलकुलेटर

मेष साप्ताहिक राशिफल 

आपको इस बात का एहसास होगा कि आपका स्वास्थ्य यदि अच्छा है तो, आप….. (विस्तार से पढ़ें) 

मेष प्रेम राशिफल 

 इस सप्ताह आपका प्रेमी अपने दोस्तों के साथ घूमने-फिरने और….(विस्तार से पढ़ें)

वृषभ साप्ताहिक राशिफल

शनि के ग्यारहवें भाव में होने के कारण, आपको इस बात का एहसास….(विस्तार से पढ़ें)

वृषभ प्रेम राशिफल

इस सप्ताह घर पर किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन होने….(विस्तार से पढ़ें)

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

शनि के दसवें भाव में होने के कारण, इस सप्ताह सेहत से जुड़ी….(विस्तार से पढ़ें)

मिथुन प्रेम राशिफल

इस सप्ताह आपके जीवन में प्रेम और रोमांस, सही रफ़्तार पकड़ता….(विस्तार से पढ़ें)

कर्क साप्ताहिक राशिफल

आपको इस बात का एहसास होगा कि आपका स्वास्थ्य यदि…. (विस्तार से पढ़ें)

कर्क प्रेम राशिफल

यदि आप किसी से एकतरफ़ा प्रेम करते हैं और काफी समय ….(विस्तार से पढ़ें)

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।

सिंह साप्ताहिक राशिफल

पहले भाव में केतु के स्थित होने के कारण, इस सप्ताह नियमित व्यायाम ही….(विस्तार से पढ़ें)

सिंह प्रेम राशिफल

इस सप्ताह आपके घरवाले आपके प्रेम संबंधों के बीच आकर, आपके ……(विस्तार से पढ़ें)

कन्या साप्ताहिक राशिफल

 इस सप्ताह आपको अपनी व्यस्त ज़िंदगी में से, कुछ पल निकालते ….(विस्तार से पढ़ें)

कन्या प्रेम राशिफल

इस पूरे ही सप्ताह प्रेमी जातकों के बीच, प्रेम और समर्पण….(विस्तार से पढ़ें)

तुला साप्ताहिक राशिफल

शनि के छठे भाव में होने के कारण, इस सप्ताह आपकी सेहत में सुधार…..(विस्तार से पढ़ें)

तुला प्रेम राशिफल

इस सप्ताह आपको अपने प्रियतम पर शक न करते हुए, उनपर अपना ….. (विस्तार से पढ़ें)

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

चौथे भाव में राहु के स्थित होने के कारण, इस सप्ताह आपको अपनी…..(विस्तार से पढ़ें)

वृश्चिक प्रेम राशिफल

यदि आप अभी तक सिंगल थे तो, आपको इस सप्ताह प्रेम जीवन…..(विस्तार से पढ़ें)

धनु साप्ताहिक राशिफल

शनि के चौथे भाव में होने के कारण,इस सप्ताह आपको अनुभव होगा कि,…..(विस्तार से पढ़ें)

धनु प्रेम राशिफल

इस सप्ताह आप अपने प्रेम संबंधों को लेकर बेहद लापरवाह दिखाई देंगे। ऐसे…..(विस्तार से पढ़ें)

विद्वान ज्योतिषियों से प्रश्न पूछें और पाएं हर समस्या का समाधान

मकर साप्ताहिक राशिफल

जिस तरह किसी भी सब्जी में तड़का, उस बे स्वाद खाने को लज़ीज़….(विस्तार से पढ़ें)

मकर प्रेम राशिफल

प्रेम में पड़े इस राशि के जातकों के लिए, यह हफ्ता शुभ फलदायक….(विस्तार से पढ़ें)

कुंभ साप्ताहिक राशिफल

सातवें भाव में केतु के स्थित होने के कारण, इस सप्ताह सेहत से जुड़ी …. (विस्तार से पढ़ें)

कुंभ प्रेम राशिफल

लवमेट के साथ वक्त गुजार कर आप, इस सप्ताह जीवन की परेशानियों ….(विस्तार से पढ़ें)

मीन साप्ताहिक राशिफल 

राहु के बारहवें भाव में होने के कारण, इस सप्ताह आप खुद को…..(विस्तार से पढ़ें)

मीन प्रेम राशिफल

पूर्व में बनाया गया प्रियतम संग सैर-सपाटे पर जाने का प्लान, अचानक से….(विस्तार से पढ़ें)

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. जून 2026 में अधिक मास होगा? 

हाँ, जून 2026 के प्रथम भाग में ज्येष्ठ अधिक मास चल रहा होगा। 

2. क्या 22 से 28 जून 2026 के दौरान बैंक अवकाश पड़ेंगे?

नहीं, जून के इस सप्ताह में कोई भी बैंक अवकाश नहीं पड़ेगा।

3. निर्जला एकादशी 2026 में कब है?

इस साल निर्जला एकादशी 25 जून 2026, गुरुवार के दिन मनाई जाएगी।