फादर्स डे 2026: एक बच्चे के जीवन में पिता की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। भले ही, माँ का स्थान दुनिया में भगवान से भी ऊंचा होता है, लेकिन पिता का साया संतान के जीवन में तपती गर्मी में पेड़ की ठंडी छाव की तरह होती है जो उसे सुरक्षा और विश्वास का अहसास करवाती है। माँ अपना लाड-दुलार बच्चे पर खुलकर लुटाती है, जबकि पिता का प्यार जिम्मेदारियों के बोझ तले दब जाता है। इसी क्रम में, फ़ादर्स डे एक ऐसा स्पेशल दिन होता है कि जब आप अपने पिता को बता सकते हैं कि वह आपके जीवन में कितने मायने रखते हैं।

यह भी पढ़ें: राशिफल 2026
दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी
फादर्स डे 2026 का दिन पिता को समर्पित होता है और यह दिन आपको मौका देता है उनको स्पेशल महसूस करवाने का। एस्ट्रोसेज एआई का यह विशेष ब्लॉग “फ़ादर्स डे 2026” के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करेगा। साथ ही, ज्योतिष में कौन सा ग्रह पिता के साथ आपके रिश्ते को दर्शाता है, इस बारे में भी हम आपको बताएंगे। साथ ही, फ़ादर्स डे पर आप पिता के साथ रिश्ते को मज़बूत बनाने के लिए राशि अनुसार क्या गिफ्ट कर सकते हैं? इससे भी हम आपको अवगत करवाएंगे। तो आइए बिना देर किए आगे बढ़ते हैं और जानते हैं फादर्स डे के बारे में।
फादर्स डे 2026 में कब है?
फादर यानी पिता, हमारी ज़िंदगी के रियल लाइफ सुपरहीरो होते हैं क्योंकि यह जीवन के मुश्किल दिनों में भी अपने बच्चे के साथ डटकर खड़े होते हैं। पिता के प्रति हम अपने प्यार को अक्सर शब्दों में नहीं कह पाते हैं इसलिए दुनियाभर में जून महीने के हर तीसरे रविवार को फादर्स डे मनाया जाता है। इस साल फादर्स डे 21 जून 2026, रविवार को मनाया जाएगा। हालांकि, फादर्स डे की तारीख़ हर साल बदलती रहती है क्योंकि यह एक निश्चित तारीख़ पर नहीं, निश्चित दिन पर मनाया जाता है।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
कैसे हुई फादर्स डे की शुरुआत?
बता दें कि फादर्स डे की शुरुआत एक भावुक घटना से हुई थी। साल 1908 में अमेरिका के वेस्ट वर्जीनिया में एक कोयला खदान में हुए विस्फोट में 361 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें अधिकतर पिता थे। उनकी याद में चर्च में एक विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई थी जिसे फादर्स डे की नींव माना जाता है।
हालांकि, फादर्स डे को लोकप्रिय बनाने का श्रेय सोनोरा स्मार्ट डोड को जाता है। मदर्स डे से प्रेरित होकर वह अपने पिता विलियम जैक्सन स्मार्ट को सम्मान देना चाहती थी, जिन्होंने पत्नी की मृत्यु के बाद अकेले छह बच्चों की परवरिश की थी। इसी सोच के साथ पहली बार 19 जून 1910 को फ़ादर्स डे मनाया गया। पिता का संबंध एक विशेष ग्रह से होता है जो दर्शाता है कि पिता के साथ आपका रिश्ता कैसा होगा, इस बारे में ज्योतिष के माध्यम से आप जान सकते हैं।
AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।
पिता का संबंध किस ग्रह से होता है?
वैदिक ज्योतिष में सूर्य देव को पिता के कारक ग्रह माना जाता है। ऐसे में, यह कहना एकदम उपयुक्त होगा कि सूर्य की उपासना और पिता की सेवा से मिलने वाले फल एक समान होते हैं। सूर्य ग्रह आत्मा, व्यक्तित्व, स्वास्थ्य और आत्मबल का प्रतिनिधित्व करता है। जो व्यक्ति अपनी पिता का सम्मान और सच्चे मन से उनकी सेवा करता है, उनकी आत्मा पवित्र होती है, उनका स्वभाव प्रभावशाली होता है और वह अच्छे स्वास्थ्य का आशीर्वाद प्राप्त करता है।
सूर्य महाराज को ग्रहों के राजा कहा जाता है इसलिए इनका संबंध सत्ता, प्रशासन और सरकारी कार्यों से माना गया है। जब किसी व्यक्ति का अपने पिता के साथ रिश्ता मधुर होता है और वह उनका आदर-सत्कार करता है, तो उन्हें सूर्य देव की कृपा से जीवन में अधिकार, प्रतिष्ठा और सरकारी क्षेत्र से जुड़ने की संभावनाओं में बढ़ोतरी होती हैं।
इसके अलावा, सूर्य देव कुंडली में आत्मविश्वास और साहस के कारक हैं। अक्सर ऐसा देखा गया है कि बचपन में जब कोई कठिन परिस्थिति सामने आती थी और अचानक पिता का साथ या उनका साया हम पर होता था, तो भीतर का डर खत्म होकर आत्मबल कई गुना बढ़ जाता था। यही भावना ज्योतिष में सूर्य और पिता के संबंध को गहराई से समझाने का काम करती है।
नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से
कुंडली में पिता का भाव
ज्योतिष में कुंडली का नौवां भाव पिता का प्रतिनिधित्व करता है। यह भाव भाग्य एवं धर्म का भी होता है इसलिए पिता को वह व्यक्ति माना जाता है जो हमें धर्म-अधर्म का सही मार्ग दिखाता है। पिता ही संतान के लिए उसके जीवन के प्रथम गुरु होते हैं। जिन लोगों पर पिता की कृपा और साया बना रहता है, उनका भाग्योदय जल्दी होता है और उन्हें जीवन में सफलता शीघ्र ही मिलती है।
चाहे शिक्षा के लिए बाहर जाना हो या करियर-नौकरी के लिए घर से बाहर निकलना हो, इन सभी मामलों में कुंडली का नौवां भाव सहायक माना जाता है। जीवन में आगे बढ़ने का आत्मविश्वास भी पिता से ही प्राप्त होता है। कुंडली में सूर्य देव यदि मजबूत और शुभ स्थिति में होते हैं, तो व्यक्ति को जीवन में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा प्राप्त होती है। इसी प्रकार, जातक के सम्मान का संबंध उसके पिता के कर्मों से भी जुड़ा होता है। कई बार व्यक्ति अपने पिता के नाम से पहचाना जाता है जबकि कई बार पिता को अपनी संतान के नाम से पहचान मिलती है। इस तरह ज्योतिष का मानना है कि जीवन में उन्नति, सम्मान और सफलता के लिए पिता का आशीर्वाद महत्वपूर्ण हो जाता है।
आइए अब हम जान लेते हैं कि ज्योतिष के अनुसार, पिता को फादर्स डे 2026 पर क्या गिफ्ट देना लाभदायक रहेगा।
फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा
फादर्स डे 2026 पर राशि अनुसार पिता को गिफ्ट करें ये चीज़ें
मेष राशि
यदि आपके पिता की मेष राशि है, तो उनके स्वामी ग्रह मंगल हैं, इसलिए उन्हें लाल टीशर्ट, लाल रंग की टाई या लाल रंग का पैन आप गिफ्ट कर सकते हैं।
वृषभ राशि
अगर आपके पिता वृषभ राशि के जातक हैं, तो उनके स्वामी शुक्र देव हैं। ऐसे में, उन्हें सफेद और नीले रंग की वस्तुएं भेंट करना शुभ रहेगा। आप चाहे तो पिता जी को नीली शर्ट या घड़ी भी उपहार में दे सकते हैं।
मिथुन राशि
आपके पिता की मिथुन राशि हैं, तो उनके स्वामी बुध देव हैं, इसलिए आप फादर्स डे 2026 पर अपने पिता को हरे रंग की कोई वस्तु जैसे हरे-भरे पौधे भेट कर सकते हैं।
रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप
कर्क राशि
यदि आपके पिता कर्क राशि के जातक हैं, तो उन पर चंद्रमा का प्रभाव होगा। ऐसे में, आप पिता को आप एक अच्छा सा फोटो फ्रेम गिफ्ट करें जिसमें पूरे परिवार की फोटो लगी हो।
सिंह राशि
जिन जातकों के पिता सिंह राशि के व्यक्ति होते हैं, उनके स्वामी सूर्य होते हैं। यह लोग बेहद मेहनती होते हैं, इसलिए इन्हें रिलैक्सिंग चेयर, लाल या पीले रंग की मिठाई आप फादर्स डे पर गिफ्ट कर सकते हैं।
कन्या राशि
अगर आपके पिता कन्या राशि के जातक हैं, तो इनके स्वामी बुध देव है इसलिए उन्हें आप फादर्स डे 2026 के अवसर पर अच्छी सी डायरी और पेन उपहार में दे सकते हैं।
पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट
तुला राशि
आपके पिता की तुला राशि है, तो इनकी राशि के स्वामी शुक्र हैं जो धन-समृद्धि के ग्रह हैं। ऐसे में, आप अपने पिता को इस दिन अच्छा सा वॉलेट या फिर परफ्यूम गिफ्ट कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि
आपके पिता वृश्चिक राशि के जातक हैं, तो उन पर मंगल ग्रह का प्रभाव होगा, इसलिए उन्हें फादर्स डे के मौके पर लाल रंग के फल या फिर लाल रंग का रूमाल दे सकते हैं।
धनु राशि
धनु राशि के स्वामी गुरु हैं और अगर आपके पिता इस राशि के व्यक्ति हैं, तो उन्हें पीले रंग के वस्त्र भेंट करें। संभव हो, तो उन्हें सोने की चेन या अंगूठी गिफ्ट कर सकते हैं।
कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर
मकर राशि
मकर राशि के स्वामी शनि देव हैं और यदि आपके पिता मकर राशि के जातक हैं, तो आप फादर्स डे पर उन्हें आप काले रंग की बेल्ट, काले रंग के जूते या कपड़े भेंट कर सकते हैं।
कुंभ राशि
यदि आपके पिता की कुंभ राशि हैं तो इनके अधिपति देव शनि ग्रह हैं। आप पिता को फादर्स डे 2026 पर किसी मशहूर लेखक की किताब गिफ्ट कर सकते हैं।
मीन राशि
मीन राशि के स्वामी ग्रह बृहस्पति देव हैं, और अगर यह आपके पिता की भी राशि है, तो आप उन्हें इस दिन एक अच्छा सा पेन और ऑफिस बैग भेंट कर सकते हैं।
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
इस साल फादर्स डे 21 जून 2026, रविवार को मनाया जाएगा।
हर साल फादर्स डे को जून महीने के तीसरे रविवार पर मनाया जाता है।
वैदिक ज्योतिष में पिता का संबंध नवग्रहों के जनक कहे जाने वाले सूर्य देव से होता है।