डिस्क्लेमर: हम यह स्पष्ट करते हैं कि, आईपीएल टीम के नाम, लोगो, चिह्न और टेक्स्ट आईपीएल की एकमात्र संपत्ति हैं। मैच के संबंध में दी जा रही यह भविष्यवाणी अकादमिक और शोध के उद्देश्य से की गई है। इसके जरिये हम किसी भी तरह के गैर-कानूनी कार्य जैसे- सट्टा और मैच फिक्सिंग को बढ़ावा नहीं देते हैं। कृपया इस तरह के गलत कार्यों से बचने की कोशिश करें। जानने के लिए एस्ट्रोसेज के साथ जुड़े रहे।

आईपीएल 2026, इस मैच के बाद अपनी संपूर्णता को प्राप्त कर लेगा। यानी कि यह सीजन कंप्लीट हो जाएगा। इस सीजन की ट्रॉफी कौन सी टीम ले जाने वाली है यह तो 31 जनवरी 2026 की रात्रि में पता ही चल जाएगा लेकिन उससे पहले आप सबके मन में जिज्ञासा होगी कि ज्योतिष इस बारे में क्या कहता है? किस टीम की किस्मत के सितारे या अंक अधिक बुलंद है? तो आइए बात करते हैं इस सीजन के फाइनल मैच की। जो 31 मई 2026 को अहमदाबाद नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। Astrosage AI आज के इस मैच अर्थात 31 मई 2026 को टीम बेंगलुरु और टीम गुजरात के बीच होने वाले फाइनल मैच की अंक ज्योतिषीय भविष्यवाणी आपके समक्ष रख रहा है। यह अंक ज्योतिषीय विश्लेषण आज के दिन की ऊर्जा अर्थात आज के दिन के अंकों से मिलने वाली वाइब्रेशन और उस ऊर्जा उस प्रभाव पर आधारित है जो दोनों टीमों पर पड़ने वाला है। इसमें हम बात करेंगे कि आज के मैच में मैदान में उतर रही दोनों टीमों में से किस टीम की जीत की संभावनाएं अधिक हैं।
अपने पाठकों की जानकारी के लिए पुनः बता देते हैं कि यह विश्लेषण पूरी तरह से भविष्यवाणी, शैक्षणिक, और शोध उद्देश्यों के लिए तैयार किया गया है। तो चलिए चर्चा की जाय कि आज के मैच का अंकज्योतिषीय विश्लेषण यानी Numerology Prediction क्या कहता है?
नोट: यह अंकज्योतिषीय विश्लेषण आईपीएल में उतरने वाली सभी टीम और उनके कप्तानों के नाम के आसपास की ऊर्जा पर आधारित है। ऐसे और भी विश्लेषण भविष्य में जानने के लिए एस्ट्रोसेज AI के साथ जुड़े रहें।
आज के मैच की जानकारी: बात करें आज के मैच की तो आज टीम बेंगलुरु और टीम गुजरात Ahmedabad, Narendra Modi Stadium में शाम 7:30 बजे (IST) आमने सामने उतरेंगी।
आज के मैच के लिए अंकज्योतिषीय भविष्यवाणी
आज के दिन के अंक: 31 मई के दिन का अंक मुख्य रूप से 4 बनता है। वहीं 31 मई 2026 के अनुसार अंक 1 बनता है। क्योंकि इस दिन रविवार का दिन है, अतः अंक 1 की ऊर्जा भी इस दिन प्रभावित करेगी। साथ ही साथ गिनती करने पर यह इस सीजन का 74वां मैच रहेगा, अतः अंक 2 की वाइब्रेशन भी इस दिन प्रभावित करेगी। इस तरह से आज के दिन के मुख्य प्रभावी अंक 4, 1, 4 और 2 बन रहे हैं। आइए अब जानते हैं कि यह अंक किस टीम को किस तरह से प्रभावित कर रहे हैं साथ ही टीम के कैप्टन्स के अंकों के अनुसार ये अंक किस तरह का प्रभाव डालेंगे?
टीम बेंगलुरु और मैच के दिन के अंक
टीम बेंगलुरु जिसका पूरा नाम Royal Challengers Bangalore है, अंक ज्योतिष के अनुसार इसका नामांक 4 बनता है।
अतः बेंगलुरु टीम के लिए आज के क्रमशः मित्र, शत्रु, मित्र और शत्रु की तरह परिणाम दे रहे हैं। यानी टीम बेंगलुरु को दो ग्रीन सिग्नल और दो रेड सिग्नल मिल रहे हैं। यहां प्लस माइनस, प्लस माइनस का फाइनल स्कोर 0 आ रहा है लेकिन फिर भी शुरुआत ग्रीन सिग्नल यानी कि प्लस से हो रही है, इसे सकारात्मक शुरुआत कहा जाएगा। यदि सामने वाली टीम की शुरुआत भी इसी तरह हुई तब तो एक नाम लेना बहुत ही मुश्किल हो जाएगा। खैर उसकी चर्चा हम अगली टीम के विश्लेषण में करने ही जा रहे हैं। फिलहाल तो टीम बेंगलुरु के कैप्टन के लिए 31 मई 2026 के अंक कैसे हैं, इस बात की चर्चा कर ली जाय। आइए देखते हैं कि उनके कप्तानों के नाम के अनुसार टीम बेंगलुरु के लिए आज के दिन का किस तरह से सपोर्ट मिलने वाला है?
टीम बेंगलुरु के कैप्टन और मैच के दिन के अंक
टीम बेंगलुरु के कैप्टन Rajat Patidar हैं। इनकी जन्म तिथि के अनुसार इनका मूलांक 1 तथा भाग्यांक 2 बनता है।
Rajat Patidar के नामांक 3 के अनुसार दिन के अंक इन्हें सम, मित्र, सम और मित्र वाले परिणाम दे रहे हैं। यदि हम इसे स्कोर के रूप में देखें तो इसे टोटल 2 प्राप्तांक कह सकते हैं। वही रजत पाटीदार के मूलांक के अनुसार दिन की अंक इन्हें माइनस प्लस, माइनस प्लस वाला स्कोर दे रहे हैं। देखा जाय तो इस मामले में प्राप्तांक 0 माना जाएगा। वही रजत पाटीदार के भाग्यांक 2 के अनुसार भी दिन माइनस प्लस, माइनस प्लस वाला है, जिसका टोटल स्कोर 0 बनता है।
टीम और कैप्टन दोनों दोनों की एनर्जी को मिलाकर देखें तो टीम की एनर्जी के लिए दिन कठिनाई के बाद सपोर्ट करने वाला प्रतीत हो रहा है, तो वहीं कप्तान के लिए दिन एवरेज नजर आ रहा है।
आइए अब टीम गुजरात की ओर चलते हैं, जिससे कि दोनों टीमों और दोनों टीम्स के कैप्टन्स को मिलने वाली एनर्जी की तुलना की जा सके और इस बात का अनुमान लगाया जा सके कि पहले क्वालीफायर मैच में कौन सी टीम बेहतर प्रदर्शन कर सकती है या यूं कहें कि कौन सी टीम जीत सकती है?
टीम गुजरात और मैच के दिन के अंक
टीम गुजरात जिसका पूरा नाम Gujarat Titans है, अंक ज्योतिष के अनुसार इसका नामांक 9 बनता है।
अतः गुजरात टीम के लिए आज के क्रमशः शत्रु, मित्र, शत्रु और मित्र के परिणाम दे रहे हैं। यानी इस टीम को दो रेड सिग्नल और दो ग्रीन सिग्नल मिल रहे हैं। इसका मतलब है माइनस प्लस, माइनस प्लस करके अंतिम प्राप्तांक शून्य ही बन रहा है। ध्यान रहे टीम बेंगलुरु का भी प्राप्तांक शून्य बन रहा है और टीम गुजरात का प्राप्तांक भी शून्य बन रहा है फर्क सिर्फ यह है कि बेंगलुरु की टीम का शुरुआती प्राप्तांक प्लस यानी ग्रीन सिग्नल के रूप में है जबकि टीम गुजरात का शुरुआती अंक माइनस यानी रेड सिग्नल के रूप में है। बाकी प्राप्तांक दोनों की इक्वल यानी बराबर है। स्वाभाविक है कि यह स्थिति बेहद कसमकश वाली होती है। जहां किसी एक टीम का नाम लेना बड़ा रिस्क वाला काम होता है।
आइस अब हम टीम गुजरात के कप्तान के अंकों की ओर बढ़ते हैं शायद वहां से कोई स्पष्ट परिणाम मिल सके तो आइए देखते हैं कि इस टीम के कप्तान के नाम के अनुसार टीम गुजरात के लिए आज के दिन का किस तरह से सपोर्ट मिलने वाला है?
टीम गुजरात के कैप्टन और मैच के दिन के अंक
टीम गुजरात के कैप्टन Shubman Gill हैं। इनकी जन्म तिथि के अनुसार इनका मूलांक 8 तथा भाग्यांक 9 बनता है।
Shubman Gill के नामांक 9 के अनुसार देखें तो दिन के अंक इन्हें शत्रु, मित्र, शत्रु और मित्र के परिणाम दे रहे हैं यानि कहने को तो दो ग्रीन सिग्नल इनके पास भी है लेकिन रेड सिग्नल भी इनके साथ जुड़ा हुआ है और यदि हम स्कोर बनाएं तो माइनस प्लस, माइनस प्लस मिलकर इनका स्कोर शून्य बन रहा है। यदि हम शुभमन गिल के मूलांक 8 के अनुसार देखें तो दिन के अंक इस मामले में प्लस माइनस, प्लस माइनस यानी अंक मित्र, शत्रु, मित्र शत्रु वाले प्रभाव दे रहे हैं। इसका भी प्राप्तांक 0 ही माना जाएगा। यदि हम शुभमन गिल के भाग्यांक 9 के अनुसार देखते हैं तो दिन के इनके लिए माइनस प्लस, माइनस प्लस यानी कि शत्रु मित्र, शत्रु मित्र की तरह ही परिणाम दे रहे हैं और इसका टोटल भी 0 ही मिल रहा है।
फ़ाइनल गणना
दोनों टीमों के नामांक के अनुसार दोनों टीमों का स्कोर इक्वल यानी बराबर है। फर्क सिर्फ यह है की टीम बैंगलोर के नंबर्स की शुरुआत ग्रीन सिग्नल के साथ हो रही है। इसलिए हम उसे थोड़ा सा बेहतर कह सकते हैं। वहीं यदि हम कैप्टंस के नामांक के अनुसार देखें तो बेंगलुरु टीम के कप्तान रजत पाटीदार को बेहतर अंक मिल रहे हैं। यदि हम कैप्टंस के मूलांक के अनुसार देखें तो दोनों को ही इक्वल स्कोर मिल रहे हैं। बस फर्क यह है कि शुभमन गिल को पहले प्राप्तांक के रूप में इन्हें ग्रीन सिग्नल मिल रहा है, जिसे हम थोड़ा सा बेहतर कह सकते हैं लेकिन ध्यान रहे स्कोर इक्वल ही है। वहीं यदि हम कैप्टंस के भाग्यांक के अनुसार देखें तो दोनों को ही सेम टू सेम रिजल्ट मिल रहे हैं, स्कोर भी इक्वल है और स्कोर मिलने का तरीका भी इक्वल है। तो इस तरह से मामला बेहद बेजिदा लग रहा है। कोई भी एक नाम लेना रिस्क भरा काम है लेकिन हम रिस्क लेते हैं और आपको एक निर्णय तक पहुंचाते हैं।
इस निर्णय में दो पॉइंट टीम बेंगलुरु के फेवर में दिख रहे हैं। जिनमें से एक पॉइंट तो बस नाम मात्र के लिए आगे है और वह है दिन के मूलांक के मामले में बेंगलुरु टीम को पहला प्राप्तांक ग्रीन सिग्नल के रूप में मिल रहा है जबकि गुजरात टीम को पहला प्राप्तांक माइनस के रूप में मिल रहा है। वहीं दूसरे प्राप्तांक यानी दिन के भाग्यांक की बात करें तो उसमें गुजरात टीम को पहला प्राप्तांक प्लस के रूप में मिल रहा है जबकि बेंगलुरु टीम को पहला प्राप्तांक माइनस के रूप में मिल रहा है। यानी कहीं न कहीं दोनो टीमें यहां भी बराबरी की स्थिति वाली लग रही हैं। हालांकि हमारा जो फार्मूला है उसके अनुसार हम मूलांक को ज्यादा महत्व देते हैं इसलिए हम बेंगलुरु टीम को थोड़ा सा बेहतर मानकर चल रहे हैं लेकिन ध्यान रहे बहुत सारे विद्वान मूलांक और भाग्यांक को इक्वल महत्व देते हैं। तो वहीं कुछ विद्वान मूलांक को ज्यादा महत्व देते हैं भाग्यांक को कम महत्व देते हैं जबकि कुछ विद्वान मूलांक से ज्यादा भाग्यांक को महत्व देते हैं। अत: कन्क्लूजन इक्वल ही माना जाएगा। दूसरा प्लस पॉइंट टीम बेंगलुरु को कैप्टन के मूलांक के मामले में मिल रहा है। जहां रजत पाटीदार के मूलांक 3 को दिन के अंक बेहतर प्राप्तांक दे रहे हैं। इसलिए हम टीम बेंगलुरु को थोड़ी सी बेहतर स्थिति में देख रहे हैं।
निष्कर्ष: यद्यपि Team Bengaluru और Team Gujarat के बीच Ahmedabad, Narendra Modi Stadium में होने वाले आईपीएल 2026 के इस फाइनल मुकाबले में, जो की अंक ज्योतिषीय गणनाओं के दृष्टिकोण से बेहद पेचीदा मैच लग रहा है; उसमें हम विजेता के रूप में Team Bengaluru का नाम लेना चाहेंगे।
इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज AI के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।