बुध मेष राशि में अस्त: एस्ट्रोसेज एआई हमेशा से अपने पाठकों को ज्योतिष की दुनिया में होने वाली हर घटना की जानकारी से सबसे पहले अवगत करवाता रहा है। इसी क्रम में, बुध ग्रह को नवग्रहों में राजकुमार का पद प्राप्त है जो अब 01 मई 2026 को मेष राशि में अस्त होने जा रहे हैं। इनका यह राशि परिवर्तन मंगल ग्रह की राशि में होगा और ऐसे में, बुध के अस्त का प्रभाव राशि चक्र की सभी राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया को भी प्रभावित कर सकता है।

यह भी पढ़ें: राशिफल 2026
दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी
ज्योतिष में बुध को सबसे छोटा ग्रह माना जाता है जो सूर्य के निकट स्थित है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, सौरमंडल में बुध सबसे छोटा और तेज़ गति से चलने वाला ग्रह है जो बुद्धि, संचार कौशल और तर्क का प्रतिनिधित्व करता है। किसी व्यक्ति की कुंडली में बुध की स्थिति आपके सोचने-विचारने के तरीके और आपका दिमाग किस तरह से काम करता है आदि को दर्शाती है। ऐसे में, बुध महाराज जिस राशि में बैठे होते हैं, उससे आपके सोचने और अपने विचारों को दूसरों के सामने रखने के तरीके की जानकारी मिलती है।
बुध मेष राशि में अस्त: समय
बुध मेष राशि में अस्त 01 मई 2026 की रात 11 बजकर 08 मिनट पर होने जा रहे हैं। ऐसे में, अब जब यह सूर्य के नज़दीक जाएंगे, तब वह अस्त होकर अपनी सारी शक्तियां खो देंगे। इसे ही बुध का अस्त होना कहा जाएगा। आइए अब हम आगे बढ़ते हैं और जानते हैं कि बुध मेष राशि अस्त होकर राशि चक्र समेत संसार को किस तरह से प्रभावित करेंगे।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
बुध मेष राशि में अस्त: ज्योतिषीय घटना
जब बुध देव परिक्रमा पथ पर चलते हुए मेष राशि में सूर्य के करीब जाकर अस्त हो जाते हैं, तब उग्र और तीव्र ऊर्जा की मेष राशि बुध की बुद्धि और संचार क्षमता को प्रभावित करती है। इस दौरान व्यक्ति बिना सोचे-समझे बातें कर सकता है, तुरंत निर्णय ले सकता है और बिना सोच-विचार किए कार्य करता हुआ नज़र आ सकता है। ऐसे में, गलतफहमियां और विवाद बढ़ने की संभावना बनी रहती है। हालांकि, बुध के मेष राशि में अस्त होने पर आपके भीतर अपने विचारों को व्यक्त करने के साहस में वृद्धि होती है, लेकिन स्पष्टता और धैर्य में कमी आ सकती है इसलिए आपको सोच-समझकर अपने शब्दों का चयन करना होगा। साथ ही, आपको किसी भी तरह की जल्दबजी से बचने की सलाह दी जाती है।
बुध मेष राशि में अस्त की अवधि में बुद्धि, संचार और निर्णय लेने की क्षमता के कारक ग्रह के रूप में सूर्य की तीव्रता से प्रभावित हो जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अस्त होने पर बुध की तर्क, स्पष्टता, विश्लेषण, बुद्धि और स्वयं को अभिव्यक्त करने की क्षमता कमज़ोर पड़ जाती है। बता दें कि मेष राशि अग्नि तत्व की राशि है जो मंगल ग्रह की राशि है। वह इस स्थिति को तीव्र कर देती है जिसके चलते व्यक्ति का प्रभाव जल्दी प्रतिक्रिया देने वाला, थोड़ा आक्रामक और अधीर बना सकता है।
बुध के अस्त होने के प्रभाव से व्यक्ति बातचीत करते समय जल्दबाज़ी में रह सकता है और वह बिना पूरी तरह सोचे-समझे बातें कर सकता है। कई बार यह लोग बिना सही समझ के ही निष्कर्ष पर पहुंच जाते हैं। इस दौरान लोग मानसिक रूप से बेचैन, अधीर और छोटी-छोटी बातों पर प्रतिकिरिया देने वाले हो सकते हैं। मेष राशि की तीव्र ऊर्जा जातकों को तुरंत प्रतिक्रिया देने के लिए प्रेरित करते हैं। लेकिन, इस दौरान बुध के कमज़ोर अवस्था में होने के कारण तार्किक सोच को संतुलित बनाए रखना मुश्किल हो सकता है। इस समय गलतफहमियां, छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करना और निर्णय में गलती होने की संभावना बढ़ जाती है, विशेष रूप से कार्यक्षेत्र में अहम मामलों में बातचीत या कोई बड़ी डील करते समय आपको ऐसी परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है।
AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।
बुध मेष राशि में अस्त: इन राशियों को रहना होगा सावधान
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए बुध देव आपके लग्न भाव में विराजमान हैं जो अब इसी भाव में अस्त होने जा रहे हैं। बता दें कि आपकी कुंडली में बुध देव आपके तीसरे और छठे भाव के स्वामी हैं। इसके परिणामस्वरूप, बुध मेष राशि में अस्त होने की अवधि में आपको जीवन के भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में नकारात्मक परिणाम झेलने पड़ सकते हैं। अगर आपका संबंध आप सेल्स, मीडिया या मार्केटिंग के क्षेत्र से है, तो आपको अपना काम पूरा करने में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है जिसका असर आपके प्रदर्शन पर नज़र आ सकता है।
पहले भाव में बुध के अस्त होने से आपको अपने विचारों को व्यक्त करने और दूसरों के साथ अपने विचार साझा करने में दबाव महसूस हो सकता है। ऐसे में, यह उन जातकों के लिए समस्या बन सकता है जिनका करियर संचार कौशल या खुद को अभिव्यक्त करने से जुड़ा है या फिर जो परफॉर्मिंग आर्ट्स से संबंध रखते हैं। इस अवधि में आप अपने शौक पूरे करने या फिर अपने करीबियों, पड़ोसियों और छोटे भाई-बहनों के साथ समय बिताने में आपको परेशानी का अनुभव हो सकता है। ऐसे में, आपका उनके साथ रिश्ता नकारात्मक रूप से प्रभावित हो सकता है।
इस राशि के जो छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह समय कठिन रहने की आशंका है क्योंकि बुध की अस्त अवस्था उनकी एकाग्रता और सोचने-समझने की क्षमता को प्रभावित कर सकती है। इसके अलावा, सातवें भाव से जुड़े मामलों जैसे पार्टनरशिप और रिलेशनशिप में भी कोई ज्यादा लाभ न होने का अनुमान है क्योंकि बुध की दृष्टि सातवें भाव को ज्यादा प्रभावित नहीं करेगी।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लिए बुध देव आपके पहले और चौथे भाव के स्वामी हैं जो अब आपके ग्यारहवें भाव में अस्त होने जा रहे हैं। इसके परिणामस्वरूप, बुध मेष राशि में अस्त होने की अवधि में आपको अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है जिसकी वजह आपका संचार कौशल हो सकता है। इस दौरान आपको विनम्र रहने की कोशिश करनी होगी। इसके अलावा, बुध मेष राशि में अस्त होने से आपकी सेहत में गिरावट देखने को मिल सकती है या फिर आप अपने कजिन और छोटे भाई-बहनों की जरूरतों को अपनी जरूरतों से ऊपर रख सकते हैं।
इस समय आपकी माता की सेहत कमज़ोर रह सकती है इसलिए आपको नियमित रूप से जाँच करवाने की सलाह दी जाती है। दूसरी तरफ, आपको पारिवारिक जीवन में भी समस्याओं से दो-चार होना पड़ सकता है। इस समय आपके द्वारा किया गया गलत निवेश आपके आर्थिक जीवन पर बुरा असर डाल सकता है। हालांकि, पांचवें भाव पर बुध की दृष्टि पड़ रही होगी, लेकिन इस भाव से जुड़े क्षेत्रों जैसे प्रेम संबंध, शिक्षा और संतान आदि के संबंध में आपको कोई ख़ास फायदा नहीं होगा।
रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए बुध महाराज आपके दूसरे और ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं जो आपकी आर्थिक स्थिति को नियंत्रित करते हैं। वर्तमान समय में अब यह आपके नौवें भाव में अस्त होने जा रहे हैं। बता दें कि इस भाव में बुध ग्रह का अस्त होना आपकी आर्थिक स्थिति के लिए शुभ नहीं कहा जा सकता है क्योंकि यह आपके लिए एक महत्वपूर्ण ग्रह माने गए हैं। इस दौरान आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर चिंतित रह सकते हैं इसलिए कोई नया निवेश करने से जुड़ा फैसले लेने से आपको बचना होगा।
मेष राशि में बुध का अस्त होना संकेत देता है कि इस समय आपको अपने दोस्तों के साथ अहंकार से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपके दूसरों पर हावी रहने वाले स्वभाव और किसी की बात न मानने की वजह से आपका रिश्ता नकारात्मक रूप से प्रभावित हो सकता है। इसके अलावा, आपके नौवें भाव में बुध अस्त हो रहे हैं और ऐसे में, जो छात्र या प्रोफेशनल कोर्स में प्रवेश लेना चाहते हैं, उन्हें अपने फैसले पर दोबारा सोच-विचार करने और सही विकल्प का चुनाव करने के लिए रिसर्च करने की सलाह दी जाती है।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए बुध ग्रह आपकी कुंडली में लग्न भाव और दसवें भाव के अधिपति देव हैं जो अब आपके आठवें भाव में अस्त होने जा रहे हैं। आपके लग्न भाव के स्वामी होने के नाते इनके अस्त होने के कारण आपको थकान, मानसिक दबाव या स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में, इन जातकों को कुछ समय के लिए आराम करने और खुद को पुनः तरोताज़ा करने की सलाह दी जाती है।
बुध मेष राशि में अस्त के दौरान आपको व्यापार से जुड़े बड़े फैसले लेने से बचना होगा क्योंकि यह आपके दसवें भाव के भी स्वामी हैं। ऐसे में, आप करियर में असंतुष्ट नज़र आ सकते हैं और आपको कार्यक्षेत्र में समस्याओं के साथ-साथ हानि भी झेलनी पड़ सकती है। इसके अलावा, नौवें भाव में बुध की अस्त अवस्था आपके लिए त्वचा या स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं लेकर आ सकता है। ऐसे में, आपको अपना तन-मन को स्वच्छ रखना होगा और अपने खानपान का ध्यान रखना होगा। इस समय गलतफहमियों से बचें और किसी भी तरह के विवाद या गुस्से में की गई बातचीत से दूरी बनाए रखें क्योंकि ससुराल पक्ष के साथ रिश्ते नकारात्मक रूप से प्रभावित हो सकते हैं।
पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए बुध ग्रह आपके आठवें और ग्यारहवें भाव के भी स्वामी हैं जो अब आपके छठे भाव में अस्त होने जा रहे है। ऐसे में, ग्यारहवें भाव के स्वामी के रूप में बुध का अस्त होना आपकी आर्थिक स्थिति और निवेश के लिए अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। व्यापार और करियर से जुड़े मामलों में आपको बड़े खर्चों का सामना करना पड़ सकता है। बता दें कि बुध मेष राशि में अस्त की अवधि आर्थिक जीवन में कोई बड़ा कदम उठाने के लिए सही नहीं होगी इसलिए इस समय ऐसा करने से आपको बचना होगा।
जैसे कि हमने आपको ऊपर बताया कि बुध की अस्त अवस्था आपके लिए आर्थिक जीवन में समस्याएं लेकर आ सकती हैं। साथ ही, आप ऑनलाइन खरीदारी या कागजी लेन-देन के माध्यम से धोखाधड़ी के शिकार हो सकते हैं। वहीं, स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं भी आपके खर्च बढ़ा सकती हैं। इसके अलावा, आपको विवादों से बचना होगा क्योंकि इस अवधि में आपके वाद-विवाद में पड़ने की प्रबल संभावना है। बारहवें भाव पर बुध की दृष्टि आपको प्रभावित करने में नाकाम रहेगी जो कि सकारात्मक बात है। ऐसे में, आपको अचानक और अनावश्यक खर्चों को नियंत्रित करने में कुछ हद तक सहायता मिल सकती है।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए बुध देव आपके चौथे और सातवें भाव के स्वामी हैं जो अब आपके दूसरे भाव में अस्त होने जा रहे हैं। इसके फलस्वरूप, बुध मेष राशि में अस्त की अवधि को आपके लिए ज्यादा अच्छा नहीं कहा जा सकता है। अगर आप इस समय अधिक मात्रा में धन कमाना चाहते हैं, तो फिलहाल के लिए अपने इस विचार को आगे न बढ़ाएं क्योंकि इसमें देरी हो सकती है। अगर आप किसी नए काम की शुरुआत करने जा रहे हैं, तो कुछ समय के लिए टालने की सलाह दी जाती है, विशेष रूप से पार्टनरशिप में की जाने वाली शुरुआत को। इस दौरान आपको अपने जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखना होगा। इस अवधि में आपको अपने शब्दों का इस्तेमाल बहुत सोच-विचारकर करना होगा क्योंकि गलतफहमी के कारण विवाद हो सकते हैं। स्वयं पर बढ़ते काम के बोझ और जिम्मेदारियों का असर आपके वैवाहिक और प्रेम जीवन पर नकारात्मक रूप से पड़ सकता है।
बुध अस्त की अवधि में आपके लिए व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। इसके लिए आपको समय निकालकर अपने पार्टनर के साथ खुलकर बात करनी होगी। साथ ही, आपको समय-समय पर अपनी माता के चेकअप करवाने होंगे क्योंकि इस समय उनकी सेहत आपके लिए चिंता का विषय बन सकती है। इसके अलावा, पारिवारिक जीवन में कुछ समस्याएं जन्म ले सकती हैं जिनको सुलझाने के लिए आपको अपना समय देना होगा। इन जातकों को अपनी शारीरिक स्वच्छता के साथ-साथ त्वचा का ध्यान रखना होगा।
फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा
बुध मेष राशि में अस्त: सरल एवं प्रभावी उपाय
- आपको वाणी में मधुरता बनाए रखनी होगी और मौखिक स्वच्छता का भी ध्यान रखें।
- ज्यादा से ज्यादा हरे रंग के वस्त्र धारण करें।
- हरी सब्जियां और हरे रंग के वस्त्रों का दान करें।
- किसी अनुभवी ज्योतिषी के परामर्श पर दाएं हाथ की छोटी उंगली में पन्ना रत्न धारण करें।
- आवारा कुत्तों को को प्रेम से भोजन कराएं और उनकी सेवा करें।
- विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
- घर या कार्यस्थल पर बुध यंत्र की स्थापना करें।
- प्रतिदिन गणेश अष्टकम का पाठ करें।
बुध मेष राशि में अस्त: वैश्विक प्रभाव
भू-राजनीति और सरकार द्वारा लिए गए निर्णय
- दुनियाभर के नेताओं द्वारा अचानक और जल्दबाज़ी में नीतियों से जुड़े फैसले लिए जा सकते हैं।
- राजनीतिक भाषणों और वाद-विवाद में आक्रामकता बढ़ सकती है।
- कूटनीतिक स्तर पर गलतफ़हमियां हो सकती है या फिर अंतरराष्ट्रीय संबंधों में तनाव में वृद्धि देखने को मिल सकती है।
- बुध अस्त के दौरान जल्दबाज़ी में निर्णय लिए जा सकते हैं जिन्हें बाद में बदलने की जरूरत पड़ेगी।
वैश्विक स्तर पर वार्ता और मीडिया
- बुध मेष राशि में अस्त होने की अवधि में दुनियाभर में गलत जानकारी, अफवाहें और झूठी खबरें तेज़ी से फ़ैल सकती हैं।
- इस समय मीडिया से जुड़ी कंपनियां बिना पूरी जांच किए खबरें पब्लिश करने की जल्दी में रह सकती हैं।
- इस अवधि में समाज की मशहूर हस्तियों के बयानों का गलत अर्थ निकाला जा सकता है।
- विश्व में विवादों और सार्वजानिक विरोध जैसी परिस्थितियों में वृद्धि होने की आशंका है।
नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से
वैश्विक आर्थिक और वित्तीय स्थिति
- ट्रेडिंग के संबंध में जल्दबाज़ी और तुरंत लिए गए फैसलों की वजह से शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ सकता है।
- तर्क की बजाय अनुमान के आधार पर शेयर मार्केट में अचानक से बदलाव नज़र आ सकता है।
- बुध मेष राशि में अस्त के दौरान फाइनेंशियल डेटा, रिपोर्टिंग या विश्लेषण में गलतियों की संभावना बनी रह सकती है।
- तकनीक, संचार और परिवहन के क्षेत्र में अस्थिरता रह सकती है।
टेक्नोलॉजी और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर
- बुध के मेष राशि में अस्त होने के दौरान कम्युनिकेशन सिस्टम, ऐप्स या नेटवर्क में तकनीकी ख़राबियां सामने आ सकती हैं।
- इस समय साइबर सुरक्षा से जुड़े खतरे या हैकिंग की कोशिशें बढ़ने के आसार हैं।
- तकनीक की वजह से होने वाली गलफहमियां सिस्टम में समस्या बन सकती है।
- डिजिटल ट्रांजैक्शन या ऑनलाइन सेवाओं में देरी का सामना करना पड़ सकता है।
ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।
बुध मेष राशि में अस्त: शेयर बाजार भविष्यवाणी
- शेयर बाजार भविष्यवाणी के अनुसार, शेयर बाजार में बुध मेष राशि में अस्त के दौरान अचानक से उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
- शेयर बाजार खबरों, अफवाहों और अटकलों पर तेज़ी से प्रतिक्रिया देने का काम कर सकता है।
- इस समय इंट्राडे वोलैटिलिटी में भी वृद्धि होने की संभावना है।
- निवेश करने वाले जातक इस अवधि में बिना सोचे-समझे या बिना विश्लेषण किए शेयर खरीदने और बेचने के फैसले ले सकते हैं।
- पीछे छूट जाने का भय शेयर बाजार को प्रभावित कर सकता है।
- भावनाओं के आधार पर की जाने वाली ट्रडिंग तार्किक सोच के साथ बनाए जाने वाली योजनाओं पर भारी पड़ सकती है।
- आईटी, टेलीकॉम और मीडिया से जुड़े क्षेत्रों में अस्थिरता का दौर जारी रह सकता है।
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
ज्योतिष के अनुसार, बुध महाराज को युवा ग्रह माना जाता है।
ज्योतिष में बुध ग्रह हरे रंग का प्रतिनिधित्व करता है।
बुध ग्रह का रत्न पन्ना को माना जाता है।