टैरो साप्ताहिक राशिफल: 26 अप्रैल से 02 मई, 2026

टैरो साप्ताहिक राशिफल (26 अप्रैल से 02 मई 2026): इस सप्ताह इन 3 राशियों की लगेगी लॉटरी, होगी धन वर्षा!

टैरो साप्ताहिक राशिफल 26 अप्रैल से 02 मई: दुनियाभर के कई लोकप्रिय टैरो रीडर्स और ज्योतिषियों का मानना है कि टैरो व्यक्ति की जिंदगी में भविष्यवाणी करने का ही काम नहीं करता बल्कि यह मनुष्य का मार्गदर्शन भी करता है। कहते हैं कि टैरो कार्ड अपनी देखभाल करने और खुद के बारे में जानने का एक ज़रिया है।

टैरो इस बात पर ध्यान देता है कि आप कहां थे, अभी आप कहां हैं या किस स्थिति में हैं और आने वाले कल में आपके साथ क्‍या हो सकता है। यह आपको ऊर्जा से भरपूर माहौल में प्रवेश करने का मौका देता है और अपने भविष्य के लिए सही विकल्प चुनने में मदद करता है। जिस तरह एक भरोसेमंद काउंसलर आपको अपने अंदर झांकना सिखाता है, उसी तरह टैरो आपको अपनी आत्मा से बात करने का मौका देता है।

आपको लग रहा है कि जैसे जिंदगी के मार्ग पर आप भटक गए हैं और आपको दिशा या सहायता की ज़रूरत है। पहले आप टैरो का मजाक उड़ाते थे लेकिन अब आप इसकी सटीकता से प्रभावित हो गए हैं या फिर आप एक ज्योतिषी हैं जिसे मार्गदर्शन या दिशा की ज़रूरत है। या फिर आप अपना समय बिताने के लिए कोई नया शौक ढूंढ रहे हैं। इन कारणों से या अन्य किसी वजह से टैरो में लोगों की दिलचस्पी काफी बढ़ गई है। टैरो डेक में 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है। इन कार्ड्स की मदद से आपको अपने जीवन में     मार्गदर्शन मिल सकता है।

टैरो की उत्पति 15वीं शताब्‍दी में इटली में हुई थी। शुरुआत में टैरो को सिर्फ मनोरंजन के रूप में देखा जाता था और इससे आध्‍यात्मिक मार्गदर्शन लेने का महत्‍व कम था। हालांकि, टैरो कार्ड का वास्तविक उपयोग 16वीं सदी में यूरोप के कुछ लोगों द्वारा किया गया जब उन्होंने जाना और समझा कि कैसे 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है, उसी समय से इसका महत्व कई गुना बढ़ गया।

टैरो एक ऐसा ज़रिया है जिसकी मदद से मानसिक और आध्यात्मिक प्रगति को प्राप्‍त किया जा सकता है। आप कुछ स्‍तर पर अध्‍यात्‍म से, थोड़ा अपनी अंतरात्मा से और थोड़ा अपने अंतर्ज्ञान और आत्म-सुधार लाने से एवं बाहरी दुनिया से जुड़ें।

तो आइए अब इस साप्ताहिक राशिफल की शुरुआत करते हैं और जानते हैं कि 26 अप्रैल से 02 मई तक का यह सप्ताह राशि चक्र की सभी 12 राशियों के लिए किस तरह के परिणाम लेकर आएगा?

दुनियाभर के विद्वान टैरो रीडर्स से करें कॉल/चैट पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

टैरो साप्ताहिक राशिफल 26 अप्रैल से 02 मई, 2026: राशि अनुसार राशिफल

मेष राशि

प्रेम जीवन: नाइन ऑफ कप्स  

आर्थिक जीवन: द लवर्स 

करियर: फाइव ऑफ कप्स 

स्वास्थ्य: टेन ऑफ कप्स 

मेष राशि वालों के प्रेम जीवन की बात करें तो, नाइन ऑफ कप्स का आना संकेत करता है कि आप अपने रिश्ते में ख़ुश होंगे। आप दोनों जीवन में एक-दूसरे को पाकर बहुत भाग्यशाली महसूस करते होंगे। इस कार्ड को सामान्य रूप से “संतुष्टि और ख़ुशी” का प्रतीक माना जाता है। आपके रिश्ते को देखकर कभी-कभी लोग आपसे जलन के भाव मन में रख सकते हैं इसलिए आपको ज्यादा दिखावा करने से बचना होगा परन्तु इसका मतलब यह नहीं है कि आप अपने रिश्ते का आनंद लेना बंद कर दें। साथ ही, आपका जीवनसाथी ऐसा महसूस कर सकता है कि उन्हें अपने सपनों का साथी मिल गया है। 

आर्थिक जीवन में आपको द लवर्स कार्ड प्राप्त हुआ है जो भविष्यवाणी कर रहा है कि इन जातकों को धन से जुड़ा कोई भी फैसला लेते समय दिल और दिमाग के बीच संतुलन बनाकर चलना होगा। यह कार्ड आपके जीवन में आर्थिक योजनाओं को बनाते समय भावनात्मकता और तार्किक दृष्टिकोण दोनों की सहायता लेने के लिए कह रहा है। साथ ही, यह भी संकेत देता है कि आपके द्वारा लिए गए आर्थिक फैसलों का असर आपके निजी जीवन के रिश्तों पर पड़ सकता है। ऐसे में, आपको धन से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले रिश्तों पर भी ध्यान देने की सलाह दी जाती है। 

करियर के क्षेत्र में फाइव ऑफ कप्स का आना दर्शाता है कि आप अपनी वर्तमान नौकरी में फंसा हुआ या प्रेरणा की कमी महसूस कर सकते हैं। ऐसे में, मन में इन भावनाओं के कारण आपके लिए काम करना और सराहना प्राप्त करना मुश्किल हो जाएगा। आपको अपने लक्ष्यों का पुनः विश्लेषण करते हुए मौजूदा नौकरी आपके भविष्य के लिए निर्धारित किए गए लक्ष्यों के अनुसार है या नहीं, इस पर ध्यान देना होगा। यदि ऐसा नहीं है, तो फाइव ऑफ कप्स आपको करियर को लेकर नए अवसर तलाशने की सलाह दे रहा है जो आपके लक्ष्यों के अनुरूप होंगे। 

जब बात आती है स्वास्थ्य की, तो टेन ऑफ कप्स का आना दर्शाता है कि इस सप्ताह आप भावनात्मक रूप से संतुलित रहेगा। साथ ही, आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी। सामान्य रूप से यह कार्ड स्वास्थ्य में सुधार या मज़बूत स्थिति की तरफ इशारा करता है। इस दौरान आपके और आपके परिवार के सदस्यों की सेहत अच्छी रहेगी। बता दें कि आपकी प्रसन्नता ही आपकी मज़बूत सेहत की कुंजी है।  

शुभ रत्न: लाल मूंगा

वृषभ राशि

प्रेम जीवन:  द डेविल 

आर्थिक जीवन: थ्री ऑफ वैंड्स 

करियर: फोर ऑफ स्वॉर्ड्स

स्वास्थ्य: टेन ऑफ वैंड्स

बात करें वृषभ राशि वालों के प्रेम जीवन की, आपको द डेविल प्राप्त हुआ है और यह कार्ड बता रहा है कि आपके जीवन में कोई व्यक्ति आपसे बेहद प्रेम करता होगा। साथ ही, आप दोनों के बीच की केमिस्ट्री शानदार होगी। आप एक-दूसरे के साथ खुश और उत्साहित महसूस करेंगे। लेकिन, आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि रिश्ते में प्रेम की अधिकता से आपको बचना होगा, अन्यथा आप दोनों का रिश्ता कभी-कभी एक-दूसरे के लिए आदत या निर्भरता बन सकता है इसलिए आप संतुलन बनाकर चलें। आपको इस बात पर भी गौर करना होगा कि आपकी उम्मीदें रिश्ते से एक जैसी हैं भी या नहीं। 

आर्थिक जीवन में आपको थ्री ऑफ वैंड्स मिला है जो बता रहा है कि यह जातक आय में वृद्धि के नए अवसर तलाशते हुए दिखाई देंगे। अगर आप अपनी आर्थिक स्थिति को मज़बूत बनाना चाहते हैं, तो आपको स्वयं को मिलने वाले अवसरों पर ध्यान देना होगा। जो जातक नया निवेश करना चाहते हैं, पेशेवर जीवन को बेहतर बनाना चाहते हैं और आय में बढ़ोतरी के मौके तलाशना चाहते हैं, तो आपके लिए यह समय अनुकूल रहेगा। इस दौरान आपकी सोच जीवन में मज़बूत आर्थिक स्थिति बनाने को लेकर सकारात्मक रहेगी और साथ ही, स्वयं को मिलने वाले हर अवसर का लाभ उठाने के लिए तैयार रहें, ताकि भविष्य में आपको इसका फायदा मिल सके। 

करियर के क्षेत्र में आपको फोर ऑफ स्वॉर्ड्स प्राप्त हुआ है और यह कार्ड सलाह दे रहा कि अगर आप एक नया करियर शुरू करने जा रहे हैं, तो आपको अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देनी होगी। सरल शब्दों में कहें, तो आपको करियर में अपने ऊपर ज्यादा दबाव डालने से बचना होगा। ऐसे में, आपको नई नौकरी या कार्यस्थल पर धीरे-धीरे आगे बढ़ना होगा और काम को समझना होगा। साथ ही, कार्यक्षेत्र के माहौल के अनुसार खुद को ढलने के लिए समय दें। अगर आपको किसी काम में दूसरों की सहायता या सलाह की जरूरत पड़ें, तो मदद या सलाह लेने में संकोच न करें। इस सप्ताह आपको पहले सीखने और समझने पर ध्यान देना होगा, सब कुछ एक साथ करने का प्रयास न करें।

स्वास्थ्य के मामले में टेन ऑफ वैंड्स का आना कहता है कि इस सप्ताह अपनी शारीरिक क्षमता से ज्यादा काम करना, हर काम को हाँ कह देना या अपनी जरुरतों को नज़रअंदाज़ कर देना आपके लिए समस्या का कारण बन सकता है। ऐसा करने से आप शारीरिक और मानसिक रूप से थक सकते हैं। ऐसे में, अब आपको समझना होगा कि किन जिम्मेदारियों को आपको संभालना होगा और किस बोझ को अपने कंधे से उतारना ठीक रहेगा। 

शुभ रत्न: क्लियर जिरकॉन

  बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

मिथुन राशि

प्रेम जीवन: टू ऑफ कप्स 

आर्थिक जीवन: फाइव ऑफ वैंड्स 

करियर: नाइट ऑफ कप्स

स्वास्थ्य: सेवेन ऑफ पेंटाकल्स

मिथुन राशि वालों के प्रेम जीवन को देखें, तो आपको टू ऑफ कप्स मिला है और यह कार्ड एक नए रिश्ते में आने का संकेत कर रहा है जो प्रेम और सौहार्द से भरा होगा।  साथ ही, आप दोनों के बीच आपसी तालमेल भी शानदार होगा। इसके अलावा, यह कार्ड एक सफल रिश्ते को भी दर्शा रहा है जहाँ आप और आपके जीवनसाथी एक-दूसरे की क्षमताओं का सर्वश्रेष्ठ रूप से उपयोग करने के लिए प्रेरित करते हैं। अगर आप पहले से रिश्ते में हैं, तो आपका रिश्ता पहले की तुलना में संतुलित और दोस्ताना रहेगा। साथ ही, आप दोनों खुलकर एक-दूसरे से बात करेंगे। इस समय आप एक साथ काम करते हुए दिखाई देंगे। 

बात करें आर्थिक जीवन की, तो आपको फाइव ऑफ वैंड्स की प्राप्ति हुई है और यह बता रहा है कि जो लोग अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाना चाहते हैं, उन्हें अपने जीवन में धन से जुड़ी समस्याओं या प्रतिद्वंद्वियों से कड़ी टक्कर का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में, आपको इनका सामना पूरी मज़बूती के साथ करना होगा। आपको धन प्राप्ति की राह में या अपने लक्ष्यों को पाने के मार्ग में अनेक परेशानियों से जूझना पड़ सकता है, लेकिन फिर भी आपको आय में वृद्धि के लिए समर्पित रहें। सरल शब्दों में कहें, तो अगर आप मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ेंगे, तो आप आर्थिक समस्याओं को पार कर सकेंगे और धन से जुड़े लक्ष्यों को हासिल कर सकेंगे। 

करियर के क्षेत्र में नाइट ऑफ कप्स का आना दर्शाता है कि इन जातकों को अपने मन की आवाज़ सुनने के लिए कह रहा है। यह आपको एक ऐसा करियर का चुनाव करने के लिए कह रहा है जो आपकी पसंद के अनुरूप हो और जहाँ लोग आपके महत्व को समझ सकें। हालांकि, इसके लिए आपको जोखिम उठाना पड़ सकता है। बता दें कि आपको करियर का चयन करते समय थोड़ा प्रैक्टिकल होकर भी सोचना होगा। इस सप्ताह करियर से जुड़ा कोई भी निर्णय लेने से पहले आर्थिक लाभ और हानि का भी ध्यान रखें क्योंकि तब ही आप करियर में आगे बढ़ सकेंगे।    

स्वास्थ्य की बात करें, तो सेवेन ऑफ पेंटाकल्स कहता है कि आपका स्वास्थ्य लंबे समय तक अच्छा बना रहेगा। लेकिन साथ ही, आप हेल्दी आदतों का लाभ उठाने के लिए कह रहा है। यह कार्ड संकेत कर रहा है कि आपके द्वारा अपनाई जा रहे खानपान या नियमित व्यायाम का असर आपकी सेहत पर दिखाई देगा। ऐसे में, आपको समय-समय पर ब्रेक लेने की सलाह दी जाती है जिससे आप अपने शरीर को आराम दे सकें।

शुभ रत्न: जेड 

 AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

कर्क राशि 

प्रेम जीवन: सेवेन ऑफ कप्स 

आर्थिक जीवन: ऐस ऑफ पेंटाकल्स

करियर: जस्टिस

स्वास्थ्य: जजमेंट 

कर्क राशि के जातकों को प्रेम जीवन में सेवेन ऑफ कप्स प्राप्त हुआ है और यह कार्ड दर्शाता है कि आपके लिए इस बात को सुनिश्चित करना बहुत जरुरी होगा कि रिश्ते को लेकर आप दोनों की भावनाएं एक जैसी हैं या नहीं। सेवेन ऑफ कप्स का आना आपका सामना सच्चाई से करवा सकता है। इस कार्ड का आना आपको यह बातें सोचने पर मज़बूर कर सकता है जैसे कि आपका रिश्ता सही है या नहीं? क्या आपका पार्टनर आपके लिए सही हैं या नहीं? क्योंकि संभव है कि वह शादीशुदा हो सकता है और उनका अपना परिवार भी हो। ऐसे में, रिलेशनशिप को लेकर आप कंफ्यूज़ नज़र आ सकते हैं। 

आर्थिक जीवन को देखें, तो आपको ऐस ऑफ पेंटाकल्स मिला है और इस कार्ड का आना धन प्राप्ति, आर्थिक स्थिरता और सफलता का प्रतिनिधित्व करता है। इस सप्ताह आप अपने आर्थिक जीवन के लक्ष्यों को पूरा कर सकते हैं और साथ ही, आपके द्वारा किए जा रहे प्रयास आपको कार्यों में सकारात्मक परिणाम दिलाने का काम कर सकते हैं। इस अवधि में आपको आय में वृद्धि को लेकर मिलने वाले अवसरों का लाभ उठाना होगा जो आपको आर्थिक रूप से मज़बूत बनाने के साथ-साथ सफलता प्राप्त करने में सहायता करेंगे। आर्थिक जीवन में इस कार्ड का आना बताता है कि अगर आप धन से संबंधित कोई फैसला लेने के बारे में सोच रहे हैं, तो बुद्धिमानी से निर्णय लेने पर आपको लाभ की प्राप्ति होगी। 

करियर की बात करें, तो जस्टिस कार्ड आया है जो आपको काम में निष्पक्षता और संतुलन बनाकर चलने के लिए कह रहा है। आपको इस बात पर ध्यान देना होगा कि कार्यक्षेत्र पर आपके साथ किसी तरह का भेदभाव न किया जा रहा हो और सब आपका सम्मान करते हों। अगर आपको ऐसा महसूस हो कि कार्यस्थल पर आपको किसी भी तरह के अन्याय या असंतुलन का सामना करना पड़ रहा है, तो आपको इसका समाधान करने के कदम उठाने होंगे। इसके अलावा, यह कार्ड आपको सलाह दे रहा है कि आपकी वर्तमान नौकरी आपके विचारों और मूल्यों से मेल खाता है या नहीं। अगर नहीं, तो नए अवसर तलाशने के बारे में आप सोच सकते हैं। आप अपने काम के प्रति ईमानदार रहें और अपने व्यवहार को सही रखें क्योंकि आपके द्वारा लिए गए फैसले आपके रिश्तों और पेशेवर जीवन में आपकी छवि पर असर डाल सकते हैं।

स्वास्थ्य के संबंध में जजमेंट कार्ड का आना आपके जीवन में आने वाले बदलाव की तरफ इशारा कर रहा है। संभव है कि कर्क राशि के जातक अगर आप लंबे समय तक किसी स्वास्थ्य समस्या का सामना कर रहे हैं, तो अब आप उससे बाहर आते हुए स्वस्थ होने लगेंगे। साथ ही, यह कार्ड आपको चेतावनी भी दे रहा है कि आपको अपनी सेहत को प्राथमिकता देनी होगी और अपना ध्यान रखना होगा। बीते समय में आपने जो अनुभव प्राप्त किया है, वह आपको शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करेग। 

शुभ रत्न: मूनस्टोन 

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

सिंह राशि

प्रेम जीवन: किंग ऑफ स्वॉर्ड्स

आर्थिक जीवन: सेवेन ऑफ वैंड्स

करियर: द एम्पेरर 

स्वास्थ्य: नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स

बात करें सिंह राशि वालों के प्रेम जीवन की तो, आपको किंग ऑफ स्वॉर्ड्स का आना दर्शाता है कि आप एक समर्पित जीवनसाथी के साथ रिश्ते में होंगे। आपका रिलेशनशिप आकर्षण के बजाय आपसी समझ और बातचीत पर आधारित होगा। ऐसे में, आप और आपका साथी एक-दूसरे से खुलकर और ईमानदारी से बात कर सकते हैं। आपके जीवनसाथी की सबसे खास बात होगी कि वह आपकी बातों को बहुत ध्यान से सुनता होगा और आपको सलाह देता होगा। आपका रिश्ता परिपक्व होगा और आप दोनों के बीच आपसी समझ शानदार होगी।

आर्थिक जीवन में सेवेन ऑफ वैंड्स का आना अपने आर्थिक स्थिति के साथ-साथ अपनी जमा पूंजी का ध्यान रखना होगा। साथ ही, आपको अपनी आय और निवेश को भी सुरक्षित रखने का प्रयास करना होगा। यह कार्ड बता रहा है कि इन जातकों को आर्थिक जीवन में कड़ी मेहनत करने पर ही सफलता की प्राप्ति होगी और इसे पाने के लिए आपको दुश्मनों से भी निपटना होगा, खर्च में वृद्धि या फिर धन से जुड़ी समस्याओं से भी बचना होगा, तब ही आप आर्थिक स्थिरता प्राप्त कर सकता है।

करियर की बात करें, तो आपको द एम्पेरर कार्ड प्राप्त हुआ है जो नौकरी में नेतृत्व और जिम्मेदारी की तरफ संकेत कर रहा है। यह कार्ड बता रहा है कि इन जातकों को मौजूदा नौकरी में अपनी जिम्मेदारियों को आत्मविश्वास के साथ निभाना होगा। साथ ही, ऑफिस में होने वाली गतिविधियों में आपको बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना होगा। ऐसे में, सबसे पहले आप अपना लक्ष्य निर्धारित करें और फिर अपनी क्षमताओं के बल पर उसे पाने की दिशा में आगे बढ़ें। अगर आपको जरूरत पड़े, तो दूसरों की मदद लेने में संकोच न करें। यदि आप नॉकरी में अनुशासन लेकर चलेंगे और कार्यों से जुड़े सही फैसले लेंगे, तो आपके वरिष्ठ भी आपका सम्मान करेंगे। लेकिन, करियर के संबंध में कोई भी दीर्घकालिक योजनाएं बनाने समय आपको पेशेवर जीवन में प्रगति और प्रमोशन को भी स्थान देना होगा। 

जब बात आती है स्वास्थ्य की, तो  नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स का प्राप्त होना मानसिक समस्याओं और तनाव की ओर इशारा कर रहा है। इस सप्ताह आपको तनाव की वजह से चिंता, नींद न आना या डिप्रेशन जैसी समस्याएं घेर सकती हैं। आपके जीवन में चल रही इन मानसिक समस्याओं का असर आपके शरीर पर भी नज़र आ सकता ह इसलिए आपको तनाव से दूर रहने और मानसिक रूप से शांत रहने की सलाह दी जाती है। 

शुभ रत्न: रूबी 

कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर

कन्या राशि  

प्रेम जीवन: ऐस ऑफ स्वॉर्ड्स

आर्थिक जीवन: द हाई प्रीस्टेस

करियर: पेज ऑफ स्वॉर्ड्स

स्वास्थ्य: द वर्ल्ड

बात करें कन्या राशि वालों के प्रेम जीवन की, तो ऐस ऑफ स्वॉर्ड्स का आना दर्शाता है कि इस सप्ताह आपका जीवनसाथी काफ़ी व्यस्त रह सकता है। ऐसे में, आपको उनके साथ रोमांस करने के मौके कम मिल सकते हैं, लेकिन जब-जब आपको उनकी जरूरत होगी तब वह आपके लिए मौजूद होंगे। इस समय रिश्ते को लेकर उनका व्यवहार अत्यधिक प्रैक्टिकल हो सकता है और वह चीज़ों को भावनाओं के बजाय जरूरत के आधार पर देख सकते हैं। ऐसे में, अगर आप एक रोमांटिक रिश्ते की तलाश में हैं, तो आप थोड़े निराश नज़र आ सकते हैं, लेकिन आपको साथी द्वारा किए जा रहे प्रयास नहीं भूलने चाहिए। 

आर्थिक जीवन में आपको द हाई प्रीस्टेस प्राप्त हुआ है जो भविष्यवाणी कर रहा है कि अगर आप धन से जुड़ा कोई फैसला लेने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपको अच्छे से सोच -विचार करने और अपने मन की आवाज़ पर भरोसा करें। आपको ऊपर से सही दिखाई देने वाली चीज़ों पर भरोसा  करने से बचना होगा, बल्कि स्वयं को मिलने वाले हर अवसर की अच्छे से जाँच -पड़ताल करें। आपके मन की आवाज़ आर्थिक जीवन में आपको सही दिशा पर ले जाने का काम कर सकती है इसलिए धैर्य और समझदारी के साथ निर्णय लेना बेहतर साबित होगा। 

करियर के क्षेत्र में पेज ऑफ स्वॉर्ड्स आया है जो आपको बदलावों को स्वीकार करने और उनके साथ तालमेल बिठाने के लिए कह रहा है। इन जातकों को अपने कार्यों को समर्पण और मेहनत के साथ करना होगा। इस दौरान आपको दूसरों से स्पष्ट रूप से बातचीत करनी होगी, लेकिन ध्यान रखें कि आप लोगों के साथ बात करते समय सावधानी बरतें और अपने शब्दों का चयन बहुत सोच-समझकर करें। पेज ऑफ स्वॉर्ड्स कहता है कि आपको अपने विचार और बातों को स्पष्ट रूप से लोगों के सामने रखनी होगी। अगर आपके जीवन में समस्याएं या परेशानियां हैं, तो उन्हें एक नज़रिए से सुलझाने की कोशिश करें। 

स्वास्थ्य के मामले में द वर्ल्ड का आना शुभ कहा जाएगा और यह कार्ड भविष्यवाणी कर रहा है कि अगर आप बीमार थे, तो अब आप स्वस्थ होंगे। साथ ही, आपकी सेहत अच्छी रहेगा और जीवन भी संतुलित रहने की संभावना है। इस दौरान आपका तन, मन और आत्मा के बीच संतुलन बना रहेगा जिससे आपका स्वास्थ्य मज़बूत रहने की संभावना है। अगर आप स्वस्थ होने के लिए प्रयास कर रहे हैं, तो इस कार्ड को सकारात्मक माना जाएगा। 

शुभ रत्न: पन्ना रत्न

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

तुला राशि 

प्रेम जीवन: एट ऑफ स्वॉर्ड्स

आर्थिक जीवन: एट ऑफ कप्स

करियर: थ्री ऑफ पेंटाकल्स

स्वास्थ्य: सेवेन ऑफ कप्स

तुला राशि वालों के प्रेम जीवन की बात करें, तो आपको एट ऑफ कप्स प्राप्त हुआ है जो बता रहा है कि अगर आप पहले से रिश्ते में हैं, तो आपको थोड़ी बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है और यह आपके लिए चिंता का विषय बन सकता है। आप दोनों को महसूस हो सकता है कि आपको रिश्ते को मज़बूत करने के लिए कुछ जरूरी कदम उठाने होंगे और आप दोनों ही इस समस्या का समाधान नहीं ढूंढ रहे हैं। लेकिन आपको यह बात याद रखनी होगी कि आपके पास हमेशा कुछ न कुछ विकल्प मौजूद होते हैं। ऐसे में, आपको बेझिझक होकर बातचीत करने के साथ-साथ आपसी समझ से रिश्ते को बेहतर बनाने की सलाह दी जाती है।

आर्थिक जीवन की बात करें, तो एट ऑफ कप्स का आना दर्शाता है कि आप किसी बड़े खर्चे को छोड़ने का मन बना सकते हैं जिससे आप असंतुष्ट नज़र आ सकते हैं। यह कोई ऐसी परिस्थिति हो सकती जो नौकरी से संबंधित हो या फिर ऐसी जगह जहाँ आपको फायदा न हो।  इसकी बजाय आप किसी रास्ते पर चलना पसंद कर सकते हैं जिससे आपको लाभ होगा।  दौरान आप आर्थिक रूप से सुरक्षित की बजाय जोखिम उठाने के बारे में सोच सकते हैं। लेकिन, आपको ऐसा कोई भी बड़ा फैसला लेने के पहले अच्छे से जाँच-पड़ताल करने की सलाह दी जाती है। साथ ही, जल्दबाज़ी में आकर कोई भी निर्णय न लें। इस दौरान आपको भौतिक सुख-सुविधाओं से हटकर आपको धन का प्रबंधन अच्छे से करना होगा। 

करियर के संबंध में आपको थ्री ऑफ पेंटाकल्स का आना संकेत करता है कि इस सप्ताह आपको कार्यक्षेत्र में कुछ नई चीज़ें सीखने को मिलेंगी जो करियर में एक उज्जवल और प्रगतिशील भविष्य के लिए मज़बूत नींव तैयार करेंगी। साथ ही, पेशेवर जीवन में आपके लिए कुछ प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनाना होगा और यह आपको करियर में आगे बढ़ने में मददगार साबित होंगे। आप एक सुप्पोर्टीवे टीम मेंबर होंगे और ऐसे में, जब भी आपको सहयोग की आवश्यकता होगी तब आपको अपने सहकर्मियों का साथ मिलेगा। 

स्वास्थ्य को देखें, तो आपको सेवेन ऑफ कप्स प्राप्त हुआ है और यह संकेत कर रहा है कि आपको इस सप्ताह कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं। साथ ही, आपका कोई पुराना रोग फिर से उभर कर सामने आ सकता है जैसे कि जोड़ों या मांसपेशियों में दर्द। ऐसे में, आपको अपना ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। 

शुभ रत्न: हीरा

वृश्चिक राशि

प्रेम जीवन:  द सन

आर्थिक जीवन: नाइन ऑफ वैंड्स (रिवर्सड)

करियर: द मैजिशियन

स्वास्थ्य: सिक्स ऑफ वैंड्स

बात करें वृश्चिक राशि वालों के प्रेम जीवन की, तो आपको द सन प्राप्त हुआ है और यह कार्ड दर्शा रहा है कि इस सप्ताह आप अपने परिवार वालों के साथ कई यादगार लम्हें बिताएंगे। साथ ही, आपके परिवार में एक नया सदस्य जुड़ सकता है फिर चाहे आप या आपके भाई/बहन शादी कर सकते हैं या आपके घर में शिशु का जन्म हो सकता है। हालांकि, इस सप्ताह आपको ऐसे कई पल मिलेंगे जिनका आप आनंद लेंगे और आप प्रसन्न दिखाई देंगे। 

आर्थिक जीवन में आपको नाइन ऑफ वैंड्स (रिवर्सड) का मिलना संकेत कर रहा है कि आप अपनी आर्थिक स्थिति को संभालते-संभालते थका हुआ महसूस कर सकते हैं। कभी-कभी आप धोखाधड़ी और प्रतिद्वंद्वियों से लड़ते हुए कमज़ोर नज़र आ सकते हैं।  ऐसा लग सकता है कि बहुत मेहनत करने के बाद भी परिणाम उम्मीद के अनुसार नहीं मिल रहे हैं। यह समय अपनी आर्थिक योजनाओं को दोबारा सोचने का हो सकता है। इस कार्ड का आना बताता है कि आपके लिए जल्दबाजी में निर्णय लेने की बजाय थोड़ा रुककर स्थिति को समझना और नई योजना बनाना बेहतर रहेगा।

करियर के क्षेत्र में द मैजिशियन का आना दर्शाता है कि आपको खुद पर भरोसा रखना होगा क्योंकि आपको निश्चित रूप से ही सफलता की प्राप्ति होगी। आपके भीतर वह सभी स्किल्स, क्षमताएं और योग्यताएं मौजूद होंगी जो आपको करियर में सफलता पाने के लिए चाहिए होंगी। ब्रह्मांड लक्ष्यों को पाने में आपकी सहायता करेगी। यदि आप खुद पर विश्वास करेंगे, तो आप जीवन में सब कुछ पाने में सफल होंगे। आने वाला समय आपके लिए नए अवसर लेकर आएगा जो आपके सम्मान और आत्मविश्वास को बढ़ाने का काम करेंगे। 

स्वास्थ्य की दृष्टि से, सिक्स ऑफ वैंड्स का आना हीलिंग, इलाज के सफल होने, ऊर्जा में वृद्धि और स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के मकसद से लिए गए फैसलों का प्रतिनिधित्व करता है। यह कार्ड संकेत करता है कि अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे है, तो अब आपको धीरे-धीरे उससे राहत मिल सकती है। साथ ही,आप ऊर्जावान और ताकतवर बनेंगे। लेकिन, आपको अहंकार से बचना होगा और तारीफ मिलने पर अपने स्वभाव में विनम्रता बनाए रखनी होगी। सरल शब्दों में कहें, तो आप रोग से उबरेंगे, शारीरिक रूप से मज़बूत होंगे और तारीफ प्राप्त करेंगे, लेकिन फिर भी आपको सौम्य बने रहना होगा और अतिआत्मविश्वास से बचना होगा। 

शुभ रत्न: मोती

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा

धनु राशि

प्रेम जीवन:  डेथ

आर्थिक जीवन: द हर्मिट

करियर: टू ऑफ पेंटाकल्स

स्वास्थ्य: नाइट ऑफ स्वॉर्ड्स

धनु राशि राशि वालों के प्रेम जीवन की बात करें, तो डेथ कार्ड का आना एक बड़े बदलाव को दर्शा रहा है जैसे कि रिश्ते का ख़त्म होना, पुरानी आदतों को छोड़ना या फिर आपका ब्रेकअप हो सकता है जिससे आप एक नई शुरुआत कर सकें। यह कार्ड भविष्यवाणी कर रहा है कि आप उन चीज़ों का अपना जीवन से त्याग कर दें जो आपके लिए उपयोगी नहीं रही हैं। ऐसा करना आपकी व्यक्तिगत प्रगति के लिए बेहद जरूरी होगा। आपके जीवन में आने वाले यह बदलाव सकारात्मक परिणाम लेकर आएंगे। 

आर्थिक जीवन को देखें, तो आपको द हर्मिट प्राप्त हुआ है और यह कार्ड सेल्फ-रिफ्लेक्शन का प्रतिनिधित्व करता है। अगर आप सोच रहे हैं कि आपका आर्थिक जीवन कैसा रहेगा? तो इस कार्ड का आना आपको धन से जुड़े फैसले सोच-समझकर लेने होंगे। इस सप्ताह आपको आर्थिक जीवन से संबंधित कोई भी महत्वपूर्ण कदम उठाने के लिए अपने अंदर झांकने और अपने ज्ञान एवं अनुभव का उपयोग करते हुए आगे बढ़ना होगा। अगर आप ऐसा करेंगे, तो आपको अच्छा खासा लाभ होने की संभावना है। 

जब बात आती है करियर की, तो टू ऑफ पेंटाकल्स का दर्शाता है कि अगर आप अपना व्यापार शुरू करने का मन बना रहे हैं, तो आपको सफलता मिल सकती है। आप अपनी मौजूदा नौकरी छोड़कर अपना बिज़नेस शुरू करते हैं, तो ऐसा करने के लिए इस समय को अनुकूल कहा जाएगा। लेकिन, इस कार्य में आपको अपना सारा समय और ध्यान केंद्रित करना होगा। ऐसे में, आपको अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखना होगा, परंतु यह बात ध्यान में रखें कि व्यापार को चलाना एक मुश्किल काम होता है और आपको समय-समय पर किसी की सहायता या मार्गदर्शनं की आवश्यकता पड़ सकती है इसलिए किसी से सहायता लेने में संकोच न करें। 

स्वास्थ्य को देखें तों, आपको नाइट ऑफ स्वॉर्ड्स का मिलना तेज़ी से आने बदलावों की तरफ संकेत करता है जो आपके किसी रोग से जल्दी स्वस्थ होने या स्वास्थ्य से संबंधित कोई आवश्यक कदम उठाने से जुड़ा हो सकता है। हालांकि, इस सप्ताह आप ऊर्जा से भरे रहेंगे, लेकिन आपको तनाव, थकान और लापरवाही आदि से सतर्क रहना होगा। साथ ही, आपको अपनी मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना होगा और ऐसे में, आपको संतुलन बनाकर चलना होगा जिससे आपको थोड़ा आराम मिल सकें। 

शुभ रत्न: पुखराज

मकर राशि

प्रेम जीवन: थ्री ऑफ कप्स

आर्थिक जीवन:  क्वीन ऑफ पेंटाकल्स

करियर: क्वीन ऑफ स्वॉर्ड्स

स्वास्थ्य: फाइव ऑफ पेंटाकल्स (रिवर्सड)

बात करें मकर राशि वालों के प्रेम जीवन की तो, आपको थ्री ऑफ कप्स प्राप्त हुआ है जो खुशियों और जश्न की तरफ इशारा कर रहा है। एक कपल के रूप में आप काफी लोकप्रिय और सम्मानित होंगे। बता दें कि भले ही यह कार्ड “पावर कपल” का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, लेकिन आपके रिश्ते के लिए यह ऐसी भविष्यवाणी कर रहा है कि सब आपको सम्मान की नज़रों स देखते होंगे। आप और साथी को महसूस होगा कि आप दोनों एक-दूसरे के लिए भाग्यशाली होंगे क्योंकि थ्री ऑफ कप्स का संबंध समृद्धि से भी होता है। आपको हर कदम पर अपने जीवनसाथी का साथ मिलेगा और आप जीवन के लक्ष्य पाने के लिए एक-दूसरे का पूरा-पूरा साथ देते हैं। ऐसे में, आप एक-दूसरे की जीत का जश्न मनाने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। 

अगर आप आर्थिक जीवन में मार्गदर्शन पाना चाहते हैं, तो ऐसे में, क्वीन ऑफ पेंटाकल्स का आना दर्शाता है कि आप धन का प्रबंधन आपके लिए प्रैक्टिकल होकर और बहुत सोच-समझकर करना जरूरी होगा। यह कार्ड आपको धन और अपनी जमा पूंजी के प्रति सावधान कर रहा है और ऐसे में, आपको अपनी जरूरतों तथा खर्चों पर ध्यान देना होगा। आर्थिक समस्याओं से आपको बुद्धिमानी के साथ निपटना होगा। क्वीन ऑफ पेंटाकल्स का आना आपको मज़बूत आर्थिक स्थिति का निर्माण करने के लिए सही कदम उठाने के लिए कह रहा है। 

जब बात आती है करियर की, तो क्वीन ऑफ स्वोर्ड्स का मिलना बता रहा है कि आपको कार्यक्षेत्र पर अपनी सीमाओं को निर्धारित, स्पष्ट रूप से बातचीत और विचारों की स्पष्टता रखने की सलाह दे रहा है। यह कार्ड अक्सर तेज़ बुद्धि वाले और अनुभवी मेंटर का प्रतिनिधित्व करता है जो बेहद ईमानदार होगा। इन जातकों को कार्यों में आने वाली समस्याओं को दूर करने के लिए सही फैसले लेने होंगे, तब ही आप अपने लक्ष्य हासिल कर सकेंगे। 

स्वास्थ्य के मामले में आपको फाइव ऑफ पेंटाकल्स (रिवर्सड) प्राप्त हुआ है और यह भविष्यवाणी कर रहा है कि अगर आप लंबे समय से किसी रोग या बीमारी की चपेट में हैं, तो अब आपको उससे राहत मिल सकेगी। संभव है कि आपको उसका सही इलाज मिल जाए और ऐसे में, यह आपके लिए आशा की किरण बन सकती है। कुल मिलाकर, इस सप्ताह को हीलिंग और रिकवरी की दृष्टि से अच्छा कहा जाएगा। 

शुभ रत्न: एमेथिस्ट

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें। 

कुंभ राशि

प्रेम जीवन: द एम्प्रेस

आर्थिक जीवन: टू ऑफ वैंड्स

करियर: ऐस ऑफ वैंड्स

स्वास्थ्य: पेज ऑफ वैंड्स

कुंभ राशि के जातकों के प्रेम जीवन की बात करें तो, द एम्प्रेस कार्ड का आना एक ऐसे रिश्ते का प्रतिनिधित्व करते हैं जो प्रेम एवं जुनून से पूर्ण होगा और आपका हर कदम पर साथ देता होगा। यह कार्ड बता रहा है कि आपका जीवनसाथी आपका सहयोग करने वाला होगा और उनके साथ आपका रिश्ता काफ़ी मज़बूत होगा जो प्रेमपूर्ण शादी में बदल सकता है। अगर आप किसी रिश्ते के भविष्य को लेकर असमंजस में है, तो  द एम्प्रेस कहता है उसमें आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। वह आपके साथ जीवन व्यतीत करने को एक बगीचे की तरह देखते हैं जहाँ वहां बीज बोते हैं, नए पौधे पनपते हैं और वह उनकी देखभाल करते हैं। 

आर्थिक जीवन को देखें, तो टू ऑफ वैंड्स का आना दर्शाता है कि आप धन को लेकर आर्थक योजनाएं और लक्ष्य निर्धारित करते हुए दिखाई दे सकते हैं। यह आपके जीवन में प्रगति और लाभ लेकर आ सकते हैं। यह समय अपनी आर्थिक योजनाओं पर सोचने और आगे के लक्ष्यों को तय करने का है। अगर आप सही योजना बनाते हैं और समझदारी से फैसले लेते हैं, तो आर्थिक स्थिति में आपको आगे बढ़ने के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। साथ ही, जल्दबाजी या डर की वजह से अच्छे अवसरों को खोने से बचें। 

करियर के क्षेत्र में आपको ऐस ऑफ वैंड्स प्राप्त हुआ है जो एक नई शुरुआत की तरफ संकेत कर रहा है। अगर आप एक नया व्यापार शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं, तो यह समय ऐसा करने के लिए अनुकूल कहा जाएगा। यदि आप नौकरी करते हैं, तो यह सपताह निश्चित रूप से आपके लिए प्रमोशन के कुछ सुनहरे अवसर लेकर आ सकता है जिससे आपका करियर सही दिशा में और प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ेगा। 

स्वास्थ्य की बात करें, तो पेज ऑफ वैंड्स आपकी सेहत के लिए शुभ माना जाएगा जो आपको स्वयं को आराम देने के मौके दे सकता है। इस सप्ताह आप थोड़े दिनों की छुट्टियों पर जा सकते हैं जिससे आपके शरीर को आराम मिलेगा। लेकिन, आपको खुद पर हद से ज्यादा बोझ डालने से बचने की सलाह दी जाती है। साथ ही , साथ आपको ऐसी किसी भी कार्य या गतिविधि में शामिल होने से बचने की सलाह दी जाती हैं जिसमें आप दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। 

शुभ रत्न: नीलम 

मीन राशि

प्रेम जीवन: क्वीन ऑफ वैंड्स

आर्थिक जीवन: एट ऑफ पेंटाकल्स

करियर: ऐस ऑफ पेंटाकल्स

स्वास्थ्य: एट ऑफ स्वॉर्ड्स

मीन राशि वालों को प्रेम जीवन में क्वीन ऑफ वैंड्स प्राप्त हुआ है जो भविष्यवाणी कर रहा है कि आप कैसे दिखते हैं या दूसरे आपके बारे में क्या सोचते हैं? इन जातकों को इन चीज़ों के बारे में सोचने के बजाय आप लोगों के साथ रहकर समय का आनंद लेना पसंद करेंगे। आपके भीतर का आत्मविश्वास और हिम्मत दूसरों को अपनी तरफ खिंचने का काम करेगा और वह आपके नक़्शे कदम पर चलने के लिए प्रेरित करेंगे। अगर आप पहले से किसी रिश्ते में हैं, तो आप रिश्ते में साथी के साथ ईमानदार रहेंगे जो आपके लिए सफलता का मार्ग प्रशस्त करेगा। आप एक-दूसरे से बातचीत करने से आप करीब आएंगे। इस सप्ताह प्रेमी और प्रेमिका में नज़दीकियां बढ़ सकती हैं। बता दें कि क्वीन ऑफ़ वैंड्स को कामुक माना जाता है। 

आर्थिक जीवन में आपको एट ऑफ पेंटाकल्स प्राप्त हुआ है जो खुद को खोजने, जिम्मेदारी उठाने और आर्थिक जीवन में कुछ बड़े परिवर्तन लेकर आने के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। यह सप्ताह आपको सोच-समझकर फैसले लेने, बीते समय में हुई धन संबंधित मामलों में गलतियों से सीखते हुए उन्हें भूलने और मज़बूत आर्थिक स्थिति का निर्माण करने के लिए आपको कुछ नई जिम्मेदारियां उठानी होंगी। इस कार्ड का आना किसी काम को मेहनत के बल पर पूरे करने के बाद मिलने वाले इनाम की तरफ संकेत करता है। 

करियर के क्षेत्र में ऐस ऑफ पेंटाकल्स का मिलना एक नई शुरुआत को दर्शा रहा है जो आपके जीवन में प्रगति, सफलता और आर्थिक लाभ लेकर आएगी। यह शुरुआत आपके पास एक नई नौकरी, पदोन्नति के रूप में आ सकती है या फिर आपको मिलने वाले किसी सुनहरे अवसर का लाभ उठाकर आर्थिक समृद्धि प्राप्त कर सकते हैं। ऐस ऑफ पेंटाकल्स का आना आपको मेहनत और लगन के बल पर करियर में सफलता पाने के लिए प्रेरित करेगा। 

स्वास्थ्य के मामले में एट ऑफ स्वॉर्ड्स आया है और यह भय, तनाव, पाबंदियों में बंधे रहना और नकारात्मक विचारों की तरफ इशारा करता है। इस सप्ताह आपको डिप्रेशन, पैनिक अटैक या पुराने समय का कोई दर्द दोबारा आपके सामने आ सकता है जिसके आगे आप मज़बूर महसूस कर सकते हैं। हालांकि, आप विचारों के जिस जाल में फंसे हुए हैं, वह आपके दिमाग की उपज हो सकती है। इनसे बाहर आने के लिए आपको अपना नजरिया बदलने की आवश्यकता होगी और आप चाहे तो अपने किसी करीबी की मदद भी ले सकते हैं। 

शुभ रत्न: येलो सिट्रीन

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. टैरो रीडिंग कैसे काम करती है?

टैरो कार्ड व्यक्ति के आसपास उपस्थित ऊर्जा और अंतर्ज्ञान के आधार पर काम करती है। टैरो में प्रत्येक कार्ड का अपना प्रतीक चिन्ह और अर्थ होता है और भविष्य की संभावनाओं को समझते हुए जीवन में आगे बढ़ने में उसकी सहायता करता है। 

2. क्या टैरो कार्ड प्रेम जीवन के बारे में बता सकता है?

हाँ, टैरो कार्ड आपके रिश्ते की भावनाएं, आपसी तालमेल और आप दोनों के रिश्ते में आने वाले संभावित बदलावों के बारे में बता सकता है। साथ ही, यह आपके रिश्ते को बेहतर बनाने में सहायता कर सकता है। 

3. क्या टैरो कार्ड फैसला लेने में आपकी सहायता कर सकता है?

हाँ, टैरो रीडिंग अलग-अलग परिस्तितियों और संभावनाओं के आधार पर आपको चीज़ों को समझने में सहायता करता है जिससे आप सोच-समझकर सही फैसला ले सकते हैं।