मासिक अंक फल 2026: अप्रैल

मासिक अंक फल 2026 से जानें, अप्रैल में किन राशियों का होगा भाग्योदय और किसकी बढ़ेंगी मुश्किलें?

मासिक अंक फल अप्रैल 2026: एस्ट्रोसेज एआई का यह विशेष ब्लॉग आपको मासिक अंक फल 2026 के माध्यम से अप्रैल महीने के लिए मूलांक 1 से लेकर 9 तक की संपूर्ण भविष्यवाणी देने जा रहा है। मासिक अंक फल अप्रैल 2026 से हम जानेंगे कि मूलांक 1 से 9 तक के लोगों के लिए अप्रैल 2026 का महीना कैसा रहने वाला है? तो चलिए अब जान लेते हैं अप्रैल 2026 के बारे में।

यह भी पढ़ें: राशिफल 2026

     दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

अंक ज्योतिष के अनुसार, अप्रैल का महीना साल का चौथा महीना होने के कारण अंक 4 का विशेष प्रभाव लिए हुए होता है। इस महीने पर राहु ग्रह का विशेष प्रभाव रहता है। साथ ही, साल 2026 जिसका कुल 1 होता है उसका भी प्रभाव इस महीने पर रहेगा, यानी कि इस महीने पर मुख्य रूप से अंक 4 और 1 का प्रभाव रहेगा। साथ ही, 4 और 1 को मिलाकर अंक 5 बन रहा है। अतः राहु और सूर्य के प्रबल प्रभाव के साथ-साथ बुध का प्रभाव भी इस महीने पर रहने वाला है। 

हालांकि, मूलांक के अनुसार अलग-अलग लोगों पर राहु, सूर्य और बुध का अलग-अलग प्रभाव रहेगा। लेकिन अप्रैल 2026 का महीना सामान्य तौर पर राजनीतिक उठापटक, प्राकृतिक आपदाओं, धोखधड़ी, अव्यवस्था, युद्ध, लड़ाई, दुर्घटनाओं आदि से प्रभावित रह सकता है। अंक 5 की उपस्थिति इस बात का संकेत कर रही है कि विषम परिस्थितियों पर नियंत्रण भी जल्द ही मिल जाएगा। कुछ मीडियाकर्मी या मीडिया घराने भी इस महीने सुर्खियों में रह सकते हैं। आइए जानते हैं कि आपके मूलांक के लिए अप्रैल 2026 का महीना कैसे परिणाम दे सकता है। 

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

मूलांक 1

यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 अथवा 28 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 1 होगा। मूलांक 1 के लिए अप्रैल 2026 का महीना क्रमशः 1, 4, 5, 9 और 6 अंकों का प्रभाव देना चाह रहा है। इस महीने सबसे ज्यादा प्रभाव डालने वाला अंक 6 आपके फेवर में नजर नहीं आ रहा है, बाकी के अंक या तो फ़ेवर में रहेंगे या फिर एवरेज लेवल के परिणाम देना चाह रहे हैं इसलिए यह महीना आपको मिले-जुले परिणाम दे सकता है। वैसे तो यह महीना पारिवारिक मामलों के लिए समर्पित महीना रह सकता है। ऐसे में, परिजनों के साथ अपने संबंधों को मेंटेन करना जरूरी रहेगा। 

प्रेम संबंधों के बीच में अहंकार न आने पाए तो ज्यादा अच्छा रहेगा क्योंकि इस महीने अहंकार के चलते लव लाइफ थोड़ी डिस्टर्ब रह सकती है। यदि विवाहित हैं, तो इस बात का ख्याल रखना जरूरी होगा कि “प्रेम गली अति सांकरी जा में दो न समाहिं” यानी कि अपनी लव लाइफ को अच्छा रखना है, तो ईगो को छोड़ देना ही अच्छा रहेगा। यदि आप ऐसा करते हैं तो आप घर-गृहस्थी को बेहतर बना सकेंगे। शासन-प्रशासन से संबंधित मामलों में आपको अच्छे परिणाम मिल सकेंगे। 

हालांकि, बीच-बीच में थोड़ा बहुत उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, विरोधी षड्यंत्र रच सकते हैं। लेकिन इन सब का कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ेगा यदि आप परिवार के साथ रहते हैं और आप मानसिक रूप से मज़बूत हैं। आप सब कुछ ठीक कर लेंगे यानी कि यह महीना मिला-जुला रह सकता है, लेकिन कुछ खास परिस्थितियों में या कुछ विशेष सावधानियां को अपनाने की स्थिति में आप काफी हद तक अनुकूल परिणाम भी प्राप्त कर सकेंगे।

उपाय: कन्याओं का पूजन कर उनका आशीर्वाद लेना शुभ रहेगा।

मूलांक 2

यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 अथवा 29 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 2 होगा। मूलांक 2 के लिए अप्रैल 2026 का महीना क्रमशः 7, 1, 4, 5, 9 और 6 अंकों का प्रभाव देना चाह रहा है। अंक 7 का मूलांक 2 के साथ बहुत अच्छा संबंध नहीं माना गया है। इसलिए यह महीना थोड़ा बहुत उतार-चढ़ाव दे सकता है। यह महीना इस बात का संकेत कर रहा है कि नए-नए प्रयोगों से कम से कम इस महीने बचना जरूरी रहेगा। हालांकि, धार्मिक कार्यों या फिर किसी भी तरह से अध्यात्म से जुड़े हुए मामलों में यह महीना अच्छे परिणाम दे सकता है। लेकिन, कामकाज के लिए या लाइफ के प्रैक्टिकल मामलों के लिए महीना थोड़ा सा कमजोर रह सकता है। कुछ कामों में लोग धोखा दे सकते हैं। 

यदि आपका काम ऐसा है जहां दूसरों पर निर्भरता रहती है, तो बेहतर होगा कि या तो आत्मनिर्भर रहें या दूसरा विकल्प भी ढूंढते रहें क्योंकि जरूरी नहीं है कि सामने वाला आपके दिए गए समय पर काम पूरा कर पाए या अपना वादा ईमानदारी के साथ निभा पाए। ऐसा नहीं है कि सामने वाला बेईमान व्यक्ति होगा लेकिन हालात या परिस्थितियां ऐसी रहेगी जहां वह आपकी अधिक मदद नहीं कर पाएगा। अंक 1 और 4 का प्रभाव भी कोई विशेष फायदा नहीं देगी, बल्कि औसत परिणाम दिलाना चाहेगी। ऐसे में, शासन-प्रशासन से जुड़े मामलों में आपको औसत लेवल के परिणाम मिल सकते हैं।

इंटरनेट या डिजिटल दुनिया से जुड़े हुए लोग भी औसत लेवल के परिणाम पा सकते हैं। सामान्य तौर पर इस महीने को मिलाजुला ही कहा जाएगा, बल्कि कुछ मामलों में सावधानी रखनी भी जरूरी रहेगी, तभी परिणाम औसत मिल सकेंगे अन्यथा बीच-बीच में कुछ परेशानियां रह सकती हैं। अतः जागरूक रहें और परिणामों को मेंटेन करने की कोशिश करते रहें।

उपाय: मंदिर में चने की दाल का दान करें। 

मूलांक 3

यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 अथवा 30 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 3 होगा। मूलांक 3 के लिए अप्रैल 2026 का महीना क्रमशः 8, 1, 4, 5, 9 और 6 अंकों का प्रभाव देना चाह रहा है। अगर अंक 5 और 6 को छोड़ दिया जाय तो बाकी सभी अंक या तो आपके फेवर में रहेंगे या फिर आपके लिए औसत रहेंगे। उस पर भी सबसे ज्यादा प्रभाव डालने वाला अंक 8 आपको काफी हद तक सपोर्ट कर सकता है। यही कारण है यह महीना आपको अच्छे परिणाम देना चाहेगा, विशेषकर आर्थिक मामलों में यह महीना आपको काफी अच्छे परिणाम दे सकता है। 

किसी को पैसे उधार दे रखे हैं, तो वह वापस मिल सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ प्रयत्न भी करने पड़ेंगे। बेहतर जगह निवेश भी हो सकता है। बस इस महीने संतुलन बनाकर चलने की कोशिश करनी होगी। किसी भी मामले में अतिवादी नहीं होना है, विशेषकर स्त्रियों से संबंधित मामलों में कोई लापरवाही नहीं बरतनी है। कोई कठोर बात नहीं करनी है। 

यदि आप डिजिटल प्लेटफॉर्म पर हैं अथवा कोई बयान या रील इत्यादि जारी करते रहते हैं, तो इस महीने कम से कम देवी-देवताओं और स्त्रियों पर कोई गलत बयान न करें या रील न बनाएं। बाकी चीजें अच्छी बनी रहेंगी। कोर्ट-कचहरी या अदालत की अवमानना भी नहीं करेंगे तो और अच्छा रहेगा। कुल मिलाकर, कुछ सावधानियां रखने की स्थिति में यह महीना आपको काफी अच्छी परिणाम दे सकता है। आप अपने काम में कोई नया प्रयोग भी कर सकते हैं। कुछ लोग अपने काम या कार्यशैली में बदलाव भी कर सकते हैं।

उपाय: गरीब और जरूरतमंद लोगों का सहयोग करना शुभ रहेगा।

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

मूलांक 4

यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 अथवा 31 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 4 होगा। मूलांक 4 के लिए अप्रैल 2026 का महीना क्रमशः 9, 1, 4, 5,  और 6 अंकों का प्रभाव देना चाह रहा है। यह महीना आपको मिले-जुले परिणाम दे सकता है। कभी परिणाम औसत से थोड़े कमजोर भी रह सकते हैं क्योंकि इस महीने के ज्यादातर अंक या तो आपके लिए औसत रहेंगे या फिर कुछ कमजोर। यही कारण है कि यह महीना बहुत सावधानी से काम लेने का संकेत कर रहा है। 

अंक 9 की एनर्जी आपके भीतर आएगी और यदि आपने गंभीरता से काम नहीं लिया तो यह आपको चंचल बन सकती है। साथ ही, जल्दबाजी में किए गए काम हमेशा अच्छे परिणाम नहीं देते हैं, इस बात का ख्याल रखना होगा। डिजिटल पेमेंट करने की बजाय कैश में पेमेंट करना ज्यादा अच्छा रहेगा। यदि आप डिजिटल दुनिया से जुड़े हुए हैं, तो किसी स्कीम या फ्रॉड से बचने की कोशिश करें। यद्यपि नंबर 9 पुलिस का सपोर्ट दिलाएगा और आपकी समस्या भी दूर करवाएगा। लेकिन यदि समस्या आने से पहले उसके बारे में जान लेंगे, तो उससे बचना ही समझदारी का काम होगा। पहले समस्या में पड़ना, बाद में उससे मुक्त होना, यह तो सही डिसीजन नहीं होगा। 

नियम, कायदे, कानून का पालन करना और मर्यादा में रहना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। इस महीने कई सावधानियां को अपनाने की आवश्यकता रहेगी। यदि आप मर्यादित तरीके से काम करते हैं तो सामान्य तौर पर आप संतुलन बनाने में कामयाब रहेंगे और अपने काम को समेट कर नई दिशा में आगे भी बढ़ सकेंगे। नंबर 9 से मिलने वाली ऊर्जा का सदुपयोग करें, अपने कामों में मन लगाएं और अपने कामों को कंप्लीट करें। यह सबसे अच्छा रास्ता होगा, बाकी के काम को पूरा करने के लिए योजना बनाकर चलें। 

उपाय: नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करना हितकारी सिद्ध होगा।

नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से 

मूलांक 5 

यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 5, 14 अथवा 23 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 5 होगा। मूलांक 5 के लिए अप्रैल 2026 का महीना क्रमशः 1, , 4, 5, 9 और 6 अंकों का प्रभाव देना चाह रहा है। यदि अंक 9 को छोड़ दिया जाए तो बाकी के अधिकांश अंक आपके फेवर में हैं। स्वाभाविक है कि ऐसे में, यह महीना आपको बहुत अच्छे परिणाम दे सकता है। भाग्य साथ है, बस योजनाबद्ध तरीके से काम करेंगे, तो परिणाम काफी अच्छे मिल सकेंगे। 

अंक 1 का प्रभाव इस बात का संकेत कर रहा है कि अब कुछ नया करने का वक्त आ गया है। चाहे आप अपने पुराने कामों में ही कोई नया प्रयोग करें, उससे आपको फायदा मिलेगा या फिर नए कामों के बारे में भी आप सोच सकते हैं। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने के मौके मिल सकते हैं और आपको सामाजिक सम्मान भी मिल सकता है। शासन-प्रशासन से संबंधित मामलों में भी आपको काफी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।

वैसे तो आप संतुलन बनाकर चलते हैं, लेकिन हो सकता है कि इस महीने एकांत में बैठकर सोचने का मन भी करें। यदि आप निराश हैं, तब तो एकांत से बचें। लेकिन यदि आप संतुलित हैं और आपका मन एकांतवास करने का कर रहा है, तो कुछ समय एकांत में बैठकर सोच सकते हैं। इससे आपको नई ऊर्जा भी मिलेगी, नए अवसर भी आएंगे जो आपको लाभान्वित करेंगे। पिता और पिता तुल्य व्यक्तियों का आशीर्वाद तथा सहयोग आपके लिए हितकारी बनेगा। कुल मिलाकर यह महीना आपको काफी अच्छे परिणाम देना चाह रहा है। हर मामले में आपको अनुकूल परिणाम मिलने की संभावनाएं बन रही हैं।

उपाय: स्नान आदि से निवृत्त होकर सूर्य भगवान को कुमकुम मिला हुआ जल चढ़ाना शुभ रहेगा।

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

मूलांक 6

यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 6, 15 अथवा 24 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 6 होगा। मूलांक 6 के लिए अप्रैल 2026 का महीना क्रमशः 2, 1, 4, 5, 9 और 6 अंकों का प्रभाव देना चाह रहा है। अंक 6 को छोड़ दें, तो बाकी सभी अंक आपको औसत परिणाम दे रहे हैं जबकि अंक 6 आपको अनुकूल परिणाम देगा। भले ही अंक 2 आपके साथ औसत रिश्ते रखता है लेकिन स्वभाव से वह एक सपोर्टिव नंबर है जो कम से कम आपके रिश्तों को सुधारने में आपकी मदद करेगा। 

यदि किसी कारण से आपके रिश्ते खराब थे, तो भावनात्मक रूप से जुड़ाव महसूस करके भावपूर्वक मिलने की कोशिश करें, निश्चित है कि आपके रिश्ते सुधरेंगे। साझेदारी के कामों में भी यह नंबर आपको अच्छा सपोर्ट देगा। धैर्य के साथ काम करने की स्थिति में भी आपको काफी अच्छे परिणाम मिल सकेंगे। ज्यादातर अंको का विरोध में न जाना, अपने आप में एक अच्छा पॉइंट माना जाएगा जो इस बात का संकेत कर रहा है कि आपका काम व्यर्थ नहीं होगा। आपका प्रयत्न आपको अच्छे परिणाम देगा ही देगा। ऐसे में, काम करते हुए आगे बढ़ें, तब ही आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। 

उपाय: शिव जी का अभिषेक करें। 

मूलांक 7 

यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 7, 16 अथवा 25 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 7 होगा। मूलांक 7 के लिए अप्रैल 2026 का महीना क्रमशः 3, 1, 4, 5, 9 और 6 अंकों का प्रभाव देना चाह रहा है। सिर्फ अंक 9 ऐसा है जो आपके फेवर में नहीं होगा, बल्कि आपके विरोध में रहेगा, बाकी के अंक या तो आपके फेवर में हैं या आपको औसत परिणाम देना चाह रहे हैं। अतः इस महीने को काफी अच्छे परिणाम देने वाले महीनों में रखा जा सकता है। विशेषकर सबसे ज्यादा प्रभाव डालने वाला अंक 3 आपके फेवर में होगा जो आपको काफी अच्छे परिणाम देना चाहेगा। 

आप खुद ही धार्मिक व्यक्ति हैं, धर्म और अध्यात्म को महत्व देते हैं, तो ऐसे में नंबर 3 का प्रभाव आपको धर्म और अध्यात्म से गहराई से जोड़ेगा। आप सामाजिक कामों में भाग ले सकते हैं। सामाजिक रूप से सम्मानित और प्रतिष्ठित हो सकते हैं। यदि आप क्रिएटिव कामों से जुड़े हुए हैं, तो आपको यह महीना काफी अच्छे परिणाम देना चाहेगा।

यदि आपका काम क्रिएटिव नहीं है, तो आपको क्रिएटिविटी से लगाव हो सकता है या क्रिएटिव कामों से फायदा हो सकता है। भले ही वह क्रिएटिव काम आप किसी और से करवा सकते हैं। लेकिन आपकी रुचि इस क्षेत्र में बढ़ सकती है और इससे आपको फायदा भी मिल सकता है। मित्रों के साथ संबंधों को सुधारने की बात हो या फिर मित्रता के दायरे को बढ़ाने की बात; इन मामलों में भी यह महीना आपको काफी अच्छे परिणाम दे सकता है।

उपाय: मंदिर में पीले फल चढ़ाना शुभ रहेगा।

मूलांक 8 

यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 8, 17 अथवा 26 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 8 होगा। मूलांक 8 के लिए अप्रैल 2026 का महीना क्रमशः 4, 1, 5, 9 और 6 अंकों का प्रभाव देना चाह रहा है। यह महीना कुछ एक मामलों में कमजोर परिणाम दे सकता है क्योंकि नंबर 1 और नंबर 4 आपके लिए विरोधी अंक माने जाते हैं जबकि बाकी के 5, 9 और 6 नंबर आपको औसत परिणाम देना चाहेंगे। ऐसे में, यह महीना कठिनाइयों के बाद ही अच्छे परिणाम दे सकेगा। हालांकि, आप मेहनती व्यक्ति हैं, मेहनत से नहीं घबराते हैं इसलिए चिंता जैसी कोई बात नहीं है। लेकिन फिर भी अंक 4 की उपस्थिति को देखते हुए यह स्पष्ट करना जरूरी था कि यह महीना आपसे हार्ड वर्क करवा सकता है। साथ ही, अनुशासन और मर्यादा को भी बनाए रखना होगा। 

जो लोग हमेशा अनुशासित रहकर काम करते हैं और मर्यादित रहते हैं, उन्हें कोई भी परेशानी नहीं होगी। लेकिन जो लोग ऐसा नहीं करते हैं, उन्हें अनुशासन और मर्यादा के दायरे में रहने की सलाह दी जाती है। अंक 4 की अधिकता इस बात का संकेत कर रही है कि ऑनलाइन खरीदारी करते समय सावधानी बरतनी होगी। यदि आप डिजिटली बहुत ज्यादा एक्टिव है, तो उस पर नियंत्रण पाने की आवश्यकता रहेगी। 

यदि आपका काम डिजिटल जगत से जुड़ा है, तो उसमें भी सावधानी अपनाने की आवश्यकता रहेगी क्योंकि कोई बग या तकनीकी दिक्कत भी आ सकती है। साइबर फ्रॉड, साइबर क्राइम, साइबर अटैक जैसी स्थितियां भी देखने को मिल सकती हैं इसलिए इन मामलों को लेकर सजग रहना समझदारी का काम होगा। कई तरह की सावधानियां अपनाने की स्थिति में ही इस महीने संतुलन बना रहेगा। 

उपाय: सफाईकर्मी को जरूरत की चीज भेंट करना शुभ रहेगा।

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप 

मूलांक 9 

यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 9, 18 अथवा 27 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 9 होगा। मूलांक 9 के लिए अप्रैल 2026 का महीना क्रमशः 5, 1, 4, 9 और 6 अंकों का प्रभाव देना चाह रहा है। ऐसे में, यह महीना संतुलन बिठाने की स्थिति में आपको काफी अच्छे परिणाम दे सकेगा। हालांकि, संतुलन बनाकर चलना इतना आसान नहीं रहेगा क्योंकि परिस्थितियां अलग-अलग दिशाओं में भगाने का काम कर सकती हैं। जिन पर नियंत्रण पाने की कोशिश बहुत जरूरी रहेगी। यदि आप कोशिश करते हैं और अपनी कोशिश में कामयाब भी होते हैं, तब जाकर यह महीना आपको काफी अच्छे परिणाम दे पाएगा। 

इस प्रकार, कुछ विशेष परिस्थितियों में यह महीना आपको काफी अच्छे परिणाम देगा, लेकिन उन विशेष परिस्थितियों को निर्मित करना कठिन काम होगा। यदि आप अपने प्रयास में सफल रहते हैं, तो यह महीना आपके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लेकर आ सकता है। बेहतर होगा कि कोई भी ऐसा बदलाव जो आपको पसंद न आए, उससे अच्छा है कि जो जैसा चल रहा है वैसा चलने दें। यद्यपि यात्राएं लाभप्रद रहेंगी लेकिन यात्राएं सुखद रहें, इस बात में थोड़ा संदेह रहेगा इसलिए सुनियोजित यात्राएं करना ही उचित रहेगा। आमोद प्रमोद और मनोरंजन के मौके मिलेंगे, लेकिन इस दौरान कोई ऐसी घटना घट सकती है जिससे मूड भी खराब हो सकता है। अत: उस स्थिति के लिए भी तैयार रहना होगा और तनाव में आने से बचना होगा। 

अंक 5 का प्रभाव संतुलन बनाने की स्थिति में बहुत अच्छे परिणाम देगा, लेकिन उस संतुलन तक पहुंचना एक कठिन काम होगा। यदि आप सुनियोजित तरीके से आगे बढ़ेंगे तो आप उस कठिन काम को भी संपन्न कर सकेंगे और महीने का आनंद उठा सकेंगे। बातचीत के तौर-तरीके को सौम्य रखना होगा। कुल मिलाकर, इन सावधानियां को अपनाकर आप काफ़ी अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।

उपाय: नियमित रूप से गणेश जी की पूजा-अर्चना करें। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम आशा करते हैं कि आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज के साथ जुड़े रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. अंक 7 का स्वामी कौन है?

अंक 7 के स्वामी केतु ग्रह का है।

2. शनि देव किस अंक से जुड़े हैं?

अंक ज्योतिष में शनि ग्रह का संबंध अंक 8 से माना गया है। 

3. मूलांक 9 वालों के लिए अप्रैल 2026 कैसा रहेगा?

अप्रैल में मूलांक 9 वाले जीवन में संतुलन बनाकर चलेंगे, तो अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।