साप्ताहिक राशिफल: 16 से 22 मार्च 2026

साप्ताहिक राशिफल: मार्च के इस सप्ताह में मनाए जाएंगे चैत्र नवरात्रि और राम नवमी जैसे त्योहार, नोट कर लें डेट!

साप्ताहिक राशिफल 16 से 22 मार्च 2026: मार्च 2026 का यह तीसरा सप्ताह धार्मिक दृष्टि से बेहद ख़ास रहने वाला है क्योंकि इस सप्ताह चैत्र नवरात्रि और राम नवमी जैसे बड़े त्योहार मनाए जाएंगे। इन 9 दिनों में देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा का विधान है और लोग अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए माता रानी का व्रत और पूजन करते हैं।

जैसे कि हम सभी जानते हैं कि ज्योतिष शास्त्र की सहायता से हम अपने जीवन को आसान बना सकते हैं इसलिए एस्ट्रोसेज एआई हमेशा की तरह आपकी मदद के लिए हाज़िर है। हम सभी आने वाले वक्त के बारे में जानने को लेकर काफी उत्सुक रहते हैं जिससे हम भविष्य के लिए खुद को तैयार कर सकें। 

इस विशेष ब्लॉग हम जीवन के विभिन्न क्षेत्रों जैसे करियर, व्यापार, प्रेम और वैवाहिक जीवन आदि में आने वाले बड़े परिवर्तनों के बारे में विस्तार से बात करेंगे। साथ ही, इस दौरान आप ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए किन उपायों को अपना सकते हैं, इस बारे में भी बताएंगे। 

 यह भी पढ़ें: राशिफल 2026

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

शायद ही आप जानते होंगे कि साप्ताहिक राशिफल का यह ब्लॉग हमारे अनुभवी और विद्वान ज्योतिषियों द्वारा ग्रह-नक्षत्रों की चाल, दशा और स्थिति के आधार पर तैयार किया गया है, जिसके अंतर्गत आप सभी 12 राशियों के राशिफल के अलावा तैयार किया जाता है। इस ब्लॉग के अंतर्गत आप राशिफल के अलावा मार्च के तीसरे सप्ताह में पड़ने वाले ग्रहण-गोचर, व्रत-त्योहारों और बैंक अवकाशों की तिथियों के बारे में भी जान सकेंगे। साथ ही, हम आपको इस हफ़्ते जन्मे मशहूर हस्तियों से भी अवगत करवाएंगे। तो आइए अब हम आगे बढ़ते हैं और बिना देर किए शुरुआत करते हैं साप्ताहिक राशिफल के इस विशेष ब्लॉग की। 

इस सप्ताह के ज्योतिषीय तथ्य और हिंदू कैलेंडर की गणना

साप्ताहिक राशिफल के इस ब्लॉग को शुरू करने से पहले हम बात करेंगे इस सप्ताह (16 से 22 मार्च, 2026) की, तो बता दें कि मार्च का यह तीसरा सप्ताह बेहद ख़ास रहेगा क्योंकि इस दौरान कई बड़े पर्वों को मनाया जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस हफ़्ते का आगाज़ श्रवण नक्षत्र के अंतर्गत कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि अर्थात 16 जनवरी 2026 को होगा जबकि इसकी समाप्ति कृतिका नक्षत्र के तहत शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि यानी कि 22 जनवरी 2026 को होगी। इस सप्ताह में अनेक पर्वों एवं त्योहार को मनाया जाएगा और कई ग्रहण-गोचर भी पड़ेंगे जिनके बारे में हम आपको आगे बताएंगे। 

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा  

इस सप्ताह में पड़ने वाले व्रत और त्योहार

बदलते समय के साथ इंसान की जीवनशैली में भी निरंतर परिवर्तन आए हैं। आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में व्यक्ति इतना व्यस्त हो गया है कि वह जीवन की कई महत्वपूर्ण बातों को ध्यान नहीं रख पाता है और ऐसे में, वह जरूरी बातों को भूल जाता है जिनमें व्रत और त्योहार भी शामिल होते हैं।

आपको ऐसा किसी भी परिस्थिति का सामना न करना पड़ें इसलिए हम आपको साप्ताहिक राशिफल के इस ब्लॉग में 16 से 22 मार्च, 2026 के बीच पड़ने वाले प्रमुख व्रत-त्योहारों की तिथियों और उनके महत्व के बारे में आपको बताने जा रहे हैं। आइए आगे बढ़ते हैं और इस सप्ताह के व्रत-त्योहारों की तिथियों पर नज़र डालते हैं।

तिथिदिनमुहूर्त
16 मार्च 2026सोमवारप्रदोष व्रत (कृष्ण)
17 मार्च 2026मंगलवारमासिक शिवरात्रि
19 मार्च 2026गुरुवारचैत्र नवरात्रि, उगाडी, घटस्थापना, गुड़ी पड़वा
20 मार्च 2026शुक्रवारचेटी चंड

प्रदोष व्रत (कृष्ण) (16 मार्च 2026, सोमवार): हिंदू धर्म में हर माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखा जाता है। बता दें कि सूर्यास्त के बाद और रात से पहले के समय को प्रदोष काल कहते हैं और इसमें भगवान शिव की पूजा का विधान है। धर्मग्रंथों के अनुसार, प्रदोष काल में भगवान शिव कैलाश पर्वत पर स्थित अपने रजत भवन में नृत्य करते हैं इसलिए इस दिन शिव जी की उपासना की जाती है। ऐसा करने से भक्त के जीवन से कष्ट और दोष दूर हो जाते हैं। 

मासिक शिवरात्रि (17 मार्च 2026, मंगलवार): मासिक शिवरात्रि और महाशिवरात्रि इन दोनों को ही सनातन धर्म में विशेष स्थान प्राप्त है। पंचांग के अनुसार, हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है। वहीं, महाशिवरात्रि का पर्व वर्ष में एक बार आता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन व्रत और पूजा करने से कठिन कार्य भी सरल हो जाता है। शिवरात्रि को शिव और शक्ति के मिलन का प्रतीक माना जाता है और इस व्रत से क्रोध, ईर्ष्या, अहंकार और लालच जैसे अवगुण दूर होते हैं। 

नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से 

चैत्र नवरात्रि, उगादी, गुड़ी पड़वा (19 मार्च 2026, गुरुवार): सनातन धर्म में नवरात्रि पर्व का विशेष महत्व है जो साल में चार बार आते हैं जिसमें 2 नवरात्रि गुप्त होते हैं। वहीं, चैत्र और शारदीय नवरात्रि को भक्तजन धूमधाम से मनाते हैं। बता दें कि हर साल चैत्र नवरात्रि को चैत्र माह में मनाया जाता है जिसका आरंभ प्रतिपदा तिथि से होता है। हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि पर अनेक पर्वों को मनाया जाता है। एक तरफ जहा इस दिन देवी दुर्गा के पर्व चैत्र नवरात्रि का आरंभ होता है, तो वहीं इस तिथि को महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा के रूप में मनाया जाता है जबकि दक्षिण में इस दिन उगादी का पर्व मनाने का रिवाज है। 

घटस्थापना (19 मार्च 2026, गुरुवार): साल 2026 में चैत्र नवरात्रि की शुरूआत 19 मार्च 2026 को होगी जबकि इसका समापन 27 नवंबर 2026 को हो जाएगा। चैत्र नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि को बहुत शुभ माना जाता है और इस दिन पूरे विधि-विधान से कलश स्थापना या घटस्थापना की जाती है। कलश स्थापना को प्रतिपदा यानी नवरात्रि के पहले दिन देवी शक्ति की पूजा के साथ किया जाता है। बता दें कि घटस्थापना को सदैव शुभ मुहूर्त में करने का विधान है। 

चेटी चंड (20 मार्च 2026, शुक्रवार): चेटी चंड सिंधी समुदाय का प्रमुख त्योहार है जिसे बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। सिंधी समाज के भगवान झूले लाल के जन्मोत्सव के रूप में इस पर्व को मनाते हैं। पंचांग के अनुसार, हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर चेटीचंड का पर्व आता है। इसे झूलेलाल जयंती के नाम से भी जाना जाता है। 

हम आशा करते हैं कि यह व्रत-त्योहार आपके जीवन में खुशियां और आशा की नई किरण लेकर आयेंगे।

इस सप्ताह में पड़ने वाले ग्रहण और गोचर 

मार्च के इस तीसरे सप्ताह (16 से 22 मार्च 2026) में मनाए जाने वाले व्रत-त्योहार के बारे में जानने के बाद अब हम बात करेंगे इस हफ़्ते में पड़ने वाले ग्रहण और गोचर के बारे में। इस सप्ताह कोई गोचर नहीं होने जा रहा है, सिर्फ़ एक ग्रह अपनी दशा में परिवर्तन करेगा। जैसे कि हम जानते हैं कि ग्रहों के गोचर या इनकी चाल, दशा में होने वाले बदलाव का असर हमारे जीवन को गहराई से प्रभावित करता है इसलिए आपको ग्रहों के गोचर की जानकारी होना आवश्यक हो जाता है इसलिए अब हम आगे बढ़ते हैं और नज़र डाल लेते हैं इनकी तिथियों पर। 

बुध कुंभ राशि में मार्गी (21 मार्च 2026): बुध देव को बुद्धि, वाणी और तर्क का कारक ग्रह माना जाता है जो अब 21 मार्च 2026 की रात 12 बजकर 42 मिनट पर कुंभ राशि में अपनी वक्री अवस्था से बाहर आते हुए मार्गी होने जा रहे हैं। 

नोट: मार्च 2026 के इस तीसरे सप्ताह अर्थात 16 से 22 मार्च 2026 के दौरान कोई भी ग्रहण नहीं लगने जा रहा है।  

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप 

इस सप्ताह में पड़ने वाले बैंक अवकाश

साप्ताहिक राशिफल के इस विशेष सेक्शन में हम आपको ग्रहण-गोचर, व्रत और त्योहार की जानकारी के बाद अब हम इस हफ्ते के बैंक अवकाशों की बात करेंगे। अक्सर देखा जाता है कि रोज़मर्रा की ज़िन्दगी में व्यस्तता में बैंक से जुड़े काम रह जाते हैं इसलिए आपको पहले से छुट्टियों की जानकारी होना बेहद आवश्यक हो जाता है।  जो लोग आने वाले सप्ताह में बैंक से संबंधित कार्य निपटाने की योजना बना रहे हैं, तो हम आपको नीचे बैंक अवकाशों 2026 की सूची देने जा रहे हैं। 

तारीखदिनछुट्टियां
20 मार्च 2026शुक्रवारउगादी
21 मार्च 2026शनिवारईद-उल-फितर

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा

इस सप्ताह (16 से 22 मार्च 2026) के शुभ मुहूर्त 

प्राचीन काल से ही शुभ मुहूर्त हिंदू धर्म का अहम हिस्सा रहा है और हमेशा से कोई भी शुभ कार्य या नए कार्य का आरंभ शुभ मुहूर्त में करने की ही सलाह दी जाती है। ऐसा माना जाता है जहां शुभ मुहूर्त में कार्य करने से आपको देवी-देवताओं, ग्रहों और नक्षत्रों का आशीर्वाद मिलता है। वहीं, अशुभ मुहूर्त में किया कार्य आपको सफलता दे सकता है। बस इसी बात को ध्यान में रखकर हम आपको साप्ताहिक राशिफल (16 से 22 मार्च 2026) के शुभ मुहूर्त नीचे प्रदान करने जा रहे हैं। 

16 से 22 मार्च 2026 के विवाह मुहूर्त 

जो लोग मार्च के इस सप्ताह में शादी-विवाह करने के बारे में सोच रहे हैं, तो उनको हम नीचे विवाह मुहूर्त देने जा रहे हैं। 

दिनांक एवं दिननक्षत्रतिथिमुहूर्त का समय
16 मार्च 2026, सोमवारउत्तराषाढ़ाषष्ठीशाम 05 बजकर 26 मिनट से 17 मार्च की सुबह 07 बजकर 04 मिनट तक
17 मार्च 2026, मंगलवारउत्तराषाढ़ाषष्ठीसुबह 07 बजकर 04 मिनट से शाम 08 बजे तक
22 मार्च 2026, रविवारउत्तराभाद्रपदएकादशी, द्वादशीशाम 98 बजे से23 मार्च की सुबह 06 बजकर 58 मिनट तक

(16 से 22 मार्च 2026) के नामकरण मुहूर्त

अगर आप अपने शिशु के नामकरण संस्कार के लिए शुभ मुहूर्त की तलाश कर रहे हैं, तो यहां हम आपको इस सप्ताह के नामकरण संस्कार की शुभ तिथियां प्रदान कर रहे हैं।

दिनांकमुहूर्त का समय 
19 मार्च 2026, गुरुवार06:55:41 से 30:26:59
20 मार्च 2026, शुक्रवार06:25:50 से 30:25:50

(16 से 22 मार्च 2026) के अन्नप्राशन मुहूर्त

जो माता-पिता अपने शिशु के छह माह के पूरे होने पर अन्नप्राशन संस्कार करवाने का विचार कर रहे हैं, उनके लिए हम 16 से 22 मार्च 2026 के बीच उपलब्ध अन्नप्राशन संस्कार                             की शुभ तिथियां देने जा रहे हैं।     

दिनांकमुहूर्त का समय 
20 मार्च 2026, शुक्रवार09:45 – 11:40,11:40 – 13:55,13:55 – 16:14

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

इस सप्ताह में जन्मे मशहूर सितारे

16 मार्च 2026: जो डेनली, गुलाबदीन नायब, कुंवर अमर

17 मार्च 2026: सुरेंद्र सिंह बघेल, कार्तिका राणे, निकितिन धीर

18 मार्च 2026: ज़ीशान क़ादरी, पुण्य प्रसून बाजपेयी, रत्ना पाठक, 

19 मार्च 2026:  रंगाना हेराथ, डी वी सदानंद गौड़ा, पारुल चौहान,

20 मार्च 2026:  प्रशांत किशोर, गणेश वेंकटरमण, कंगना राणावत

21 मार्च 2026: लौरा एलेन, उस्ताद बिस्मिल्लाह खान, मोहम्मद नवाज़, 

22 मार्च 2026: पेनी थॉर्नटन, इसाबेल कैफ, मोहम्मद अजहरुद्दीन, 

एस्ट्रोसेज इन सभी सितारों को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं देता है। यदि आप अपने पसंदीदा सितारे की जन्म कुंडली देखना चाहते हैं तो आप यहां पर क्लिक कर सकते हैं। 

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

साप्ताहिक राशिफल 16 से 22 मार्च 2026

यह भविष्यफल चंद्र राशि पर आधारित है। अपनी चंद्र राशि जानने के लिए क्लिक करें:
चंद्र राशि कैलकुलेटर 

मेष साप्ताहिक राशिफल 

चंद्र राशि के संबंध में शनि के बारहवें भाव में होने के कारण,  इस सप्ताह….. (विस्तार से पढ़ें) 

मेष प्रेम राशिफल 

आपकी राशि वालों को इस सप्ताह प्रेम जीवन में मिलेजुले, लेकिन बेहतर….(विस्तार से पढ़ें)

वृषभ साप्ताहिक राशिफल

चंद्र राशि के संबंध में केतु के चौथे भाव में होने के कारण, शारीरिक और ….(विस्तार से पढ़ें)

वृषभ प्रेम राशिफल

 इस सप्ताह आपके जीवन में मुहब्बत और रोमांस, आपको ख़ुश मिज़ाज….(विस्तार से पढ़ें)

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

इस बात को सिर्फ़ आप जानते हैं कि आपके लिए क्या बेहतर है, इसलिए मज़बूत….(विस्तार से पढ़ें)

मिथुन प्रेम राशिफल

अपनी भावनाओं को यदि आप केवल खुद तक ही सीमित रखेंगे तो इससे….(विस्तार से पढ़ें)

कर्क साप्ताहिक राशिफल

चंद्र राशि के संबंध में शनि के नौवें भाव में होने के कारण, स्वास्थ्य राशिफल…. (विस्तार से पढ़ें)

कर्क प्रेम राशिफल

रोमांस के नज़रिए से आपकी ज़िन्दगी कोई नया मोड़ ले सकती है। क्योंकि ….(विस्तार से पढ़ें)

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।

सिंह साप्ताहिक राशिफल

राहु के चंद्र राशि से सातवें घर में होने के कारण, इस सप्ताह आपको मोटापे या….(विस्तार से पढ़ें)

सिंह प्रेम राशिफल

ये समय प्रेम जीवन में एक दूसरे के प्रति, अपने विश्वास को मजबूत बनाने……(विस्तार से पढ़ें)

कन्या साप्ताहिक राशिफल

 ये सप्ताह यूँ तो आपके स्वास्थ्य जीवन में सकारत्मक बदलाव लेकर आएगा, परन्तु….(विस्तार से पढ़ें)

कन्या प्रेम राशिफल

प्रेम जीवन खुशनुमा रहेगा, आप इस सप्ताह अपने लवमेट के साथ मिलकर….(विस्तार से पढ़ें)

तुला साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपको एक बेहतर ज़िंदगी जीने के लिए, अपनी सेहत और व्यक्तित्व में…..(विस्तार से पढ़ें)

तुला प्रेम राशिफल

प्रेम राशिफल के अनुसार, आपकी राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह बहुत….. (विस्तार से पढ़ें)

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

राहु के चंद्र राशि से चौथे भाव में होने के कारण, इस सप्ताह आपको अच्छी …..(विस्तार से पढ़ें)

वृश्चिक प्रेम राशिफल

 यदि आप किसी से सच्चा प्यार करते हैं तो, इस सप्ताह आपको प्रेम जीवन में …..(विस्तार से पढ़ें)

धनु साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह ज़्यादा शराब पीकर तेज़ गाड़ी चलाना, आपको भारी पड़ सकता …..(विस्तार से पढ़ें)

धनु प्रेम राशिफल

 आप इस समय अपने कार्यक्षेत्र में चल रही तना. तनी के कारण, अपने साथी …..(विस्तार से पढ़ें)

विद्वान ज्योतिषियों से प्रश्न पूछें और पाएं हर समस्या का समाधान

मकर साप्ताहिक राशिफल

एक्सरसाइज या योग को अपने जीवन का हिस्सा, इस दौरान आप बना सकते ….(विस्तार से पढ़ें)

मकर प्रेम राशिफल

 इस सप्ताह आपको अपने प्रेम संबंध की जिम्मेदारियों के प्रति भी, अपना कर्तव्य ….(विस्तार से पढ़ें)

कुंभ साप्ताहिक राशिफल

इस बात को सिर्फ़ आप जानते हैं कि आपके लिए क्या बेहतर है, इसलिए मज़बूत…. (विस्तार से पढ़ें)

कुंभ प्रेम राशिफल

 इस सप्ताह सिंगल जातक प्रेम की तलाश में, किसी पर भी आँख मूंदकर….(विस्तार से पढ़ें)

मीन साप्ताहिक राशिफल 

चंद्र राशि के संबंध में छठे भाव में केतु के स्थित होने के कारण, आपका सेहत…..(विस्तार से पढ़ें)

मीन प्रेम राशिफल

 इस सप्ताह आपको अपने प्रेमी और उसके घरवालों के साथ मर्यादित आचरण….(विस्तार से पढ़ें)

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. साल 2026 में चैत्र नवरात्रि कब से है?

इस वर्ष चैत्र नवरात्रि का आरंभ 19 मार्च 2026, गुरुवार को होगा।

2. गुड़ी पड़वा कब है?

इस साल गुड़ी पड़वा का पर्व 19 मार्च 2026, गुरुवार को मनाया जाएगा। 

3. बुध कुंभ राशि में मार्गी कब होंगे?

मार्च 2026 में बुध देव 21 मार्च 2026 को कुंभ राशि में मार्गी होंगे।