टैरो साप्ताहिक राशिफल: 15 से 21 मार्च 2026

टैरो साप्ताहिक राशिफल (15 से 21 मार्च, 2026): यह सप्ताह किन जातकों के लिए लाएगा बड़ी खुशखबरी?

टैरो साप्ताहिक राशिफल 15 से 21 मार्च 2026: दुनियाभर के कई लोकप्रिय टैरो रीडर्स और ज्योतिषियों का मानना है कि टैरो व्यक्ति की जिंदगी में भविष्यवाणी करने का ही काम नहीं करता बल्कि यह मनुष्य का मार्गदर्शन भी करता है। कहते हैं कि टैरो कार्ड अपनी देखभाल करने और खुद के बारे में जानने का एक ज़रिया है।

टैरो इस बात पर ध्यान देता है कि आप कहां थे, अभी आप कहां हैं या किस स्थिति में हैं और आने वाले कल में आपके साथ क्‍या हो सकता है। यह आपको ऊर्जा से भरपूर माहौल में प्रवेश करने का मौका देता है और अपने भविष्‍य के लिए सही विकल्प चुनने में मदद करता है। जिस तरह एक भरोसेमंद काउंसलर आपको अपने अंदर झांकना सिखाता है, उसी तरह टैरो आपको अपनी आत्‍मा से बात करने का मौका देता है।

आपको लग रहा है कि जैसे जिंदगी के मार्ग पर आप भटक गए हैं और आपको दिशा या सहायता की ज़रूरत है। पहले आप टैरो का मजाक उड़ाते थे लेकिन अब आप इसकी सटीकता से प्रभावित हो गए हैं या फिर आप एक ज्योतिषी हैं जिसे मार्गदर्शन या दिशा की ज़रूरत है। या फिर आप अपना समय बिताने के लिए कोई नया शौक ढूंढ रहे हैं। इन कारणों से या अन्‍य किसी वजह से टैरो में लोगों की दिलचस्पी काफी बढ़ गई है। टैरो डेक में 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है। इन कार्ड्स की मदद से आपको अपने जीवन में मार्गदर्शन मिल सकता है।

टैरो की उत्पति 15वीं शताब्‍दी में इटली में हुई थी। शुरुआत में टैरो को सिर्फ मनोरंजन के रूप में देखा जाता था और इससे आध्‍यात्मिक मार्गदर्शन लेने का महत्‍व कम था। हालांकि, टैरो कार्ड का वास्तविक उपयोग 16वीं सदी में यूरोप के कुछ लोगों द्वारा किया गया जब उन्होंने जाना और समझा कि कैसे 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है, उसी समय से इसका महत्व कई गुना बढ़ गया।

टैरो एक ऐसा ज़रिया है जिसकी मदद से मानसिक और आध्यात्मिक प्रगति को प्राप्‍त किया जा सकता है। आप कुछ स्‍तर पर अध्‍यात्‍म से, थोड़ा अपनी अंतरात्मा से और थोड़ा अपने अंतर्ज्ञान और आत्म-सुधार लाने से एवं बाहरी दुनिया से जुड़ें।

तो आइए अब इस साप्ताहिक राशिफल की शुरुआत करते हैं और जानते हैं कि 15 से 21 मार्च 2026 तक का यह सप्ताह राशि चक्र की सभी 12 राशियों के लिए किस तरह के परिणाम लेकर आएगा?

दुनियाभर के विद्वान टैरो रीडर्स से करें कॉल/चैट पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

टैरो साप्ताहिक राशिफल 15 से 21 मार्च 2026: राशि अनुसार राशिफल

मेष राशि

प्रेम जीवन: सिक्स ऑफ पेंटाकल्स  

आर्थिक जीवन: सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स

करियर: थ्री ऑफ वैंड्स

स्वास्थ्य: टेन ऑफ कप्स

प्रेम जीवन में सिक्स ऑफ पेंटाकल्स कार्ड बताता है कि रिश्ते में संतोष और संतुलन बना रहेगा। आपको लगेगा कि आप जितना दे रहे हैं, उतना ही प्यार और सम्मान आपको भी मिल रहा है। आपका पार्टनर आपके लिए सहयोगी और देने वाला स्वभाव रखेगा या फिर आप दोनों एक-दूसरे के लिए ऐसा ही भार रखेंगे। आप दोनों की सोच काफी हद तक मिलती-जुलती हो सकती है, खासकर समाज सेवा, न्याय और जरूरतमंदों के साथ खड़े होने जैसे मामलों में। आपका रिश्ता बराबरी, ईमानदारी और न्याय पर आधारित रहेगा।

आर्थिक स्थिति की बात करें तो सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स बताता है कि पैसों से जुड़ी परेशानियां धीरे-धीरे खत्म होंगी। कर्ज, गलत फैसलों या आर्थिक तनाव से बाहर निकलने के संकेत हैं। आने वाला समय पहले से ज्यादा शांत और स्थिर रहेगा। हालांकि, लंबे समय की सुरक्षा के लिए समझदारी से कदम उठाते रहना जरूरी है।

करियर की बात करें तो थ्री ऑफ वैंड्स संकेत देता है कि आगे बढ़ने और विस्तार के अच्छे मौके मिलेंगे। आपके काम में ग्रोथ होगी और नई संभावनाएं सामने आएंगी। आमदनी बढ़ने और बेहतर अवसर मिलने के योग बन रहे हैं।

स्वास्थ्य की बात करें तो टेन ऑफ कप्स बहुत अच्छा संकेत है। यह शारीरिक और मानसिक रूप से अच्छा महसूस करने, ऊर्जा बने रहने और रिकवरी को दर्शाता है। अगर आप बीमार थे, तो सेहत में सुधार होगा। यह कार्ड सकारात्मक सोच रखने और मन-शरीर के संतुलन पर ध्यान देने की सलाह देता है। 

शुभ रंग: कोरल रेड

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

वृषभ राशि

प्रेम जीवन: एट ऑफ कप्स

आर्थिक जीवन: फोर ऑफ वैंड्स 

करियर: किंग ऑफ पेंटाकल्स

स्वास्थ्य: थ्री ऑफ स्वॉर्ड्स 

प्रेम जीवन में आपको एट ऑफ कप्स कार्ड मिलता है, जिसका मतलब है कि अब दिल से जुड़ी कुछ बातें पीछे छोड़ने का समय आ गया है। जो रिश्ते या हालात आपको अंदर से थका रहे हैं, उनसे दूरी बनाना जरूरी है। भले ही यह फैसला थोड़ा उदास या अनिश्चित लगे, लेकिन यह खुद को समझने और सुकून पाने की दिशा में एक जरूरी कदम है। जब यह एहसास हो जाए कि कोई रिश्ता या स्थिति अब खत्म हो चुकी है, तो हिम्मत करके कुछ सच्चा और बेहतर ढूंढने की बात करता है यह कार्ड। 

आर्थिक जीवन में फोर ऑफ वैंड्स कार्ड सुरक्षा, स्थिरता और खुशी का संकेत देता है। यह दिखाता है कि आपकी मेहनत रंग लाई है और अब आपको उसका फल मिल रहा है। प्रमोशन, बोनस या किसी अच्छे निवेश से फायदा होने के योग हैं। यह कार्ड अपनों के साथ अपनी खुशहाली बांटने और आर्थिक सफलता का आनंद लेने को कहता है।

करियर में किंग ऑफ पेंटाकल्स बहुत अच्छी स्थिति दर्शाता है। यह मेहनत, सही योजना और समझदारी से मिली सफलता का संकेत है। नौकरी या बिज़नेस में स्थिरता रहेगी और जिम्मेदारी वाला ऊंचा पद मिल सकता है। यह कार्ड बताता है काम को अनुशासन और समझदारी से संभालना आगे भी फायदेमंद रहेगा। 

स्वास्थ्य के मामले में थ्री ऑफ स्वॉर्ड्स सकता है। यह कार्ड बताता है कि काम को अनुशासन और समझदारी से संभालना आगे भी फायदेमंद रहेगा। स्वास्थ्य के मामले में थ्री ऑफ स्वार्ड्स भावनात्मक तनाव की ओर इशारा करता है, जो शरीर पर भी असर डाल सकता है। ज़्यादा तनाव, दिल का दुख या मानसिक परेशानी से सेहत बिगड़ सकती है। कुछ मामलों में मेडिकल जांच या इलाज की ज़रूरत भी हो सकती है। यह कार्ड बताता है कि मन का बोझ हल्का करना और खुद का ख्याल रखना बहुत ज़रूरी है। 

शुभ रंग: हल्का गुलाबी

  बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

मिथुन राशि

प्रेम जीवन: द लवर 

आर्थिक जीवन: किंग ऑफ स्वॉर्ड्स 

करियर: टू ऑफ कप्स

स्वास्थ्य: नाइन ऑफ वैंड्स

अगर आप किसी रिश्ते के बारे में सोच रहे हैं तो द लवर कार्ड बताता है कि इस रिश्ते का भविष्य बहुत अच्छा है। यह कार्ड आना बेहद शुभ माना जाता है। सामने वाले के मन में आपके लिए सच्चे और साफ जज्बात हैं। आप उनकी हर उम्मीद पर खरे उतरते हैं। वे आपसे गहराई से प्यार करते हैं और आपके लिए बहुत उत्साह महसूस करते हैं। इतना ही नहीं वे आपको अपना पार्टनर कहने में गर्व महसूस करेंगे। आपका एक खुशहाल और संतोषजनक रिश्ता शुरू होने वाला है।

आर्थिक मामले में किंग ऑफ स्वॉर्ड्स सलाह देता है कि कोई भी आर्थिक फैसला सोच-समझकर लें। अगर आप किसी निर्णय को लेकर उलझन में हैं, तो भावनाओं की बजाय दिमाग से काम लें। हर फैसला सही योजना और तर्क के साथ ले। ऐसा करने से आर्थिक सफलता मिलने की पूरी संभावना है। यह कार्ड बताता है कि समझदारी और रणनीति से किया गया काम पैसों में फायदा देगा, खासकर आपके करियर से जुड़े फैसलों में। 

करियर में टू ऑफ कप्स अच्छे प्रोफेशनल रिश्तों और सफल साझेदारी का संकेत देता है। ऑफिस का माहौल अच्छा रहेगा, सहकर्मियों के साथ तालमेल बनेगा और आपसी सम्मान मिलेगा। कोचिंग, पार्टनरशिप या मिलकर किए गए कामों में सफलता मिलेगी। कभी-कभी यह ऑफिस में किसी खास रिश्ते या आकर्षण की ओर भी इशारा करता है। टीमवर्क मजबूत रहेगा और नए कामों में सफलता मिलेगी। 

स्वास्थ्य के मामले में नाइन ऑफ वैंड्स बहुत ज़्यादा थकान और तनाव को दर्शाता है। यह कार्ड तब आता है जब आप किसी लंबी बीमारी या चोट से उबर तो रहे होते हैं, लेकिन अभी भी शरीर और मन दोनों थके हुए होते हैं। यह हिम्मत बनाए रखने की सलाह देता है, साथ ही अपनी ऊर्जा बचाने और साफ़ सीमाएं तय करने की ज़रूरत बताता है। आराम और रिकवरी पर ध्यान देना ज़रूरी है। 

शुभ रंग: पेस्टल ग्रीन

कर्क राशि 

प्रेम जीवन: सिक्स ऑफ पेंटाकल्स

आर्थिक जीवन: द हर्मिट

करियर:  सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स 

स्वास्थ्य: थ्री ऑफ वैंड्स

कर्क राशि राशि के जातकों के प्रेम जीवन की बात करें तो सिक्स ऑफ पेंटाकल्स बताता है कि आप अपने रिश्ते में संतुष्ट महसूस कर रहे हैं। आपको लगता है कि आप जितना दे रहे हैं, उतना ही प्यार और सम्मान आपको भी मिल रहा है। आपका पार्टनर भी आपके लिए दिल खोलकर देने वाला हो सकता है या फिर आप दोनों एक-दूसरे का बराबरी से ख्याल रखते हैं। आप दोनों के विचार भी मिलते-जुलते हैं, जैसे समाज सेवा इंसाफ और कमजोर लोगों के लिए खड़े होना। आपका रिश्ता बराबरी, निष्पक्षता और समझदारी पर टिका हुआ है।

आर्थिक जीवन के मामले में द हर्मिट सलाह देता है कि अपने आर्थिक फैसलों का असर अपने रिश्तों पर भी जरूर सोचें। यह कार्ड बताता है कि पैसा और रिश्ते आपस में जुड़े होते हैं।  इसलिए कोई भी फाइनेंशियल निर्णय लेते समय यह ध्यान रखें कि उससे आपके अपने लोग कैसे प्रभावित होंगे। संतुलन बनाकर चलना ही आपको मानसिक और आर्थिक दोनों तरह की शांति देगा। 

करियर के लिए सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स संकेत देता है कि अब अपने कम्फर्ट ज़ोन से बाहर निकलने का समय आ गया है। यह कार्ड बदलाव को अपनाने और करियर के एक नए दौर की शुरुआत करने के लिए प्रेरित करता है। हो सकता है आपको अपनी मौजूदा नौकरी छोड़कर बेहतर विकल्पों की तलाश करनी पड़े। रास्ता थोड़ा मुश्किल लग सकता है, लेकिन आगे चलकर यह आपको प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों तरह से आगे बढ़ाएगा। भरोसा रखें, ब्रह्मांड आपको बेहतर भविष्य की ओर ले जा रहा है। 

स्वास्थ्य के मामले में थ्री ऑफ वैंड्स अच्छा संकेत देता है। यह दिखाता है कि आपकी सेहत से जुड़े प्रयास अब रंग लाने लगे हैं। आपकी एनर्जी वापस आ रही है और आप नए हेल्थ गोल्स को लेकर आत्मविश्वास महसूस कर रहे हैं। फिटनेस, योग, वॉक या यात्रा जैसी नई हेल्दी शुरुआत के योग भी बन रहे हैं। 

शुभ रंग: पर्ल व्हाइट 

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

सिंह राशि

प्रेम जीवन: टेन ऑफ कप्स

आर्थिक जीवन: एट ऑफ कप्स

करियर: फोर ऑफ वैंड्स

स्वास्थ्य: किंग ऑफ पेंटाकल्स

बात करें सिंह राशि वालों की तो टेन ऑफ कप्स पूरी खुशी और संतोष का संकेत देता है। आप और आपका पार्टनर एक-दूसरे को पूरा करते हैं और एक-दूसरे की जिंदगी को बेहतर बनाते हैं। यह कार्ड दोस्ती और प्यार, दोनों का सुंदर मेल दिखाता है। भविष्य को लेकर आप दोनों की सोच काफी हद तक मिल सकती है, बस जरूरत है खुलकर बात करने की। हो सकता है शुरुआत में हर बात पर सहमति न बने, लेकिन समय के साथ प्यार और समझ अपने आप बढ़ेगी। आराम से आगे बढ़ें और इस सफर का मजा लें।

आर्थिक जीवन की बात करें तो एट ऑफ कप्स कहता है कि जो आर्थिक हालात आपको परेशान कर रहे हैं, उन्हें पीछे छोड़ देना बेहतर रहेगा। हो सकता है आपको ऐसे खर्च, निवेश या जिम्मेदारियां छोड़नी पड़े जो अब फायदा नहीं दे रहीं। यह कार्ड बेहतर मौके ढूंढने और ऐसी आर्थिक दिशा चुनने के लिए प्रेरित करता है, जहां संतुष्टि और आगे बढ़ने की गुंजाइश हो।

करियर में फोर ऑफ वैंड्स आना बताता है कि आपको अपनी मेहनत पर गर्व करना चाहिए। इस समय आपका करियर स्थिर और सफल स्थिति में है। जल्द ही आपकी सराहना हो सकती है या प्रमोशन मिलने के योग हैं। जिन  लोगों ने इस सफर में आपका साथ दिया, उनका धन्यवाद करें और अपनी सफलता का जश्न मनाएं। अब अपनी मेहनत का फल लेने का समय है। 

स्वास्थ्य के मामले में किंग ऑफ पेंटाकल्स स्थिरता, अच्छी सेहत और संतुलित जीवनशैली का संकेत देता है। यह बताता है कि आप अपनी सेहत को समझदारी से संभाल रहे हैं और ज़मीन से जुड़े हुए हैं। साधारण लेकिन स्वस्थ आदतों से आपको फायदा मिलेगा। हालांकि अगर यह कार्ड उल्टा आए, तो ज़्यादा खाने-पीने या सेहत को नज़रअंदाज़ करने से बचने की सलाह देता है। 

शुभ रंग: सनशाइन ऑरेंज

कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर

कन्या राशि 

प्रेम जीवन: पेज़ ऑफ पेंटाकल्स

आर्थिक जीवन: स्ट्रेंथ 

करियर: टेम्पेरन्स 

स्वास्थ्य: थ्री ऑफ स्वॉर्ड्स 

कन्या राशि वाले यदि आप किसी से पूछें कि रिश्ता आगे चलकर कैसा रहेगा और पेज़ ऑफ पेंटाकल्स कार्ड निकले, तो इसका मतलब है कि सामने वाला आपके साथ नई शुरुआत करना चाहता है। लेकिन हो सकता है कि वह अभी पूरी तरह तैयार न हो। आप ऐसे व्यक्ति से जुड़ रहे हैं, जो आपके साथ एक स्थिर और पक्का रिश्ता चाहता है। यह कार्ड बड़े कमिटमेंट की इच्छा का संकेत भी देता है। कभी-कभी इसका मतलब बच्चे के जन्म से भी होता है। भले ही आपका पार्टनर अभी परिवार बसाने के लिए तैयार न हो, फिर भी वह आपको भविष्य के जीवनसाथी और माता-पिता के रूप में देख सकता है।

आर्थिक जीवन के मामले में स्ट्रेंथ कार्ड यह बताता है कि धैर्य, अनुशासन और आत्म-नियंत्रण से आर्थिक स्थिरता और सफलता मिलेगी। ज्यादा जोखिम लेने या जल्दबाज़ी करने के बजाय, शांत दिमाग से और लंबे समय की योजना बनाकर आगे बढ़ना फायदेमंद रहेगा। अपने खर्चों पर कंट्रोल रखें, उन्हें दबाएं नहीं, बस संतुलन बनाए रखें।

करियर के मामले में टेम्पेरन्स कार्ड काम और निजी जिंदगी के बीच संतुलन का संकेत देता है। बहुत ज्यादा या बहुत कम करने से बचें। धैर्य, समझदारी और सही तालमेल से लंबे समय में सफलता मिलेगी। यह कार्ड बताता है कि धीरे-धीरे, शांत तरीके से और अलग-अलग स्किल्स को मिलाकर आगे बढ़ना आपके लिए अच्छा रहेगा। समझौता और संतुलन से सफलता मिलेगी।

सेहत की बात करें तो थ्री ऑफ स्वॉर्ड्स कार्ड मानसिक या शारीरिक दर्द की ओर इशारा करता है। दिल से जुड़ी परेशानी, भावनात्मक चोट, तनाव या किसी तरह की मेडिकल जांच या इलाज की ज़रूरत हो सकती है। यह याद दिलाता है कि पुराने भावनात्मक दर्द का असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है, इसलिए उन्हें नज़रअंदाज़ न करें। 

शुभ रंग: पन्ना

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

तुला राशि 

प्रेम जीवन: द एम्प्रेस

आर्थिक जीवन: द चैरिएट

करियर: टेन ऑफ वैंड्स 

स्वास्थ्य: किंग ऑफ वैंड्स

बात करें तुला राशि वालों की तो प्रेम जीवन की तो द एम्प्रेस कार्ड देखभाल, भरपूर प्यार, उर्वरता और गहरे व स्थिर रिश्ते का संकेत देता है। यह ऐसा रिश्ता दिखाता है, जिसमें अपनापन, स्नेह, आकर्षण और साथ मिलकर कुछ नया रचने की भावना होती है। कई बार यह शादी, परिवार बढ़ने या गर्भावस्था जैसे नए दौर की ओर भी इशारा करता है। लेकिन यदि यह कार्ड रिवर्सड आए तो इसका मतलब जरूरत से ज्यादा कंट्रोल करना या रिश्ते में लापरवाही हो सकता है। सीधे रूप में यह कार्ड गहरी नजदीकी, खुशियों और साथ मिलकर एक सुरक्षित व खूबसूरत दुनिया बनाने का बहुत अच्छा संकेत हैं। 

अगर आप आर्थिक जीवन की बात कर रहे हो तो द चैरिएट कार्ड बताता है कि  आप अपने आत्म-नियंत्रण और मेहनत से आर्थिक सफलता हासिल करेंगे। यह कार्ड बताता है कि मज़बूत इरादा और फोकस आपके लिए बहुत ज़रूरी हैं। रास्ते में चाहे जितनी भी रुकावटें आएं, आप पहल करके और अनुशासन बनाए रखकर उन्हें पार कर सकते हैं। 

नौकरी या करियर के बारे में पूछने पर अगर ‘टेन ऑफ वैंड्स’ आए, तो यह दिखाता है कि आप काम और ज़िम्मेदारियों के बोझ से दबा हुआ महसूस कर रहे हैं। हो सकता है उम्मीदों पर खरा उतरना आपको मुश्किल लग रहा हो। यह कार्ड सलाह देता है कि थोड़ा रुककर अपनी प्राथमिकताएं तय करें। काम का बोझ कम करने के लिए दूसरों को काम सौंपना या सहकर्मियों से मदद मांगना फायदेमंद हो सकता है। याद रखें, मदद मांगना गलत नहीं है और अपनी सेहत का ध्यान रखना सबसे ज़रूरी है। 

सेहत में ‘किंग ऑफ वैंड्स’ आमतौर पर अच्छी ऊर्जा, जोश और मज़बूत सेहत का संकेत देता है। हालांकि यह ज़्यादा थकावट या खुद पर ज़्यादा दबाव डालने से सावधान भी करता है। यह कार्ड बताता है कि इस समय व्यायाम, आत्मविश्वास और एक्टिव रहने से आप अपनी सेहत बेहतर रख सकते हैं। 

शुभ रंग: फुशिया

वृश्चिक राशि

प्रेम जीवन: नाइट ऑफ स्वॉर्ड्स  

आर्थिक जीवन:  पेज ऑफ स्वॉर्ड्स

करियर: सिक्स ऑफ वैंड्स

स्वास्थ्य: फोर ऑफ पेंटाकल्स 

बात करें वृश्चिक राशि की तो नाइट ऑफ स्वॉर्ड्स यह दिखाता है कि यह रिश्ता भावनाओं और जुनून से ज्यादा दिमाग, सोच और तर्क पर आधारित होगा। यह अच्छा भी हो सकता है और मुश्किल भी, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपकी पसंद और प्यार जताने का तरीका क्या है। अगर आपकी सोच, विचारधारा और मान्यताएं मिलती-जुलती हैं, तो यह रिश्ता आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा। लेकिन अगर जरूरी मुद्दों पर आप दोनों की राय अलग है, तो यह इंसान जिद्दी, अपनी बात पर अड़ा रहने वाला और कभी-कभी ज्यादा हावी होने वाला हो सकता है। ये लोग अपनी सोच बदलने में अक्सर हिचकिचाते हैं। 

आपके आर्थिक जीवन की बात करें तो अगर आप पैसों को लेकर सलाह मांग रहे हैं और  पेज ऑफ स्वॉर्ड्स कार्ड आता है, तो सलाह देता है कि अपने आर्थिक मामलों को सीखने की इच्छा और जिज्ञासा के साथ देखें। यह कार्ड नई सोच, उत्सुकता और खुले दिमाग का संकेत हैं। यह कहता है कि सवाल पूछें, जानकारी इकट्ठा करें और नए विचारों व तरीकों के लिए खुले रहें। धन के मामले में नई नजर से सोचने से आपको फायदा होगा।

अगर आप करियर को लेकर सलाह पूछ रहे हैं और ‘सिक्स ऑफ वैंड्स’ कार्ड आता है, तो यह संकेत देता है कि आपको काम में अचानक सफलता या पहचान मिल सकती है। सोच-समझकर जोखिम लें और अपने फैसलों पर भरोसा रखें। नौकरी जाने या किसी बड़ी परेशानी की चिंता नहीं होगी, क्योंकि नौकरी या बिज़नेस में स्थिरता आएगी। अपना आत्मविश्वास बनाए रखें। अचानक प्रमोशन या कोई अच्छा मौका मिल सकता है। खुद पर निवेश करते रहें, सीखना, स्किल बढ़ाना या खुद को बेहतर बनाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। यह किसी नए काम, प्रोजेक्ट या करियर की नई शुरुआत का संकेत भी हो सकता है।

सेहत के मामले में फोर ऑफ पेंटाकल्स अक्सर तनाव, पुरानी आदतों या नकारात्मक ऊर्जा को पकड़े रखने का संकेत देता है, जो सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इससे पेट से जुड़ी दिक्कतें या शरीर में पानी रुकने जैसी समस्याएं भी हो सकती है। साथ ही, यह कार्ड स्थिरता, खुद की देखभाल करने या मानसिक बोझ और भावनात्मक दर्द को छोड़ने की जरूरत भी बताता है, ताकि संतुलन बना रहे।

शुभ रंग: काला 

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा

धनु राशि

प्रेम जीवन: पेज ऑफ वैंड्स 

आर्थिक जीवन: एस ऑफ वैंड्स

करियर: सेवन ऑफ पेंटाकल्स

स्वास्थ्य: एट ऑफ स्वॉर्ड्स 

धनु राशि राशि के प्रेम जीवन की बात करें तो आपको पेज ऑफ वैंड्स कार्ड मिला है, जो बताता है कि इस रिश्ते में बहुत संभावना है। लेकिन अगर रिश्ता अभी-अभी शुरू हुआ है, तो जल्दबाजी न करें और चीज़ों को धीरे-धीरे आगे बढ़ने दें। ज्योतिष के अनुसार, यह कार्ड अग्नि तत्व और फायर राशियों से जुड़ा होता है। कई बार पेज ऑफ वैंड्स का मतलब किसी बच्चे या किसी मैसेज से भी लगाया जाता है। इसकी तेज ऊर्जा के कारण, अगर आप अभी बच्चे के लिए तैयार नहीं है तो यह कार्ड अचानक गर्भधारण से सावधान रहने की भी सलाह देता है।

आर्थिक जीवन की बात करें तो एस ऑफ वैंड्स नई शुरुआत, पहल और रचनात्मक सोच का संकेत है, जो धन से जुड़े कामों में सफलता ला सकती है। यह समय जोश, नए आइडियाज और प्रेरणा से भरा होता है। अगर आप हिम्मत करके कुछ नया शुरू करते हैं और मौके का सही इस्तेमाल करते हैं, तो नए आर्थिक अवसर खुल सकते हैं। 

करियर में सेवन ऑफ पेंटाकल्स एक बहुत मजबूत नई शुरुआत दिखाता है। यह नई नौकरी, करियर में अच्छा मौका, पैसों की बढ़ोतरी, प्रमोशन या नए बिज़नेस की सफल शुरुआत का संकेत हो सकता है। यह कार्ड बताता है कि कोई ठोस और टिकाऊ शुरुआत होने वाली है, जिसे आगे बढ़ाने के लिए मेहनत जरूरी होगी। 

सेहत की बात करें तो एट ऑफ स्वॉर्ड्स’ यह दर्शाता है कि आप खुद को सेहत से जुड़ी परेशानियों में फंसा हुआ डरा हुआ या बोझिल महसूस कर सकते हैं। अक्सर ये रुकावटें शारीरिक से ज़्यादा मानसिक होती हैं। यह कार्ड ज़्यादा तनाव, घबराहट, पैनिक अटैक, उदासी या बीमारी को लेकर बेबस महसूस करने की स्थिति को दिखाता है। 

शुभ रंग: मस्टर्ड

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा

मकर राशि

प्रेम जीवन: नाइट ऑफ कप्स

आर्थिक जीवन: सेवन ऑफ वैंड्स 

करियर: द मैजिशियन

स्वास्थ्य: किंग ऑफ कप्स

मकर राशि के प्रेम जीवन में नाइट ऑफ कप्स कार्ड दर्शाता है कि आपको प्रेम से भरा प्रस्ताव मिल सकता है। इस कार्ड में व्यक्ति सफेद घोड़े पर बैठकर प्रेम का प्यारा भेंट करता हुआ दिखाया जाता है। यह व्यक्ति आपको पूरे दिल से रिझाना चाहता है। पारंपरिक लिंग भूमिकाओं से अलग, इन्हें प्रेम को व्यक्त करने की प्रक्रिया बहुत पसंद होती है। ये भावनात्मक रूप से देने वाले और भावनात्मक रूप से उपलब्ध होते हैं। रिश्ते में आपका साथी ईमानदार, सच्चा और अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त करने वाला हो सकता है। 

आर्थिक स्थिति की बात करें तो सेवन ऑफ वैंड्स कार्ड यह बताता है कि विरोध या प्रतिस्पर्धा के बावजूद आपको अपनी स्थिति बनाए रखनी होगी। यह कार्ड संकेत देता है कि आर्थिक चुनौतियों के समय धैर्य और दृढ़ता बहुत ज़रूरी है। अपने वित्तीय लक्ष्यों और योजनाओं की रक्षा करना आपके लिए अहम रहेगा। आपके आसपास अवसर जरूर मौजूद हैं, और यदि आप सही समय पर ठोस कदम उठाते हैं तो आप उनका लाभ उठा सकते हैं। 

करियर में मैजिशियन कार्ड सफलता और साकार होने का प्रतीक है। यदि आपके अंदर लगन और मेहनत करने की इच्छा है, तो आप अपने काम में सफल हो सकते हैं। हर सफल व्यक्ति के पीछे मजबूत इच्छाशक्ति और आत्मविश्वास होता है। अगर आप अपना व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, तो उसी ऊर्जा और जुनून का सही उपयोग करें ताकि अपने सपनों का पेशा साकार कर सकें। 

स्वास्थ्य की बात करें तो किंग ऑफ कप्स भावनात्मक संतुलन, परिपक्वता और मानसिक शांति को दर्शाता है। यह बताता है कि अच्छी सेहत के लिए भावनाओं को संतुलित रखना बहुत ज़रूरी है। तनाव से बचें, शांत रहें और अपने शरीर की खुद को ठीक करने की क्षमता पर भरोसा रखें। 

शुभ रंग: आसमानी नीला

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें। 

कुंभ राशि

प्रेम जीवन: क्वीन ऑफ स्वॉर्ड्स

आर्थिक जीवन: द वर्ल्ड 

करियर: टू ऑफ पेंटाकल्स

स्वास्थ्य: फोर ऑफ स्वॉर्ड्स

कुंभ राशि के जातकों के प्रेम जीवन की बात करें तो, यदि आप किसी नए रिश्ते में हैं तो क्वीन ऑफ स्वॉर्ड्स दर्शाता है कि प्रेम में समझदारी और तर्क बनाए रखना जरूरी है। जब हम नया रिश्ता शुरू करते हैं, तो अक्सर भावनाओं में बहकर तर्क खो देते हैं। लेकिन इस कार्ड की ऊर्जा बताती है कि आपके रिश्ते में प्रेम और समझदारी के बीच अच्छा संतुलन रहेगा। ज्योतिष के अनुसार, क्वीन ऑफ स्वॉर्ड्स वायु तत्व से जुड़ी है, विशेष रूप से तुला राशि से जो रिश्तों में संतुलन बनाए रखने का संकेत देती है।

आर्थिक जीवन की बात करें तो द वर्ल्ड कार्ड लंबे समय के वित्तीय लक्ष्यों की प्राप्ति और मेहनत के अच्छे परिणामों को दर्शाता है। इसका मतलब है कि आपने आर्थिक सुरक्षा और स्थिरता हासिल कर ली है और अब अपनी मेहनत का फल पाने का समय है। यह अक्सर बचत, निवेश या बड़े वित्तीय प्रयासों में सफलता का संकेत देती है। 

नए काम की शुरुआत करने वालों के लिए टू ऑफ पेंटाकल्स बताता है कि आप खुद को हालात के अनुसार ढाल सकते हैं और लचीले हैं, लेकिन यह बड़ा बदलाव आपकी पूरी क्षमता से काम करने में थोड़ी बाधा डाल सकता है। यदि आप उलझन या भ्रम महसूस कर रहे हैं, तो सहकर्मियों से मदद लेने में संकोच न करें। ऐसे रिश्ते बनाएं जिन पर आप मुश्किल समय में भरोसा कर सकें। पूरी मेहनत करते रहें और याद रखें कि आपको सब कुछ अकेले नहीं करना है। 

स्वास्थ्य के मामले में फोर ऑफ स्वॉर्ड्स यह संकेत देता है कि इस सप्ताह आपको अपने शरीर को पूरा आराम देना चाहिए ताकि वह फिर से ऊर्जा पा सके। यह समय थोड़ा धीमा चलने और आने वाले सप्ताह की तैयारी करने का है। आपके शरीर को ठीक होने के लिए समय और विश्राम चाहिए, इसलिए उसकी ज़रूरतों का सम्मान करें। 

शुभ रंग: बैंगनी

मीन राशि

प्रेम जीवन: क्वीन ऑफ वैंड्स

आर्थिक जीवन: थ्री ऑफ पेंटाकल्स

करियर: द एम्परर

स्वास्थ्य: फाइव ऑफ स्वॉर्ड्स

मीन राशि वालों के प्रेम जीवन की बात करें तो क्वीन ऑफ वैंड्स संकेत देती है कि इस सप्ताह आपको अपने पार्टनर का व्यावहारिक और थोड़ा कम रोमांटिक पक्ष देखने को मिल सकता है। इसका यह मतलब नहीं है कि वे आपसे प्यार नहीं करते, बल्कि वे इस समय दुनिया को भावनाओं की बजाय वास्तविकता की नजर से देख रहे हैं। यह कार्ड चेतावनी देता है कि रिश्ते में बहसें बढ़ सकती हैं, लेकिन धैर्य रखें और छोटी-छोटी बातों को बड़ा झगड़ा न बनने दें।

आर्थिक स्थिति में थ्री ऑफ पेंटाकल्स एक अच्छा कार्ड है। यह दर्शाता है कि इस सप्ताह निवेश से अच्छा लाभ हो सकता है। वेतन वृद्धि के योग हैं या कोई नया अवसर मिल सकता है, जैसे साइड बिज़नेस शुरू करना। आप अपनी किसी कला या कौशल का उपयोग ऑनलाइन क्लासेज़ लेकर या दूसरों को सिखाकर अतिरिक्त आय के रूप में कर सकते हैं।

करियर के लिहाज़ से द एम्परर बताता है कि यह सप्ताह कुल मिलाकर अच्छा रहेगा। आप अपने बॉस के साथ अच्छा तालमेल बना पाएंगे। लेकिन अपने गुस्से और अहंकार पर नियंत्रण रखना ज़रूरी है, क्योंकि इससे अनावश्यक समस्याएं पैदा हो सकती हैं। बेहतर होगा कि विवादों से दूर रहें। इस सप्ताह प्रमोशन के भी योग बन सकते हैं। 

स्वास्थ्य के मामले में फाइव ऑफ स्वॉर्ड्स बहुत शुभ कार्ड नहीं माना जाता। यह संकेत देता है कि पुरानी चोटें या स्वास्थ्य समस्याएं इस सप्ताह फिर से परेशान कर सकती हैं। विशेष रूप से अपने हाथ-पैर का ध्यान रखें और तेज़ या लापरवाह ड्राइविंग से बचें, क्योंकि छोटी सड़क दुर्घटनाओं की संभावना हो सकती है। सतर्क रहें। 

शुभ रंग: पीला

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. टैरो रीडर कौन बन सकता है?

कोई भी व्यक्ति जिसमें सहानुभूति, बारीकियों पर ध्यान देने की क्षमता, अच्छी सहज ज्ञान और कम्युनिकेशन स्किल्स हों, वह टैरो रीडर बन सकता है।

2. टैरो डेक में कौन सा कार्ड अंधेरे के बाद नई सुबह का संकेत देता है?

टेन ऑफ़ स्वॉर्ड्स

3. कौन सा टैरो कार्ड संकेत देता है कि जीवन में बड़े, शानदार बदलाव बस आने ही वाले हैं?

व्हील ऑफ़ फॉर्च्यून।