मासिक अंक फल मार्च 2026

मासिक अंक फल मार्च 2026: इस महीने किसे होगा फायदा?

एस्ट्रोसेज एआई का यह विशेष ब्लॉग आपके मासिक अंकफल 2026 के माध्यम से मार्च महीने के लिए मूलांक 1 से लेकर 9 तक की संपूर्ण भविष्यवाणी दे रहा है। मासिक अंक फल मार्च 2026 के अंक भविष्यफल में हम जानेंगे कि मूलांक 1 से लेकर 9 तक के लोगों के लिए मार्च 2026 का महीना कैसा रहने वाला है?

अंक ज्योतिष के अनुसार मार्च का महीना साल का तीसरा महीना होता है और इस वजह से यह माह अंक 3 का विशेष प्रभाव लिए हुए होता है। यानी कि इस महीने पर बृहस्पति ग्रह का विशेष प्रभाव रहता है। साथ ही साथ साल 2026 जिसका टोटल 1 होता है उसका भी प्रभाव इस महीने पर रहेगा। यानी कि इस महीने पर मुख्य रूप से अंक 3 और 1 का प्रभाव रहेगा।

साथ ही साथ 3 और 1 को मिलाकर देखा जाए तो अंक चार बन रहा है। अतः बृहस्पति और सूर्य के प्रबल प्रभाव के साथ-साथ राहु का प्रभाव भी इस महीने पर रहने वाला है।

हालांकि, मूलांक के अनुसार अलग-अलग लोगों पर बृहस्पति, सूर्य और राहु का अलग-अलग प्रभाव रहेगा लेकिन मार्च 2026 का महीना सामान्य तौर पर आर्थिक व्यवस्था/अव्यवस्था, शिक्षा तकनीक, कहीं-कहीं पर उल्लेखनीय साइबर फ्रॉड आदि के लिए जाना जा सकता है। किसी वरिष्ठ राजनेता, धार्मिक व्यक्ति या फिर शिक्षाविद् से संबंधित चर्चाओं के लिए भी इस महीने को जाना जा सकता है। आइए जानते हैं कि आपके मूलांक के लिए मार्च 2026 का महीना कैसे परिणाम दे सकता है। यानी कि मार्च 2026 आपके लिए किस तरह के परिणाम लेकर आ रहा है।

यह भी पढ़ें: राशिफल 2026

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

मूलांक 1

यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 अथवा 28 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 1 होगा और मूलांक 1 के लिए मार्च 2026 का महीना क्रमशः 5, 1, 3, 4, 3 और 9 अंकों का प्रभाव देना चाह रहा है। क्योंकि इस महीने आप पर किसी भी अंक का नकारात्मक प्रभाव नहीं है बल्कि कुछ अंक पूरी तरह से आपके समर्थन में नज़र आ रहे हैं। तो वहीं कुछ अंक औसत लेवल के परिणाम देना चाह रहे हैं। क्योंकि इस महीने पर सबसे अधिक अंक 5 का प्रभाव रहेगा।

ऐसे में यह महीना आपके जीवन को संतुलित करने का काम कर सकता है। इस महीने कुछ सकारात्‍मक बदलाव भी हो सकते हैं। खासतौर पर व्यापार व्यवसाय में आप आंशिक या फिर पूरी तरह से चेंज कर सकते हैं। घूमने-फिरने के लिए साथ ही साथ हर तरह की यात्राओं के लिए यह महीना काफी अच्छे परिणाम दे सकता है। यह महीना खुद को और अधिक विस्तार देने के लिए जाना जा सकता है। दूर से संबंधित मामलों में भी यह महीना अपने लेवल पर आपको काफी अच्छे परिणाम दे सकता है। क्योंकि यह महीना घूमने-फिरने के भी मौके दे रहा है।

साथ ही साथ व्यापार व्यवसाय के भी मौके दे रहा है। अब क्योंकि दोनों चीजे सामान्य तौर पर एक साथ नहीं हो सकती हैं। ऐसे में फैसला आपके हाथों में होगा कि आप किसे प्राथमिकता देते हैं। आप घूमने-फिरने को प्राथमिकता देते हैं या फिर काम पर और अधिक फोकस बनाकर बेहतर परिणाम प्राप्त करने को प्राथमिकता देते हैं। तमाम अनुकूलताओं के बाद अंक 9 की उपस्थिति कभी कभार क्रोध दे सकती है। वहीं अंक 4 की उपस्थिति कभी-कभी गलतफहमी दे सकती है। अतः बेवजह के क्रोध और बेवजह की गलतफहमी से बचेंगे तो परिणाम और भी अच्छे रहेंगे।

उपाय: नियमित रूप से गणेश जी की पूजा अर्चना करना शुभ रहेगा।

मूलांक 2

यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 अथवा 29 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 2 होगा और मूलांक 2 के लिए मार्च 2026 का महीना क्रमशः 6, 1, 3, 4, 3 और 9 अंकों का प्रभाव देना चाह रहा है। यानी कि इस महीने अंक 9 की ऊर्जा कुछ कुछ असंतुलन दे सकती है लेकिन क्योंकि अंक 9 का प्रभाव बहुत अधिक नहीं रहेगा।

सबसे अधिक प्रभाव अंक 6 का रहेगा जो सामान्य तौर पर आपको औसत से बेहतर लेवल के परिणाम दे सकता है। या यूं कहें कि काफी हद तक अनुकूल परिणाम दे सकती है। अंक 1 भी सामान्य तौर पर आपका फ़ेवर करना चाहेगा। इसी तरह 4 और 3 से भी जहां तक हो सकेगा आपको लाभ मिलेगा।

कहने का तात्पर्य है कि अंक 9 फेवर में नहीं है। बाकी के अंक या तो फ़ेवर में हैं या फिर तटस्‍थ हैं। ऐसे में यह महीना आपको घर गृहस्थी से संबंधित मामलों में अच्छे परिणाम दे सकता है। युवा लोगों को यह महीना काफी आनंद दे सकता है। न केवल घूमने-फिरने और मनोरंजन के मामले में यह महीना मददगार हो सकता है बल्कि उनकी लव लाइफ के लिए] उनके रोमांस के लिए साथ-साथ दांपत्य जीवन के लिए भी यह महीना काफी अच्छे परिणाम दे सकता है। घर को सजाने और संवारने में भी यह महीना आपको अच्छा सपोर्ट कर सकता है।

अर्थव्यवस्था के लिए भी यह महीना सामान्य तौर पर अनुकूल परिणाम देना चाह रहा है। शासन प्रशासन के मामले में लापरवाही न बरतने की स्थिति में अच्छे परिणाम मिल सकेंगे लेकिन क्रोध के चलते कुछ काम बिगड़ सकते हैं। इसलिए इस महीने क्रोध पर पूरी तरह से नियंत्रण पाने की कोशिश करनी है। यद्यपि क्रोध पर नियंत्रण पाना अधिक कठिन नहीं रहेगा लेकिन फिर भी उसके लिए प्रयास करना पड़ेगा। बेवजह जज्बाती होने से बचने की सलाह भी आपको दी जाती है।

उपाय: कन्याओं का पूजन कर उनका आशीर्वाद लेना शुभ रहेगा।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

मूलांक 3

अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 अथवा 30 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 3 होगा और मूलांक 3 के लिए मार्च 2026 का महीना क्रमशः 7, 1, 3, 4, 3 और 9 अंकों का प्रभाव देना चाह रहा है। यानी इस महीने की सबसे खूबसूरत बात रहेगी कि कोई भी अंक इस महीने आपके विरोध में नहीं है लेकिन अंक 1 और 4 खुलकर कोई बड़ा सपोर्ट भी नहीं करेंगे। उस पर भी अनुकूल बात यह रहेगी कि ये आपका विरोध भी नहीं करेंगे बल्कि अंक 1 अपने लेवल पर आपको सपोर्ट ही देगा।

तो इस तरह से यह महीना आपको सामान्य तौर पर अच्छे परिणाम देना चाहेगा या महीना आपको सही और गलत व्यक्ति की पहचान करवाने में मददगार बन सकता है। ऐसा भी हो सकता है कि कुछ मामलों में आपको थोड़ा सा नुकसान भी हो लेकिन उस मामले में आपको जो ज्ञान मिलेगा वह आने वाले समय में आपको बड़ा लाभ पहुंचाएगा। धर्म और आध्यात्म के दृष्टिकोण से भी इस महीने को काफी अच्छा कहा जाएगा। यदि आप अपने टारगेट को अचीव करना चाह रहे हैं तो अपने टारगेट पर पूरा फोकस करें और जागरूक भी बने रहें। क्योंकि जागरूकता आपके करियर में अच्छी कामयाबी दिला सकती है।

पारिवारिक मामले में या महीना सामान्य तौर पर ठीक रहेगा लेकिन आर्थिक मामले में रिस्क लेना ठीक नहीं रहेगा। पारिवारिक मामले में भी सामने वाले लोगों से कोई उम्मीद रखना ठीक नहीं रहेगी। यदि आप निस्वार्थ भाव से अपना कर्तव्य निभाएंगे तो आपको ज्यादा आनंद आएगा।

उपाय: मंदिर में चने की दाल का दान करना शुभ रहेगा।

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

मूलांक 4

यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 अथवा 31 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 4 होगा और मूलांक 4 के लिए मार्च 2026 का महीना क्रमशः 8, 1, 3, 4, 3 और 9 अंकों का प्रभाव देना चाह रहा है। यानी कि यह महीना अंको से कोई विशेष सहयोग दिलवाने में पीछे रह सकता है। ऊपर से सबसे ज्यादा प्रभाव डालने वाला अंक 8 आपके सपोर्ट में नज़र नहीं आ रहा है। इसलिए इस महीने कई मामलों में अपेक्षाकृत अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। विशेषकर आर्थिक मामले में इस महीने बहुत ही सूझबूझ से काम लेने की जरूरत रहेगी।

यदि आपने किसी को उधार के रूप में कुछ पैसे दे रखे हैं तो इस महीने उस पर बहुत ज्यादा प्रेशर बनाना ठीक नहीं रहेगा। तात्कालिक रूप से स्थिति परिस्थिति को ध्यान रखते हुए उचित मात्रा में दबाव बनाना ही ठीक रहेगा। व्यापार व्यवसाय में कुछ नया प्रयोग करने की इच्छा रह सकती है लेकिन उस मामले में भी वर्तमान स्थिति स्थिति को ध्यान में रखना जरूरी रहेगा। यदि बहुत अधिक आवश्यक न हो तो कोई नया प्रयोग या कोई नया बदलाव करना ठीक नहीं रहेगा। जो जैसा चल रहा है उसको वैसे ही मेंटेन करें।

आने वाले समय में विशेषकर एक दो महीनों के बाद आप तमाम नए प्रयोग कर सकते हैं। उनमें आपको सफलता भी मिल सकेगी लेकिन फिलहाल धैर्य के साथ चीजों को मेंटेन करना ही समझदारी का काम होगा।

उपाय: गरीब और जरूरतमंद लोगों का सहयोग करें।

नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से 

मूलांक 5 

यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 5, 14 अथवा 23 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 5 होगा और मूलांक 5 के लिए मार्च 2026 का महीना क्रमशः 9, 1, 3, 4, 3 और 9 अंकों का प्रभाव देना चाह रहा है। इस महीने आप पर सबसे अधिक प्रभाव डालने वाला अंक 9 आपके समर्थन में नजर नहीं आ रहा है लेकिन बाकी के अंक आपके सपोर्ट में प्रतीत हो रहे हैं। इसलिए कुछ तो परेशानियां रहेंगी लेकिन पुराने अनुभव बड़े काम आएंगे। ऐसे लोग जो आपसे अपनत्‍व का दिखावा भले न करते हों लेकिन आप जानते हों कि वो वास्तव में आपके वेलविशर हैं। उनके साथ संबंधों को मेंटेन करके चलना जरूरी रहेगा। ऐसे संबंध जो जेनुइन थे लेकिन किसी कारण से उन पर धूल जम गई थी, उन्हें फिर से जगाना समझदारी का काम होगा।

इस महीने अधूरे पड़े हुए कामों को पूरा करने के लिए पूरी ताकत लगा देना भी जरूरी रहेगा। जिससे आने वाले समय में आप नई जिम्मेदारियां को उठाने के लिए स्वयं को तैयार कर सकें। क्योंकि यह महीना छोटे-मोटे विवाद देने का काम कर सकता है। बेवजह का क्रोध और बेवजह का झगड़ा ठीक नहीं रहेगा। बेहतर होगा अपने अंदर के जोश और ताकत को कामों में लगाकर उन्हें कंप्लीट किया जाए न कि विवाद किया जाए।

उपाय: नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करना हितकारी सिद्ध होगा।

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप 

मूलांक 6

यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 6, 15 अथवा 24 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 6 होगा और मूलांक 6 के लिए मार्च 2026 का महीना क्रमशः 1, 1, 3, 4, 3 और 9 अंकों का प्रभाव देना चाह रहा है। इस महीने कोई भी अंक बहुत अधिक सपोर्ट करता हुआ नहीं लग रहा है लेकिन अंक 9 विरोध में नज़र आ रहा है। इसलिए इस महीने का सबसे वीक पॉइंट आपका गुस्सा रह सकता है। बेहतर होगा गुस्से से बचें। साथ ही साथ भाई बंधु और पड़ोसियों के साथ अपने लेवल पर संबंधों को मेंटेन करने की कोशिश करें। अच्छे संबंध रखने का प्रयास करें। शासन प्रशासन के साथ यदि किसी तरीके का कोई मामला चल रहा है और उसमें कोई निर्णय या फैसला आने वाला है तो किसी मध्यस्थ की मदद से आप उस पर काम करके उसे फैसले का रुख अपनी तरफ कर सकेंगे।

बेवजह की अकड़ या ईगो दिखाने की स्थिति में चीजें खराब हो सकती हैं। हालांकि इस महीने कुछ नया करने का मौका मिल सकता है लेकिन उसके लिए पहले से ही पूरी तरह से तैयार रहना जरूरी रहेगा। पिता और पिता तुल्य व्यक्तियों का मार्गदर्शन तथा सपोर्ट आपके लिए हितकारी रहेगा। अतः ऐसे लोगों से न केवल संबंधों को मेंटेन करना है बल्कि उनका मार्गदर्शन लेने का प्रयास भी करना है।

उपाय: स्नान आदि से निवृत्त होकर सूर्य भगवान को कुमकुम मिला हुआ जल चढ़ाएं।

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें

मूलांक 7 

यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 7, 16 अथवा 25 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 7 होगा और मूलांक 7 के लिए मार्च 2026 का महीना क्रमशः 2, 1, 3, 4, 3 और 9 अंकों का प्रभाव देना चाह रहा है। इस महीने सबसे अधिक प्रभाव डालने वाला अंक 2 आपके सपोर्ट में नज़र नहीं आ रहा है। साथ ही साथ सबसे कम प्रभावी अंक 9 भी सपोर्ट में नहीं है लेकिन बाकी के अंक सपोर्ट में हैं या फिर औसत स्‍तर के परिणाम देना चाह रहे हैं। क्योंकि इस महीने अंक 3 दो बार रिपीट हो रहा है और 3 आपकी फेवर में भी है। इसलिए चीजें खराब नहीं होंगी लेकिन कठिनाईयों से रूबरू होना पड़ सकता है। यह महीना संबंधों को मेंटेन करने के लिए जाना जा सकता है। यानी कि इस महीने संबंध थोड़े से उतार-चढ़ाव भरे रह सकते हैं। जिन्हें सहेजना जरूरी रहेगा।

यदि आप साझेदारी में काम करते हैं तो पार्टनर के साथ भी संबंधों को मेंटेन करना जरूरी रहेगा। इस महीने धैर्य की बहुत जरूरत रहेगी। आप आस्थावान हैं इसलिए भावनाओं को अधिक महत्व देते हैं, यह एक अच्छी बात है लेकिन कुछ मामलों में प्रैक्टिकल होकर निर्णय लेने की स्थिति में ज्यादा अच्छा रहेगा। बेवजह का क्रोध और भावनाओं में बहना नुकसान दे सकता है। अतः इनसे बचें।

उपाय: शिव जी का अभिषेक करना अनुकूलता को बढ़ाएगा।

कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर

मूलांक 8

यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 8, 17 अथवा 26 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 8 होगा और मूलांक 8 के लिए मार्च 2026 का महीना क्रमशः 3, 1, 3, 4, 3 और 9 अंकों का प्रभाव देना चाह रहा है। इस महीने आप पर सबसे अधिक प्रभाव डालने वाला अंक 3 आपके सपोर्ट में नज़र आ रहा है। क्योंकि अंक 3 तीन बार रिपीट हो रहा है और वह आपके सपोर्ट में है। इसलिए यह महीना सामान्य तौर पर अच्छे परिणाम देना चाहेगा लेकिन 1 और 4 आपके सपोर्ट में नहीं हैं बल्कि आपका विरोध कर सकते हैं। इसलिए इस महीने शासन प्रशासन से संबंधित मामलों में बहुत सावधानी से निर्वाह करना है।

वरिष्ठों के साथ आपके संबंध खराब न होने पाएं, इस बात की कोशिश करनी है। आपकी कुछ काम गलतफहमियों के चलते भी बाधित रह सकते हैं। इसलिए गलतफहमियों से बचने की सलाह भी हम आपको देंगे। यदि आप ऐसा करते हैं, साथ ही साथ बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन प्राप्त करते हैं और अपने पुराने अनुभवों से सीखते हुए कोई निर्णय लेते हैं तो अंक 3 का सपोर्ट मिलेगा और आप काफी अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।

सोशल एक्टिविटीज के लिए भी यह महीना काफी अच्छी परिणाम दे सकता है। यदि आप क्रिएटिव कामों से जुड़े हुए हैं तो उसमें भी आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। भाईयों और मित्रों का अच्छा सहयोग भी आपको मिल सकता है। यानी कि यह महीना ज्यादातर मामलों में अच्छे परिणाम देना चाह रहा है। बस कुछ सावधानियां जरूरी रहेंगी। उन सावधानियां को अपनाने की स्थिति में आपको काफी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।

उपाय: मंदिर में पीले फल चढ़ाना शुभ रहेगा।

नये साल में करियर की कोई भी दुविधा कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट से करें दूर

मूलांक 9 

यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 9, 18 अथवा 27 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 9 होगा और मूलांक 9 के लिए मार्च 2026 का महीना क्रमशः 4, 1, 3, 4, 3 और 9 अंकों का प्रभाव देना चाह रहा है। इस महीने अंक 9 को छोड़कर बाकी के सभी अंक आपके लिए एवरेज लेवल के परिणाम दे सकते हैं। इसलिए इस महीने आपको कड़ी मेहनत करन के लिए तैयार रहना चाहिए। वैसे भी अंक 4 परिश्रम मांगता है। क्योंकि यह अपने स्वभाव से ही कठिनाई देने के लिए जाना जाता है।

ऐसे में इस महीने अंक 4 का पूरा प्रभाव आपसे हार्डवर्क करवा सकता है, भले ही आपके लिए यह पूरी तरह से सपोर्टिव होता तो भी। अलबत्ता सपोर्टिव होने की स्थिति में कुछ अप्रत्याशित फायदे भी मिलते लेकिन कठिनाईयां तो रहती हीं। इसलिए एवरेज होने की स्थिति में स्वाभाविक है कि यह कुछ कठिनाई तो देगा ही लेकिन साथ ही साथ अनुशासित रहने की स्थिति में अच्छे परिणाम भी देगा। यदि आप किसी तरह से पॉलिटिक्स इत्यादि से जुड़े हुए हैं तो आपके कुछ रुके हुए काम भी बन सकते हैं। इंटरनेट की दुनिया से जुड़े हुए लोगों को भी महीना कुछ फायदे दिलवा सकता है लेकिन ऑनलाइन फ्रॉड इत्यादि से बचने के लिए जागरुकता जरूरी रहेगी। क्योंकि कुछ फेक कॉल या फेक प्रपोजल्स भी आपको देखने को मिल सकते हैं। उनसे बचना जरूरी रहेगा। साथ ही साथ विश्वसनीय वेबसाइट या एप्लीकेशन से ही ऑनलाइन खरीदारी करना उचित रहेगा।

उपाय: सफाई कर्मी को जरूरत की चीज भेंट करना शुभ रहेगा।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. नंबर 8 के लिए 2025 कैसा है?

इस महीने शासन प्रशासन से संबंधित मामलों में बहुत सावधानी रखनी है।

2. 4 नंबर पर किसका प्रभाव है?

मूलांक 4 के लिए मार्च 2026 का महीना क्रमशः 8, 1, 3, 4, 3 और 9 अंकों का प्रभाव देना चाह रहा है। 

3. 2 नंबर का स्वामी कौन है?

अंक ज्योतिष के मुताबिक, मूलांक 2 का स्वामी चंद्रमा है