टैरो साप्ताहिक राशिफल 08 से 14 फरवरी 2026: दुनियाभर के कई लोकप्रिय टैरो रीडर्स और ज्योतिषियों का मानना है कि टैरो व्यक्ति की जिंदगी में भविष्यवाणी करने का ही काम नहीं करता बल्कि यह मनुष्य का मार्गदर्शन भी करता है। कहते हैं कि टैरो कार्ड अपनी देखभाल करने और खुद के बारे में जानने का एक ज़रिया है।

टैरो इस बात पर ध्यान देता है कि आप कहां थे, अभी आप कहां हैं या किस स्थिति में हैं और आने वाले कल में आपके साथ क्या हो सकता है। यह आपको ऊर्जा से भरपूर माहौल में प्रवेश करने का मौका देता है और अपने भविष्य के लिए सही विकल्प चुनने में मदद करता है। जिस तरह एक भरोसेमंद काउंसलर आपको अपने अंदर झांकना सिखाता है, उसी तरह टैरो आपको अपनी आत्मा से बात करने का मौका देता है।
आपको लग रहा है कि जैसे जिंदगी के मार्ग पर आप भटक गए हैं और आपको दिशा या सहायता की ज़रूरत है। पहले आप टैरो का मजाक उड़ाते थे लेकिन अब आप इसकी सटीकता से प्रभावित हो गए हैं या फिर आप एक ज्योतिषी हैं जिसे मार्गदर्शन या दिशा की ज़रूरत है। या फिर आप अपना समय बिताने के लिए कोई नया शौक ढूंढ रहे हैं। इन कारणों से या अन्य किसी वजह से टैरो में लोगों की दिलचस्पी काफी बढ़ गई है। टैरो डेक में 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है। इन कार्ड्स की मदद से आपको अपने जीवन में मार्गदर्शन मिल सकता है।
टैरो की उत्पति 15वीं शताब्दी में इटली में हुई थी। शुरुआत में टैरो को सिर्फ मनोरंजन के रूप में देखा जाता था और इससे आध्यात्मिक मार्गदर्शन लेने का महत्व कम था। हालांकि, टैरो कार्ड का वास्तविक उपयोग 16वीं सदी में यूरोप के कुछ लोगों द्वारा किया गया जब उन्होंने जाना और समझा कि कैसे 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है, उसी समय से इसका महत्व कई गुना बढ़ गया।
टैरो एक ऐसा ज़रिया है जिसकी मदद से मानसिक और आध्यात्मिक प्रगति को प्राप्त किया जा सकता है। आप कुछ स्तर पर अध्यात्म से, थोड़ा अपनी अंतरात्मा से और थोड़ा अपने अंतर्ज्ञान और आत्म-सुधार लाने से एवं बाहरी दुनिया से जुड़ें।
तो आइए अब इस साप्ताहिक राशिफल की शुरुआत करते हैं और जानते हैं कि 08 से 14 फरवरी 2026 तक का यह सप्ताह राशि चक्र की सभी 12 राशियों के लिए किस तरह के परिणाम लेकर आएगा?
दुनियाभर के विद्वान टैरो रीडर्स से करें कॉल/चैट पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी
टैरो साप्ताहिक राशिफल 08 से 14 फरवरी 2026: राशि अनुसार राशिफल
मेष राशि
प्रेम जीवन: नाइन ऑफ कप्स
आर्थिक जीवन: फाइव ऑफ वैंड्स
करियर: सेवेन ऑफ वैंड्स
स्वास्थ्य: द मून
मेष राशि वालों के प्रेम जीवन की बात करें तो, नाइन ऑफ कप्स का आना दर्शाता है कि इस सप्ताह यह जातक अपने रिश्ते में ख़ुश और संतुष्ट दिखाई देंगे। आप दोनों एक-दूसरे को अपने जीवन में पाकर बहुत भाग्यशाली महसूस करेंगे। आपको ख़ुश रहने के लिए बस एक-दूसरे का साथ चाहिए और यह बात दूसरों लोगों के मन में जलन के भाव पैदा कर सकती है। अगर आप अपने रिश्ते का दूसरों के सामने दिखावा करेंगे, तो आप घमंडी लग सकते हैं और नकारात्मकता आपके रिश्ते को प्रभावित कर सकती है। दूसरी तरफ, आप अपने रिश्ते में ख़ुश रहेंगे और भविष्य को लेकर उत्साहित रहेंगे।
आर्थिक जीवन में फाइव ऑफ वैंड्स का आना कहता है कि इस सप्ताह धन समस्याएं आपके सामने आ सकती हैं या फिर प्रतिद्वंद्वियों से मिलने वाली टक्कर का सामना मज़बूती से करना होगा। यदि आपके खर्चे काफ़ी बढ़ने लगे या फिर उन्हें पूरा करना आपको असंभव लगे, तब भी अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए आपको प्रयास करना होगा। सरल शब्दों में कहें, तो इन जातकों को जीवन में धन से जुड़े लक्ष्यों को पार करने के लिए समस्याओं को पार करना होगा।
करियर के क्षेत्र में आपको सेवेन ऑफ वैंड्स प्राप्त हुआ है और यह बता रहा है कि इन जातकों को नौकरी में समस्याओं और प्रतिद्वंद्वियों से टक्कर का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में, आपको अपने लिए आवाज़ उठाने के साथ-साथ अपने सिद्धांतों का भी बचाव करना होगा। हालांकि, आपको इन सभी समस्याओं का सामान पूरे आत्मविश्वास के साथ करना होगा। इस कार्ड का आना आपको दृढ़ रहने और कभी हार न मानने के लिए प्रेरित करेगा जिससे आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।
बात करें स्वास्थ्य की, तो द मून का आना कहता है कि इन लोगों को जिन स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था उनकी वजह तनाव, भय या भावनात्मक समस्या हो सकती है। ऐसे में, आपको अपने मनोस्थिति पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है। ध्यान, योग, मेडिटेशन या किसी भरोसेमंद व्यक्ति से बात करना आपके लिए मददगार साबित होगा। ऐसे में, आपको जल्दबाज़ी न करें और अपने शरीर के संकेतों को समझें।
शुभ रुद्राक्ष: तीन मुखी रुद्राक्ष
AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।
अभी सुनें:
वृषभ राशि
प्रेम जीवन: सेवेन ऑफ वैंड्स
आर्थिक जीवन: ऐस ऑफ वैंड्स (रिवर्सड)
करियर: नाइट ऑफ कप्स
स्वास्थ्य: टेन ऑफ पेंटाकल्स
बात करें वृषभ राशि वालों के प्रेम जीवन की, तो आपको सेवेन ऑफ वैंड्स मिला है जो बता रहा है कि आपका पार्टनर हर कदम पर आपके साथ खड़ा रहेगा जिससे आप दोनों का रिश्ता सफल होगा। अगर आपको लगता है कि दोस्त, परिवार या समाज आपके रिश्ते के खिलाफ हैं, तो यह एक अच्छी खबर कही जाएगी क्योंकि आपका साथी हर परिस्थिति में आपके साथ खड़ा रहेगा।
आर्थिक जीवन में आपको ऐस ऑफ वैंड्स (रिवर्सड) प्राप्त हुआ है और यह सप्ताह आपके लिए धन से जुड़ी समस्याएं लेकर आ सकता है। इस अवधि में आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर बोर हो सकते हैं जिसके चलते आगे बढ़ने की प्रेरणा कम हो सकती है। इस दौरान आय और व्यय के बीच असंतुलन रह सकता है और ऐसे में, आपको धन प्रबंधन की आवश्यकता होगी। अगर आपका अपना व्यापार है, तो आपको नया बिज़नेस निराश कर सकता है। हालांकि, आर्थिक जीवन के लिए ऐस ऑफ वैंड्स (रिवर्सड) को अशुभ कहा जाएगा और ऐसे में, आपकी आर्थिक स्थिति उतार-चढ़ाव भरी रहेगी। साथ ही, निवेश के माध्यम से धन हानि हो सकती है या आपके सामने खर्चें आ सकते हैं इसलिए सावधान रहें।
करियर की बात करें, तो नाइट ऑफ कप्स का आना बता रहा है कि वृषभ राशि वालों को अपने जीवन में रचनात्मकता में वृद्धि होगी। साथ ही, आपको काम के प्रति अपने नज़रिए को बदलना होगा। लोगों के साथ मिलकर काम करना और सहकर्मियों और क्लाइंट्स से अच्छे रिश्ते बनाने रखना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। इस समय आप अपने मन की आवाज़ सुनें और खुद पर भरोसा रखें, लेकिन आपको जरूरत से ज्यादा भावुक होने से बचना होगा। इन लोगों को कार्यक्षेत्र में सफलता पाने के लिए संतुलन बनाकर चलना होगा।
जब बात आती है स्वास्थ्य की, तो आपको टेन ओफ पेंटाकल्स मिला है जो भविष्यवाणी कर रहा है कि इन जातकों का स्वास्थ्य लंबे समाय तक अच्छा रहेगा और परिवार का हर कदम पर साथ मिलेगा। यह कार्ड परिवार की परंपराओं, सही खान-पान और नियमित दिनचर्या आपके स्वास्थ्य के लिए सहायक बनेगी। यह कार्ड बताता है कि आप बढ़ती उम्र के साथ भी अच्छी सेहत को बनाए रखने में सक्षम होंगे। ऐसे में, आप अनुवांशिक समस्याओं से बच सकेंगे।
शुभ रुद्राक्ष: छह मुखी रुद्राक्ष
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
मिथुन राशि
प्रेम जीवन: टू ऑफ पेंटाकल्स
आर्थिक जीवन: द सन
करियर: टेन ऑफ कप्स
स्वास्थ्य: द एम्पेरर
मिथुन राशि वालों के प्रेम जीवन को देखें, तो टू ऑफ पेंटाकल्स संतुलन और जिम्मेदारियों के लेकर परेशान किसी व्यक्ति को दर्शाता है। सरल शब्दों में कहें, तो इन जातकों का अपने रिश्ते को संतुलित रखना होगा और जीवन में आने वाले उतार-चढ़ाव का सामना डटकर करना होगा जिसके अंतर्गत धन से जुड़े फैसले या जीवन में आने वाले बदलाव शामिल हो सकते हैं। ऐसे में, रिश्ते में आपसी समझ और तालमेल बनाए रखना जरूरी होगा। रिश्ते और निजी जीवन के बीच संतुलन रखते हुए खुशमिज़ाज बने रहना ही सफलता की कुंजी होगी।
बात करें आर्थिक जीवन की, तो द सन का आना धन-समृद्धि, सफलता, स्पष्टता और सौभाग्य का प्रतिनिधित्व करता है। साथ ही, यह कार्ड लाभदायक निवेश, आर्थिक स्थिरता और मेहनत का अच्छा फल मिलने की तरफ भी संकेत करता है जिससे आपके जीवन में ख़ुशियाँ आएंगी। इस दौरान रुका हुआ धन भी आपको मिलने की संभावना है। इस प्रकार, यह अवधि मज़बूत आर्थिक स्थिति का आनंद लेने के साथ-साथ धन का उपयोग करने की भी होगा।
करियर की बात करें, तो आपको टेन ऑफ कप्स प्राप्त हुआ है और यह संतुष्टि, खुशियों और संतुलन की तरफ इशारा कर रहा है। इसके अलावा, आपको कोई ऐसी नौकरी मिलने की संभावना है जहाँ वर्क लाइफ बैलेंस होगा और आपके सहकर्मी सहयोग करने वाले होंगे। साथ ही, यहां आपके द्वारा की गई मेहनत का फल आपको प्राप्त होगा या फिर रचनात्मक काम के लिए सराहना भी मिलेगी। आप परिवार के साथ समय बिताने में भी सक्षम होंगे। इसके परिणामस्वरूप, आप भविष्य के लिए बड़े सपने देखेंगे या फिर अपने करियर के आगे परिवार को प्राथमिकता देंगे। यह कार्ड एक सकारात्मक कार्यक्षेत्र, सुखद वातावरण और अच्छी टीम का प्रतिनिधित्व करता है।
स्वास्थ्य के मामले में आपको द एम्पेरर प्राप्त हुआ है जो आपको अनुशासन और सही दिनचर्या अपनाने की सलाह दे रहा है। आपको अपनी सेहत की ज़िम्मेदारी खुद लें, एक नियमित दिनचर्या बनाएं और ज़रूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह लें। काम के दबाव में अपने शरीर को नज़रअंदाज़ न करें। संतुलित जीवनशैली और आत्म-नियंत्रण से लंबे समय तक अच्छी सेहत बनी रहेगी।
शुभ रुद्राक्ष: दस मुखी रुद्राक्ष
रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप
कर्क राशि
प्रेम जीवन: किंग ऑफ स्वॉर्ड्स
आर्थिक जीवन: द टावर
करियर: नाइन ऑफ कप्स
स्वास्थ्य: फोर ऑफ स्वॉर्ड्स
कर्क राशि के जातकों को प्रेम जीवन में किंग ऑफ स्वॉर्ड्स प्राप्त हुआ है और यह एक ऐसे पार्टनर को दर्शाता है जो भावनाओं से ज्यादा समझदारी, सच्चाई और खुलकर बातचीत को महत्व देता होगा। सरल शब्दों में कहें, तो आपके साथी थोड़े गंभीर, तार्किक या भावनात्मक रूप से दूरी बनाकर रखने वाले लग सकते हैं, लेकिन मन ही मन में वह आपकी बहुत परवाह करते होंगे। संभव है कि आपका रिश्ता ईमानदारी और आपसी समझ पर आधारित होगा।
आर्थिक जीवन में द टावर का आना अचानक से आने वाले उतार-चढ़ाव की तरफ संकेत करता है जो आपके जीवन में नौकरी छूटना, खर्चों का बढ़ना, कर्ज़ या व्यापार में किसी योजना का असफल होना के रूप में आपके सामने आ सकते हैं। यह सप्ताह आर्थिक रूप से आपको हिलाकर रख सकता है, लेकिन यह आपके लिए जरूरी होगा क्योंकि आपके आर्थिक जीवन की नींव कमज़ोर थी। ऐसे में, कर्क राशि के जातकों को सच्चाई स्वीकार करते हुए एक बार फिर से पुनः शुरुआत करनी होगी। हालांकि, आपको भविष्य में सावधानी बरतने के साथ-साथ बचत करने की सलाह दी जाती है।
जब बात आती है करियर की, तो नाइन ऑफ कप्स का मिलना बताता है कि आप नई नौकरी में ख़ुश और प्रसन्न होंगे। यह कार्ड बता रहा है कि यह जातक सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं और ऐसे में, आप जल्द ही पेशेवर जीवन के लक्ष्य हासिल कर लेंगे जो आपकी पसंद और रुचि के अनुसार होंगे। हालांकि, आपको स्वयं को मिलने वाले अवसरों का लाभ उठाना होगा। इस सप्ताह आपको खुद पर भरोसा रखना होगा कि आप जहां हैं वह आपके लिए सही जगह है और जल्द ही आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा।
स्वास्थ्य के मामले में फोर ऑफ स्वॉर्ड्स का आना इस सप्ताह आपको खुद को थोड़ा आराम देने और हद से ज्यादा स्वयं पर दवाब न डालने की सलाह दे रहा है क्योंकि इस दौरान आप शारीरिक और मानसिक रूप से थके होंगे। ऐसे में, आपको पर्याप्त आराम देने, अच्छी नींद लेने के साथ–साथ खुद को तरोताज़ा होने के लिए समय देना होगा जिससे भविष्य में आपको क्या करना है, इसको लेकर मानसिक स्पष्टता प्राप्त कर सकेंगे।
शुभ रुद्राक्ष: दो मुखी रुद्राक्ष
पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट
सिंह राशि
प्रेम जीवन: सिक्स ऑफ कप्स
आर्थिक जीवन: फाइव ऑफ कप्स
करियर: ऐस ऑफ स्वॉर्ड्स
स्वास्थ्य: द हर्मिट
बात करें सिंह राशि वालों के प्रेम जीवन की तो, सिक्स ऑफ कप्स अतीत की यादों, ख़ुशियों और सच्चे भावनात्मक जुड़ाव को दर्शाता है। इस अवधि में आपके सामने दोबारा पुराने रिश्ते, बचपन का प्यार या कोई पुराना कनेक्शन आ सकता है। बात करें आपके मौजूदा रिश्ते की, तो इसमें भी आपको प्यार और अपनेपन से पुनः सींचना होगा, लेकिन आपको अपने अतीत और वर्तमान की भावनाओं को आपस में टकराने से बचाना होगा। हालांकि, आपको बस इतना ध्यान रखना होगा कि अतीत में अटके न रहें, बल्कि उसकी सीख से भविष्य को बेहतर बनाएं।
आर्थिक जीवन में फाइव ऑफ कप्स आया है जो बता रहा है कि इन जातकों के लिए आर्थिक समस्याओं से बाहर आना बहुत जरूरी होगा ताकि आप खुद को मिलने वाले अवसरों का लाभ सकें। यह कार्ड कहता है कि इस दौरान आपको धन हानि का भी सामना करना पड़ सकता है, परंतु यह आपको आर्थिक जीवन को लेकर अपने नज़रिए को बदलने और धन कमाने के नए रास्ते खोजने के अवसर भी आपको प्रदान करेगा। यह सप्ताह आपको अतीत से सबक लेते हुए सही निर्णय लेने के लिए प्रोत्साहित करेगा जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है।
करियर में आपको ऐस ऑफ स्वॉर्ड्स मिला है जो आपको मिलने वाले सुनहरे अवसरों और स्पष्ट सोच की तरफ इशारा कर रहा है। इस समय आप कोई नई शुरुआत कर सकते हैं जैसे कि नई नौकरी शुरू करना, प्रमोशन मिलना, कोई प्रोजेक्ट मिलना आदि। ऐसे में, आप करियर के क्षेत्र में अपनी बुद्धि और स्पष्ट बातचीत के बल पर सफलता प्राप्त करेंगे। कुल मिलाकर, सिंह राशि वालों के लिए यह समय अपनी समझ को बढ़ाने, समस्याओं को दूर करने, प्रगति और सफलता प्राप्त के लिए अपने मन की आवाज़ सुनने का होगा।
स्वास्थ्य को लेकर द हर्मिट का आना बढ़ती उम्र की वजह से होने वाली परेशानियों और लगातार थके रहना जैसी समस्याओं की तरफ संकेत करता है इसलिए आपको अपनी देखभाल करनी होगी। थकान, कम ऊर्जा या नींद से जुड़ी समस्याएं जन्म ले सकती हैं। इन जातकों को अपने शरीर पर ज़ोर न डालेने, अकेले में समय बिताने और खुद को समझने की कोशिश करने की सलाह दी जाती है। मानसिक रूप से भी आप खुद को जानने-समझने का प्रयास कर रहे होंगे जो आगे चलकर आपको स्पष्टता देगा।
शुभ रुद्राक्ष: एक मुखी रुद्राक्ष
कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर
कन्या राशि
प्रेम जीवन: एट ऑफ पेंटाकल्स
आर्थिक जीवन: द हैरोफ़न्ट
करियर: नाइन ऑफ पेंटाकल्स
स्वास्थ्य: फोर ऑफ कप्स
जब बात आती है कन्या राशि वालों के प्रेम जीवन की, तो एट ऑफ पेंटाकल्स का आना भविष्यवाणी कर रहा है कि इन जातकों का रिश्ता धैर्य, समर्पण और मेहनत से आगे बढ़ेगा। आप और आपके साथी के प्रयास और समर्पण के द्वारा आपका रिश्ता हर दिन के साथ मज़बूत होगा। जैसे कोई कारीगर अपने काम को निखारता है, वैसे ही आप और आपका पार्टनर रिश्ते को समय और ध्यान देकर मज़बूत बना रहे हैं। एक-दूसरे के साथ सीखना, सुधार करना और मिलकर आगे बढ़ना आपके रिश्ते की खास बात होगी इसलिए आप दोनों अपने रिश्ते का आनंद लें और छोटे-छोटे प्रयासों को महत्व दें।
आर्थिक जीवन में आपको द हैरोफ़न्ट प्राप्त हुआ है जो कहता है कि आपको धन कमाने की राह में कोई भी शॉर्टकट लेने के बजाय आय में बढ़ोतरी के सही और नैतिक तरीके अपनाने होंगे। आप अपनी मेहनत और सिद्धांतों पर चलकर, एक्सपर्ट्स से सलाह लेकर और बैंक में पारंपरिक रूप से धन जमा या निवेश कर सकते हैं। भले ही, आर्थिक स्थिति को मज़बूत बनाने की रफ़्तार सुस्त लगे, लेकिन आपको आर्थिक योजनाओं का पालन करते हुए सही रास्ते से धन कमाने की सलाह दी जाती है।
करियर की बात करें, तो नाइन ऑफ पेंटाकल्स का आना नौकरी में सफलता, विलासिता, आर्थिक स्थिरता और कड़ी मेहनत से मिलने वाले फल का आनंद लेने की अवधि को दर्शा रहा है। सरल शब्दों में कहें, तो इस समय आप आर्थिक रूप से समृद्ध और आत्मनिर्भर बनेंगे। इस कार्ड का आना बताता है कि यह सप्ताह कला और विलासिता से जुड़े क्षेत्रों के लिए भी अच्छा रहेगा। ऐसे में, इन जातकों को ज़िंदगी के सकारात्मक पक्ष का आनंद लेने, काम और जीवन के बीच संतुलन रखने और हमेशा काम न करते रहने की सलाह दे रहा है।
स्वास्थ्य की बात करें, तो आपको फोर ऑफ कप्स प्राप्त हुआ है जो भविष्यवाणी कर रहा है है कि यह जातक मानसिक और भावनात्मक समस्याओं से जूझ रहे होंगे। ऐसे में, आपको जल्द से जल्द किसी प्रोफेशनल डॉक्टर से सहायता लेने की सलाह दी जाती है ताकि आप स्वस्थ हो सकें। साथ ही, अपनी सेहत का ध्यान रखें क्योंकि आपको अल्ज़ाइमर या पार्किंसन जैसडे रोग घेर सकते हैं।
शुभ रुद्राक्ष: पांच मुखी रुद्राक्ष
करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट
तुला राशि
प्रेम जीवन: डेथ
आर्थिक जीवन: टेम्परेंस
करियर: किंग ऑफ कप्स
स्वास्थ्य: जस्टिस
बात करें तुला राशि वालों के प्रेम जीवन की, तो आपको डेथ कार्ड प्राप्त हुआ है जो बता रहा है कि इस राशि के जो जातक पहले से रिश्ते में हैं, उनके रिश्ता का अंत हो सकता है। हालांकि, आपके लिए जीवन में आगे बढ़ना ही बेहतर रहेगा क्योंकि आपकी ज़िन्दगी के इस पड़ाव की समाप्ति हो चुकी होगी। भविष्य में आपके लिए एक बेहतर रिश्ता इंतज़ार कर रहा है, लेकिन उसके आने में थोड़ा समय लगेगा। तब तक अपने अपने ऊपर काम करें, खुद को बेहतर बनाएं और साथ ही, स्वयं को सकारात्मक बनाए रखें।
आर्थिक जीवन की बात करें, तो टेम्परेंस कार्ड का आना धन से जुड़े मामलों में संतुलन, धैर्य और संयम का प्रतीक माना जाता है जिनकी सहायता से आप अपने जीवन के दीर्घकालिक लक्ष्य पूरे कर सकें। हालांकि, आप पैसों के मामले में न तो ज़रूरत से ज़्यादा खर्च करें और न ही हद से ज्यादा कंजूसी भी न करने की सलाह दी जाती है, ताकि आप मज़बूत आर्थिक स्थिति का आनंद भविष्य में ले सकें। इन जातकों को धन के प्रबंधन के लिए अपनी समझ का इस्तेमाल करना होगा ताकि आप अच्छा ख़ासा लाभ प्राप्त कर सकें।
बात करें करियर की, तो आपको किंग ऑफ कप्स मिला है और यह एक ऐसे लीडर या सहकर्मी को दर्शा रहा है जो आपके जीवन में भावनात्मक परिपक्वता, जुनून और बुद्धिमानी लेकर आएगा। यह कार्ड काउंसलर, थेरेपिस्ट, गाइड या ऐसे कामों की ओर इशारा करता है जहाँ धैर्य, समझ और दूसरों को संभालने की क्षमता ज़रूरी होती है, तो इन क्षेत्रों में आप माहिर होंगे। आप दिमाग के शांत व्यक्ति होंगे इसलिए मुश्किल समय में भी सही तरीके से नेतृत्व कर सकेंगे।
स्वास्थ्य के मामले में जस्टिस कार्ड का आना संतुलन और ज़िम्मेदारी की तरफ संकेत करता है। यह बताता है कि आपकी जीवनशैली में होने वाले हर बदलाव का सीधा असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। सही खान-पान, व्यायाम और सही इलाज लेना आपके लिए ज़रूरी होगा। यह कार्ड दर्शाता है कि स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में सही और निष्पक्ष निर्णय लेना आवश्यक होगा।
शुभ रुद्राक्ष: तेरह मुखी रुद्राक्ष
नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से
वृश्चिक राशि
प्रेम जीवन: द चेरियट
आर्थिक जीवन: टू ऑफ वैंड्स
करियर: द लवर्स
स्वास्थ्य: द एम्प्रेस
बात करें वृश्चिक राशि वालों के प्रेम जीवन की, तो आपको द चेरियट प्राप्त हुआ है जो जिम्मेदारी लेने, दृढ़ता और आपके द्वारा किए जा रहे प्रयासों का प्रतिनिधित्व करते हैं। यह कार्ड इन जातकों को अपने लक्ष्यों को पाने, साहस के बल पर समस्याओं को पार करने के साथ-साथ जीवन में प्रेम बनाए रखने के लिए चुनौतियों को पार करना होगा। यह कार्ड प्रगति, एक मज़बूत रिश्ते और समस्याओं पर जीत पाने का भी प्रतीक माना जाता है। इस राशि के सिंगल जातक साहसिक कदम उठाते हुए दिखाई दे सकते हैं जबकि प्रेमी जोड़ों के लिए यह समय मिलकर मुश्किलों का सामना करने और रिश्ते को मजबूत बनने का संकेत करता है।
आर्थिक जीवन में आपको टू ऑफ वैंड्स का मिलना आर्थिक स्थिरता, सोच-समझकर योजना बनाने और नए अवसर मिलने को दर्शा रहा है। संभव है कि इस समय आपको अचानक से धन न मिलें, बल्कि आपके द्वारा लिए गए धन से जुड़े सही फैसलों और निवेश धीरे-धीरे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करें जिससे आपका भविष्य बेहतर होगा।
करियर में आपको द लवर्स मिला है एयर यह करियर में होने वाले बदलावों, टीमवर्क या करियर के लक्ष्यों से मिलने वाली संतुष्टि को दर्शा रहा है। साथ ही, यह कहता है इस दौरान आप तर्क के बजाय अपनी पसंद और रुचि के आधार पर करियर से जुड़ा कोई फैसला ले सकते हैं। साप्ताहिक राशिफल के अनुसार, एक अच्छी टीम का होना, नौकरी के अनेक अवसरों में से कोई एक चुनना या कोई ऐसी नौकरी मिलना जो आपके मन के अनुसार हो आदि परिस्थितियां इस कार्ड द्वारा दर्शाई जा रही है। यह कार्ड कहता है कि पेशेवर जीवन में आपको सहकामरियों के साथ रिश्ते मधुर बनाए रखने के साथ अपने मन की आवाज़ भी सुननी होगी।
स्वास्थ्य के संबंध में टू ऑफ वैंड्स का आना जीवन शक्ति, इच्छा शक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतिनिधित्व करता है। यह सप्ताह अच्छी सेहत, मज़बूत सेहत और सही देखभाल की तरफ संकेत करता है। इस राशि की महिलाएं गर्भधारण कर सकती हैं, लेकिन इस कार्ड के नकारात्मक आने पर यह स्वास्थ्य को लेकर यह असंतुलन, ज़रूरत से ज़्यादा लापरवाही या आलस्य को दर्शाता है।
शुभ रुद्राक्ष: तीन मुखी रुद्राक्ष
फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा
धनु राशि
प्रेम जीवन: थ्री ऑफ वैंड्स
आर्थिक जीवन: फाइव ऑफ पेंटाकल्स
करियर: द स्टार
स्वास्थ्य: नाइट ऑफ स्वॉर्ड्स
धनु राशि राशि वालों के प्रेम जीवन की, तो थ्री ऑफ वैंड्स का आना लंबी दूरी के रिलेशनशिप या विदेश में रहने वाले किसी इंसान से मिलने को दर्शा रहा है। आशावादी और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ-साथ प्रेमपूर्ण जीवन की तरफ संकेत कर रहा है। इस सप्ताह आप रिश्ते को अगले पड़ाव पर ले जाने के लिए सोच-विचार कर सकते हैं या फिर नए रिश्ते में प्रवेश कर सकते हैं।
आर्थिक जीवन को देखें, तो आपको फाइव ऑफ पेंटाकल्स प्राप्त हुआ है जो मुश्किल समय, धन की कमी और नुकसान या असुरक्षा की भावना की तरफ इशारा कर रहा है। टैरो साप्ताहिक राशिफल कहता है कि हो सकता है कि इस सप्ताह आप आर्थिक रूप से तंग हो या कर्ज़ लेना पड़ सकता है या फिर नौकरी से जुड़ी परेशानी जन्म ले सकती है। इस समय आपको जरूरत पड़ने पर मदद लेने से न हिचकने की सलाह दी जाती है। इस कार्ड का रिवर्सड आना कहता है कि आर्थिक जीवन में धीरे-धीरे सुधार होगा, आय के नए रास्ते खुलेंगे और धन से जुड़ी समस्याओं का अंत होगा।
जब बात आती है करियर की, तो द स्टार का आना आशा, प्रेरणा, नयापन और जीवन में सच्चे उद्देश्य की ख़ोज का प्रतिनिधित्व करता है। यह अवधि आपके लिए मुश्किल दौर के बाद सुनहरे अवसर लेकर आ सकता है, विशेष रूप से रचनात्मक क्षेत्रों में। सरल शब्दों में कहें, तो विश्वास, धैर्य और सही कदमों से आपके करियर के सपने पूरे हो सकते हैं।
स्वास्थ्य में आपको नाइट ऑफ स्वॉर्ड्स प्राप्त हुआ है और यह बता रहा है किइस सप्ताह आपके लिए ज्यादा तनाव लेना, जल्दबाज़ी करना या लगातार मेहनत करने का नकारात्मक असर आपके शरीर पर अनज़र आ सकता है। टैरो साप्ताहिक राशिफल कहता है कि इस अवधि में आपको सूजन, थकान या तनाव से जुड़ी समस्याएं घेर सकती हैं। आपके लिए ज़रूरी होगा है कि आप शरीर से मिलने वाले संकेतों को समझें, थोड़ा आराम करें और अपनी गति को संतुलित रखें।
शुभ रुद्राक्ष: पांच मुखी रुद्राक्ष
मकर राशि
प्रेम जीवन: थ्री ऑफ स्वॉर्ड्स
आर्थिक जीवन: नाइट ऑफ वैंड्स
करियर: क्वीन ऑफ कप्स
स्वास्थ्य: एट ऑफ वैंड्स
बात करें मकर राशि वालों के प्रेम जीवन की तो, आपको थ्री ऑफ स्वॉर्ड्स प्राप्त हुआ हिअ जो आपको अपनी गलतियों से सीखने के लिए कह रहा है। भले ही यह रिश्ता आपको खुशी न दे, लेकिन यह आपको यह समझाने में मदद करेगा कि आप रिश्ते से क्या चाहते हैं और क्या नहीं। कई बार हमें निराशा इसलिए भी मिलती है क्योंकि हमें अपनी ज़रूरतें को नहीं समझते हैं या हमें पता नहीं होता है कि हम चाहते क्या हैं। कभी-कभी वही चीज़, जिसे हम पहले गलत समझते हैं, हमें आगे बढ़ने, ठीक होने और खुद को बेहतर बनाने में सहायता करते हैं। बता दें कि अंक ज्योतिष में अंक 3 को प्रगति और गलतियों से सबक सीखने का माना जाता है।
आर्थिक जीवन में आपको नाइट ऑफ वैंड्स मिला है और यह बता रहा है कि मकर राशि के जातक इस सप्ताह बड़े और साहसिक फैसले लेते हुए नज़र आ सकते हैं जिनका संबध जोख़िम भरे से निवेश हो सकता है। इस दौरान आपके द्वारा उन योजनाओं में निवेश करना लाभकारी रहेगा जिससे भविष्य में आपको अच्छा ख़ासा लाभ प्राप्त होगा, परंतु इनमें जोख़िम होगा। ऐसे में, आपको पूरे सोच-विचार के साथ अपने आर्थिक लक्ष्यों को पाने की दिशा में आगे बढ़ना होगा।
करियर के संबंध में क्वीन ऑफ कप्स का आना आपको पेशेवर जीवन में अपनी भावनाओं पर नियंत्रित करके संतुष्टि पाने के लिए कह रहा है। आपके द्वारा कार्यों में की गई मेहनत आपको आर्थिक सुरक्षा के साथ-साथ भावनात्मक संतुष्टि प्रदान करेगी। आप अपने व्यस्त जीवन से थोड़ा समय निकालकर सोचें कि आपकी नौकरी में कौन सी बात आपको खुश करती है। भावनात्मक संतुष्टि पाने के लिए आपको आवश्यक तालमेल बिठाने की सलाह दी जाती है। साथ ही, आपको पेशेवर जीवन में संतुलन बनाकर चलना होगा तब ही आप ख़ुश रह सकेंगे।
स्वास्थ्य के मामले में एट ऑफ वैंड्स का आना किसी रोग या चोट से तेज़ी से स्वस्थ होने और अचानक से ऊर्जा में वृद्धि की तरफ संकेत करता है। हालांकि, इन जातकों को स्वस्थ होने की राह में तुरंत कदम उठाने होंगे और साथ ही, अपनी ऊर्जा को नियंत्रित करनी होगी जिससे आप स्वास्थ्य समस्याओं से बच सकेंगे। एट ऑफ वैंड्स को शक्तिशाली कार्ड माना जाता है जो बताता है कि आप शारीरिक रहेंगे और अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए प्रेरित होंगे। सही इलाज मिलने से आप स्वस्थ हो सकेंगे, लेकिन फिर भी आपको अपनी देखभाल करनी होगी।
शुभ रुद्राक्ष: सात मुखी रुद्राक्ष
ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।
कुंभ राशि
प्रेम जीवन: द हैंग्ड मैन
आर्थिक जीवन: फाइव ऑफ वैंड्स
करियर: टेन ऑफ स्वॉर्ड्स
स्वास्थ्य: सिक्स ऑफ पेंटाकल्स
कुंभ राशि के जातकों के प्रेम जीवन की बात करें तो, द हैंग्ड मैन का आना दर्शाता है कि आपको किसी को अपने साथ रिलेशनशिप में आने के लिए ज़बरदस्ती करने से बचना होगा। हालांकि, यह बात आप अपने दिल पर लेने से बचें। संभव है कि आप उस इंसान की परिस्थितियों या मानसिक स्थिति को पूरी तरह से समझ नहीं पा रहे हों। ज्योतिष में इस कार्ड का संबंध बारहवें भाव, मीन राशि और नेप्चून से होता है। कुंडली का बारहवां भाव रहस्यों और आध्यात्मिकता का होता है। ऐसे में, संभव है कि यह जातक मानसिक समस्याओं से परेशान हो सकते हैं।
आर्थिक जीवन में फाइव ऑफ वैंड्स का आना बता रहा है कि कुंभ राशि के जातक आर्थिक समस्ताओं या प्रतिद्वंद्वियों से मिलने वालो टक्कर का सामना करते हुए मज़बूत बने रहेंगे। यह कार्ड धन से जुड़ी समस्याओं के आने के बाद भी अपने लक्ष्यों के प्रति समर्पित और एकाग्र रहेंगे। ऐसे में, आप अपने आर्थिक लक्ष्य हासिल कर सकेंगे।
करियर के क्षेत्र में टेन ऑफ स्वॉर्ड्स का आना किसी मुश्किल दौर या अचानक से जीवन के किसी अध्याय के अंत के बाद एक नई शुरुआत को दर्शा रहा है। टैरो साप्ताहिक राशिफल के अनुसार, इस सप्ताह नौकरी छूटना या बड़ा नुकसान आपको निराश कर सकता है, लेकिन इसे आप अंत नहीं मानें। यह कार्ड आपको सीख देता है कि हर अंत के बाद एक नई शुरुआत होती है। इन लोगों को अपनी सोच को सकारात्मक रखना होगा और खुद को मिलने वाले अवसरों पर ध्यान देना होगा। साथ ही, आप अपनी सेहत को भी नज़रअंदाज़ न करें।
जब बात आती है स्वास्थ्य की, तो आपको सिक्स ऑफ पेंटाकल्स प्राप्त हुआ है और यह भविष्यवाणी कर रहा है कि आपको अपने स्वास्थ्य में कोई सकारात्मक परिवर्तन नज़र आ सकते हैं। आप कोई ऐसे व्यक्ति होंगे जो या तो मेडिकल सहायता ले रहे होंगे या फिर किसी को प्रदान कर रहे होंगे यानी कि यह कार्ड मेडिकल सहायता की तरफ इशारा कर रहा है। हालांकि, इस कार्ड का रिवर्सड का आना स्वयं को मिलने वाली सहायता की अवेहलना या नशे की लत में पड़ने की समस्या की तरफ संकेत करता है।
शुभ रुद्राक्ष: सात मुखी रुद्राक्ष
मीन राशि
प्रेम जीवन: द मून
आर्थिक जीवन: सेवेन ऑफ पेंटाकल्स
करियर: द डेविल
स्वास्थ्य: सेवेन ऑफ वैंड्स
मीन राशि वालों को प्रेम जीवन में द मून प्राप्त हुआ है जो भ्रम, डर और अवचेतन मन का प्रतिनिधित्व करता है। यह कार्ड कहता है कि आपके रिश्ते में कुछ अज्ञात समस्याएं, गलतफ़हमियां या रहस्य छुपे हो सकते हैं। सरल शब्दों में कहें, तो चीज़ें जैसी दिख रही हैं, वैसी हों यह ज़रूरी नहीं होंगी। इस दौरान आपको अपने मन की आवाज़ सुनने और भावनात्मक समस्याओं से बचने की सलाह दी जाती है। द मून का आना कामुकता पर आधारित या एक मज़बूत दिख रहे रिश्ते पर ध्यान देने के लिए कह रहा है जो पिछली चोटों से प्रभावित होगा। ऐसे में, आपको सच्चाई का सामना करने और अपने पिछले अनुभवों को वर्तमान पर हावी न होने देने की सलाह दी जाती है।
जब बात आती है आर्थिक जीवन की, तो सेवेन ऑफ पेंटाकल्स का आना इस सप्ताह आपको अपने द्वारा की गई कड़ी मेहनत का आनंद लेने के लिए कह रहा है। जिन कार्यों के लिए आप काफ़ी समय से प्रयास कर रहे थे, तो अब आपकी मेहनत रंग लाने लगेगी।
करियर की बात करें, तो आपको द डेविल प्राप्त हुआ है जिससे आपके लिए सकारात्मक नहीं कहा जा सकता है। संभव है कि आप पहले जहाँ काम करते थे, वहां की नकारात्मक यादें आज भी आपको परेशान कर रही होगी। ऐसे में, आपको अतीत से आगे बढ़ने, सबक सीखने और एक नई शुरुआत करने के लिए प्रेरित करेगा। आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आप अपनी नई नौकरी में सेहत और संतुलन बनाकर चलना होगा क्योंकि आपके द्वारा पुनः इन्हें नज़रअंदाज़ किया जा सकता है। जो लोग नौकरी में अपनी वर्तमान स्थिति को लेकर असमंजस में हैं, उनके लिए डेविल कार्ड का आना कहता है कि जो आपको अपनी पूरी क्षमता का एहसास करने से रोक रही हैं।
स्वास्थ्य के मामले में सेवेन ऑफ वैंड्स का आना बता रहा है कि आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। साथ ही, खुद को फिट और तंदुरस्त बनाए रखने के लिए सीमाएं निर्धारित करनी होगी और गलत आदतों या लोगों को छोड़ना होगा। हालांकि, आप ऐसा करने से थोड़े बहुत परेशान नज़र आ सकते हैं और इसके लिए आपको अपने निश्चय पर टिके रहना होगा।
शुभ रुद्राक्ष: नौ मुखी रुद्राक्ष
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
हाँ, अगर रुद्राक्ष असली होता है, तो व्यक्ति को कई तरह के लाभ की प्राप्ति होती है।
टैरो डेक में कुल 10 वैंड्स होते हैं।
नाइन ऑफ पेंटाकल्स आंतरिक शांति का प्रतिनिधित्व करता है।