सितंबर 2025 में श्राद्ध के साथ-साथ नवरात्रि की होगी शुरुआत, सूर्य ग्रहण भी लगेगा !

सितंबर 2025 में श्राद्ध के साथ-साथ नवरात्रि की होगी शुरुआत, सूर्य ग्रहण भी लगेगा !

सितंबर 2025: ग्रेगोरियन कैलेंडर में सितंबर साल का नौवां महीना होता है और इसमें कुल 30 दिन होते हैं। सितंबर का महीना कई मायनों में खास होता है जैसे कि मौसम, त्‍योहार, ऐतिहासिक घटनाएं आदि। आध्‍यात्मिक और ज्‍योतिषीय दृष्टि से भी सितंबर का महीना बहुत महत्‍व रखता है क्‍योंकि इस दौरान पितृ पक्ष और नवरात्रि आते हैं।

भारत में सितंबर के महीने से मानसून धीरे-धीरे जाने लगता है और मीठी-मीठी ठंड दस्‍तक देनी शुरू कर देती है। यह बरसात से ठंड की ओर मौसम में परिवर्तन का समय होता है। इस समय खरीफ की फसल पक कर तैयार हो जाती है। अगर आप भी सितंबर के महीने को लेकर अपने भविष्‍यफल के बारे में जानना चाहते हैं, तो एस्‍ट्रोसेज एआई के इस ब्‍लॉग में आपको अपने हर सवाल का जवाब मिल सकता है।

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके 

इस ब्‍लॉग में बताया गया है कि नए महीने में आपका करियर कैसा रहेगा, लव लाइफ में सब कुछ ठीक रहेगा या नहीं, क्‍या इस महीने आप अपना घर ले पाएंगे, परिवार की समस्‍याएं दूर होंगी या नहीं। साथ ही इस ब्‍लॉग में यह भी जानकारी दी गई है कि सितंबर में कौन से ग्रह किस तिथि पर गोचर करने वाले हैं और सितंबर 2025 में किन तिथियों पर बैंक का अवकाश रहेगा एवं मुंडन मुहूर्त कब है।

तो चलिए अब आगे बढ़ते हैं और जानते हैं कि इस बार सितंबर के महीने में क्‍या खास है।

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा

सितंबर 2025 का ज्योतिषीय तथ्य और हिंदू पंचांग की गणना 

हिंदू पंचांग के अनुसार 01 सितंबर, 2025 को ज्‍येष्‍ठा नक्षत्र में शुक्‍ल पक्ष की अष्‍टमी तिथि को सितंबर 2025 की शुरुआत होगी। 30 सितंबर को पूर्वा आषाढ़ नक्षत्र में शुक्‍ल पक्ष की नवमी तिथि पर सितंबर मास का समापन होगा।

आगे जानिए सितंबर माह के प्रमुख त्‍योहारों और व्रतों के बारे में।

सितंबर 2025 के हिंदू व्रत व त्योहार

तिथिदिनपर्व व व्रत
03 सितंबर 2025बुधवारपरिवर्तिनी एकादशी
05 सितंबर 2025शुक्रवारप्रदोष व्रत (शुक्ल)
05 सितंबर 2025शुक्रवारओणम/थिरुवोणम
06 सितंबर 2025शनिवारअनंत चतुर्दशी
07 सितंबर 2025रविवारभाद्रपद पूर्णिमा व्रत
10 सितंबर 2025बुधवारसंकष्टी चतुर्थी
17 सितंबर 2025बुधवारइन्दिरा एकादशी
17 सितंबर 2025बुधवारकन्या संक्रांति
19 सितंबर 2025शुक्रवारमासिक शिवरात्रि
19 सितंबर 2025शुक्रवारप्रदोष व्रत (कृष्ण)
21 सितंबर 2025रविवारअश्विन अमावस्या
22 सितंबर 2025सोमवारशरद नवरात्रि
22 सितंबर 2025सोमवारघटस्थापना
28 सितंबर 2025रविवारकल्परम्भ
29 सितंबर 2025सोमवारनवपत्रिका पूजा
30 सितंबर 2025मंगलवारदुर्गा महा अष्टमी पूजा

सितंबर 2025 में पितृ पक्ष

सितंबर 2025 का महीना धार्मिक एवं आध्‍यात्मिक रूप से इसलिए भी महत्‍वपूर्ण है क्‍योंकि इस दौरान पितृ पक्ष यानी श्राद्ध आएंगे। पितृ पक्ष के दौरान पितरों को प्रसन्‍न करने एवं उनकी आत्‍मा को शांति देने के लिए तर्पण किया जाता है। पितृ पक्ष 07 सितंबर, 2025 से शुरू होंगे और इनका समापन सर्वपितृ अमावस्‍या पर 21 सितंबर, 2025 को होगा। हिंदू धर्म में श्राद्ध के दिनों में कोई भी शुभ कार्य करने से मना किया जाता है। यह समय तर्पण और दान-पुण्‍य आदि करने के लिए महत्‍वपूर्ण होता है।

नये साल में करियर की कोई भी दुविधा कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट से करें दूर

सितंबर 2025 में नवरात्रि का पर्व

22 सितंबर, 2025 को सोमवार के दिन से नवरात्रि के पवित्र पर्व की शुरुआत हो रही है। 22 सितंबर से लेकर 01 अक्‍टूबर तक नवरात्रि मनाई जाएगी और फिर 02 अक्‍टूबर को विजयादशमी का पर्व होगा। नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के नौ स्‍वरूपों की पूजा की जाती है। इस दौरान घरों के अंदर कलश स्‍थापना कर के दुर्गा सप्‍तशती का पाठ आरंभ किया जाता है। इन नौ दिनों में मंदिरों में जागरण और भजन-कीर्तन किया जाता है।

सितंबर 2025 की महत्‍वूपर्ण तिथियां

सितंबर के महीने में निम्‍न व्रत एवं त्‍योहार आने वाले हैं:

  • प‍रिवर्तनी एकादशी: इस दिन भगवान विष्‍णु का पूजन एवं व्रत किया जाता है। इस दिन व्रत रखने से अक्षय पुण्‍य की प्राप्‍ति होती है। इस व्रत को करने से आर्थिक तंगी दूर होती है और घर में सुख-समृद्धि आती है।
  • इंदिरा एकादशी: यह एकादशी पितृ पक्ष के दौरान आती है। इस दौरान पितरों का आशीर्वाद मिलता है और पितरों को भी मोक्ष की प्राप्ति होती है।
  • नवपत्रिका पूजा: दुर्गा पूजा का आरंभ महासप्‍तमी से होता है और इसी दिन नवपत्रिका पूजन करने का भी विधान है। भारत के कुछ हिस्‍सों में नवपत्रिका पूजा को कलाबाऊ पूजा के नाम से भी जाना जाता है।

सितंबर 2025 में आने वाले बैंक अवकाश की सूची

तिथिदिनअवकाशराज्य 
02 सितंबरमंगलवाररामदेव जयंतीराजस्थान
02 सितंबरमंगलवारतेजा दशमीराजस्थान
04 सितंबरगुरुवारप्रथम ओणमकेरल
05 सितंबरशुक्रवारथिरुवोणमकेरल
05 सितंबरशुक्रवारईद-ए-मिलादअंडमान और निकोबार, अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, गोवा, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, मेघालय, पंजाब , सिक्किम, पश्चिम बंगाल आदि राज्यों को छोड़कर राष्ट्रीय अवकाश
07 सितंबररविवारइंद्र जात्रासिक्किम
07 सितंबररविवारश्री नारायण गुरु जयंतीकेरल
12 सितंबरशुक्रवारईद-ए-मिलाद के बाद का शुक्रवार जम्मू-कश्मीर
21 सितंबररविवारमहालय अमावस्याकर्नाटक, उड़ीसा, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल
21 सितंबररविवारश्री नारायण गुरु समाधिकेरल
22 सितंबरसोमवारबथुकम्मा का पहला दिनतेलंगाना
22 सितंबरसोमवारमहाराजा अग्रसेन जयंतीहरियाणा
22 सितंबरसोमवारघटस्थापना  राजस्थान
23 सितंबरमंगलवारहरियाणा वीर एवं शहीदी दिवसहरियाणा
29 सितंबरसोमवारमहा सप्तमीउड़ीसा, सिक्किम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, मेघालय
30 सितंबरमंगलवारमहाअष्टमीअरुणाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, मेघालय, झारखंड, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, मणिपुर, उड़ीसा, राजस्थान, त्रिपुरा

सितंबर 2025 में सार्वजनिक अवकाश की सूची

तारीखअवकाशराज्य
2 सितंबर 2025, मंगलवाररामदेव जयंतीराजस्थान
2 सितंबर 2025, मंगलवारतेजा दशमीराजस्थान
4 सितंबर 2025, गुरुवारपहला ओणम   केरल
5 सितंबर 2025, शुक्रवारथिरुवोनम केरल
5 सितंबर 2025, शुक्रवारईद-ए-मिलादराष्ट्रीय दिवस (इन राज्यों को छोड़कर- अंडमान और निकोबार, अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, गोवा, हिमाचल प्रदेश, मेघालय, मणिपुर पंजाब, सिक्किम और पश्चिम बंगाल आदि)
7 सितंबर 2025, रविवारइंद्र जात्रासिक्किम 
7 सितंबर 2025, रविवारश्री नारायण गुरु जयंतीकेरल
12 सितंबर 2025, शुक्रवारईद-ए-मिलाद के बाद का शुक्रवार जम्मू-कश्मीर
21 सितंबर 2025, रविवारमहालय अमावस्याकर्नाटक, उड़ीसा, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल
21 सितंबर 2025, रविवारश्री नारायण गुरु जयंतीकेरल
22 सितंबर 2025, सोमवारबथुकम्मा का पहला दिनतेलंगाना
22 सितंबर 2025, सोमवारमहाराजा अग्रसेन जयंतीहरियाणा 
22 सितंबर 2025, सोमवारघटस्थापना  राजस्थान
23 सितंबर 2025, मंगलवारहरियाणा वीर एवं शहीदी दिवसहरियाणा
29 सितंबर 2025, सोमवारमहा सप्तमीमेघालय, उड़ीसा, सिक्किम, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल 
30 सितंबर 2025, मंगलवारमहाअष्टमीआंध्र प्रदेश,असम,  झारखंड, मेघालय, उड़ीसा, राजस्थान, सिक्किम, तेलंगाना, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल 

सितंबर 2025 के लिए अन्नप्राशन मुहूर्त

तिथि दिनमुहूर्त
05 सितंबर 2025शुक्रवार07:27-09:43,12:03-18:07,19:35-22:35
24 सितंबर 2025बुधवार 06:41-10:48,13:06-18:20,19:45-23:16

सितंबर 2025 के लिए मुंडन मुहूर्त

दिन समय 
5 सितंबर 202507:27-09:4312:03-18:07
24 सितंबर 202506:41-10:4813:06-18:20
27 सितंबर 202507:36-12:55
28 सितंबर 202516:37-18:04

सितंबर नाम कैसे पड़ा

सितंबर शब्‍द का अर्थ सात होता है लेकिन यह ग्रेगोरियन कैलेंडर में नौवां महीना है। ऐसे में कई बार यह सवाल उठता है कि जब सितंबर नाम का अर्थ सात होता है, तो फिर साल के नौवें महीने का नाम सितंबर क्‍यों रखा गया?

बता दें कि प्राचीन रोमन कैलेंडर मार्च से शुरू होता था जिसके अनुसार सितंबर सातवां महीना हुआ करता था। जब 153 ईसा पूर्व में रोमन सीनेट ने कैलेंडर में जनवरी और फरवरी को जोड़ा, तब सितंबर नौवां महीना बन गया।

सितंबर 2025 में पड़ने वाले ग्रहों के गोचर

आगे बताया गया है कि सितंबर में किस तिथि पर किस ग्रह का गोचर होने जा रहा है।

  • 13 सितंबर 2025 की रात 08 बजकर 18 मिनट पर मंगल का तुला राशि में गोचर होगा।
  • 15 सितंबर 2025 की मध्यरात्रि 12 बजकर 06 मिनट पर शुक्र का सिंह राशि में गोचर होगा।
  • 15 सितंबर 2025 की सुबह 10 बजकर 58 मिनट पर बुध का कन्या राशि में गोचर होने जा रहा है।
  • 17 सितंबर 2025 को दोपहर 01 बजकर 38 मिनट पर सूर्य का कन्या राशि में गोचर होने वाला है।

सितंबर 2025 में लगेगा सूर्य ग्रहण

साल 2025 में दो सूर्य ग्रहण लगने वाले हैं जिसमें से एक सूर्य ग्रहण सितंबर के महीने में लगने जा रहा है। 21 सितंबर, 2025 को खण्‍डग्रास सूर्य ग्रहण लगेगा। इससे पहले 29 मार्च, 2025 को सूर्य पर ग्रहण लगा था। 21 सितंबर को रविवार के दिन आश्विन मास की कृष्‍ण पक्ष की अमावस्‍या तिथि को रात को 10 बजकर 59 मिनट पर सूर्य ग्रहण शुरू होगा और मध्‍य रात्रि के उपरांत 03 बजकर 23 मिनट पर यह खत्‍म होगा।

यह ग्रहण न्‍यूज़ीलैंड, फिजी, अंटार्कटिका, ऑस्‍ट्रेलिया के दक्षिणी भाग में नज़र आएगा लेकिन भारत में दृश्‍यमान नहीं होगा।

सभी 12 राशियों के लिए सितंबर 2025 का राशिफल

मेष राशि 

सितंबर मासिक राशिफल 2025 के अनुसार, इस महीने आपको विदेश जाने में कामयाबी मिल सकती है, लेकिन आपके खर्चे बहुत बढ़ जाएंगे। स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।

करियर: आपको काम के सिलसिले में लंबी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। आपके ऊपर काम का दबाव भी ज्यादा रहने वाला है। काम के सिलसिले में विदेश जाने के योग भी बन सकते हैं।

शिक्षा: छात्रों को इस समय शिक्षा के क्षेत्र में कई चुनौतियां देखने को मिल सकती हैं। आप अपना दिमाग लगाकर पढ़ाई में अच्छा स्थान प्राप्त कर पाएंगे। आपको शिक्षा में मनचाहे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं।

पारिवारिक जीवन: परिवार के सदस्‍यों में प्‍यार तो बढ़ेगा लेकिन कभी-कभी लड़ाई-झगड़े भी होते रहेंगे। अपने गुस्‍से पर काबू रखें। परिवार के सदस्य आपस में मिलजुल कर एक-दूसरे का साथ देंगे।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: लव लाइफ में उतार-चढ़ाव देखना पड़ सकता है। आप अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

आर्थिक जीवन: आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ही आपकी आय के स्रोत भी बढ़ेंगे। स्वास्थ्य पर धन खर्च हो सकता है।

स्वास्थ्य: आपको पेट से जुड़ी समस्याएं या रक्त विकार होने का डर है। पैरों में दर्द, एड़ी में मोच आने या फिर आंखों से पानी बहने या आंखों में समस्या हो सकती है इसलिए सेहत का ध्‍यान रखें।

उपाय: रविवार के दिन सूर्य देव को तांबे के पात्र से अर्घ्य दें।

मेष साप्ताहिक राशिफल

वृषभ राशि 

यह महीना वृषभ राशि के जातकों के लिए मुश्किलों से भरा रह सकता है। आर्थिक रूप से तो अनुकूल समय है लेकिन स्वास्थ्य और परिवार के स्‍तर पर थोड़ी सावधानियां बरतने की आवश्यकता होगी।

करियर: ऑफिस में अपने वरिष्ठ अधिकारियों से आपके संबंध अच्छे रहेंगे। हालांकि, आपको शॉर्टकट लेने से बचना चाहिए। मेहनत करेंगे, तो फल जरूर मिलेगा।

शिक्षा: छात्रों को इस समय पढ़ाई में अनेक प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। परिवार का माहौल, आपका स्वास्थ्य और आपके आसपास के लोग आपकी पढ़ाई में बाधा का कारण बन सकते हैं। 

पारिवारिक जीवन: परिवार के साथ अपने रिश्‍तों को बेहतर करने के लिए आपको और अधिक प्रयास करने की जरूरत है। विचारों का टकराव हो सकता है।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: आपके प्रेम जीवन में समस्याएं आ सकती हैं। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी भी तरक्की करेंगे और उनकी वजह से आपको भी फायदा हो सकता है।

आर्थिक जीवन: आपकी आमदनी में लगातार वृद्धि होने के संकेत हैं। आप सरकारी योजनाओं में भी धन निवेश कर सकते हैं।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपको छाती से संबंधित समस्याएं, छाती का संक्रमण, जुकाम, बुखार और पेट से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं।

उपाय: सफेद गाय की सेवा करें।

वृषभ साप्ताहिक राशिफल

मिथुन राशि

इस महीने करियर में आपको बहुत ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। ऑफिस में किसी से कहासुनी हो सकती है। पति-पत्‍नी का रिश्‍ता मजबूत होगा। 

करियर: आपको कार्यक्षेत्र में किसी से भी विवाद करने से बचना चाहिए। करियर में आप अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करेंगे। व्यापारी भी अपने काम का विस्‍तार कर सकते हैं।

शिक्षा: इस समय आप शिक्षा प्राप्त करने के लिए लगातार लालायित रहेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में आ रही बाधाएं दूर होंगी। परिवार से कोई आपका सहयोग कर सकता है।

पारिवारिक जीवन: परिवार में अशांति का माहौल हो सकता है। घर में खुशहाली रहेगी। हालांकि, परिवार के सदस्‍यों के बीच कभी-कभी विचारों में मतभेद हो सकते हैं।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: आप अपने परिवार के सदस्यों से अपने प्रियतम को रूबरू करा सकते हैं। अपने प्रेम संबंध को शादी के रिश्‍ते में बदल सकते हैं।

आर्थिक जीवन: आपको विदेश से धन लाभ होने के योग हैं। आप किसी प्रॉपर्टी में कंस्ट्रक्शन करा सकते हैं या कोई नई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं।

स्वास्थ्य: इस समय आपका स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा रहने वाला है। हालांकि, छोटी-मोटी शारीरिक समस्याएं लगी रह सकती हैं। आपको एलर्जी या त्वचा संबंधित समस्याएं परेशान कर सकती हैं।

उपाय: आपको शुक्र देव के बीज मंत्र का जाप करना चाहिए।

मिथुन साप्‍ताहिक राशिफल

कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर

कर्क राशि 

आपको कुछ मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है। धार्मिक कार्यक्रमों के प्रति रुचि बढ़ सकती है। हालांकि, इनके कारण खर्चों में भी वृद्धि देखने को मिल सकती है।

करियर: आप अपने कार्यक्षेत्र में भरपूर मेहनत करेंगे। आपको काम के सिलसिले में विदेश यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है।

शिक्षा: छात्रों को मेहनत करने पर अच्‍छे परिणाम मिल सकते हैं। आपकी एकाग्रता में वृद्धि देखने को मिलेगी। आलस को छोड़कर पढ़ाई करें।

पारिवारिक जीवन: इस महीने आपके पारिवारिक संबंध अच्छे तो रहेंगे लेकिन बीच-बीच में कुछ समस्याएं भी आ सकती हैं। आपके लिए धन लाभ के योग भी बन रहे हैं।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: किसी करीबी दोस्‍त से आपकी नज़दीकियां बढ़ सकती हैं। यदि आप पहले से ही किसी रिश्ते में हैं, तो आप अपने रिश्ते को संभालने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

आर्थिक जीवन: आपके खर्चों में वृद्धि होने के संकेत हैं। आपका धन खर्च भी हो सकता है। अप्रत्याशित खर्च आपको परेशान कर सकते हैं।

स्वास्थ्य: आपको अपने खानपान पर ध्‍यान देने की जरूरत है। आप बीमार हो सकते हैं। आपको कोलेस्ट्रॉल से पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। आप पौष्टिक और सुपाच्य भोजन करें।

उपाय: बृहस्पतिवार के दिन भूरे रंग की गाय को भोजन कराएं।

 कर्क साप्ताहिक राशिफल

सिंह राशि

इस महीने आपको उतार-चढ़ाव देखने पड़ सकते हैं। सेहत को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। सिंह राशि वाले इस समय कोई भी ऐसा काम करने से बचें जिसमें भारी जोखिम हो या वह कानूनी रूप से गलत हो।

करियर: इस महीने आपको किसी भी तरह के विवाद से दूर रहना है। काम को लेकर बहुत ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आपके लिए विदेश यात्रा के भी योग बन रहे हैं।

शिक्षा: शारीरिक समस्याओं के कारण बीच-बीच में पढ़ाई में कुछ व्यवधान आ सकते हैं। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थी जी जान लगाकर मेहनत करेंगे। इन्‍हें सफलता मिलने के प्रबल योग हैं।

पारिवारिक जीवन : आपको अपने परिवार के सदस्‍यों के साथ सावधानी बरतनी चाहिए। भाई-बहनों से बीच-बीच में कुछ तनाव की स्थिति बन सकती है।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: आपका प्रेम संबंध मजबूत बनेगा। आप और आपका पार्टनर एक-दूसरे पर भरोसा करेंगे। यदि आप अभी तक कुंवारे हैं, तो आपके विवाह की बात पक्की हो सकती है।

आर्थिक जीवन: आपके खर्चों में अप्रत्याशित रूप से बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। आप पैसों की बचत कर पाएंगे और अपनी आमदनी को बढ़ाने के नए-नए मार्ग खोजने में सक्षम होंगे।

स्वास्थ्य: शुक्र आपके लिए स्वास्थ्य समस्याओं को लगातार बढ़ा सकते हैं। आपको क्रोध आने की वजह से पेट से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं।

उपाय: मंगलवार को बजरंगबली की पूजा करें।

सिंह साप्ताहिक राशिफल

आज का गोचर

कन्या राशि 

कन्या राशि के जातकों के लिए यह महीना उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आपको स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति सावधानी बरतनी होगी। आपके खर्चों के बढ़ने की आशंका है।

करियर: नौकरीपेशा जातकों को इस समय कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। आपको काम के सिलसिले में यात्रा भी करनी पड़ सकती है। कार्यस्थल पर किसी से झगड़ा हो सकता है।

शिक्षा: इस समय छात्र पूरी लगन के साथ पढ़ाई करेंगे। आपको शिक्षा के क्षेत्र में उन्‍नति मिलेगी। हालांकि, आपका परिवार आपके विकास में रुकावटें पैदा कर सकता है।

पारिवारिक जीवन: पारिवारिक रिश्‍ते मजबूत होंगे। आपसी समस्याएं धीरे-धीरे सुलझ जाएंगी। कुछ पारिवारिक खर्च आवश्यक रूप से आपको करने पड़ेंगे।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: यह महीना आपके लिए रोमांस से भरपूर रहने वाला है। आप अपने रिश्‍ते को वैवाहिक संबंध में बदल सकते हैं। हालांकि, पति-पत्‍नी के रिश्‍ते में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है।

आर्थिक जीवन: इस समय आपकी आय के साथ-साथ आपके खर्चों में भी वृद्धि देखने को मिलेगी।। शेयर बाजार में भी निवेश करने से लाभ मिल सकता है।

स्वास्थ्य: शारीरिक समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। अनियमित खान-पान स्वास्थ्य समस्याएं दे सकता है। आंखों से जुड़ी समस्याएं, त्वचा से संबंधित समस्या, एलर्जी और संक्रमण होने का खतरा है।

उपाय: शुक्रवार के दिन श्री सूक्त का पाठ करें।

कन्या साप्ताहिक राशिफल

तुला राशि 

तुला राशि के जातकों के खर्चे तो रहेंगे, लेकिन आमदनी भी अच्छी होगी। ऑफिस में सकारात्‍मक माहौल रहने वाला है। व्‍यापारियों को विदेश से लाभ मिलने की संभावना है।

करियर: ऑफिस में सभी के साथ अच्‍छी बातचीत होने की वजह से आपका ध्‍यान काम हट सकता है। काफी संघर्ष करने के बाद आपको कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी।

शिक्षा: इस समय छात्रों की बुद्धि तेज रहेगी। वे जो भी पढ़ेंगे, उसे समझने में ज्‍यादा देर नहीं लगेगी। आप पढ़ाई में अच्छे परिणाम प्राप्त करने के लिए लगातार प्रयास करेंगे।

पारिवारिक जीवन: पारिवारिक रिश्तो में मधुरता और प्रेम बढ़ेगा। परिवार के लोग आपकी मदद कर सकते हैं। आप अपने परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: प्रेम के मामले में आपको परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। पति-पत्‍नी के बीच आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं। हालांकि, आप अच्छा  व्यवहार करने के कारण अपने रिश्ते को संभाल पाएंगे।

आर्थिक जीवन: आपके खर्चों में लगातार बढ़ोतरी होने के संकेत हैं। अप्रत्याशित रूप से खर्चे बढ़ सकते हैं। आपके लिए विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं।

स्वास्थ्य: आपको पेट से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। आपके शरीर में कहीं गांठ की समस्या हो सकती है।

उपाय: शुक्र ग्रह के बीज मंत्र का जाप करें।

तुला साप्ताहिक राशिफल

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें

वृश्चिक राशि

सितंबर मासिक राशिफल 2025 के अनुसार, यह महीना वृश्चिक राशि वालों के लिए कुछ मामलों में अनुकूल और कुछ मामलों में प्रतिकूल रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में लोग आपकी बुद्धिमानी की तारीफ करेंगे।

करियर: आपके अपने वरिष्ठ अधिकारियों से भी अच्छे संबंध रहेंगे। ऑफिस में किसी को उल्टा-सीधा न कहें। कार्यक्षेत्र में भागदौड़ बढ़ेगी और आपके ऊपर काम का दबाव रहेगा।

शिक्षा: आपके शिक्षा के क्षेत्र में व्यवधान उत्पन्न होंगे। आपका स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है जिसका आपकी पढ़ाई पर असर पड़ सकता है। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को इस महीने उत्तम सफलता मिलने के योग हैं।

पारिवारिक जीवन: परिवार में सामंजस्य स्थापित करने की कोशिश करेंगे। हालांकि, कभी-कभी पारिवारिक सदस्यों के बीच मतभेद हो सकते हैं। परिवार में कोई खुशखबरी आ सकती है।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: आपके प्रेम संबंध मधुर बनेंगे। पति-पत्‍नी के बीच प्रेम बढ़ेगा। एक-दूसरे के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आप अपने पार्टनर के साथ लंबी यात्राओं पर जा सकते हैं।

आर्थिक जीवन: आपकी आय के स्रोत बढ़ सकते हैं। इस समय आपको धन की कोई कमी महसूस नहीं होगी। आपको सरकारी क्षेत्र से भी लाभ मिल सकता है।

स्वास्थ्य: आपको इस समय कुछ स्वास्थ्य समस्याएं घेर सकती हैं। अपच, एसिडिटी और पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। आपको त्वचा की एलर्जी जैसी समस्या हो सकती है।

उपाय: सोमवार के दिन रुद्राभिषेक करें।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

धनु राशि 

यह महीना धनु राशि के जातकों के लिए काफी हद तक अनुकूल रहने वाला है। आपके लिए यात्रा के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा जातकों को किसी प्रकार के विवाद से बचने की सलाह दी जाती है।

करियर: शनि ग्रह कार्यक्षेत्र में किसी विवाद में आपको फंसा सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र में अपनी काबिलियत का पूरा फल मिलेगा। आपको पदोन्नति मिल सकती है।

शिक्षा: छात्रों के सामने छोटी-छोटी समस्याएं आती रहेंगी। हालांकि, आप ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। यदि आप मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहे हैं, तो आपके लिए यह समय काफ़ी अच्छा रहेगा।

पारिवारिक जीवन: परिवार में कलह और क्लेश होने का खतरा है। आपके माता-पिता को स्वास्थ्य समस्‍याओं और व्यर्थ के लड़ाई-झगड़े का सामना करना पड़ सकता है।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: आपके प्रेमी को बार-बार आप पर गुस्‍सा आ सकता है। हालांकि, शुक्र के प्रभाव से आपका रिश्‍ता मजबूत होगा। पति-पत्‍नी एक-दूसरे का सम्मान करेंगे।

आर्थिक जीवन: आपके खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। पारिवारिक संपत्ति और धन-धान्य से आपको सुख प्राप्त होने के योग हैं। आप अपनी कड़ी मेहनत से खूब धन कमाएंगे।

स्वास्थ्य: अगर आप छोटी-छोटी स्वास्थ्य समस्याओं को अनदेखा कर देंगे, तो स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं लगातार आपको परेशान करेंगी। अपनी खानपान की आदतों को ठीक करने पर ध्‍यान दें।

उपाय: हनुमान जी की उपासना करें।

धनु साप्ताहिक राशिफल

मकर राशि

यह महीना मकर राशि के जातकों के लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। इस पूरे महीने आपका स्‍वास्‍थ्‍य खराब रह सकता है। आपको धन हानि होने के संकेत हैं। नौकरी में आपको पदोन्नति भी मिल सकती है।

करियर: इस महीने आपका किसी अच्‍छी जगह पर ट्रांसफर हो सकता है। आप अपनी काबिलियत से अपनी समस्‍याओं को दूर कर सकते हैं। व्यापार में उत्तम सफलता प्राप्त होने के योग हैं।

शिक्षा: छात्र उच्‍च अंक लाने के लिए लगातार प्रयास करेंगे जिससे उन्‍हें अच्‍छे परिणाम मिलने की संभावना है। कला में आपकी रुचि बढ़ सकती है। पढ़ने के लिए विदेश जाने का सपना भी पूरा होगा।

पारिवारिक जीवन: आपके माता-पिता के बीच अच्छा सामंजस्य देखने को मिलेगा। इससे परिवार की स्थिति मजबूत रहेगी। इस समय घर की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: आपके और आपके पार्टनर के बीच नज़दीकियां बढ़ सकती हैं। आप दोनों एक-दूसरे को तवज्जो देंगे और एक-दूसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे।

आर्थिक जीवन: परिवार के सदस्‍यों के बीच धन को लेकर तनाव बढ़ सकता है। आप अपने प्रयासों से धन प्राप्ति में कामयाब हो सकते हैं। विदेशी माध्यमों से भी धन प्राप्ति के योग बनेंगे।

स्वास्थ्य: इस महीने आपको कुछ स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं। आपको कान या कंधों में दर्द या गले की समस्या परेशान कर सकती है।

उपाय: शुक्रवार के दिन कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।

मकर साप्ताहिक राशिफल

कुंभ राशि

आपकी राशि के लिए यह महीना औसत रूप से फलदायी रह सकता है। इस समय आपको वाहन सावधानी से चलाना होगा। वैवाहिक संबंधों में उतार-चढ़ाव आ सकता है।

करियर: आपको कार्यक्षेत्र में समस्याएं आ सकती हैं। आपकी ऑफिस में किसी से कहासुनी या लड़ाई-झगड़ा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में अच्छा व्यवहार करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

शिक्षा: आप आसानी से अपने विषयों पर पकड़ बनाकर रख पाएंगे। आपकी परीक्षा के परिणाम अच्छे आ सकते हैं। यदि आप विदेश जाकर पढ़ना चाहते हैं, तो उसमें आपको कोई अड़चन आ सकती है।

पारिवारिक जीवन: आपके अपने परिवार के सदस्‍यों के साथ रिश्‍ते मजबूत होंगे। परिवार के सदस्य मिलजुल कर रहेंगे। आपको भाई-बहनों से कुछ समस्याएं हो सकती हैं।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: आपको अपने प्रेम संबंध में सफलता मिलेगी। आपके लिए प्रेम विवाह के योग बन रहे हैं। आपके प्रेम विवाह की बात पक्की हो सकती है।

आर्थिक जीवन: आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। अचानक से धन प्राप्ति के योग बन सकते हैं। शेयर बाजार में निवेश करने के लिए सही समय है।

स्‍वास्थ्य: आपके साथ किसी प्रकार की दुर्घटना होने या शारीरिक चोट लगने की आशंका है। किसी से वाहन मांग कर न चलाएं। पेट से जुड़ी समस्याएं अपच, एसिडिटी आदि आपको परेशान कर सकती हैं।

उपाय: बुधवार के दिन गौ माता की सेवा करें।

कुंभ साप्ताहिक राशिफल

मीन राशि

इस महीने आपको स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याएं परेशान कर सकती हैं। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। वैवाहिक संबंधों में तनाव और टकराव पैदा हो सकता है। छात्रों को पढ़ाई में कठिन मेहनत करनी होगी।

करियर: नौकरी में आपकी स्थिति मजबूत होगी। ऑफिस में आपके काम की प्रशंसा हो सकती है। आपको कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता और पदोन्नति मिलने के योग हैं।

शिक्षा: आप अपने प्रयासों में आगे बढ़ेंगे। छात्र कुछ नया सीख सकते हैं। छात्रों को अपनी कड़ी मेहनत से सफलता मिल सकती है। आपकी बहुमुखी प्रतिभा का विकास होगा।

पारिवारिक जीवन: आपके परिवार की आमदनी में बढ़ोतरी होगी। आपको अपने परिवार के सदस्‍यों का साथ मिलेगा। भाई-बहनों से आपके संबंध मधुर बनेंगे।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: इस समय आपका प्यार परवान चढ़ेगा। आप अपने लव पार्टनर के साथ अधिक समय बिताएंगे। इस महीने के पूर्व में आप अपने प्रेम जीवन का भरपूर लुफ्त उठाएंगे।

आर्थिक जीवन: इस महीने आपके खर्चे आपकी आमदनी से ज्‍यादा रहने वाले हैं। आप अच्छे कार्यों पर और पूजा-पाठ पर पैसे खर्च कर सकते हैं। आपके लिए अचानक से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं।

स्वास्थ्य: इस पूरे महीने आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। आपको किसी प्रकार की चोट लगने या शारीरिक चोट लगने की आशंका है। आपको वाहन सावधानी से चलाना होगा।

उपाय: सोमवार के दिन रुद्राभिषेक करें।

मीन साप्ताहिक राशिफल

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

प्रश्‍न 1. सितंबर साल का कौन सा महीना है?

उत्तर. यह नौवां महीना होता है।

प्रश्‍न 2. सितंबर के महीने में क्‍या आता है?

उत्तर. इसमें पितृ पक्ष आते हैं।

प्रश्‍न 3. क्‍या सितंबर में नवरात्रि भी हैं?

उत्तर. हां, सितंबर 2025 में इस बार नवरात्रि भी शुरू हो रहे हैं।