शुक्र के कन्या राशि में गोचर के दौरान इन चार राशिवालों को मिल सकता है अपार धन !

वैदिक ज्योतिष के अनुसार बीते दस सितंबर से शुक्र ग्रह का कन्या राशि में गोचर हो चुका है। कन्या राशि में शुक्र के गोचर की अवधि 3 अक्टूबर तक है। यानि कि 3 अक्टूबर तक शुक्र ग्रह कन्या राशि में ही स्थापित रहेंगे। बता दें कि शुक्र के राशि परिवर्तन करने का व्यापक प्रभाव खासतौर से सभी राशि के जातकों पर पड़ने वाला है लेकिन इनमें से कुछ राशियां ऐसी भी हैं जिन्हें आर्थिक रूप से काफी फायदा पहुंच सकता है। आइये जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां जिनकी बदलने वाली है किस्मत।

मेष राशि 

शुक्र के कन्या राशि में गोचर के दौरान ये आपकी राशि के छठे भाव में स्थापित हैं। मेष राशि के जातकों के लिए ये समय थोड़ा कठिन व्यतीत हो सकता है। जहाँ एक तरफ आपके शत्रु प्रबल हो सकते हैं वहीं दूसरी तरफ कार्यक्षेत्र में भी आपको बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए इस अवधि में आपको यदि सलाह दी जाती है कि थोड़ा संभलकर रहें। 

वृषभ राशि 

इस गोचर के दौरान शुक्र आपकी राशि के पांचवें भाव में स्थापित हैं। वृषभ राशि के जातकों के लिए शुक्र के गोचर की ये अवधि लाभदायक साबित हो सकती है। इस दौरान आपके जीवन में सुख, समृद्धि और प्यार में बढ़ोतरी हो सकती है। इसके साथ ही आर्थिक रूप से भी ये समय आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है।

मिथुन राशि

शुक्र आपकी राशि के चौथे भाव में विराजित हैं। इसके फलस्वरूप आपको अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। जहाँ एक तरफ पारिवारिक सुखों में वृद्धि होगी वहीं दूसरी तरफ आप अपने सभी कामों को भी पूरा कर सकते हैं। नया घर और गाड़ी खरीदने का सपना साकार हो सकता है।

कर्क राशि 

कन्या राशि में शुक्र के गोचर के दौरान आपकी राशि के तीसरे भाव में शुक्र विराजमान हैं। बहरहाल इस दौरान आपको काफी संभलकर चलना होगा। शत्रु पक्ष नुकसान पहुंचा सकता है और साथ ही साथ लेन-देन के मामलों में भी सावधानी बरतें। कोई भी महत्वपूर्ण कदम उठाने से पहले अच्छी तरह विचार जरूर कर लें।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए शुक्र का ये गोचर काफी फायदेमंद साबित होने वाला है। शुक्र आपकी राशि के दूसरे भाव में विराजित हैं। आपके लिए ये समय हर तरह से आगे बढ़ने का, जहाँ एक तरफ आपकी आर्थिक स्थिति पहले से काफी ज्यादा मजबूत होगी वहीं काफी समय से रुके हुए सभी काम भी पूरे होंगें।

कन्या राशि

चूँकि शुक्र का गोचर आपकी राशि में हो रहा है, लिहाजा आपके लिए ये समय मिल जुला परिणाम देने वाला साबित हो सकता है। एक तरफ जहाँ आप अपनी सभी इच्छाओं की पूर्ति करने में सफल होंगें वहीं दूसरी तरफ धन का आय से ज्यादा व्यय करना आपके लिए नुक़सानदेह साबित हो सकता है। लिहाजा इस समय आपको ताल-मेल बनाकर चलने की आवश्यकता होगी।

तुला राशि 

शुक्र आपकी राशि से बारहवें भाव में स्थापित हैं। तुला राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर मिला जुला परिणाम देने वाल साबित होगा। इस दौरान आपको विदेश यात्रा पर जाने का अवसर मिल सकता है। इसके साथ ही साथ आपको आर्थिक लाभ तो अवश्य मिलेगा लेकिन जितना धन आपको प्राप्त होगा उसे ज्यादा आप व्यय कर देंगें। इसलिए आपको इस बात का ख़ास ख्याल रखना होगा की धन का खर्च जरुरत से ज्यादा ना करें।

वृश्चिक राशि 

शुक्र ग्रह आपकी राशि से ग्यारहवें भाव में विराजित हैं। आपके लिए शुक्र के गोचर की ये अवधि बेहद शुभफलदायी साबित हो सकती है। विशेष रूप से आपको कार्यक्षेत्र में ख़ासा मुनाफा मिल सकता है। व्यापारियों के लिए ये समय कुबेर के खजाने जैसा धन बटोरने वाला होगा। व्यक्तिगत स्तर पर आपके जीवनशैली में भी परिवर्तन देखने को मिल सकता है।

धनु राशि 

शुक्र ग्रह आपकी राशि के दसवें भाव में स्थापित हैं। वृश्चिक राशि के जातकों के लिए ये अवधि काफी कठिन साबित हो सकती है। आपको कार्यक्षेत्र से लेकर पारिवारिक जीवन तक में कठिनाईओं का सामना करना पड़ सकता है। ये समय थोड़ा कठिन जरूर बीतेगा लेकिन अपना धैर्य ना खोएं और स्वास्थ्य का भरपूर ख्याल रखें।

मकर राशि 

मकर राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। शुक्र इस दौरान आपकी राशि से नवम भाव में स्थापित हैं। इस दौरान जहाँ एक तरफ परिवार के सदस्यों के बीच आप प्रशंसा का पात्र बनेंगे वहीं दूसरी तरफ कार्यक्षेत्र में भी आपको मनचाही तरक्की मिलेगी। वैवाहिक जातकों को उनके जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा।

कुंभ राशि 

शुक्र आपकी राशि से आठवें भाव में स्थापित हैं। लिहाजा आपके लिए ये समय खुशनुमा साबित हो सकता है। आप जिंदगी को और भी करीब से परख पाएंगे। आर्थिक रूप से भी आपके लिए शुक्र का ये गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। इसके साथ ही साथ ये समय छात्रों के लिए भी काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। विशेष रूप से किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। 

मीन राशि

शुक्र का गोचर मीन राशि के जातकों के लिए कुछ ख़ास अच्छे परिणाम लेकर नहीं आया है। कार्यक्षेत्र में तरक्की पाने के लिए आपको और अधिक मेहनत करने की आवश्यकता होगी। इसके साथ ही व्यापारियों को व्यापार के क्षेत्र में लाभ मिल सकता है लेकिन उन्हीं साथ ही साथ सावधान रहने की भी सलाह दी जाती है।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.