Vastu Tips For Home: वास्तु के अनुसार घर के किस दिशा में नहीं होना चाहिए शीशा

वास्तु शास्त्र (Vastu Shashtra) विशेष इस आर्टिकल में आज जानते हैं कि, घर में शीशा किस दिशा में भूल से भी नहीं लगाना चाहिए। वास्तु शास्त्र का यदि कोई इंसान सही नियम से पालन करें तो उसके घर में सुख, समृद्धि और सकारात्मकता आती है। वहीं कई बार हम अनजाने में या गलती से वास्तु शास्त्र के नियमों का उल्लंघन कर देते हैं जिनकी वजह से हमें बेवजह की तकलीफ़ और परेशानियां झेलनी पड़ती है। 

शीशा या दर्पण हर एक इंसान के घर में मौजूद होता है। हालाँकि बहुत कम लोग इस बात से अवगत होंगे कि वास्तु शास्त्र (Vastu Tips For Home) में शीशे को सही स्थान पर लगाने का विशेष महत्व बताया गया है। तो आइए आज इस आर्टिकल के माध्यम से जानने की कोशिश करते हैं कि, घर के कौन से दिशा में शीशा लगाना शुभ होता है और किस दिशा में भूल से भी शीशा नहीं लगाना चाहिए अन्यथा घर में कलह और लड़ाई की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। 

साथ ही जानते हैं शीशे या दर्पण से जुड़े अन्य वास्तु नियम (Vastu Tips In Hindi) क्या कुछ कहते हैं। 

  • वास्तु शास्त्र नियम (Vastu Upay For Home) के अनुसार कहा जाता है कि, घर में भूल से भी व्यक्ति को टूटा हुआ शीशा नहीं लगाना चाहिए। शीशे में अपना प्रतिबिंब या छवि देखने से इंसान के अंदर एक ऊर्जा आती है। ऐसे में यदि आप टूटे हुए शीशे में खुद को देखते हैं तो ऐसे में आपके जीवन में नकारात्मकता बढ़ने लगती है।  
  • इसके अलावा यदि आपके घर में भी टूटा हुआ शीशा मौजूद हो तो उसे तुरंत ही घर से बाहर निकाल दें। अन्यथा इससे घर में नकारात्मकता के साथ साथ लड़ाई झगड़े और क्लेश की स्थिति उत्पन्न होती है। 
  • वास्तु शास्त्र (Vastu Shashtra Tips In Hindi) के अनुसार घर में शीशे को हमेशा उत्तर या पूर्व दिशा में ही लगाना शुभ होता है। ऐसा करने से जीवन में सकारात्मकता आती है और साथ ही व्यक्ति को शुभ परिणाम हासिल होते हैं। 

यह भी पढ़ें: वास्तु के अनुसार इस दिशा में लगायें मनी प्लांट, होगी धन की वर्षा

  • इसके अलावा एक विशेष बात का ध्यान रखें कि, घर में मौजूद कोई भी शीशा कभी भी धुँधला नहीं होना चाहिए। धुंधले शीशे में छवि देखने से व्यक्ति की छवि खराब होने लगती है। 
  • इसके अलावा मुमकिन हो और वास्तु शास्त्र (Vastu Shashtra) भी कहता है कि घर में शीशे का फ्रेम हमेशा चौकोर होना चाहिए। अन्यथा घर में वास्तु दोष होने लगता है। 
  • इसके अलावा यदि आप चाहें तो शीशा अपने पैसे रखने वाली जगह या अलमारी के ठीक सामने लगाएं। ऐसा करने से घर में धन की वृद्धि होती है। 

यह भी पढ़ें: जानें, नमक से कैसा होगा आपके घर का वास्तुदोष दूर

  • भूल से भी शीशे को घर की दक्षिण या पश्चिम दिशा में नहीं लगाना चाहिए। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra Niyam) के अनुसार ऐसा करने से घर में कलह क्लेश की स्थिति उत्पन्न होती है। 
  • इसके अलावा यदि आपके घर में आमने-सामने की दीवारों पर शीशा लगा है तो इसे भी बेहद ही गलत माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा करने से घर में लोगों के बीच तनाव उत्पन्न होने लगता है। 

यह भी पढ़ें: पारिवारिक और मानसिक शांति के लिए अपनाएं यह 50 वास्तु टिप्स

वास्तु शास्त्र के अनुसार इन नियमों को अपनाकर और अनजाने में हुई भूल को सही करके आप अपने जीवन को सुख में और सरल बना सकते हैं। 

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.