Vastu Tips: वास्तु के अनुसार इस दिशा में लगायें मनी प्लांट, होगी धन की वर्षा

अपनी मेहनत से बनाये घर को हर कोई व्यक्ति सुंदर और खूबसूरत लगाना चाहता है। ऐसे में हम महंगे महंगे शो पीस, तो कभी खूबसूरत वस्तुएं और कभी पेड़ इत्यादि का सहारा लेते हैं। आज के समय में हर एक इंसान अपने घर में पेड़ अवश्य रखता है। वास्तु (Vastu Tips In Hindi) विशेष इस आर्टिकल में आज जानने की कोशिश करते हैं कि, घर में मौजूद मनी प्लांट (Vastu Tips For Money Plant) किस दिशा में होना शुभ रहता है। 

कई बार हम अपने घरों में पेड़ तो लगा लेते हैं हालांकि वास्तु का सही ज्ञान ना होने के चलते उन पेड़ो से हमें सकारात्मक लाभ नहीं मिल पाता है। ऐसा ही एक पेड़ है जो आज के समय में सभी घरों में होता है मनी प्लांट। मनी प्लांट का संबंध धन से जोड़कर देखा जाता है। हालाँकि कई बार मनी प्लांट होने के बावजूद इन्सान के जीवन में तमाम तरह की आर्थिक परेशानियाँ बनी रहती हैं इसका कारण होता है वास्तु ज्ञान ना होने की वजह से हम मनी प्लांट को गलत दिशा में लगा लेते हैं। जिसकी वजह से हमें इसका शुभ परिणाम हासिल नहीं होता। 

यह भी पढ़ें: पेड़-पौधों द्वारा वास्तु उपचार

तो आइए आज अपने इस आर्टिकल के माध्यम से जानने की कोशिश करते हैं कि, वास्तु (Vastu Tips For Home) के अनुसार घर को खूबसूरत बनाने के साथ-साथ घर में धन संपदा का आशीर्वाद देने वाले मनी प्लांट की सही दिशा क्या होती है और इस प्लांट को घर में लगाते समय वास्तु नियमों (Vastu Niyam) का पालन अवश्य करना चाहिए। 

  • मनी प्लांट को बुरी नजर से रखे दूर। अक्सर लोग मनी प्लांट को घर के मुख्य दरवाज़े पर लगा देते हैं। हालांकि वास्तु के अनुसार ऐसा करना शुभ नहीं रहता। घर के मेन गेट या मुख्य दरवाज़े  पर मनी प्लांट लोगों की नज़रों में आता है और ऐसे में बुरी नजर से बहुत ही जल्दी प्रभावित हो जाता है। ऐसे में यदि आप अपने घर में मनी प्लांट लगाना चाहते हैं तो आपको अपने घर में इसे किसी सुरक्षित और छुपे हुए जगह पर लगाने की सलाह दी जाती है। जहां कोई भी बुरी नजर इसे प्रभावित ना कर सके। 
  • इसके अलावा मनी प्लांट को कभी भी नॉर्थ ईस्ट दिशा में नहीं रखना चाहिए। कई बार वास्तु का ज्ञान ना होने की वजह से हम गलती वश मनी प्लांट को नॉर्थ ईस्ट दिशा में रख देते हैं। ऐसे में वास्तु के अनुसार यह बेहद ही गलत बताया गया है। ऐसी दिशा में मनी प्लांट का होना घर के लोगों के स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर डाल सकता है और घर के लोग आए दिन बीमार पड़ सकते हैं। ऐसे में यदि आपके घर में भी मनी प्लांट नॉर्थईस्ट दिशा में रखा है तो इसे अभी ही सही कर लें। 

यह भी पढ़ें: पारिवारिक और मानसिक शांति के लिए अपनाएं यह 50 वास्तु टिप्स

  • पेड़ हमेशा हरे-भरे ही अच्छे लगते हैं और मनी प्लांट के संदर्भ में यह बात एकदम सटीक बैठती है। जानकारी के लिए बता दें कि,वास्तु के (Vastu Tips For Home) अनुसार घर में कभी भी टूटे हुए या सूखे हुए मनी प्लांट लगाने की सलाह नहीं दी जाती है। यदि ऐसा है तो यह बात आर्थिक समस्याओं की तरफ इशारा करता है। इसके अलावा मनी प्लांट या मनी प्लांट का कोई भी हिस्सा कभी भी ज़मीन को नहीं छूना चाहिए। यदि ऐसा होता है तो घर में तनाव की स्थिति बढ़ जाती है। 
  • मनी प्लांट से जुड़ी एक अन्य महत्वपूर्ण बात यह होती है कि, अक्सर देखा गया है कि क्योंकि यह पौधा बहुत ही ज्यादा खूबसूरत होता है ऐसे में लोग इसे घर के बाहरी हिस्सों, मेन गेट या अपने बगीचे में लगा लेते हैं। हालाँकि ऐसा करना वास्तु के अनुसार बिल्कुल गलत है। मनी प्लांट तभी शुभ परिणाम देता है जब भी घर के अंदर पूरे नियम के साथ रखा जाए। ऐसे में यदि आपने भी अपने मनी प्लांट को किसी खुली स्थान पर लगाया है तो सावधान हो जाएं। मनी प्लांट में घर के अंदर या फिर किसी छुपी हुई साफ़ जगह पर ही लगाएं। 
  • मनी प्लांट पानी पर जिंदा रहता है।  ऐसे में इसकी साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। नियमित रूप से इसका पानी बदलें और इसे जितना हो सके इसे धूप से दूर रखें। 

यह भी पढ़ें: वास्तु दोष के कारण, लक्षण और निदान

  • इसके अलावा मनी प्लांट को रखने की सही दिशा का विशेष ध्यान होना बेहद आवश्यक होता है। वास्तु (Vastu Tips For Home) के अनुसार मनी प्लांट को हमेशा दक्षिण पूर्व दिशा में रखना शुभ रहता है। ऐसे में यदि आपने भी घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाया है तो ऊपर दिए हुए वास्तु नियमों (Vastu Niyam) के अनुसार उसे सही दिशा और दशा में रख लें। इससे आपको शुभ और सकारात्मक परिणाम अवश्य होंगे।

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.