Vastu Shastra: आर्थिक नुकसान की वजह बन सकती है घर में इस जगह पर रखी झाड़ू

वास्तु शास्त्र जीवन को सरल सुगम सुखमय बनाता है। ऐसे में यदि हम वास्तु के अनुसार अपना जीवन जीना शुरु कर दें हमारे जीवन में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलते हैं। ऐसे में वास्तु शास्त्र विशेष इस आर्टिकल में आज जानते हैं कि, घर के किस हिस्से में झाड़ू रखना शुभ होता है? वहीं किस हिस्से में भूल से भी झाड़ू नहीं रखनी चाहिए अन्यथा व्यक्ति को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

जीवन की दुविधा दूर करने के लिए विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात और चैट

झाड़ू एक ऐसी चीज है जो हम सभी के घर में मौजूद होती है। ऐसे में हम काम करने के बाद झाड़ू कहीं भी जा कर रख देते हैं। इसकी कोई निश्चित जगह नहीं तय की गई है। हालांकि वास्तु ऐसा कहता है कि, घर की एक निश्चित जगह पर झाड़ू रखने से व्यक्ति को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। तो कौन सी है वह जगह और वास्तु के अनुसार झाड़ू से जुड़े अन्य नियम क्या कुछ कहते हैं आइए जानते हैं।

झाड़ू और वास्तु शास्त्र

सबसे पहले जानकारी के लिए हम आपको यह बता दें कि, हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। यही वजह है कि दिवाली की पूजा में झाड़ू में शामिल की जाती है। ऐसे में स्वाभाविक से बात है कि अगर झाड़ू को सही जगह पर या सही तरह से ना रखा जाए तो इससे व्यक्ति को नुकसान उठाना पड़ सकता है। ऐसे में वास्तु कहता है कि कभी भी शाम के समय झाड़ू नहीं लगानी चाहिए। ऐसा करने से घर में नकारात्मकता आती है और मां लक्ष्मी भी नाराज हो जाती है जिससे घर में दरिद्रता आने की आशंका बढ़ जाती है।

यह भी पढ़ें: वास्तु शास्त्र के ये पांच नियम नींद से जुड़ी सारी समस्याओं को छूमंतर कर देंगे

  • किस दिन खरीदें झाड़ू?

जी हां सप्ताह में झाड़ू खरीदने के लिए भी दिन निर्धारित किया गया है। कहा जाता है कि यदि शनिवार के दिन झाड़ू खरीदी जाए और घर लाई जाए तो इससे ना केवल मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं बल्कि शनिदेव प्रसन्न होते हैं। ऐसे में इस बात को सुनिश्चित करें कि आपको जब भी झाड़ू खरीदनी हो हमेशा शनिवार के दिन ही झाड़ू खरीदे।

यह भी पढ़ें: वास्तु शास्त्र : घर पर इस प्रकार लगाएं ध्वज और रखें इन बातों का ध्यान, दूर होगी हर परेशानी

झाड़ू से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण वास्तु नियम

  • वास्तु शास्त्र के अनुसार झाड़ू को कभी भी घर की रसोई में नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में दरिद्रता आती है। 
  • इसके अलावा झाड़ू जितना हो सके छुपा कर रखें। कभी भी खुले में झाड़ू को नहीं रखना चाहिए। क्योंकि झाड़ू धन का प्रतीक मानी जाती है। ऐसे में खुले में झाड़ू रखने से धन हानि होती है। 
  • झाड़ू कभी भी खड़ी स्थिति में नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से अपशकुन माना जाता है। ऐसे में झाड़ू को हमेशा लेटाकर ही रखें। 
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार झाड़ू को हमेशा घर के दक्षिण या फिर दक्षिण पश्चिम दिशा में ही रखना शुभ होता है। भूल से भी झाड़ू को उत्तर पूर्व दिशा में ना रखें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी रुष्ट होती है और घर में प्रवेश नहीं करती है। 
  • क्योंकि झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है ऐसे में कभी भी झाड़ू पर पैर न लगाएं। ऐसा करने से भी मां लक्ष्मी रुष्ट हो सकती हैं। अनजाने में यदि आप से पैर लग भी जाए या झाड़ू का अनादर हो भी जाए तो उसे छूकर प्रणाम कर लें। 
  • इसके अलावा कहा जाता है जब भी कोई मेहमान या आपके घर का कोई सदस्य घर से बाहर निकले तो तुरंत झाड़ू ना लगाएं। इसके लिए कुछ समय रुक कर ही झाड़ू लगाए। 
  • इसके अलावा झाड़ू कभी भी टूटी हुई नहीं होनी चाहिए। यदि घर में झाड़ू टूट रही है तो इसे जाकर कहीं सुरक्षित पर छोड़ आए और नई झाड़ू का इस्तेमाल करें। टूटी हुई झाड़ू का इस्तेमाल करने से घर परिवार में अशांति फैलती है और धन हानि होने लगती है।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.