14 फरवरी ‘वेलेंटाइन-डे’ को मिल सकता है इन राशि वालों को अपना जीवनसाथी

14 फरवरी को मनाया जाने वाला यह ‘वैलेंटाइन-डे’ दिवस विभिन्न देशों में अलग-अलग तरह से और अलग-अलग भावनाओं के साथ मनाया जाता है। पश्चिमी देशों में ही नहीं बल्कि पूर्वी देशों में भी इस दिन को मनाने का अपना-अपना अलग अंदाज होता है। पारंपरिक रूप से इस पर्व को मनाने के लिए ‘वेलेंटाइन-डे’ नाम से प्रेम-पत्रों का आदान प्रदान तो किया जाता ही है, साथ में दिल, फूलों आदि प्रेम के चिन्हों को उपहार स्वरूप देकर अपनी भावनाओं को भी इजहार किया जाता है।

वेलेंटाइन डे के इस मौके पर आचार्य डा. सुनील बरमोला बता रहे हैं कि, यह वेलेंटाइन डे किन राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा।

प्रेम जीवन पर ज्योतिषीय दृष्टि 

19वीं सदी में अमेरिका ने इस दिन पर आधिकारिक तौर पर अवकाश घोषित कर दिया था। भारतीय ज्योतिष शास्त्र के अनुसार निर्मित जन्म कुंडली के 12 भावों में से पांचवां भाव प्यार – प्रेम का भाव माना गया है। इस भाव का स्वामी ग्रह यदि शुभ भाव व शुभ ग्रह से युक्त हो तो उसका प्रेम जातक को अवश्य मिलता है। पंचम और सप्तम भाव का स्वामी यदि एक साथ हो जाय तो यह स्थिति भी प्रेम जीवन के लिए सकारात्मक योग बनाती है और व्यक्ति अपने प्यार को पा लेता है। 

वीडियो- आज का राशिफल 13 फरवरी 2021 से जानें कैसा रहने वाला है आपको लिए आज का दिन।

इसके अलावा यदि शुक्र की दृष्टि पंचम पर पड़ रही हो या शुक्र चंद्रमा को देख रहा हो तो प्यार चुपके-चुपके अपनी मंजिल तक बढ़ता चला जाता है व जीवन साथी के रूप में समाज के बीच में प्रकट करते हैं।  

एक कॉल दूर है आपकी परेशानी का हल: विद्वान ज्योतिषियों से अभी करें बात

प्रेम के मुख्य कारक ग्रह 

ज्योतिष अनुसार शुक्र और बुध को प्रेम का कारक माना जाता है। वहीं गुरु कुंडली में प्रेम को विवाह में तब्दील करने का काम करता है। यदि इन ग्रहों की स्थिति बहुत अनुकूल न हो तो कुछ उपाय करने के बाद प्रेम जीवन में सफलता पाई जा सकती है। 

बुध ग्रह को माना जाता है प्रेम का कारक  

ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को प्रेम का कारक माना गया है। कुण्डली में लग्न, पंचम, सप्तम तथा एकादश भावों से बुध का सम्बन्ध होने पर व्यक्ति प्रेमी स्वभाव का होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पंचम भाव प्रेम का भाव होता है और सप्तम भाव विवाह का। पंचम भाव का सम्बन्ध जब सप्तम भाव से होता है तब दो प्रेमी वैवाहिक सूत्र में बंधते हैं। नवम भाव से पंचम का शुभ सम्बन्ध होने पर भी दो प्रेमी पति पत्नी बनकर दाम्पत्य जीवन का सुख प्राप्त करते हैं। 

तो आइये जानते हैं कि, इस साल किस-किस राशि वाले जातकों के लिये  वैलेंटाइन डे अच्छा साबित होने वाला है।  

यह भी पढ़ें- 2021 में कैसा रहेगा आपका प्रेम जीवन? जाने प्रेम राशिफल 2021 से

वैलेंटाइन डे पर मिलेगा इन राशि वालों अपना एक सच्चा साथी 

  • मेष राशि- मेष राशि के लोगों के लिए यह वेलेंटाइन डे मिलाजुला रहेगा। इस राशि के कुछ लोग अपने वर्कप्लेस में किसी को प्रपोज कर सकते हैं या इन्हें प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। वहीं जो लोग पहले से ही प्रेम संबंधों में वह अपने लवमेट के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। 
  • वृषभ राशि- इस राशि के लोगों को मनचाहा प्यार मिलने की संभावना है लेकिन प्रपोज करने से सामने वाली की मंशा को जानने की कोशिश करें। प्रेम संबंधी मामलों में जल्दबाजी करने से थोड़ा बचना होगा। 
  • मिथुन राशि- इस राशि वालों के लिए 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे बहुत ही खास रहने वाला है। इस राशि के लोग जो पिछले कई महीनों से अपने प्यार को पाने के लिए हर संभव कोशिश करते आ रहे हैं उन्हें इस वैलेंटाइन डे को उनकी जिंदगी में प्यार का सबसे बड़ा और कीमती सरप्राइज मिल सकता है। इस राशि वाले लोगों को यह पूरी संभावना है कि उन्हें उनका सच्चा प्यार मिलेगा।
  • कर्क राशि- इस राशि के लोगों के लिए यह वेलेंटाइन अच्छा रह सकता है। यदि किसी से प्यार करते हैं तो इस वेलेंटाइन उन्हें शादी का प्रस्ताव भी दे सकते हैं। इस वेलेंटाइन गिलेशिकवों को मिटाकर बंधन को मजबूत कर सकते हैं।
  • सिंह राशि- सिंह राशि वालों को प्रेम से जुड़े मामलों को लेकर थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। अपनी भावनाओं को समझदारी से व्यक्त करें और अपने लवमेट को इस दिन समय दें। यदि लंबे समय से लवमेट से नहीं मिले हैं तो यह मुलाकात करने का अच्छा समय है।

बृहत् कुंडली से जीवन में ग्रह-नक्षत्रों का अपने जीवन पर प्रभाव जानें 

  • कन्या  राशि-  कन्या राशि वालों को इस वैलेंटाइन डे अपना खोया हुआ प्यार वापस मिलने की पूरी संभावना है। कन्या राशि जातकों के लिए 14 फरवरी का दिन बेहद खास होने वाला है। इस दिन आपको अपनी लाइफ की बहुत बड़ी सौगात मिल सकती है। आप किसी को प्रपोज भी कर सकते हैं। और आपका प्रेम का प्रस्ताव आपके साथी द्वारा स्वीकार हो सकता है।
  • तुला राशि- तुला राशि वाले जातकों के लिए 14 फरवरी का दिन प्रेम भरा रहने वाला है। यानी  कि वैलेंटाइन डे का दिन इन राशि वालों के लिए प्रेम और प्यार के लिए  खास रहने वाला है। इसी दिन आपकी अपने किसी पुराने दोस्त से मुलाक़ात भी हो सकती है। इस दिन आपका साथी आपको कोई बड़ा सरप्राइस गिफ्ट दे सकता है।
  • वृश्चिक राशि- इस राशि वाले अपनी रचनात्मकता का इस्तेमाल करके अपने लवमेट को वेलेंटाइन डे के दिन खुश कर सकते हैं। इस राशि के जातकों के लिए प्रेम प्रस्ताव के लिए भी यह दिन सामान्य से अच्छा रहेगा।
  • धनु राशि- इस राशि के जातक अपनी वाणी से वेलेंटाइन डे के दिन अपने संगी का दिल जीत सकते हैं। जो लोग किसी के प्रेम में हैं वह प्रेम प्रस्ताव दे सकते हैं और सकारात्मक जवाब मिलने की भी संभावनाएं अच्छी हैं।
  • मकर राशि –  बुध ग्रह जो कि प्रेम और मिठास  का प्रतीक ग्रह माना जाता है,  इसी महीने मकर राशि में इस ग्रह का परिवर्तन हुआ जिसके कारण इस राशि के लोगों के लिए 14 फरवरी का दिन खास रहेगा।  उनकी किस्मत साथ देगी और सच्चा प्यार मिलने की भी पूरी संभावना है। 
  • कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों को वेलेंटाइन डे के दिन अपने लवमेट को अच्छा गिफ्ट देना चाहिए। इस राशि के जो लोग किसी को प्रपोज करने वाले हैं उन्हें जल्दबाजी में आकर यह कार्य नहीं करना चाहिए। बुध की आपके द्वादश भाव में स्थिति प्रेम के मामलों में थोड़ी देरी ला सकती है।
  • मीन राशि- इस राशि वालों के लिए यह वेलेंटाइन अच्छा साबित होने की पूरी संभावना है आप किसी को प्रपोज कर सकते हैं वहीं कुछ लोगों को प्रपोजल मिल भी सकते हैं। प्रेम जीवन में सकारात्मकता बनी रहेगी। 

आचार्य डॉ सुनील बरमोला से कॉल पर करें बात

रत्न और अन्य ज्योतिषीय उत्पाद खरीदने के लिए विजिट करें एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

आशा करते हैं आपको यह लेख पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए आपका धन्यवाद।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.