Valentine Day 2021: वैलेंटाइन डे पर मूलांक अनुसार करें ये उपाय और बनाए अपने रिश्ते को और भी खूबसूरत

फरवरी का महीना प्रेम का महीना कहा जाता है क्योंकि इस महीने में वैलेंटाइन डे (Valentine Day 2021) मनाया जाता है। वैलेंटाइन डे, जैसे प्रेमी जातकों का त्योहार माना जाता है। हालांकि हम तो मानते हैं कि, प्यार जाहिर करने या प्यार को मनाने या अपनी फीलिंग्स दूसरों से साझा करने के लिए कोई एक दिन काफी नहीं है, इसके लिए तो साल के 365 दिन भी कम होते हैं। लेकिन फिर भी आजकल के युवाओं में वैलेंटाइन डे (Valentine Day) को लेकर एक अलग ही क्रेज़ और उत्साह देखने को मिलता है। 

ऐसे में लोग हफ्ते भर पहले से ही इस त्यौहार को मनाने की तैयारियाँ शुरू कर देते हैं। वैसे आपको जानकर शायद ताज्जुब हो कि, वैलेंटाइन डे सिर्फ इकलौता दिन नहीं है बल्कि एक पूरा हफ्ता प्यार के दिन के लिए निर्धारित किया गया है। जिसमें अलग-अलग दिन पर चॉकलेट डे (Chocolate Day), टेडी डे (Teddy Day), रोज डे (Rose Day) हग डे (Hug Day), किस डे (Kiss Day) इत्यादि मनाया जाता है। 

वैलेंटाइन डे (Valentine Day) का जो सबसे महत्वपूर्ण आकर्षण और बात होती है वह है इस दिन दिया जाने वाला तोहफ़ा। हर कोई यही कोशिश करता है कि, उसका तोहफ़ा उसके पार्टनर या जीवन साथी या प्रेमी को बेहद पसंद आये। हालाँकि कई बार बाजार में बिकने वाले तरह-तरह के और महंगे गिफ्ट  देखकर हम थोड़े भ्रमित हो जाते हैं और हमें समझ नहीं आता कि हमें अपने पार्टनर को क्या तोहफ़ा देना चाहिए। 

तो आपकी इसी दुविधा को ध्यान में रखते हुए हम आपके लिए राशि अनुसार इस बात की जानकारी लेकर आए हैं कि, आप अपने पार्टनर को इस वैलेंटाइन के मौके पर क्या तोहफ़ा देकर उनका दिन और भी ज्यादा यादगार बना सकते हैं। 

यह भी पढ़ेंभाव में केतु का प्रभाव और सटीक उपाय

वैलेंटाइन डे: राशिनुसार गिफ्ट आइडिया 

  • मेष राशि: मेष राशि के जातक दिखने में बेहद ही आकर्षक और आदर्शवादी होते हैं। ऐसे में आप उन्हें संगीत से जुड़े किसी शो या खेल के किसी कार्यक्रम में ले जाएं तो उन्हें यह बेहद ही पसंद आएगा।
  • वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातक आम तौर पर सौंदर्य और कला के प्रेमी होते हैं। साथ ही इन्हें तरह-तरह के भोजन खाने का भी शौक होता है। ऐसे में आप इनके दिन को यादगार बनाने के लिए किसी रोमांटिक डिनर डेट का प्लान कर सकते हैं।
  • मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातकों को सामाजिक कार्यक्रम में जाना बेहद पसंद होता है। ऐसे में आप चाहें तो अपने पार्टनर को किसी ऐसी खूबसूरत जगह पर ले जा सकते हैं जहां नृत्य, संगीत जैसे कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा हो।
  • कर्क राशि: कर्क राशि के जातक बेहद ही भावुक होते हैं। ऐसे में आप इन्हें यदि कोई महँगा तोहफ़ा ना भी दें तो इनके लिए यह कोई बड़ी बात नहीं होगी। कोशिश करें और इनके साथ ज्यादा से ज्यादा पल व्यतीत करें। इन्हें इससे ज्यादा खुशी और किसी बात में नहीं मिलती है।
  • सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों को स्वतंत्रता बेहद पसंद होती है। ऐसे में इनके इस दिन को और भी ज्यादा खास और शानदार बनाने के लिए आप इन्हें किसी छोटी दूरी की यात्रा पर ले जा सकते हैं। जहां सिर्फ आप दोनों हो।
  • कन्या राशि: कन्या राशि के जातक स्वभाव में संकोची और शर्मीले होते हैं। इन्हें भीड़भाड़ या ज्यादा लोगों का साथ पसंद नहीं होता है। ऐसे में आप चाहे तो इनके लिए घर पर ही रोमांटिक डिनर डेट का आयोजन करके इनके वैलेंटाइन डे (Valentine Day) को यादगार बना सकते हैं।
  • तुला राशि: तुला राशि के जातक बेहद खुशमिजाज और व्यावहारिक होते हैं। ऐसे में आप चाहे तो इन्हें किसी मेले, प्रदर्शनी या ऐसी जगह पर ले जा सकते हैं जहां पर बहुत से लोग हों।
  • वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों को इंप्रेस कर पाना बेहद मुश्किल होता है। ऐसे में आप चाहें तो इनके लिए कोई महँगा तोहफ़ा या कोई ज्वेलरी गिफ्ट कर सकते हैं। नहीं तो आप इनके साथ मिलकर किसी तरह की योजना बना सकते हैं।
  • धनु राशि: धनु राशि के जातकों को अपने जीवन में रोमांच बेहद प्रिय होता है। ऐसे में आप इनके साथ कोई भी आउटडोर एक्टिविटी प्लान कर सकते हैं। इससे उन्हें बेहद खुशी मिलेगी।
  • मकर राशि: मकर राशि के जातकों का स्वभाव गंभीर होता है और उनकी पसंद काफी शाही होती है। ऐसे में आप चाहे तो उन्हें इस दिन किसी लॉन्ग ड्राइव पर या शॉपिंग पर ले जा सकते हैं।
  • कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातक व्यवहार कुशल होते हैं ।साथी ने स्वतंत्रता बेहद अच्छी लगती है। आप इनके साथ ही मिलकर कोई यात्रा प्लान बना सकते हैं जिससे आपको भी खुशी होगी और आपके पार्टनर को भी आपका यह आइडिया पसंद आएगा।
  • मीन राशि: मीन राशि के जातकों को सौंदर्य और रोमांस बेहद पसंद होता है। ऐसे में आप वैलेंटाइन डे (Valentine Day) के मौके पर अपने पार्टनर को किसी रोमांटिक कैंडल लाइट डिनर डेट पर ले जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- जानें क्यों दत्तात्रेय को कहा जाता है त्रिदेवों का अंश

वैलेंटाइन मूलांक अनुसार उपाय (Valentine Moolank Upay)

वैलेंटाइन डे के मौके पर अपने मूलांक के अनुसार यह उपाय कर सकते हैं। ये उपाय आपको अपने पार्टनर के और ज्यादा करीब ला सकता है।

  • मूलांक 1: आप अपने पार्टनर के साथ डेट पर जाने से पहले कुत्तों को रोटी या कुछ मीठा अवश्य खिलाएं। 
  • मूलांक 2: अपने पार्टनर के साथ डेट पर जाने से पहले मंदिर जाएं। 
  • मूलांक 3: अपने पार्टनर के साथ डेट पर जाने से पहले खुद की छवि शीशे में अवश्य देखें। 
  • मूलांक 4: अपने पार्टनर के साथ डेट पर जाने से पहले लाल रंग का रुमाल अपने साथ अवश्य रखें। 
  • मूलांक 5: अपने पार्टनर के साथ डेट पर जाने से पहले गाय को हरी मूंग की दाल अवश्य खिलाएं। 
  • मूलांक 6: अपने पार्टनर के साथ डेट पर जाने से पहले अपनी यथा शक्ति के अनुसार लाल मसूर की दाल का दान करें। 
  • मूलांक 7: अपने पार्टनर के साथ डेट पर जाने से पहले इस बात को सुनिश्चित करें कि, स्थिति चाहे जैसे भी हो आप अपने पार्टनर पर चिल्लाएं नहीं और कोई भी फैसला लेने में जल्दबाजी ना दिखाएं। 
  • मूलांक 8: अपने पार्टनर के साथ डेट पर जाने से पहले मूंग दाल का हलवा ज़रूर से खाएं।
  • मूलांक 9: अपने पार्टनर के साथ डेट पर जाते समय अपने घर से सीधा पैर पहले बाहर रखे।

हम आशा करते हैं यह लेख आपके लिए उपयोगी साबित हुआ होगा। एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।

यह भी पढ़ें- Valentine’s Day 2021: इन ज्योतिषीय उपायों से वेलेंटाइन डे 2021 को बनाएं यादगार

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.