वैशाख माह 2021: शुरू हो चुका है वैशाख माह, इस दौरान अवश्य करें ये उपाय

हिंदू कैलेंडर का दूसरा महीना वैशाख का महीना 28 अप्रैल 2021 बुधवार से प्रारंभ हो चुका है। इस दौरान भगवान विष्णु को प्रसन्न करना बेहद आसान होता है क्योंकि हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कहा जाता है कि वैशाख का महीना भगवान विष्णु को बेहद ही प्रिय होता है। केवल भगवान विष्णु ही नहीं बल्कि इस महीने कुछ बेहद ही सरल उपाय करके आप अपने जीवन में ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।

जीवन की दुविधा दूर करने के लिए विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात और चैट

हिंदू पंचांग के अनुसार 28 अप्रैल 2021 से प्रारंभ हुआ वैशाख का यह महीना 26 मई 2021 को समाप्त होगा। इसके अलावा अधिक जानकारी के लिए बता दें कि, तेलुगु, कन्नड़, मराठी और गुजराती पंचांग के अनुसार इस वर्ष वैशाख का महीना 12 मई से प्रारंभ होगा और 10 जून 2021 को समाप्त हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: जानें कब से शुरू हो रहा है वैशाख का महीना और क्या है इसका धार्मिक महत्व

वैशाख माह का महत्व और उपाय 

हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कहा जाता है कि, वैशाख के इस महीने में भगवान ब्रह्मा, भगवान विष्णु और भगवान महेश की पूजा विशेष फल की प्राप्ति होती है। इन तीनों ही देवताओं की प्रसन्नता हासिल करने के लिए यह महीना बेहद ही उत्तम माना जाता है। इस दौरान केवल जल अर्पित करने मात्र से ही त्रिदेव प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति के जीवन में अपना आशीर्वाद बनाए रखते हैं।

अब जानते हैं वैशाख के महीने में क्या कुछ नियमों का पालन करना शुभ फलदाई रहता है और साथ ही इस दौरान किन बेहद ही सरल उपायों को करके आप अपने जीवन में ब्रह्मा, विष्णु, महेश का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: वैशाख अमावस्या 2021: जानें तिथि मुहूर्त और इस दिन क्या काम ना करें

  • उपाय तो नहीं लेकिन वैशाख महीने का पहला और सबसे महत्वपूर्ण नियम यह होता है कि, इस दौरान जितना हो सके जल्दी उठकर स्नानादि करके देवी देवताओं की पूजा करें। इसके साथ ही आप त्रिदेव को प्रसन्न करने के लिए इस दौरान यदि ब्रह्मा, विष्णु, महेश को जल चढ़ाते हैं तो ऐसा करने से भी जीवन में शुभ परिणाम हासिल होते हैं। 
  • इसके अलावा अपने जीवन में सुख समृद्धि के लिए और त्रिदेव का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए आप अपनी यथाशक्ति के अनुसार दान अवश्य करें। 
  • जीवन में सकारात्मकता लाने के लिए और सुख समृद्धि के लिए इस दौरान पशु पक्षियों के लिए जल और भोजन का प्रबंध करें। 
  • क्योंकि इस महीने से गर्मी काफी बढ़ जाती है ऐसे में यदि मुमकिन हो तो प्याऊ लगवाएं और प्यासे व्यक्तियों को पानी पिलाएं। ऐसा करने से ही जीवन में खुशियां सुख, समृद्धि बनी रहती है और त्रिदेव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। 
  • इसके अलावा इस महीने में यदि आप से मुमकिन हो तो जरूरतमंदों और गरीबों में छाता वितरित करें। ऐसा करने से पाप आदि कर्मों से छुटकारा मिलता है और जीवन में सुख समृद्धि बनी रहती है।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.