जानें कब से शुरू हो रहा है वैशाख का महीना और क्या है इसका धार्मिक महत्व

हिंदू कैलेंडर के अनुसार दूसरा महीना होता है वैशाख का महीना। 2021 में वैशाख का महीना 28 अप्रैल यानी बुधवार से प्रारंभ हो रहा है और यह 25 मई तक चलेगा। हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कहा जाता है कि, वैशाख का यह महीना भगवान विष्णु को बेहद ही प्रिय होता है। ऐसे में इस दौरान सही विधि से पूजन आदि करने से भगवान विष्णु की प्रसन्नता बेहद ही जल्द, शीघ्र और आसानी से प्राप्त की जा सकती है। अपने इस विशेष आर्टिकल में आज हम आपको बताएंगे वैशाख का महीना इतना महत्वपूर्ण क्यों होता है।

जीवन की दुविधा दूर करने के लिए विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात और चैट

नारद मुनि के अनुसार वैशाख माह का महत्व 

ऋषि नारद के अनुसार कार्तिक माह, माघ माह और वैशाख माह सर्वोच्च माह बताए गए हैं। कहा जाता है वैशाख माह में अपने पिछले जन्मों के पाप आदि को बेहद ही आसानी से दूर किया जा सकता है। इसके अलावा मनचाही मनोकामना पूर्ति के लिए भी वैशाख का यह महीना बेहद ही उपयुक्त माना गया है।

वैशाख माह का महत्व बताते हुए नारद ऋषि कहते हैं कि, यह महीना धर्म, तप, यज्ञ, क्रिया तपस्या आदि के लिए बेहद ही शुभ होता है। यही वजह है कि यह महीना सभी देवताओं द्वारा भी पूज्य माना गया है। वैशाख माह का महत्व इसी बात से जाना जा सकता है कि इस माह को विद्याओं में वेद, देवताओं में भगवान विष्णु, नदियों में गंगा, तेज में सूर्य, पेड़ पौधों में कल्पवृक्ष, धातुओं में सोना और रत्नों में कौस्तुभ मणि के समान माना गया है।

कहा जाता है कि इस महीने स्नान, दान आदि करने से भी व्यक्ति के अनजाने में हुए पाप भी दूर होते हैं।

यह भी पढ़ें: वैशाख अमावस्या 2021: जानें तिथि मुहूर्त और इस दिन क्या काम ना करें

वैशाख माह में क्या करें

  • वैशाख माह में स्नान दान का विशेष महत्व बताया गया है। 
  • इसके अलावा इस महीने में भगवान विष्णु, भगवान परशुराम और देवी की पूजा पाठ करना बेहद ही शुभ होता है। 
  • वैशाख के महीने में गंगा नदी की पूजा करना भी बेहद शुभ माना गया है। 
  • इस महीने गंगा उपासना, मोहिनी एकादशी और अक्षय तृतीया जैसे महत्वपूर्ण त्यौहार और व्रत आदि मनाये जाते हैं। 
  • वैशाख के इस महीने में सूर्योदय से पहले उठना, मुमकिन हो तो किसी पवित्र नदी में स्नान करने का, भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व बताया गया है। 
  • इसके अलावा इस महीने में मां लक्ष्मी की प्रसन्नता बेहद ही आसानी से हासिल की जा सकती है। आप मां लक्ष्मी की प्रसन्नता हासिल करने के लिए इस मंत्र का उच्चारण पूर्वक जप भी कर सकते हैं। इसके अलावा सूर्य को अर्घ्य अर्पित करना आपके लिए शुभ फलदाई साबित हो सकता है। मंत्र: ॐ ह्रीं श्रीं लक्ष्मी वासुदेवाय नमः

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.