वैशाख अमावस्या 2021: इस दिन धन प्राप्ति के लिए अवश्य आजमाएं ये बेहद सरल उपाय

हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व बताया जाता है। इस दौरान कुछ विशेष काम आदि करने से पितरों की आत्मा की शांति भी हासिल की जा सकती है। वैशाख माह में पड़ने वाली अमावस्या को वैशाख अमावस्या कहते हैं जो इस वर्ष भी 11 मई यानी मंगलवार के दिन पड़ रही है। पितरों की शांति के साथ-साथ अमावस्या की तिथि स्नान, दान, पूजा, और कुंडली में मौजूद दोषों के निवारण के लिए भी बेहद शुभ मानी जाती है।

जीवन की दुविधा दूर करने के लिए विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात और चैट

कुंडली में मौजूद कालसर्प दोष जैसे बड़े दोषों से छुटकारा पाने के साथ-साथ मनोकामना पूर्ति, धन प्राप्ति और परेशानियों के निवारण के लिए भी यदि अमावस्या तिथि पर कुछ उपाय किये जायें तो ये बेहद ही फलदाई और शुभ माने जाते हैं। वैशाख अमावस्या विशेष इस आर्टिकल में आज जानते हैं कुछ ऐसे बेहद ही सरल उपाय जिन्हें करने से व्यक्ति को जीवन में धन प्राप्ति की कामना अवश्य पूरी होती है।

यह भी पढ़ें: वैशाख अमावस्या 2021: जानें इस दिन क्या काम करें और क्या काम भूलकर भी न करें

वैशाख अमावस्या उपाय

  • हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कहा जाता है कि, अमावस्या तिथि और विशेष तौर पर वैशाख अमावस्या के दिन व्यक्ति को गंगा स्नान अवश्य करना चाहिए। हालांकि यदि किसी भी परिस्थिति के चलते गंगा स्नान मुमकिन नहीं है तो घर में ही गंगाजल को पानी में डालकर उससे स्नान कर लें। ऐसा करने से व्यक्ति की समस्त मनोकामना पूरी होती है और अनजाने में भी किए हुए पाप दूर होते हैं।
  • इसके अलावा हिंदू धर्म में दान का विशेष महत्व बताया गया है। हालांकि जरूरी नहीं कि आप बहुत ज्यादा मात्रा में ही दान  आदि करें। आप अपनी यथाशक्ति के अनुसार दान कर सकते हैं जिससे आपको शुभ फल अवश्य प्राप्त होंगे। ऐसे में वैशाख अमावस्या के दिन स्नान करें, देवी देवताओं का ध्यान करें और इसके बाद अपनी यथाशक्ति के अनुसार जरूरतमंदों को दान अवश्य दें। ऐसा करने से मनोकामना पूर्ति के साथ-साथ व्यक्ति के जीवन में सुख समृद्धि बनी रहती है।
  • यदि आपके जीवन में धन संबंधित परेशानियां हो, कर्ज का बोझ हद से ज्यादा बढ़ गया हो, तो वैशाख अमावस्या के दिन गायों की पूजा अवश्य करें। इसके बाद गायों को हरा चारा भी खिलाएं। ऐसा करने से धन संबंधित परेशानियां तो दूर होती ही है साथ ही पितर और पूर्वज भी प्रसन्न होते हैं।

यह भी पढ़ें: जानें कब से शुरू हो रहा है वैशाख का महीना और क्या है इसका धार्मिक महत्व

  • अमावस्या के दिन पितरों की प्रसन्नता के लिए उनका तर्पण आदि करें। ऐसा करने से पितरों की आत्मा को मोक्ष और शांति प्राप्त होती है। ऐसे में वैशाख अमावस्या के दिन पितरों को जल और अन्न अवश्य अर्पित करें। इसके अलावा इस दिन पिंडदान, तर्पण और श्राद्ध भी करने का विशेष महत्व बताया गया है। हालांकि इस बात का विशेष ध्यान रखें कि, यदि आप अपने पितरों का तर्पण करने जा रहे हैं तो वैशाख अमावस्या के दिन मांस मदिरा का सेवन बिल्कुल भी ना करें और जितना हो सके सात्विक भोजन और ब्रह्मचर्य का पालन करें।
  • धन प्राप्ति के लिए वैशाख अमावस्या के दिन दिन में तीन बार यानी की सुबह, दोपहर और रात में मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा करें और उनके समक्ष शुद्ध देसी घी का दीपक जलाएं।
  • यदि जीवन में परेशानियां बढ़ गई है तो अमावस्या के दिन आटे की गोलियां बनाएं। इसके बाद इन गोलियों को किसी तालाब नदी में मछलियों को खिला दें। ऐसा करने से आपके जीवन की तमाम परेशानियां दूर होती हैं।
  • कुंडली में मौजूद कालसर्प दोष कैसे बड़े दोष के निवारण के लिए भी अमावस्या तिथि बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। ऐसे में वैशाख अमावस्या के दिन आप चाहें तो सुबह स्नान करने के बाद चांदी से बने नाग और नागिन की पूजा करें। पूजा करने के बाद इस नाग नागिन के जोड़े को सफेद फूल के साथ बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें। कहा जाता है इस उपाय को करने से कालसर्प दोष से मुक्ति प्राप्त होती है।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.