नवरात्रि में माँ की पूजा के लिए जरूर करें इन चीज़ों का प्रयोग, होगी शुभ फलों की प्राप्ति !

हिन्दू धर्म के प्रमुख त्यौहार शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। शक्ति के विभिन्न रूपों की उपासना के लिए इस त्यौहार को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। नवरात्रि के नौ दिनों तक विधि पूर्वक देवी माँ की पूजा अर्चना की जाती है। इस दौरान विशेष रूप से देवी पूजा में कुछ ख़ास चीजों का इस्तेमाल करना महत्वपूर्ण माना जाता है। आज हम आपको विशेष रूप से माँ दुर्गा की पूजा अर्चना में इस्तेमाल किये जाने वाले उन प्रमुख चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका प्रयोग करने से आपको शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। 

नवरात्रि के दौरान देवी माँ की पूजा के लिए करें इन चीज़ों का इस्तेमाल 

पान के पत्ते 

नवरात्रि के दौरान देवी पूजन के लिए पान के पत्तों का इस्तेमाल काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि, यदि आपके मन में किसी मनोकामना के पूर्ति की लालसा हो तो इन दिनों रोजाना एक पान के पत्ते पर “ह्रीं” लिखकर उसे देवी माँ को अर्पित करें। हर दिन अर्पित किये जाने वाले पान के पत्ते को एक साथ दशमी के दिन देवी माँ की प्रतिमा विसर्जन के साथ जल में विसर्जित कर दें। 

लौंग 

लौंग एक ऐसा तत्व है जिसका इस्तेमाल विशेष रूप से देवी पूजन में तो किया ही जाता है, इसके साथ ही साथ तांत्रिक पूजा और साधना में भी किया जाता है। दुर्गा पूजा के दौरान विशेष रूप से लौंग का इस्तेमाल करने से मन की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। ऐसी मान्यता है कि, दुर्गा पूजा के हर दिन यदि देवी माँ की पूजा में लौंग का प्रयोग करें तो इससे शुभ फलों की प्राप्ति होती है और देवी माँ प्रसन्न होकर भक्तों की सभी मनोकामनाओं को पूरी करती है। देवी माँ को लौंग अर्पित करने से विवाह में हो रही देरी से भी मुक्ति मिलती है। 

सुपारी 

विभिन्न प्रकार के रोगों से मुक्ति पाने के लिए शारदीय नवरात्रि के दौरान देवी माँ को सुपारी अर्पित करना ख़ासा महत्वपूर्ण माना जाता है। देवी पूजन के दौरान एक सुपारी पर कुमकुम लगाकर माँ को अर्पित करने से सभी प्रकार के रोगों से मुक्ति मिलती है। ऐसी मान्यता है कि, नवरात्रि के दौरान देवी माँ को अर्पित की जाने वाली सुपारी को नवमी तिथि के दिन दो भागों में काटकर उसे किसी पवित्र नदी में प्रवाहित कर दें। इस विधि को करने से रोगों से भी मुक्ति मिलती है और व्यक्ति के सभी कामनाओं की पूर्ति होती है। 

नारियल 

नवरात्रि के दौरान देवी माँ की पूजा के लिए नारियल का उपयोग भी विशेष महत्व रखता है। मान्यता अनुसार, नवरात्रि में देवी पूजा के लिए नारियल का उपयोग करने से व्यक्ति की कुंडली में मौजूद सभी पापी ग्रहों से उन्हें मुक्ति मिलती है। आर्थिक समस्यायों से निजात पाने के लिए विशेष रूप से नवरात्रि के किसी भी दिन एक पानी वाले नारियल को पानी गोद में लेकर “ॐ दुं दुर्गाय नमः” मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें। देवी माँ की पूजा के बाद इस नारियल को जल में प्रवाहित कर दें। 

ये भी पढ़ें :

दशहरा विशेष : ऐसे शुरू हुई थी रामलीला की परंपरा !

नवरात्रि के दौरान देवी माँ के इन मंदिरों में जरूर जाएँ दर्शन करने!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.