जानें तुलसी विवाह की विधि और इससे मिलने वाले शुभ फलों के बारे में

हिंदू धर्म में आस्था रखने वाले लोग तुलसी के पौधे को बहुत पवित्र मानते हैं और इसलिये तुलसी का पौधा कई घरों में देखने को भी मिल जाता है। तुलसी के पौधे के कई वैज्ञानिक फायदे भी हैं लेकिन हिंदू घरों में इसे धार्मिक महत्व के लिये भी रखा जाता है। ऐसा माना जाता है कि कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को यदि तुलसी विवाह संपन्न करवाया जाए तो इससे शुभ फलों की प्राप्ति होती है। साल 2019 में तुलसी विवाह 9 नवंबर को है। 

हिंदू धर्म में आस्था रखने वाले लोग तुलसी के पौधे को बहुत पवित्र मानते हैं और इसलिये तुलसी का पौधा कई घरों में देखने को भी मिल जाता है। तुलसी के पौधे के कई वैज्ञानिक फायदे भी हैं लेकिन हिंदू घरों में इसे धार्मिक महत्व के लिये भी रखा जाता है। ऐसा माना जाता है कि कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को यदि तुलसी विवाह संपन्न करवाया जाए तो इससे शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

कैसे करवाया जाता है तुलसी विवाह

हिंदू धर्म में आस्था रखने वाले लोगों द्वारा तुलसी विवाह बहुत आस्था के साथ संपन्न किया जाता है। तुलसी विवाह के मौके पर तुलसी के पौधे का विवाह भगवान विष्णु जी की मूर्ति या शालिग्राम के पत्थर से करवाया जाता है। शास्त्रों में तुलसी के पौधे को विष्णु प्रिया या हरि प्रिया भी कहा गया है। आइये अब जानते हैं तुलसी विवाह की विधि।

जरुर पढ़ें- ये हैं देश के प्रसिद्ध सूर्य मंदिर, जहाँ पूजा करने से होती हैं सारी मुरादें पूरी !

तुलसी विवाह की विधि

तुलसी विवाह शाम के समय करवाया जाता है। इस दिन परिवार के सभी लोगों को शाम के समय विवाह समारोह के लिये नये कपड़े पहनने चाहिये। तुलसी के गमले पर गन्ने का मंडप बनाकर सजाने के बाद तुलसी पर लाल चुनरी और सुहाग की सामग्री चढ़ानी चाहिये। इसके बाद गमले में शालिग्राम जी को रखकर विवाह शुरु करवाएं। विवाह के सारे नियमों का इस दौरान पालन किया जाना चाहिये। शालिग्राम पर चावल नहीं चढ़ाये जाते इसलिये तिल चढ़ाकर विवाह पूरा करवाना चाहिये। शालिग्राम और तुलसी पर हल्दी लगाने के बाद मंडप पर भी हल्दी लेप लगाएं और पूजा करें। इसके बाद विवाह की सारी रस्में पूरी करने के बाद प्रसाद बांटें।

तुलसी विवाह से मिलने वाले शुभ फल 

  • यदि आप तुलसी विवाह करवाते हैं तो आपको कई शुभ फलों की प्राप्ति होती है। यदि आपके घर में किसी की शादी में देरी हो रही है तो तुलसी विवाह करवाने से शीघ्र शादी के योग बन सकते हैं। 
  • जो जातक कन्या प्राप्ति की कामना करते हैं उन्हें तुलसी विवाह करवाने से कन्या की प्राप्ति होती है। 
  • तुलसी विवाह करवाने से धरती में सभी सुखों की प्राप्ति होती है ऐसा माना जाता है।

जरुर पढ़ें- जानें क्यों इतना प्रसिद्ध है मुंबई का सिद्धि विनायक मंदिर

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.