चिलचिलाती गर्मी में भी कूल दिखते हैं ये राशि वाले, जानें इसके पीछे की वजह!

इन दिनों लोगों को लंबे समय से सूर्य देव के प्रचंड तेवरों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह से ही भीषण गर्मी और लू लोगों की हालत बिगाड़ रही है। भीषण गर्मी से अभी राहत के आसार भी नजर नहीं आ रहे। इस बीच कुछ राशियों पर गर्मी का कोई प्रभाव नज़र नहीं आ रहा है। इस राशि के जातक चिलचिलाती गर्मी में भी कूल नज़र आते हैं। दरअसल, ज्योतिष शास्त्र में राशियों को अलग-अलग तत्वों (अग्नि, वायु, पृथ्वी और जल) में बांटा गया है। सभी 12 राशियों में तीन राशियां जल तत्व की राशियां हैं और एक राशि राशि वायु तत्व की राशि है। यानी 4 राशियां ऐसी हैं, जो जल व वायु तत्व से संबंधित हैं इसलिए ये राशि वाले जातक भीषण गर्मी में भी ऊर्जा से भरे हुए दिखाई देते हैं।

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके

तो आइए इसी क्रम में आगे बढ़ते हैं और जानते हैं उन राशियों के बारे में जो इस तपती गर्मी में भी कूल नज़र आते हैं यानी सूर्यदेव की किरण उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाती है। साथ ही, जानेंगे कि इन राशियों की क्या खूबियां हैं।

इन राशियां तपती गर्मी में भी रहते हैं फिट

मिथुन राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मिथुन राशि द्विस्वभाव वाली और वायु तत्व की राशि है। वायु तत्व की राशि होने के परिणामस्वरूप, इन जातकों को गर्मी परेशान नहीं करती है। यह मौसम और परिस्थिति के अनुसार, खुद को बड़ी आसानी से ढाल लेते हैं। यही नहीं सर्दी के मौसम में इन्हें ज्यादा सर्दी नहीं लगती है। ये हर मौसम में सामान्य रहते हैं और चाहे कितनी भी गर्मी हो जाए पसीने की बूंद इनके माथे पर नज़र नहीं आती है।

हालांकि, इस राशि के व्यक्तित्व की बात करें तो ये बहुत अधिक कल्पनाशील और ख्यालों में हर वक्त खोए रहते हैं। इसके अलावा, ये जातक काफी परिवर्तनशील होते हैं। ये काफी पढ़े-लिखे होते हैं और किताबें पढ़ने का इन जातकों को बहुत अधिक शौक होता है। हालांकि, द्विस्वभाव वाली राशि होने के कारण अक्सर इन्हें निर्णय लेने में चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। यही कारण है कि ये सही निर्णय नहीं ले पाते हैं। हालांकि, ये जल्द से जल्द धन अर्जित करने के बारे में सोचते हैं और उसके लिए काफी मेहनत भी करते हैं।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

कर्क राशि

बात कर्क राशि की करें तो, कर्क राशि जल तत्व की राशि है और साथ ही, इस राशि के स्वामी शीतलता का कारक ग्रह चंद्रमा हैं। इसके परिणामस्वरूप इस राशि के जातक भीषण गर्मी में भी खुद को संभालना अच्छे से जानते हैं। यही नहीं कुछ लोगों को गर्मी में टैनिंग की काफी समस्या होती है लेकिन इन राशि वालों को कम गर्मी लगने की वजह से टैनिंग की समस्या भी नहीं सताती है। इस राशि के जातक काफी कूल रहते हैं। इनके स्वभाव में भी शांति और शीतलता देखने को मिलती है।

इसके अलावा, ये लोग बहुत अधिक भावुक होते हैं। ये भले ही बाहर से बहुत अधिक कठोर नज़र आए लेकिन अंदर से बहुत नरम दिल के होते हैं। कई बार इस राशि का यही स्वभाव उन्हें लोगों के बीच प्रिय बनाने में मदद करता है। इन जातकों का भावुक स्वभाव इनको परिस्थितियों से जल्दी बाहर आने नहीं देता है। कर्क राशि के स्वामी चन्द्रमा और जल तत्व की राशि होने के फलस्वरूप ये लोग संवेदनशील, मासूम,कभी -कभी मूडी व भावुक होते हैं।

अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित  से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल हैं, जो अग्नि प्रधान ग्रह हैं इसलिए इनका स्वभाव तेज होता है लेकिन, जल तत्व होने की वजह से इन्हें हरियाली व पाली वाले क्षेत्र अधिक पसंद आते हैं। मौका मिलते हैं इस राशि के लोग समुद्र तट या जलीय क्षेत्रों में घूमने के लिए निकल जाते हैं। हालांकि, इस राशि के जातकों को सर्दी जुकाम की समस्या बहुत अधिक रहती है क्योंकि, ये जल तत्व के होते हैं लेकिन, ख़ास बात यह होती है कि इनको गर्मी अधिक परेशान नहीं करती है और यह तपतपाती गर्मी को भी सहन करने में सक्षम होते हैं।

वृश्चिक राशि के जातक दूसरों के बारे में जानने में काफी दिलचस्पी लेते हैं। ये जरूरी चीज़ों पर ध्यान केंद्रित करते हैं। इन लोगों को रिसर्च करना बहुत पसंद होता है और मुद्दे की तह तक पहुंच कर रहते हैं। हालांकि, इन जातकों को गुस्सा जल्दी आता है पर ये लोग बातचीत में स्पष्टवादी होते हैं। ज्यादा क्रोध से इन्हें नुकसान भी पहुंच सकता है इसलिए इन्हें अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता होती है। वृश्चिक राशि के लोगों की इच्छा शक्ति बहुत मजबूत होती है और ये एक दूसरे में बहुत जल्दी घुल मिल जाते हैं।

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

मीन राशि

मीन राशि जल तत्व की राशि है और इसके स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं इसलिए गुरु की स्थिरता और गंभीरता इन राशि के जातकों में पाई जाती है। मीन राशि जल तत्व की राशि होने के कारण इनके व्यक्तित्व के साथ इनकी प्रकृति में भी शीतला देखी जाती है। गर्मी के दिनों में इस राशि के जातकों को अधिक परेशानी नहीं होती है और ये काफी कूल रहते हैं। चाहे कितनी भी गर्मी क्यों न हो जाए इनका चेहरा मुस्कुराता रहता है।

इनके स्वभाव की बात करें तो ज्योतिष के अनुसार मीन राशि के लोग स्वतंत्र रहना काफी पसंद करते हैं। इनके विचारों से लोग काफी प्रभावित होते हैं। ऐसे लोग काफी भावुक होते हैं। ये काल्पनिक दुनिया में ज्यादा रहते हैं। इनके पास धन आवश्यकता से अधिक होता है और कई बार यह परेशानी का सबब भी बन जाता है। इस राशि के लोगों को युवावस्था में ही धन, वैभव, ऐश्वर्य एवं भौतिक सुख की प्राप्ति होती है। आध्यात्मिक गतिविधियों की तरफ इनका झुकाव बहुत अधिक होता है। लेकिन अंधभक्ति का दिखावा नहीं करते हैं। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रश्न 1. मीन राशि का तत्व क्या है?

उत्तर 1. इस राशि को जल तत्व प्रधान माना जाता है।

प्रश्न 2. मीन राशि के देवता कौन है?

उत्तर 2. इस राशि का स्वामी देव गुरु बृहस्पति हैं।

प्रश्न 3. वृश्चिक राशि का तत्व कौन सा है?

उत्तर 3. वृश्चिक राशि को जल तत्व की राशि माना गया है।

प्रश्न 4. वृश्चिक राशि के लोग कैसे होते हैं?

उत्तर 4. वृश्चिक राशि वाले अपने काम के प्रति काफी प्रतिबद्ध किस्म के होते हैं। दोस्ती के मामले में ये काफी बेहतर होते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.