बेहद आकर्षक होता है इन चार राशि के जातकों का व्यक्तित्व, खींचते हैं सबका ध्यान

हम न जाने कब से यह पढ़ते या सुनते आ रहे हैं कि मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है। सीधे शब्दों में कहा जाये तो यह कहना गलत नहीं होगा कि मनुष्य समाज में रहने का आदि है। लेकिन आपने गौर किया होगा कि समाज में रहते हुए कई लोग ऐसे होते हैं जिनकी छवि इतनी आकर्षक होती है कि उन्हें कई कार्यों में आम लोगों की अपेक्षा में कम मेहनत के बावजूद अपने व्यक्तित्व की वजह से भी सफलता मिल जाती है।

जीवन की दुविधा दूर करने के लिए विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात और चैट

वैदिक ज्योतिष मानता है कि हर मनुष्य के नियति, स्वभाव से लेकर उसका व्यक्तित्व तक ग्रहों की स्थिति पर निर्भर करता है। ऐसे में आज हम आपको इस लेख में ऐसी चार राशियों के बारे में बताने वाले हैं जिनका व्यक्तित्व काफी आकर्षक माना जाता है।

वे चार राशियां जिनका व्यक्तित्व होता है आकर्षक

मिथुन राशि : मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध माना गया है। बुध सभी ग्रहों के बीच तेजी से भ्रमण करने वाले ग्रहों में से एक है। यही वजह है कि मिथुन राशि के जातक काफी चंचल स्वभाव के होते हैं। इनके अंदर किसी चीज को जानने की जिज्ञासा काफी रहती है और इन्हें घूमने-फिरने का काफी शौक होता है। ये जातक भले ही अस्थिर स्वभाव के हों लेकिन इनका व्यक्तित्व और चरित्र काफी आकर्षक होता है। चूंकि बुध संचार का कारक ग्रह है इसलिए मिथुन राशि के जातक बोलने में काफी चतुर होते हैं। इन्हें अपना काम दूसरों से निकलवाना बखूबी आता है।

सिंह राशि : सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। सूर्य सभी नौ ग्रहों में राजा का दर्जा रखता है। सिंह राशि के जातकों को जीवन से बहुत प्रेम होता है। सिंह राशि के जातक आकर्षक व्यक्तित्व के धनी तो होते ही हैं, इसके बावजूद भी ये निरंतर इस कोशिश में लगे रहते हैं कि इनका व्यक्तित्व और भी बेहतर हो सके। समाज के बीच सिंह राशि के जातक हमेशा नेतृत्व करने की इच्छा रखते हैं। इनके आकर्षक व्यक्तित्व की वजह से ही लोग इनकी बातें ध्यान से न सिर्फ सुनते ही हैं बल्कि उसका पालन भी करते हैं। सिंह राशि के जातकों को रिश्ते निभाना बहुत अच्छे तरीके से आता है और जरूरत पड़ने पर ये उनके लिए कुछ भी कर गुजरने का साहस रखते हैं।

तुला राशि : तुला राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है जो कि भौतिक सुखों व सुखद प्रेम व वैवाहिक जीवन का कारक माना जाता है। तुला राशि के जातक आकर्षक व्यक्तित्व के धनी माने जाते हैं। तुला राशि के जातकों के अंदर गज़ब का संयम होता है। ये विपरीत से विपरीत परिस्थिति में भी स्वयं के ऊपर किसी अन्य राशि के मुक़ाबले बेहतर तरीके से नियंत्रण रख सकते हैं। तुला राशि के जातक भावुक तो होते हैं लेकिन कभी भी ऐसा जाहिर नहीं होने देते हैं कि वे भावुक हैं। इस राशि के जातकों के काफी दोस्त होते हैं और ये अपने किए गए वादों को पूरा करने के लिए जाने जाते हैं।

मकर राशि : मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि माना गया है। शनि को एक न्यायप्रिय ग्रह माना गया है। यही वजह है कि मकर राशि के जातक काफी आत्म-केन्द्रित व गंभीर होते हैं। इस राशि के जातक अपने कार्य को लेकर जुनूनी और समर्पित होते हैं। इनके अंदर दूसरों के साथ मिलकर किसी काम को खत्म करने का गज़ब का हुनर होता है। इस राशि के जातक अपने आत्मसम्मान से कभी भी समझौता नहीं करते हैं। अपने अलग अंदाज में बातचीत करने के तरीके से ये बरबस ही लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचते हैं। मकर राशि के जातकों का व्यक्तित्व तो आकर्षक होता ही है, इसके अलावा वे दूसरों को प्रभावित करना भी बखूबी जानते हैं।

ये भी पढ़ें : ये चार राशियां प्रेम संबंधों को लेकर होती हैं काफी गंभीर, अक्सर होता है प्रेम विवाह

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख जरूर पसंद आया होगा। ऐसे ही और भी लेख के लिए बने रहिए एस्ट्रोसेज के साथ। धन्यवाद !

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.