ये चार राशियां प्रेम संबंधों को लेकर होती हैं काफी गंभीर, अक्सर होता है प्रेम विवाह

प्रेम और प्रेमी की सबको जरूरत होती है। हर कोई चाहता है कि उसे अपना मनपसंद जीवनसाथी मिले लेकिन कई लोगों की ये ख़्वाहिश पूरी होती है तो कई बस मलाल के साथ जीते हैं। वैदिक ज्योतिष मानता है कि किसी भी जातक के जीवन में प्रेम और प्रेम विवाह पूरी तरह से उनकी कुंडली में मौजूद ग्रह और नक्षत्रों की स्थिति पर आधारित होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि प्रत्येक ग्रह और नक्षत्र की अपनी कुछ विशेषताएं हैं और मनुष्य के जन्म के वक़्त ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति से मनुष्य का स्वभाव भी प्रभावित होता है।

जीवन की दुविधा दूर करने के लिए विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात और चैट

ऐसे में आज हम आपको इस लेख में उन चार राशियों के बारे में बताने वाले हैं जिन्हें बहुत ही अच्छा प्रेमी माना जाता है और इन चार राशियों के जातकों को अक्सर अपने प्रेम रिश्ते को वैवाहिक रिश्ते में तब्दील करते हुए देखा जाता है।

वे चार राशि जिनका प्रेम जीवन रहता है सुखद

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातक पूरी शिद्दत से प्रेम निभाते हैं। ये अपने प्रेम रिश्ते को लेकर बहुत ही ज्यादा चिंतित रहते हैं। ज़्यादातर देखा जाता है कि मिथुन राशि के जातक अपने प्रेम साथी के प्रेम में इस तरह पड़ जाते हैं कि ये अपनेआप को पूरी तरह से उन्हें ही सौंप देते हैं। मेष, तुला और मकर राशि के प्रति मिथुन राशि का आकर्षण ज्यादा होता है लेकिन मकर राशि का स्वामी शनि होने की वजह से मिथुन राशि जब भी इस राशि के साथ रिश्ते में आते हैं तो ये स्वभाव से शंकालु हो जाते हैं जो कि किसी भी रिश्ते के लिए अच्छा नहीं है।

कर्क राशि

कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा को माना गया है। चंद्रमा मन का कारक देवता माना जाता है। यही वजह है कि कर्क राशि के जातक जब भी प्यार करते हैं तो काफी ही गम्भीर प्यार करते हैं। इन्हें प्रेम संबंधों में किसी प्रकार की छोटी बात पसंद नहीं आती है। कर्क राशि के जातक अपने प्रेमी का बहुत ध्यान रखते हैं और उसपर खूब प्यार भी लुटाते हैं। एक प्रेमी के तौर पर कर्क राशि के जातक काफी निष्ठावान और ईमानदार प्रेमी माने जाते हैं। यही वजह है कि कभी कभी इन्हें प्रेम संबंधों में नुकसान भी उठाना पड़ जाता है। हालांकि कर्क राशि के जातक स्वयं एक बहुत ही अच्छे प्रेमी होते हैं। वृश्चिक और मिथुन राशि के लोग इन्हें बहुत भाते हैं।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातक उन प्रेमियों में से एक माने जाते हैं जो प्रेम के संबंध के उत्तरदायित्व को भी बहुत अच्छे से समझते और निभाते हैं। कन्या राशि के जातकों के लिए प्रेम सिर्फ शारीरिक सुख तक सीमित नहीं होता है बल्कि ये इसे आत्मा का मिलन मानते हैं। मानसिक तौर से लगाव समाप्त होना कन्या राशि के जातकों के लिए प्रेम संबंध का अंत होता है। इन्हें अक्सर स्वयं से उम्र में बड़े लोग ही पसंद आते हैं। मानसिक रूप से वृश्चिक राशि और शारीरिक रूप से मकर राशि की तरफ इनका आकर्षण ज्यादा होता है। कन्या राशि वाले जातकों की पूरी कोशिश रहती है कि जिनसे भी इन्हें प्रेम हो, उनसे ही इनका विवाह भी हो।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातक प्रेम संबंधों में थोड़े कल्पनाशील होते हैं। कुंभ राशि के जातकों के अंदर हमेशा संबंधों को लेकर बराबरी की इच्छा रहती है यानी कि ये जितना प्यार को लेकर अपने साथी के प्रति समर्पित होते हैं, इनके मन में ये इच्छा रहती है कि इनका साथी भी इनके लिए उतना ही समर्पित रहे। सभी राशियों के बीच इन्हें मिथुन, तुला, वृश्चिक या स्वयं कुंभ राशि के जातक ही अपनी तरफ आकर्षित करते हैं। कुंभ राशि के जातक प्रेम संबंधों को लेकर काफी भावुक होते हैं।

ये भी पढ़ें : सरकारी नौकरियों के प्रबल दावेदार माने जाते हैं इन तीन राशियों के जातक

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख जरूर पसंद आया होगा। ऐसे ही और भी लेखों के लिए बने रहिए एस्ट्रोसेज के साथ। धन्यवाद !

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.