टैरो साप्ताहिक राशिफल 01 से 07 मार्च 2026: दुनियाभर के कई लोकप्रिय टैरो रीडर्स और ज्योतिषियों का मानना है कि टैरो व्यक्ति की जिंदगी में भविष्यवाणी करने का ही काम नहीं करता बल्कि यह मनुष्य का मार्गदर्शन भी करता है। कहते हैं कि टैरो कार्ड अपनी देखभाल करने और खुद के बारे में जानने का एक ज़रिया है।

टैरो इस बात पर ध्यान देता है कि आप कहां थे, अभी आप कहां हैं या किस स्थिति में हैं और आने वाले कल में आपके साथ क्या हो सकता है। यह आपको ऊर्जा से भरपूर माहौल में प्रवेश करने का मौका देता है और अपने भविष्य के लिए सही विकल्प चुनने में मदद करता है। जिस तरह एक भरोसेमंद काउंसलर आपको अपने अंदर झांकना सिखाता है, उसी तरह टैरो आपको अपनी आत्मा से बात करने का मौका देता है।
आपको लग रहा है कि जैसे जिंदगी के मार्ग पर आप भटक गए हैं और आपको दिशा या सहायता की ज़रूरत है। पहले आप टैरो का मजाक उड़ाते थे लेकिन अब आप इसकी सटीकता से प्रभावित हो गए हैं या फिर आप एक ज्योतिषी हैं जिसे मार्गदर्शन या दिशा की ज़रूरत है। या फिर आप अपना समय बिताने के लिए कोई नया शौक ढूंढ रहे हैं। इन कारणों से या अन्य किसी वजह से टैरो में लोगों की दिलचस्पी काफी बढ़ गई है। टैरो डेक में 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है। इन कार्ड्स की मदद से आपको अपने जीवन में मार्गदर्शन मिल सकता है।
टैरो की उत्पति 15वीं शताब्दी में इटली में हुई थी। शुरुआत में टैरो को सिर्फ मनोरंजन के रूप में देखा जाता था और इससे आध्यात्मिक मार्गदर्शन लेने का महत्व कम था। हालांकि, टैरो कार्ड का वास्तविक उपयोग 16वीं सदी में यूरोप के कुछ लोगों द्वारा किया गया जब उन्होंने जाना और समझा कि कैसे 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है, उसी समय से इसका महत्व कई गुना बढ़ गया।
टैरो एक ऐसा ज़रिया है जिसकी मदद से मानसिक और आध्यात्मिक प्रगति को प्राप्त किया जा सकता है। आप कुछ स्तर पर अध्यात्म से, थोड़ा अपनी अंतरात्मा से और थोड़ा अपने अंतर्ज्ञान और आत्म-सुधार लाने से एवं बाहरी दुनिया से जुड़ें।
तो आइए अब इस साप्ताहिक राशिफल की शुरुआत करते हैं और जानते हैं कि 01 से 07 मार्च 2026 तक का यह सप्ताह राशि चक्र की सभी 12 राशियों के लिए किस तरह के परिणाम लेकर आएगा?
दुनियाभर के विद्वान टैरो रीडर्स से करें कॉल/चैट पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी
टैरो साप्ताहिक राशिफल 01 से 07 मार्च 2026: राशि अनुसार राशिफल
मेष राशि
प्रेम जीवन: टेन ऑफ पेंटाकल्स
आर्थिक जीवन: पेज ऑफ स्वॉर्ड्स
करियर: द स्टार
स्वास्थ्य: द चैरिएट
प्रेम जीवन की बात करें तो टेन ऑफ पेंटाकल्स कार्ड ऐसे रिश्ते को दर्शाता है, जिसमें भौतिक और भावनात्मक दोनों तरह की भरपूर खुशहाली होती है। इसमें साथी एक-दूसरे के साथ सुरक्षित और समर्थित महसूस करते हैं। यह कार्ड स्थिरता, परिवार के प्रति प्रतिबद्धता, साझा मूल्यों और लंबे समय तक चलने वाली सुरक्षा का संकेत देता है। यह मजबूत नींव, विवाह की संभावना, परिवारों का जुड़ना, विरासत बनाना और घरेलू सुख-शांति को दर्शाता है। कुल मिलाकर यह ‘हमेशा के लिए साथ’ जैसे रिश्ते और लंबे समय के मजबूत जुड़ाव का प्रतीक है, जिसमें परिवार, घर और आर्थिक सहयोग अहम भूमिका निभाते हैं।
आर्थिक जीवन की बात करें तो सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स कार्ड आर्थिक परेशानियों से बाहर निकलने और बेहतर स्थिति की ओर बढ़ने का संकेत देता है। यह दिखाता है कि आप मुश्किल समय से स्थिरता की ओर जा रहे हैं, शायद नौकरी बदलने, खर्च कम करने या समझदारी भरे फैसले लेने के ज़रिये। इससे आर्थिक तनाव कम होगा और पुराने नुकसान भरने लगेंगे। हालांकि, यह कार्ड सावधान भी करता है कि आगे बढ़ते समय लापरवाही न करें। यह पुराने डर और गलत आदतों को छोड़कर सुरक्षित भविष्य की ओर जाने का संदेश देता है।
करियर के लिए द स्टार कार्ड बताता है कि आप एक नए और रोमांचक पेशेवर रास्ते पर आगे बढ़ रहे हैं और आपकी मेहनत का फल मिलेगा। चुनौतियां आने पर भी आपको आशावादी रहना चाहिए और अपने लक्ष्यों पर ध्यान बनाए रखना चाहिए। यह समय उम्मीद और सकारात्मकता से भरा है। अगर आप अपनी नौकरी को लेकर असमंजस में हैं, तो यह कार्ड संकेत देता है कि आपकी स्थिति सुरक्षित है और आपकी मेहनत ज़रूर रंग लाएगी।
स्वास्थ्य के मामले में द चैरियट कार्ड नई ऊर्जा और बाधाओं पर जीत पाने की ताकत को दर्शाता है। यह बताता है कि आप अपने मन और शरीर में संतुलन बनाकर, दृढ़ इच्छाशक्ति और अनुशासन के साथ अपने स्वास्थ्य पर नियंत्रण पा सकते हैं। यह कार्ड मेहनत, अच्छे स्वास्थ्य-आदतें बनाने और आत्म-नियंत्रण के जरिये बीमारी पर विजय पाने का संकेत देता है। आम तौर पर यह सेहत में सुधार और सही दिशा में प्रगति को दिखाता है।
भाग्यशाली फूल: हनीसकल
AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।
वृषभ राशि
प्रेम जीवन: टू ऑफ पेंटाकल्स
आर्थिक जीवन: थ्री ऑफ कप्स
करियर: थ्री ऑफ पेंटाकल्स
स्वास्थ्य: टेन ऑफ स्वॉर्ड्स
वृषभ राशि के जातकों के प्रेम जीवन की बात करें तो टू ऑफ पेंटाकल्स कार्ड संतुलन, लचीलापन और प्राथमिकताओं को संभालने का संकेत देता है। यह कार्ड तब आता है जब आप अपने रिश्ते और जिंदगी के दूसरे पहलुओं जैसे काम या पैसों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश कर रहे होते हैं। इसमें समझौता करने और हालात के अनुसार खुद को ढालने की जरूरत होती है। चाहे आप सिंगल हो (और सोच रहे हों कि प्यार के लिए तैयार हैं या नहीं) या रिश्ते में हों ( और जिम्मेदारियां बांट रहे हों) यह कार्ड तालमेल बनाने, जरूरी बातों पर ध्यान देने और बदलाव को अपनाने की सलाह देता है।
आर्थिक स्थिति में थ्री ऑफ कप्स खुशी जश्न और मिल-जुलकर सफलता पाने का संकेत देता है। यह समूह के साथ आर्थिक लाभ, साझा खर्च या सामाजिक आयोजनों से पार्टी या शादी) की ओर इशारा करता है। हालांकि, यह फालतू खर्च या दूसरों पर ज़्यादा निर्भर होने से सावधान भी करता है। अगर यह उल्टा आए, तो यह सामाजिक खर्चों के कारण पैसों की तंगी या योजनाओं के रद्द होने का संकेत हो सकता है, और बजट संभालकर चलने की सलाह देता है।
करियर के लिए टू ऑफ कप्स अच्छे सहयोग, मजबूत साझेदारी और टीमवर्क का प्रतीक है। यह दिखाता है कि सहकर्मियों या बिज़नेस पार्टनर के बीच आपसी सम्मान, समान लक्ष्य और एक-दूसरे की क्षमताओं का सही तालमेल है। यह कार्ड पेशेवर सफलता, मार्गदर्शन (मेंटॉरशिप) या किसी नए संयुक्त प्रोजेक्ट/व्यवसाय की शुरुआत का संकेत देता है। कभी-कभी यह काम से जुड़ा सकारात्मक रिश्ता या रोमांस भी दिखाता है।
स्वास्थ्य के मामले में टेन ऑफ स्वॉर्ड्स बहुत ज़्यादा मानसिक या भावनात्मक तनाव, थकावट, डिप्रेशन या किसी दर्दनाक दौर के अंत का संकेत देता है। यह बताता है कि आप अपने सबसे निचले स्तर पर पहुँच चुके हैं, लेकिन अब इससे बुरा कुछ नहीं होगा। यह कार्ड खुद को पूरी तरह संभालने, पुराने दर्द को छोड़ने और नए सिरे से शुरुआत करने की ज़रूरत पर ज़ोर देता है। यह शरीर के संकेतों को समझने, आत्म-देखभाल करने और नकारात्मक सोच से बाहर आने की चेतावनी भी देता है।
भाग्यशाली फूल: लिली
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
मिथुन राशि
प्रेम जीवन: टू ऑफ कप्स
आर्थिक जीवन: नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स (रिवर्सड)
करियर: द हैंग्ड मैन
स्वास्थ्य: द एम्परर
प्रेम जीवन की बात करें तो टू ऑफ कप्स आपके और आपके साथी के बीच एक सुंदर भावनात्मक और आत्मिक जुड़ाव को दर्शाता है। आप दोनों के बीच गहरी समझ, मजबूत आकर्षण और अच्छी केमिस्ट्री है। एक-दूसरे के साथ बिताया समय बहुत सुकून भरा लगता है। हो सकता है आपकी मुलाकात अचानक हुई हो, जैसे किस्मत ने मिलाया हो। यह कार्ज प्यार, दोस्ती, अपनापन और एक-दूसरे की सच्ची परवाह का प्रतीक है। यह इस बात का प्रमाण है कि आपका प्यार सच्चा है और उसकी कद्र की जा रही है।
आर्थिक जीवन की बात करें तो नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स (रिवर्सड) अवसर पैसों से जुड़ी चिंता के खत्म होने का संकेत देता है। यह कर्ज के डर से बाहर निकलने, मानसिक राहत मिलने या यह समझने का संकेत हो सकता है कि आपकी पहले की चिताएं बेवजह थीं। कभी-कभी यह मदद मिलने या सपोर्ट मिलने को भी दिखाता है। लेकिन अगर आप सच्चाई का सामना नहीं करते या सुधार की कोशिश नहीं करते, तो यह अपराधबोध, शर्म या बड़ी आर्थिक परेशानी की चेतावनी भी दे सकता है।
करियर के मामले में हैंग्ड मैन टैरो कार्ड सलाह देता है कि अभी चीज़ों को ज़बरदस्ती आगे न बढ़ाएँ। यह रुकने, धैर्य रखने और अपने रास्ते पर दोबारा सोचने का समय है। हो सकता है आपको कुछ त्याग करना पड़े या हालात को स्वीकार करना पड़े ताकि भविष्य के लिए नई समझ मिल सके। यह कार्ड बताता है कि अभी काम से ज़्यादा सोचने और स्थिति को नए नज़रिए से देखने की ज़रूरत है। अधूरे काम, फैसलों का इंतज़ार या पुरानी सोच छोड़ने की आवश्यकता भी इस कार्ड से जुड़ी होती है।
स्वास्थ्य के लिए द एम्प्रेस कार्ड पोषण, विकास और शारीरिक समृद्धि का संकेत देता है। यह दिखाता है कि आपके ठीक होने के लिए अनुकूल ऊर्जा मौजूद है, खासकर जब आप खुद का ध्यान रखते हैं। यह कार्ड शरीर की ज़रूरतों को समझने, मानसिक शांति और शारीरिक सहारे का प्रतीक है। कुल मिलाकर, यह स्वास्थ्य में सुधार और संतुलन का अच्छा संकेत है।
भाग्यशाली फूल: लैवेंडर
कर्क राशि
प्रेम जीवन: क्वीन ऑफ वैंड्स
आर्थिक जीवन: जजमेंट
करियर: एस ऑफ पेंटाकल्स
स्वास्थ्य: एट ऑफ स्वॉर्ड्स
कर्क राशि राशि के जातकों के प्रेम जीवन की बात करें तो आप लोगों के साथ समय बिताने का आनंद ले सकते हैं बिना यह चिंता किए कि आप कैसे दिखते हैं या लोग आपके बारे में क्या सोचते हैं। आपकी बहादुरी और आत्मविश्वास से लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे और आपके कदमों पर चलने के लिए प्रेरित होंगे। अगर आप किसी रिश्ते में हैं, तो अपने साथी के साथ ईमानदार रहना आपको सफलता दिलाएगा। इस खुलापन और सच्चाई से आप दोनों और भी करीब आ सकते हैं। यह समय प्रेमियों के बीच गहरी नजदीकियां का भी हो सकता है, क्योंकि क्वीन ऑफ वैंड्स और बहुत ही भावुक और आकर्षक कार्ड है।
आर्थिक जीवन में जजमेंट कार्ड आपके पैसों से जुड़े मामलों में आत्म-मूल्यांकन, जिम्मेदारी और बदलाव का संकेत देता है। यह आपको सही फैसले लेने, पुरानी आर्थिक गलतियों को छोड़ने और नई जिम्मेदार आदतें अपनाने के लिए प्रेरित करता है। इससे अच्छी आर्थिक बढ़त या नई शुरुआत हो सकती है। यह अक्सर मेहनत के बाद मिलने वाले इनाम या किसी जरूरी कदम उठाने का संकेत भी देता है। अपने पैसों को अपने सच्चे उद्देश्य और मूल्यों के अनुसार चलाने की जरूरत बताता है।
करियर के लिए एस ऑफ पेंटाकल्स कार्ड कामकाज में एक मजबूत नई शुरुआत दिखाता है। यह नई नौकरी, प्रमोशन, नया बिजनेस या मेहनत से स्थायी धन कमाने के अवसर का संकेत हो सकता है। यह बहुत ही सकारात्मक कार्ड है, जो बताता है कि ध्यान और मेहनत से आप भविष्य में अच्छा फल पा सकते हैं। यह स्थिरता, धन की वृद्धि और नए रास्ते की शुरुआत का प्रतीक है।
स्वास्थ्य के मामले में एट ऑफ स्वॉर्ड्स कार्ड बताता है कि आप डर, चिंता, नकारात्मक सोच या खुद द्वार बनाई गई सीमाओं में मानसिक रूप से फंसा हुआ महसूस कर सकते हैं। यह अवसाद, घबराहट, लंबे समय का दर्द या किसी बीमारी के सामने खुद को बेबस महसूस करने की ओर इशारा कर सकता है। लेकिन यह भी बताता है कि यह ‘कैद’ ज़्यादातर मानसिक होती है, और सोच बदलने व मदद लेने से इससे बाहर निकला जा सकता है।
भाग्यशाली फूल: सफेद गुलाब
पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट
सिंह राशि
प्रेम जीवन: सिक्स ऑफ वैंड्स
आर्थिक जीवन: नाइन ऑफ पेंटाकल्स
करियर: जजमेंट (रिवर्सड)
स्वास्थ्य: सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स
बात करें सिंह राशि वालों की तो सराहना और सफलता का संकेत देता है। आप और आपकी साथी अपने रिश्ते में खुशियां मना सकते हैं और एक-दूसरे पर गर्व महसूस कर सकते हैं। आप दोनों एक-दूसरे को सहयोग देते हुए आगे बढ़ते हैं। यह किसी प्रेम संबंधी लक्ष्य को पूरा करने, लोगों के सामने रिश्ते को मान्यता मिलने या प्यार में सफलता महसूस करने का संकेत हो सकता है।
आर्थिक जीवन की बात करें तो नाइन ऑफ पेंटाकल्स कार्ड आत्मनिर्भरता, सुख-सुविधा और मेहनत से मिली स्थिरता को दर्शाता है। यह बताता है कि आपने अपनी मेहनत और अनुशासन से आर्थिक सुरक्षा हासिल की है और अब जीवन की अच्छी चीज़ों का आनंद ले सकते हैं। साथ ही यह याद दिलाता है कि इस धन को बनाए रखने के लिए खर्च और समझदारी के बीच संतुलन ज़रूरी है।
करियर में जजमेंट (रिवर्सड) कार्ड करियर में आत्म-संदेह, रुकावट, छूटे हुए मौके और बड़े फैसले लेने के डर को दिखाता है। यह डर अक्सर पुरानी गलतियों या अंदर की नकारात्मक आवाज़ के कारण होता है। यह कार्ड सलाह देता है कि आप अपराधबोध छोड़ें, खुद को स्वीकार करें और अपनी अंदर की आवाज़ को सुनें। बीते अनुभवों से सीख लेकर आगे बढ़ने का समय है, खुद को कठोरता से आंकने का नहीं।
स्वास्थ्य के मामले में सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स कार्ड कठिन समय के बाद बेहतर स्थिति की ओर बदलाव का संकेत देता है। यह स्वास्थ्य के लिए जगह बदलने, यात्रा करने या माहौल बदलने की सलाह भी दे सकता है। यह बताता है कि पुराने दर्द (शारीरिक या भावनात्मक) को छोड़कर शांति और स्थिरता की ओर बढ़ना आपके लिए फायदेमंद होगा।
भाग्यशाली फूल: सूरजमुखी
कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर
कन्या राशि
प्रेम जीवन: फोर ऑफ कप्स
आर्थिक जीवन: क्वीन ऑफ कप्स
करियर: नाइट ऑफ वैंड्स
स्वास्थ्य: व्हील ऑफ फॉर्च्यून
यह कार्ड प्रेम जीवन में ठहराव, ऊब, असंतोष या भावनात्मक दूरी को दर्शाता है। कई बार अच्छे मौके सामने होते हुए भी हम उन्हें नजरअंदाज कर देते हैं, क्योंकि हम जो नहीं है उसी पर ध्यान देते हैं। यह कार्ड आत्म-चिंतन की जरूरत बताता है, ताकि आप समझ सकें कि सच्ची खुशी आपको क्या दे सकती है। यह भी संकेत हो सकता है कि आप खुद भावनात्मक रूप से पीछे हटे हुए हैं और नए प्यार को अपनाने से पहले सोचने की जरूरत है।
आर्थिक जीवन में क्वीन ऑफ कप्स कार्ड बताता है कि आप पैसे से जुड़े फैसले समझदारी, संवेदनशीलता और भावनात्मक समझ के साथ लेते हैं। यह संकेत देता है कि आर्थिक सफलता के लिए सिर्फ गणित नहीं बल्कि भावनाओं और अंतर्ज्ञान को समझना भी जरूरी है। यह कार्ड संतुलित, सोच-समझकर और जिम्मेदारी से धन संभालने का संकेत है।
करियर में नाइट ऑफ वैंड्स कार्ड जोश, महत्वाकांक्षा और नए अवसरों का प्रतीक है। यह आपको साहस के साथ नए विचारों पर काम करने, नया प्रोजेक्ट या बिजनेस शुरू करने, काम के लिए यात्रा करने या बदलाव को अपनाने के लिए प्रेरित करता है। साथ ही यह चेतावनी भी देता है कि जल्दबाजी, अधैर्य या जल्दी ऊबने से बचें। संतुलन और फोकस बनाए रखना जरूरी है।
स्वास्थ्य की बात करें तो व्हील ऑफ फॉर्च्यून कार्ड स्वास्थ्य में बदलाव के दौर को दिखाता है। अपराइट स्थिति में यह ठीक होने सकारात्मक बदलाव और सही दिनचर्या (जैसे खान-पान और व्यायाम) से ऊर्जा वापस आने का संकेत देता है। रिवर्सड स्थिति में यह बार-बार होने वाली समस्याओं, थकान और जरूरी बदलावों से बचने की चेतावनी देता है। यह कार्ड संतुलन बनाने और अपनी आदतों की जिम्मेदारी लेने की सलाह देता है।
भाग्यशाली फूल: बटरकप
करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट
तुला राशि
प्रेम जीवन: द हीरोफेंट
आर्थिक जीवन: क्वीन ऑफ स्वॉर्ड्स
करियर: फाइव ऑफ वैंड्स
स्वास्थ्य: फाइव ऑफ कप्स
बात करें तुला राशि वालों की तो प्रेम जीवन द हीरोफेंट कार्ड प्रेम में सुखद, संतुलित और स्वस्थ समय का संकेत देता है। यह रिश्ता आराम, लग्जरी और आनंद से भरा हो सकता है, जैसे अच्छा खाना, बढ़िया घूमना, आराम और खुशियां। यह कार्ड आत्म-मूल्य, विश्वास और स्थिरता से भी जुड़ा है। आपका साथी आपको खुश रखना चाहता है और आपको बेहतरीन चीज़ें देना चाहता है। यह रिश्ता भावनात्मक रूप से भी मजबूत और सुरक्षित हो सकता है।
आर्थिक जीवन की बात करें तो यह कार्ड पैसों के मामलों में साफ सोच, समझदारी और ईमानदारी का संकेत देता है। आप भावनाओं के बजाय तर्क और बुद्धि से आर्थिक फैसले लेते हैं। यह निवेश, कानूनी मामलों या किसी विशेषज्ञ की सलाह लेनी की ओर भी इशारा कर सकता है। धन से जुड़े मामलों में सच्चाई, स्पष्टता और सही योजना जरूरी है।
करियर के मामले में फाइव ऑफ वैंड्स कार्ड कार्यस्थल पर टकराव, प्रतिस्पर्धा और मतभेद को दर्शाता है। यहां कई लोग अपनी-अपनी बात मनवाने की कोशिश कर सकते हैं। यह सलाह देता है कि आप समझदारी और रणनीति से काम लें। प्रतिस्पर्धा को सीखने और आगे बढ़ने की जरिया बनाएं, लेकिन बेकार के झगड़ों से बचें।
स्वास्थ्य की बात करें तो, भावनात्मक दुख, उदासी, पछतावे या मानसिक तनाव का संकेत देता है, जो सेहत को प्रभावित कर सकता है। यह अक्सर बीते हुए नुकसान पर ज्यादा ध्यान देने को दिखाता है। यह कार्ड कहता है कि अपने दर्द को स्वीकार करें, लेकिन उसमें डूबे न रहें। आगे भी ठीक होने और बेहतर महसूस करने की संभावना मौजूद है।
भाग्यशाली फूल: गुलाब
वृश्चिक राशि
प्रेम जीवन: एट ऑफ पेंटाकल्स
आर्थिक जीवन: टेम्पेरन्स
करियर: टेन ऑफ वैंड्स
स्वास्थ्य: नाइट ऑफ पेंटाकल्स
बात करें वृश्चिक राशि की तो प्रेम जीवन में तेजी से आगे बढ़ने वाले रिश्ते का संकेत देता है। जब आप पहली बार मिलते हैं, तो तुरंत अच्छा तालमेल बन जाता है। आप और आपका साथी बातचीत और ऊर्जा के स्तर पर एक-दूसरे से जुड़े हुए महसूस करते हैं। अगर आप खुले स्वभाव के हैं, तो वे भी वैसे हो सकते हैं, या फिर आपकी शांत और निजी जरूरतों को अच्छी तरह समझने वाले होंगे। यह कार्ड यह भी बताता है आप दोनों की प्रेम व्यक्त करने की भाषा एक जैसी या मेल खाने वाली हो सकती है।
आर्थिक जीवन में टेम्पेरन्स कार्ड पैसों के मामले में संतुलन, धैर्य और संयम की सलाह देता है। यह धीरे-धीरे बचत करने, समझदारी से खर्च करने और जोखिम भरे निवेश से बचने का संकेत है। यह बताता है कि जल्दबाजी से नहीं, बल्कि सही योजना, बजट और आत्म-नियंत्रण से धीरे-धीरे धन बढ़ेगा।
करियर में टेन ऑफ वैंड्स कार्ड बहुत ज्यादा काम का बोझ, तनाव और थकान को दिखाता है। हालांकि यह भी संकेत देता है कि आप लक्ष्य के काफी करीब हैं और राहत आने वाली है। यह सलाह देता है कि आप जिम्मेदारियां बांटें, अपनी सीमाएं तय करें और ज़रूरत पड़ने पर मदद माँगें, ताकि थकान या बर्नआउट से बचा जा सके।
स्वास्थ्य के मामले नाइट ऑफ पेंटाकल्स कार्ड स्वास्थ्य में धैर्य, निरंतरता और भरोसेमंद दिनचर्या का संकेत देता है। यह बताता है कि लंबे समय तक अच्छी सेहत के लिए आराम, व्यायाम और सही खान-पान जैसी आदतों पर ध्यान देना ज़रूरी है, न कि सिर्फ अस्थायी इलाज पर।
भाग्यशाली फूल: जेरैनियम
फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा
धनु राशि
प्रेम जीवन: सेवन ऑफ पेंटाकल्स
आर्थिक जीवन: द मैजिशियन
करियर: सेवन ऑफ वैंड्स
स्वास्थ्य: द एम्प्रेस
धनु राशि राशि वालों के प्रेम जीवन की, बात करें तो आपको सेवन ऑफ पेंटाकल्स कार्ड मिला है, जो धैर्य, मेहनत और लंबे समय की ग्रोथ को दिखाता है। इसका मतलब है कि रिश्ता धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है, जिसमें लगातार कोशिश करनी पड़ती है। कभी-कभी यह ये भी बताता है कि रुककर सोचना चाहिए कि रिश्ता सही दिशा में जा रहा है या नहीं या फिर ऐसा लग सकता है कि अभी आपकी मेहनत का फल तुरंत नहीं मिल रहा।
द मैजिशियन टैरो कार्ड बताता है कि नए मौके आपके सामने हैं और आप अपनी काबिलियत और आत्मविश्वास से कुछ बड़ा हासिल कर सकते हैं। यह संदेश देता है कि अपनी खास स्किल्स का सही इस्तेमाल करें, मन को एकाग्र रखें और सही समय पर फैसला लेकर कमद उठाएं, ताकि पैसों से जुड़े अपना आइडियाज को हकीकत में बदल सकें। आपके पास सफलता और धन पाने के लिए जरूरी सारी ताकत और साधन मौजूद हैं।
करियर के मामले में सेवन ऑफ वैंड्स यह दिखाता है कि आपको अपने काम, सफलता और जगह की रक्षा करनी होगी। ऑफिस या बिज़नेस में मुकाबला है, इसलिए हिम्मत, मजबूती और साफ़ सीमाएँ ज़रूरी हैं। आपने जो हासिल किया है, उसे जलन करने वालों या आलोचना करने वालों से बचाना पड़ेगा। आत्मविश्वास बनाए रखें, अपनी बात पर डटे रहें और बहस से पीछे न हटें।
सेहत के टैरो में द एम्प्रेस जीवनशक्ति, देखभाल, भरपूर ऊर्जा और प्रकृति से जुड़ाव को दर्शाती है। यह अच्छी सेहत, मां बनने की संभावना, रचनात्मक इलाज और खुद का ख्याल रखने की ज़रूरत बताती है। अच्छा खाना, कला, आराम और खुशियाँ आपकी सेहत सुधार सकती हैं। यह कार्ड कहता है कि अपने शरीर की सुनें, खुद से प्यार करें और संतुलन बनाए रखें।
भाग्यशाली फूल: कार्नेशन
फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा
मकर राशि
प्रेम जीवन: क्वीन ऑफ पेंटाकल्स
आर्थिक जीवन: नाइन ऑफ वैंड्स
करियर: सिक्स ऑफ वैंड्स
स्वास्थ्य: पेज ऑफ वैंड्स
मकर राशि के प्रेम जीवन में क्वीन ऑफ पेंटाकल्स यह दिखाती है कि आपके रिश्ते की नींव बहुत मजबूत है। सामने वाला इंसान दिल का बहुत अच्छा है और अपने चाहने वालों की मदद करना पसंद करता है। जेंडर चाहे जो भी हो, वह आपके लिए काफी प्रोटेक्टिव हो सकता है या सकती है। यह कार्ड आमतौर पर किसी समझदार, सुलझे हुए और आर्थिक रूप से ठीक व्यक्ति दिखाता है, जो जमीन से जुड़ा रहता है और सामने वाले को आराम और सुरक्षा का एहसास दिलाता है।
आर्थिक जीवन के मामले में यदि आप सोच रहे हैं कि हालात कैसे रहेंगे और नाइन ऑफ वैंड्स कार्ड आता है, तो इसका मतलब है कि आपको मुश्किलों के बावजूद हिम्मत और धैर्य बनाए रखना होगा। इस समय आर्थिक परेशानी हो सकती है, लेकिन यह कार्ड कहता है कि अगर आप डटे रहेंगे और सतर्क रहेंगे, तो अपनी आर्थिक स्थिति को संभाल सकते हैं और बचा सकते हैं।
करियर के लिए सिक्स ऑफ वैंड्स बहुत अच्छा संकेत है। यह बताता है कि आपकी मेहनत का फल आपको ज़रूर मिलेगा। आप अपने साथ काम करने वालों को अच्छे से लीड कर सकते हैं और सबके लिए प्रेरणा बन सकते हैं। अगर आप अपने लक्ष्य पर लगे रहेंगे, तो आपको प्रमोशन या कोई अच्छा ऑफर मिलने वाला है। पैसों के मामले में भी यह कार्ड अचानक सफलता, पहचान या फायदा मिलने का संकेत देता है।
सेहत के लिए पेज ऑफ वैंड्स बताता है कि इस हफ्ते आपकी सेहत कुल मिलाकर अच्छी रहेगी। अगर आप किसी बीमारी या चोट से जूझ रहे हैं, तो जल्द ही आराम और ठीक होने के संकेत हैं।
भाग्यशाली फूल: पैंसी
ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।
कुंभ राशि
प्रेम जीवन: द मून
आर्थिक जीवन: सिक्स ऑफ पेंटाकल्स
करियर: पेज ऑफ पेंटाकल्स
स्वास्थ्य: फोर ऑफ स्वॉर्ड्स
कुंभ राशि के जातकों के प्रेम जीवन की तो द मून भ्रम, इंट्यूशन, मन के डर और छुपी हुई सच्चाइयों को दिखाता है। इसका मतलब है कि इस समय भावनाएं साफ नहीं हैं और चीज़ें जैसी दिख रही हैं, वैसी हो भी सकती हैं और नहीं भी। रिश्ता गहरा और सपनों जैसा हो सकता है, लेकिन साथ ही थोड़ा उलझा हुई भी। यह कार्ड कहता है कि अपनी अंदर की आवाज पर भरोसा करें, हकीकत और कल्पना में फर्क समझें, पुराने जख्मों को भरें और सच्चाई को पहचानें। यह गुप्त रिश्ते, गहरी मानसिक कनेक्शन, छुपे डर या बार-बार दोहराए जाने वाले पैटर्न की ओर भी इशारा कर सकता है।
अगर आप आर्थिक जीवन को लेकर सोच रहे हैं कि हालात कैसे रहेंगे और आपको सिक्स ऑफ पेंटाकल्स कार्ड प्राप्त हुआ है, तो यह अच्छा संकेत है। इसका मतलब है कि पैसों के लेन-देन में संतुलन बनेगा। आपको किसी से आर्थिक मदद मिल सकती है या आप खुद किसी की मदद कर सकते हैं। यह कार्ड बराबरी, सहयोग और सही तरीके से मदद मिलने का संकेत देता है। आर्थिक स्थिति में संतुलन आएगा।
पेज ऑफ पेंटाकल्स कार्ड बताता है कि अगर आप अपने करियर को लेकर मार्गदर्शन ढूंढ रहे हैं, तो जल्द ही अच्छी खबर मिलने वाली है। इस समय समझदारी से फैसले लें, क्योंकि यही फैसले आपके बॉस और बड़े अधिकारियों के सामने आपकी अच्छी छवि बनाएंगे और करियर में आगे बढ़ने में मदद करेंगे। अगर आप नई या बेहतर नौकरी के मौके तलाश रहे हैं, तो करियर से जुड़ी कोई सकारात्मक खबर मिल सकती है। इसके लिए खुद को तैयार रखें। अगर आप नई नौकरी शुरू करने वाले हैं, तो यह कार्ड बताता है कि आपके प्रोफेशनल जीवन का एक नया अध्याय शुरू होने वाला है। प्रमोशन मिलने के भी संकेत हैं।
सेहत के मामले में फोर ऑफ स्वॉर्ड्स यह बताता है कि आपको आराम की बहुत ज़रूरत है। ज़्यादा तनाव, मानसिक थकान या बीमारी के बाद शरीर और मन को ठीक होने का समय चाहिए। थोड़ा रुकें, खुद को समय दें, ध्यान करें और सेल्फ-केयर को प्राथमिकता दें, ताकि ज़्यादा थकावट या बिगड़ती सेहत से बचा जा सके।
भाग्यशाली फूल: ऑर्किड
मीन राशि
प्रेम जीवन: द एम्परर
आर्थिक जीवन: स्ट्रेंथ
करियर: एट ऑफ पेंटाकल्स
स्वास्थ्य: फोर ऑफ कप्स
मीन राशि वालों को प्रेम जीवन प्रेम जीवन द एम्परर स्थिरता, अनुशासन, जिम्मेदारी और मजबूती का प्रतीक है। यह किसी ऐसे इंसान को दिखाता है जो रिश्ता संभालता है, सुरक्षा देता है और भरोसे के साथ आगे बढ़ता है। कभी-कभी यह जरूरत से ज्यादा सख्ती या भावनाओं को खुलकर न दिखाने की ओर भी इशारा करता है। सीधा आने पर यह एक मजबूत, भरोसेमंद रिश्ता या रिश्ते में साफ दिशा और नियमों की जरूरत बताता है।
आर्थिक जीवन में स्ट्रेंथ कार्ड बताता है कि सफलता जोर-जबरदस्ती से नहीं बल्कि धैर्य, आत्म-संयम और अंदरूनी ताकत से मिलती है। यह सलाह देता है कि समझदारी से फैसले लें, जल्दबाजी से बचें और अपने डर पर काबू रखें। धीरे-धीरे लेकिन लगातार मेहनत करने से आर्थिक सुरक्षा और स्थिरता बढ़ेगी।
करियर के मामले में एट ऑफ पेंटाकल्स दिखाता है कि आप मेहनत और लगन की अहमियत समझते हैं और अपने लक्ष्य पाने के लिए पूरा प्रयास कर रहे हैं। आपकी नई टीम आपकी मेहनत की कद्र करती है। अब समय है अपनी काबिलियत खुलकर दिखाने का, क्योंकि वे जिस इंसान को ढूंढ रहे थे, वो आप ही हैं। इसमें आगे बढ़ने और तरक़्क़ी करने की बहुत संभावना है, इसे हाथ से न जाने दें। भले ही आप अपने मौजूदा काम से खुश हों, लेकिन आप और बेहतर करना चाहते हैं।
सेहत के लिए फोर ऑफ कप्स अक्सर सुस्ती, मन उदास रहना, मोटिवेशन की कमी और थकान को दिखाता है। ऐसा लग सकता है कि सेहत से जुड़े मामलों में आप फंसे हुए हैं या अच्छे मौक़े नज़रअंदाज़ हो रहे हैं। लेकिन यह कार्ड यह भी कहता है कि थोड़ा आत्म-मंथन, ध्यान और सोच-विचार करने से नजरिया बदलेगा, कृतज्ञता आएगी और सेहत में सुधार के नए रास्ते खुलेंगे।
भाग्यशाली फूल: वॉटर लिली
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
द फ़ूल
द मैजिशियन
अंतर्ज्ञान और संचार