टैरो मासिक राशिफल 2026: टैरो सिर्फ कुछ रहस्यमयी कार्डों का सेट नहीं है, यह आत्मचिंतन, अंतर्ज्ञान और आध्यात्मिक मार्गदर्शन का एक शक्तिशाली साधन है। हर कार्ड अपने अंदर अलग-अलग प्रतीक, ऊर्जा और कहानी छिपाए होता है, जो हमें हमारी छुपी भावनाओं को समझने, सच्चाइयों को पहचानने और जीवन के मोड़ पर सही दिशा पाने में मदद करता है।

चाहे आप जवाब ढूंढ रहे हों, मन की शांति चाहते हों या ब्रह्मांड से गहरा जुड़ाव महसूस करना चाहते हों, टैरो आपको समझ और बदलाव का रास्ता दिखाता है। इस ब्लॉग में हम टैरो की जादुई दुनिया, उसकी सीख और रोजमर्रा की जिंदगी में मिलने वाली उपयोगी सलाह के बारे में बात करेंगे, ताकि आप अपनी यात्रा को अपने उच्च उद्देश्य से जोड़ सकें।
यह भी पढ़ें: राशिफल 2026
दुनियाभर के विद्वान टैरो रीडर्स से करें कॉल/चैट पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी
टैरो एक ऐसा पवित्र दर्पण है, जो हमारी आत्मा की बुद्धि को सामने लाता है। हर कार्ड किस्मत, अंतर्ज्ञान और ब्रह्मांडीय तालमेल की कहानी कहता है, और हमें उन सच्चाइयों तक ले जाता है जिन्हें हम महसूस तो करते हैं लेकिन पूरी तरह समझ नहीं पाते। इस ब्लॉग में हम टैरो की रहस्यमयी दुनिया की यात्रा करेंगे, इसके प्रतीकों, ऊर्जा और दिव्य संदेशों को समझेंगे, जो मन की स्पष्टता, उपचार और भीतर संतुलन लाने में मदद करते हैं। ये कार्ड आपकी परिवर्तन की राह में आपका मार्गदर्शन करेंगे।
टैरो की इस रहस्यमय दुनिया में हर कार्ड एक ऊर्जा का द्वार है, जो अंतर्ज्ञान, ब्रह्मांडीय ज्ञान और उपचारकारी तरंगों को जोड़ता है, जो हमारे भीतर और बाहर दोनों को प्रभावित करती हैं।
एस्ट्रोसेज एआई में हमारा मानना है कि टैरो केवल भविष्यवाणी का साधन नहीं, बल्कि खुद को समझने, भावनात्मक संतुलन पाने और आत्मा के स्तर पर बदलाव का मार्ग है। इस ब्लॉग में हम आपको हर कार्ड के प्रतीक, संदेश और संदेश और अंतर्ज्ञान से मिलने वाली समझ का अनुभव कराएंगे, ताकि आप अपनी ऊर्जा को सही दिशा में ले जाएं, जीवन के मोड़ों को समझें और ब्रह्मांड से जुड़ाव महसूस करें। टैरो आपको उपचार, विकास और दिव्य मार्गदर्शन की ओर ले जाए, यही कामना है। यहां प्रस्तुत है अप्रैल 2026 के लिए मासिक टैरो राशिफल।
टैरो मासिक राशिफल अप्रैल 2026: राशि अनुसार राशिफल
मेष राशि
प्रेम जीवन: जस्टिस
आर्थिक जीवन: द चैरिएट
करियर: टू ऑफ वैंड्स
स्वास्थ्य: फाइव ऑफ स्वॉर्ड्स
मेष राशि के जातकों के प्रेम जीवन की बात करें तो जस्टिस कार्ड का अर्थ है कि सामने वाला व्यक्ति आपको ध्यान से समझने की कोशिश कर रहा है। रिश्ते की शुरुआत में वह आपके व्यवहार को गौर से देखेगा। अगर वह आपसे ज्यादा सवाल पूछे तो हैरान या परेशान न हों। वह बस आपको अच्छे से जानना चाहता है और यह समझना चाहता है कि उसके दिल में आपके लिए क्या भावनाएं हैं। उसके लिए ईमानदारी और न्याय बहुत जरूरी है। वह आपको झूठी उम्मीद नहीं देगा। अगर उसे लगेगा कि इस रिश्ते का कोई भविष्य नहीं है, तो वह साफ-साफ बता देगा, बजाय इसके कि आपको भ्रम में रखे।
आर्थिक जीवन में द चैरिएट कार्ड यह संकेत देता है कि आप पैसों से जुड़ी परेशानियों पर जीत पा सकते हैं। अगर कोई आर्थिक समस्या काफी समय से भारी लग रही थी, तो अब उसे सुलझाने का सही समय है। इस दौरान यात्रा या वाहन से जुड़ा कोई बड़ा खर्च भी हो सकता है। जैसे गाड़ी खरीदना, फ्लाइट टिकट लेना या छुट्टियों पर खर्च करना।
करियर के मामले में टू ऑफ वैंड्स बताता है कि आप करियर के एक मोड़ पर खड़े हैं। अब आपको आगे की दिशा तय करनी होगी। हो सकता है आप अपने काम को आगे बढ़ाने, बिज़नेस बढ़ाने या विदेश में नौकरी के बारे में सोचें। यह समय है जब आपको सुरक्षित स्थिति और आगे बढ़ने की चाहत के बीच संतुलन बनाना होगा। बड़ा कदम उठाने के लिए हिम्मत और दूरदर्शिता दोनों जरूरी होंगी।
स्वास्थ्य के मामले में ‘फाइव ऑफ स्वॉर्ड्स’ इशारा करता है कि तनाव, जिद या खुद की अनदेखी से परेशानी हो सकती है। कभी-कभी हम अपनी जीत या अहंकार में सेहत को नजरअंदाज कर देते हैं। डॉक्टर से सही संवाद न होना या गलत आदतें भी दिक्कत बढ़ा सकती हैं। सही मायने में ठीक होने के लिए जरूरी है कि आप अपनी गलत आदतें छोड़ें, समझदारी से समझौता करें और तनाव को कम करें।
भाग्यशाली क्रिस्टल: रेड जैस्पर
वृषभ राशि
प्रेम जीवन: द हर्मिट
आर्थिक जीवन: फोर ऑफ पेंटाकल्स
करियर: टू ऑफ पेंटाकल्स
स्वास्थ्य: टू ऑफ स्वॉर्ड्स
वृषभ राशि के प्रेम जीवन की बात करें तो आपको द हर्मिट कार्ड मिला है, जिसका अर्थ है कि जिस व्यक्ति में आपकी दिलचस्पी है, वह इस समय ज्यादा अपने ऊपर ध्यान दे रहा है। हो सकता है वह खुद को बेहतर बनाने की कोशिश कर रहा हो या किसी पुराने अनुभव से उबर रहा हो। यह भी संभव है कि वह आध्यात्मिक सोच में डूबा हो, क्योंकि हर्मिट कार्ड गहरी सोच और आत्मचिंतन का प्रतीक है। फिलहाल उनका फोकस रोजमर्रा की जिंदगी, काम और सेहत से जुड़ी बातों पर ज्यादा हो सकता है।
आर्थिक जीवन में फोर ऑफ स्वॉर्ड्स इशारा करता है कि अगर हाल ही में पैसों को लेकर तनाव, कर्ज या ज्यादा खर्च रहा है, तो अब थोड़ा रुककर सोचने का समय है। घबराने या टेंशन लेने की बजाय शांति से अपनी फाइनेंशियल स्थिति को समझें और आगे की प्लानिंग करें। जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला लेने से बचें।
करियर में टू ऑफ पेंटाकल्स बताता है कि आप इस समय कई जिम्मेदारियों को एक साथ संभाल रहे हैं। ऑफिस का काम नए प्रोजेक्ट या घर और करियर के बीच संतुलन, सब कुछ एक साथ चल रहा है। यह व्यस्त समय है, लेकिन संभालने लायक है। जरूरत है सही टाइम मैनेजमेंट, लचीलापन और समझदारी की। अगर आप प्राथमिकताएं तय करके आगे बढ़ेंगे, तो बदलावों को आसानी से संभाल पाएंगे और तनाव से बचेंगे।
स्वास्थ्य के मामले में टू ऑफ स्वॉर्ड्स संकेत देता है कि सेहत से जुड़ी परेशानियां कभी-कभी दबे हुए जज़्बात, उलझन या किसी कठिन फैसले से बचने की वजह से भी हो सकती हैं। मानसिक तनाव शरीर पर असर डाल सकता है। इसलिए जरूरी है कि आप अपनी भावनाओं को दबाने की बजाय उन्हें समझें और खुद का ख्याल रखें।
भाग्यशाली क्रिस्टल: रोज़ क्वार्ट्ज
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
मिथुन राशि
प्रेम जीवन: सेवन ऑफ पेंटाकल्स
आर्थिक जीवन: जजमेंट
करियर: नाइन ऑफ पेंटाकल्स
स्वास्थ्य: टू ऑफ वैंड्स
अच्छी चीज़ों को बनने और बढ़ने में समय लगता है, यही बात है सेवन ऑफ पेंटाकल्स हमें याद दिलाता है। जैसे रोम एक दिन में नहीं बना था, वैसे ही अच्छे रिश्ते भी धीरे-धीरे मजबूत होते हैं। एक अच्छा और स्वस्थ रिश्ता समय के साथ देखभाल मांगता है, बिल्कुल एक मजबूत पेड़ की तरह। आप जो मेहमत और प्यार लगाते हैं, वहीं आपको वापस मिलता है। यह कार्ड याद दिलाता है कि अपने रिश्ते की ठीक से देखभाल करें। उसमें समय और दिल लगाइए, फायदा नुकसान से कहीं ज्यादा होगा।
अगर आप किसी स्थिति का आर्थिक नतीजा पूछें और जजमेंट कार्ड आए, तो इसका अर्थ है कि आपके पैसों से जुड़ी जिंदगी में कोई बड़ा बदलाव या नई शुरुआत होने वाली है। यह एक ऐसा मोड़ दिखाता है, जहां आपको गहराई से सोचने और कुछ अहम फैसले लेने की जरूरत होगी। हो सकता है आपको पैसों से जुड़ी नई समझ या नया मौका मिले, और उसी आधार पर बड़ा निर्णय लेना पड़े।
अगर आप करियर के बारे में पूछ रहे हैं तो नाइन ऑफ पेंटाकल्स आए तो यह बहुत अच्छा संकेत है। खुश हो जाइए। आपकी मेहनत का फल मिलने वाला है। जिसका इंतजार था, वह समय आ गया है। आपकी कामयाबी अब सामने आने वाली है। जो लोग बड़े मौके का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए यह बहुत सकारात्मक संकेत है।
सेहत के मामले में टू ऑफ वैंड्स कार्ड बताता है कि अब लंबी अवधि की सेहत के बारे में सोचने का समय है। यह एक मोड़ है जहाँ आपको आगे की योजना बनानी चाहिए। हो सकता है आपको कोई नया इलाज, नई थेरेपी या अपनी सुविधा के दायरे से बाहर निकलकर कुछ नया अपनाने की ज़रूरत हो। इससे शारीरिक और मानसिक ऊर्जा बेहतर हो सकती है।
भाग्यशाली क्रिस्टल: सिट्रीन
कर्क राशि
प्रेम जीवन: टू ऑफ कप्स
आर्थिक जीवन: फोर ऑफ वैंड्स
करियर: सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स
स्वास्थ्य: द हीरोफेंट
अगर कर्क राशि वाले किसी नए रिश्ते या पार्टनरशिप के बारे में सोच रहे हैं, तो टू ऑफ कप्स कार्ड यह संकेत देता है कि आपके और आपके साथी के बीच गहरा भावनात्मक और आत्मिक जुड़ाव है। आप दोनें के बीच अच्छी समझ, आकर्षण और जबरदस्त केमिस्ट्री है। साथ में रहते समय आपको एक अलग ही खुशी और सुकून महसूस होता है। हो सकता है आप दोनों की मुलाकात अचानक या किस्मत से हुई हो, जैसे ऊपर वाले ने आपको मिलाया हो। यह रिश्ता आपको पहले से तय या भाग्य में लिखा हुआ भी लग सकता है। इस कार्ड का मतलब है प्यार, दोस्ती, गहरा जुड़ाव और एक-दूसरे के प्रति सच्ची परवाह।
आर्थिक जीवन की बात करें तो आप किसी स्थिति का परिणाम जानना चाहते हैं और फोर ऑफ वैंड्स कार्ड आता है, तो यह खुशियों और स्थिरता का संकेत देता है। इसका मतलब है कि आर्थिक मामलों में कोई अच्छी खबर या बड़ा मौका मिल सकता है। यह समय आपकी आर्थिक स्थिति में संतुलन और सफलता लाने वाला हो सकता है। आपने जो मेहनत अब तक की है, उसका फल मिलने की संभावना है। कुल मिलाकर आर्थिक जीवन में स्थिरता और खुशी मिल सकती है।
अगर नौकरी या करियर को लेकर मार्गदर्शन लेते समय सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स कार्ड मिलता है, तो यह बताता है कि अब आपको अपने कम्फर्ट ज़ोन से बाहर निकलने का समय आ गया है। यह कार्ड बदलाव को अपनाने और करियर में नई शुरुआत करने का संकेत देता है। हो सकता है आपको अपनी मौजूदा नौकरी छोड़कर नए अवसर तलाशने की ज़रूरत पड़े, जो आपके लक्ष्यों के ज्यादा करीब हों। याद रखें, यह रास्ता शुरुआत में थोड़ा मुश्किल लग सकता है, लेकिन आगे चलकर यही आपके प्रोफेशनल और पर्सनल ग्रोथ का कारण बनेगा। भरोसा रखें कि ईश्वर या ब्रह्मांड आपको बेहतर भविष्य की ओर ले जा रहा है।
भाग्यशाली क्रिस्टल: मूनस्टोन
पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट
सिंह राशि
प्रेम जीवन: स्ट्रेंथ
आर्थिक जीवन: सिक्स ऑफ कप्स
करियर: थ्री ऑफ वैंड्स
स्वास्थ्य: नाइन ऑफ कप्स
अगर किसी व्यक्ति को लगता है कि उसे आपसे बहुत सराहा और समर्थन मिला है, तो प्रेम परिणाम के रूप में वह आपके प्रति मजबूती और ताकत दिखाएगा। हो सकता है जब आप उसकी जिंदगी में आए, तब वह किसी मुश्किल दौर से गुजर रहा हो। आप उसके लिए एक मजबूत सहारा या चट्टान की तरह बने। आपकी मौजूदगी उसके जीवन में बहुत मायने रखती है और वह इसकी कद्र करता है। या फिर ऐसा भी हो सकता है कि वह आपकी जिंदगी में आकर आपका हीरो बनना चाहता हो। वह आपकी परेशानियां कम करना चाहता है क्योंकि उसने देखा है कि आप कितनी मेहनत और संघर्ष कर रहे हैं। लेकिन ध्यान रखें कि कहीं ऐसा न हो वह सिर्फ आपके आपके “सहारा देने वाले स्वभाव” का फायदा उठा रहा हो। यह पक्का कर लें कि उसका प्यार सच्चा है। आपसे मिलने के बाद उसकी ऊर्जा और सोच में सकारात्मक बदलाव आया है।
आर्थिक स्थिति के बारे में अगर सिक्स ऑफ कप्स कार्ड आता है, तो यह सलाह देता है कि किसी भी बड़े फैसले से पहले अपने पुराने अनुभवों से सीख लें। अगर आप किसी आर्थिक निर्णय को लेकर असमंजस में हैं, तो अपने पिछले पैसों से जुड़े अनुभवों और फैसलों को याद करें। यह कार्ड बताता है कि अतीत की सीख को वर्तमान में लागू करें, ताकि आप समझदारी और सोच-समझकर सही निर्णय ले सकें।
अगर कोई नया करियर शुरू कर रहा है, तो थ्री ऑफ वैंड्स कार्ड बताता है कि यह नई शुरुआत रोमांचक और उत्साह से भरी होगी। अपने नए काम को लेकर सकारात्मक सोच रखें। सवाल पूछने से न डरें और नई चीजें सीखने के लिए खुले रहें। आप बड़ी उपलब्धियां हासिल करने की क्षमता रखते हैं। खुद पहल करें और मेहनत से पीछे न हटें। सफलता आपसे ज्यादा दूर नहीं है, बस कुछ ही कदम दूर है। जो लोग अपनी मौजूदा नौकरी या स्थिति को लेकर असमंजस में हैं, उनके लिए भी यह कार्ड संकेत देता है कि करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। नए अवसर जल्द ही सामने आने वाले हैं।
स्वास्थ्य के मामले में नाइन ऑफ कप्स बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है। यह अच्छी सेहत, ऊर्जा और बीमारी से उबरने का संकेत देता है। इसका मतलब है कि आपका शरीर अच्छी स्थिति में है। यह कार्ड शारीरिक, मानसिक और आत्मिक संतुलन व संतोष को दर्शाता है। इसलिए अपनी सेहत और जीवन से संतुष्ट और खुश रहें।
भाग्यशाली क्रिस्टल: टाइगर आई
कन्या राशि
प्रेम जीवन: द डेविल
आर्थिक जीवन: द फूल
करियर: थ्री ऑफ पेंटाकल्स
स्वास्थ्य: द डेथ
कन्या राशि के जातकों के प्रेम जीवन में यदि द डेविल कार्ड आता है, तो यह संकेत देता है कि शायद जिसे आप प्यार समझ रहे हैं, वह असली प्यार नहीं है। हो सकता है कि यह सिर्फ शारीरिक आकर्षण, जरूरत से ज्यादा लगाव या किसी के प्रति दीवानगी हो, जिसे आप सच्चा प्रेम मान बैठे हों। यह कार्ड बताता है कि यह रिश्ता व्यावहारिक या स्वार्थ से जुड़े कारणों पर भी टिका हो सकता है। जैसे पहले समय में सुविधा के लिए शादी होती था, जहां प्यार से ज्यादा जरूरतें अहम होती थीं लेकिन आज के समय में हम सिर्फ प्यार के लिए प्यार कर सकते हैं। इसलिए खुद को ऐसे रिश्ते में फंसा कर न रखें जो आपको असली खुशी से दूर कर दे।
आर्थिक स्थिति के बारे में यदि द फूल कार्ड निकलता है, तो यह अचानक और अप्रत्याशित आर्थिक बदलावों का संकेत देता है। खासकर ऐसे मौके, जो नए हों और जिनमें थोड़ा जोखिम भी शामिल हो। यह कार्ड बताता है कि आप सामान्य रास्ते से हटकर कुछ अलग करने का सोच सकते हैं। नए अवसर मिलेंगे, लेकिन वे अनिश्चित भी हो सकते हैं। द फूल आपको बदलाव को अपनाने और नई दिशा में कदम बढ़ाने के लिए प्रेरित करता है। हालांकि, यह भी याद रखें कि नए प्रयासों में फायदे के साथ-साथ कुछ अनपेक्षित चुनौतियां भी आ सकती हैं।
अगर आप नई नौकरी शुरू कर रहे हैं और थ्री ऑफ पेंटाकल्स कार्ड आता है। यह बहुत अच्छा संकेत है। इसका मतलब है कि आप अपने नए कार्यस्थल के लिए एक मूल्यवान सदस्य साबित होंगे। आपके पास देने के लिए बहुत कुछ है और यहां आपको अपनी प्रतिभा और कौशल को और निखारने का मौका मिलेगा। अपने सहकर्मियों से जुड़ने की कोशिश करें। वे दोस्ताना स्वभाव के होंगे और आपको जानने में रुचि रखेंगे। जब आप उनके साथ अच्छा तालमेल बना लेंगे, तो मिलकर बड़ी उपलब्धियां हासिल कर पाएंगे।
स्वास्थ्य के मामले में अगर द डेथ कार्ड दिखे तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह कार्ड बहुत ही कम और खास परिस्थितियों में ही वास्तविक मृत्यु का संकेत दे सकता है। आम तौर पर यह जीवन में बड़े बदलाव का प्रतीक होता है। अगर आपको लग रहा है कि आपकी सेहत में सुधार नहीं हो रहा, तो यह कार्ड बताता है कि बदलाव आने वाला है। लेकिन परिणाम इस बात पर निर्भर करेगा कि आप उस बदलाव को कैसे स्वीकार करते हैं। अगर बीमारी की वजह से आप नकारात्मक सोच में फंस गए हैं, तो अपनी सोच बदलने की कोशिश करें और आने वाले बदलाव को खुले दिल से स्वीकार करें।
भाग्यशाली क्रिस्टल: अमेज़ोनाइट
करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट
तुला राशि
प्रेम जीवन: जस्टिस
आर्थिक जीवन: द हीरोफेंट
करियर: टू ऑफ वैंड्स
स्वास्थ्य: सेवन ऑफ पेंटाकल्स
तुला राशि वालों के प्रेम जीवन में अगर जस्टिस कार्ड आता है, तो यह दर्शाता है कि आपके रिश्ते में संतुलन बना हुआ है। यह संबंध सही दिशा में चल रहा है। आप दोनों एक-दूसरे की भावनाओं का ध्यान रखते हैं और बराबरी से प्यार करते हैं। आप दोनों गोल्डन रूल का पालन करते हैं, यानी जैसा व्यवहार आप अपने लिए चाहते हैं, वैसा ही अपने साथी के साथ करते हैं। अगर आपका साथी आध्यात्मिक स्वभाव का है, तो वह कर्म में गहरा विश्वास रख सकता है। आप दोनों अपनी जरूरतों को शांति और समझदारी से रखते हैं और एक-दूसरे के भावनाओं की कद्र करते हैं।
आर्थिक जीवन में द हीरोफेंट कार्ड आता है, तो यह बताता है कि पैसों के मामले में पारंपरिक तरीकों और पुराने सिद्धांतों का पालन करना फायदेमंद रहेगा। यह कार्ड समझाता है कि पहले से आजमाए हुए और भरोसेमंद तरीकों से आर्थिक स्थिरता पाई जा सकती है। समाज में स्वीकृत नियमों और सही वित्तीय आदतों का पालन करने से आर्थिक स्थिति मजबूत और सुरक्षित बन सकती है।
करियर के मामले में टू ऑफ वैंड्स एक महत्वपूर्ण मोड़ का संकेत देता है। यह भविष्य की योजना बनाने, अपने विकल्पों को समझने और अपने कम्फर्ट ज़ोन से बाहर निकलने का समय है। आपको यह तय करना पड़ सकता है कि जहां हैं वहीं रहें या कोई नया जोखिम लें, जैसे नई नौकरी, नया प्रोजेक्ट या बिज़नेस शुरू करना। यह कार्ड बताता है कि अपने भविष्य की जिम्मेदारी लें, सही रणनीति बनाएं और बड़े लक्ष्यों की ओर बढ़ने का साहस दिखाएं, जिसमें नेतृत्व या यात्रा के मौके भी शामिल हो सकते हैं।
स्वास्थ्य के बारे में अगर सेवन ऑफ पेंटाकल्स कार्ड आता है, तो यह बताता है कि अभी आपकी स्थिति स्थिर है, लेकिन लंबे समय के अच्छे परिणाम पाने के लिए धैर्य और लगातार प्रयास जरूरी होंगे। भले ही तुरंत बदलाव न दिखे, लेकिन धीरे-धीरे सुधार हो रहा है और आपके प्रयास असर दिखा रहे हैं। आपको भरोसा रखना चाहिए कि सेहत सुधारने के लिए जो मेहनत आप कर रहे हैं, उसका सकारात्मक परिणाम मिलेगा।
भाग्यशाली क्रिस्टल: लैपिस लाजुली
वृश्चिक राशि
प्रेम जीवन: फोर ऑफ वैंड्स
आर्थिक जीवन: नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स (रिवर्सड)
करियर: स्ट्रेंथ
स्वास्थ्य: द एम्प्रेस
वृश्चिक राशि वालों के प्रेम जीवन में यह कार्ड एक मजबूत रिश्ते का संकेत देता है, जो समझ, सहयोग और भरोसे पर टिका है। आप अपने रिश्ते में खुशी और जश्न का समय अनुभव करने वाले हैं। फोर ऑफ वैंड्स कार्ड यह भी बताता है कि जो लोग सिंगल हैं, उनके जीवन में प्यार आने वाला हो सकता है।
आर्थिक जीवन में नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स (रिवर्सड) कभी-कभी यह दिखाता है कि पैसों को लेकर जो तनाव था वह या तो कम हो रहा है या फिर बढ़ रहा है। हो सकता है कि आपकी आर्थिक स्थिति और बिगड़ गई हो और आपकी चिंताएं अब सच होती दिख रही हों या फिर आपने स्थिति को ज्यादा समझदारी और हकीकत के साथ देखना सीख लिया हो। यह समय मदद लेने से हिचकिचाएं नहीं, कोई आपका साथ दे सकता है। यह वही समय है जब आप अपनी असली ताकत पहचानेंगे।
करियर की बात करें तो, स्ट्रेंथ कार्ड बताता है कि आपके अंदर पहले से ही काबिलियत और हुनर मौजूद है, बस जरूरत है आत्मविश्वास की, ताकि आप जोखिम उठा सकें। अगर प्रमोशन चाहते हैं तो खुद आगे बढ़कर कदम उठाएं और ध्यान आकर्षित करें। अगर करियर पूरी तरह बदलना चाहते हैं, तो हिम्मत करें और फैसला लें। अगर हमेशा से अपना बिज़नेस शुरू करने का सपना था, तो खुद को प्रेरित करें और शुरुआत कर दें।
स्वास्थ्य के मामले में द एम्प्रेस कार्ड सलाह देती है कि अपनी सेहत का ध्यान रखते हुए अपनी भावनाओं को भी संभालें। यह संकेत दे सकता है कि सुस्ती, उदासी, जरूरत से ज्यादा खाना या आलस जैसी समस्याओं की जड़ भावनात्मक कारण हो सकते हैं। व्यायाम के साथ-साथ ऐसी गतिविधियां भी करें जो आपको अंदर से खुशी और संतुष्टि दें।
भाग्यशाली क्रिस्टल: ओब्सीडियन
धनु राशि
प्रेम जीवन: द सन
आर्थिक जीवन: क्वीन ऑफ वैंड्स
करियर: द एम्परर
स्वास्थ्य: व्हील ऑफ फॉर्च्यून
धनु राशि वालों के प्रेम जीवन में द सन कार्ड बहुत ज्यादा खुशी और आनंद का संकेत देता है। यह ऐसा समय दिखाता है, जब आपका रिश्ता मजेदार, जोश से भरा और सकारात्मक रहेगा। साथ ही, जैसे सूरज अपनी रोशनी से हर चीज को साफ कर देता है, वैसे ही यह कार्ड बताता है कि आपके रिश्ते में अगर कोई छुपी हुई समस्या है तो वह सामने आ सकती है। लेकिन आप दोनों मिलकर उसे सुधारने की कोशिश करेंगे, खासकर इस महीने।
क्वीन ऑफ वैंड्स कार्ड आर्थिक जीवन में समृद्धि और स्थिरता का समय दिखाता है। यह भी संकेत देता है कि आप समझदारी से पैसे से जुड़े फैसले लेने का क्षमता रखते हैं। आपके पास वह हुनर है, जिससे आप नए कामों में सफलता पा सकते हैं।
करियर में द एम्परर का मतलब है कि आपकी मेहनत को पहचान मिलेगी और आपको सफलता व सम्मान प्राप्त होगा। लगातार मेहनत, ध्यान और एकाग्रता से आप अपने लक्ष्य तक पहुंच सकते हैं। अगर आप नौकरी ढूंढ रहे हैं. तो समझदारी और लगन से प्रयास करें। अच्छे अवसर सामने आने वाले हैं, जो आपके करियर को मजबूती और स्थिरता देंगे। किसी उम्रदराज पुरुष सहकर्मी या अधिकारी से आपको मार्गदर्शन और सहयोग मिल सकता है।
स्वास्थ्य के लिए व्हील ऑफ फॉर्च्यून यह सलाह देता है कि अपने शरीर और खुद का ध्यान रखने के लिए पहल करें। नियमित रूप से जिम जाएं या सुबह दौड़ लगाकर दिन की शुरुआत करें। मुश्किल हालात में भी तनाव को संभालने की कोशिश करें।
भाग्यशाली क्रिस्टल: फ़िरोज़ा
अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!
मकर राशि
प्रेम जीवन: पेज ऑफ कप्स
आर्थिक जीवन: द मून
करियर: थ्री ऑफ वैंड्स
स्वास्थ्य: सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स (रिवर्सड)
प्रेम में पेज ऑफ कप्स उन लोगों के लिए अच्छा संकेत है, जो पहले से रिश्ते में हैं। यह रोमांटिक प्रपोजल, सगाई, गर्भधारण या शादी जैसे शुभ अवसरों का संकेत दे सकता है। यह कार्ड आपको अपने दिल की भावनाओं को अपनाने और इस प्रेम के महीने में ज्यादा खुलकर और भावुक होकर प्यार जताने के लिए भी प्रेरित करता है।
आर्थिक मामलों में द मून सलाह देता है कि जल्दबाज़ी में कोई फैसला या निवेश न करें। सावधानी रखें और कोई भी आर्थिक निर्णय लेने से पहले पूरी जानकारी इकट्ठा कर लें। पैसों के मामले में लापरवाही न करें और किसी को उधार देने से बचें, चाहे आप उन्हें जानते ही क्यों न हों।
करियर में थ्री ऑफ वैंड्स जीवन के हर क्षेत्र में नई खोज और नए अनुभवों का संकेत देता है। करियर में भी यह बात लागू होती है। इस समय आपको अपने काम में नए अवसर मिल सकते हैं। हो सकता है विदेश में काम करने का मौका मिले या बिज़नेस ट्रिप पर जाना पड़े, जहां आप पहले जाने के लिए उत्साहित न होते। व्यापार के लिए भी यह सही है। अगर आप अपना बिज़नेस अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाने की सोच रहे हैं, तो यह समय बहुत अच्छा है।
स्वास्थ्य के मामले में सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स (रिवर्सड) संकेत देता है कि इस महीने कोई पुरानी बीमारी दोबारा उभर सकती है या कोई लंबी चलने वाली समस्या परेशान कर सकती है। लेकिन अगर आप सजग और सावधान रहेंगे, तो आप उससे लड़ने में सक्षम रहेंगे।
भाग्यशाली क्रिस्टल: गार्नेट
कुंभ राशि
प्रेम जीवन: टू ऑफ कप्स
आर्थिक जीवन: एट ऑफ वैंड्स
करियर: किंग ऑफ वैंड्स
स्वास्थ्य: द चैरिएट
कुंभ राशि वालों, इस महीने आपके लिए सब कुछ अच्छा चलता हुआ नजर आ रहा है। टू ऑफ कप्स प्रेम संबंधों में ही नहीं, बल्कि अन्य रिश्तों में भी शांति और आपसी सम्मान का संकेत देता है। यह दो लोगों के बीच सच्चे प्यार और दिल से जुड़ी भावनाओं को दर्शाता है। यह कार्ड बताता है कि आप दोनों एक-दूसरे के लिए अंदर से साफ और पवित्र भावनाएं रखते हैं।
आर्थिक मामलों में एट ऑफ वैंड्स तरक्की और अच्छे अवसरों का संकेत देता है। यह समय उन्नति और सफलता की ओर बढ़ने का हो सकता है। यह भी दर्शाता है कि आप अपने आर्थिक लक्ष्यों की तरफ आगे बढ़ रहे हैं और आपकी मेहनत का फल मिल रहा है।
करियर में मामले में किंग ऑफ वैंड्स सम्मान और उपलब्धि का संकेत है। ये सभी बातें आपसे जुड़ी हो सकती हैं, इसलिए अभी किसी एक को चुनने की जरूरत नहीं है। अगर यह कार्ड आता है, तो संभव है कि आप किसी ऊंचे पद पर हों। लोग आपको एक मार्गदर्शक या मेंटर के रूप में देख सकते हैं। वहीं कुछ लोग आपको अच्छे संस्कारों और मूल्यों वाला व्यक्ति मान सकते हैं। यह कार्ड व्यापार में बढ़ोतरी का भी संकेत देता है।
स्वास्थ्य के मामले में आपको नई ऊर्जा और मजबूत इरादे मिलेंगे, जिससे आप उन स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर पाएंगे जो आपको थका रही थीं। भले ही ठीक होने का रास्ता लंबा हो, लेकिन आप मजबूत हैं और इन चुनौतियों को पार कर लेंगे। द चैरिएट पाचन से जुड़ी समस्याओं का भी संकेत दे सकता है। अब नया फिटनेस रूटीन शुरू करने का सही समय है।
भाग्यशाली क्रिस्टल: एमिथिस्ट
मीन राशि
प्रेम जीवन: द एम्परर (रिवर्सड)
आर्थिक जीवन: टू ऑफ स्वॉर्ड्स
करियर: नाइन ऑफ पेंटाकल्स
स्वास्थ्य: थ्री ऑफ कप्स
प्रेम जीवन में द एम्परर (रिवर्सड) यह संकेत देता है कि संबंध में अधिकार या कंट्रोल को लेकर टकराव हो सकता है। आप दोनों के बीच सही साबित होने की होड़ लग सकती है, बजाय इसके कि अलग-अलग विचारों को मिलाकर समझदारी से आगे बढ़ें।
आर्थिक मामलों में टू ऑफ स्वॉर्ड्स हकीकत को न मानने या मुश्किल फैसलों से बचने का संकेत देता है। अगर इस समय आप पैसों से जुड़ी परेशानियों का सामना कर रहे हैं, तो उन्हें नजरअंदाज करते रहना ठीक नहीं है। सच्चाई को स्वीकार करना और ठोस निर्णय लेना जरूरी है।
करियर में नाइन ऑफ पेंटाकल्स बहुत अच्छा संकेत है। यह मेहनत और प्रोफेशनल रवैया से मिली सफलता, उपलब्धि और समृद्धि को दर्शाता है। इस समय आपको अपने काम और अब तक हासिल की गई सफलता पर गर्व महसूस होना चाहिए। यह कार्ड बताता है कि आपका काम या व्यापार अच्छी तरह फल-फूल रहा है और आपको आर्थिक लाभ मिलना चाहिए। आपने यहां तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत की है, इसलिए अब थोड़ा आराम करे और इस सफलता का आनंद लें।
स्वास्थ्य के मामले में थ्री ऑफ कप्स यह दिखाता है कि आप कई सामाजिक कार्यक्रमों या छुट्टियों की तैयारी में हो सकते हैं, जहां ज्यादा खाना-पीना या बार-बार जश्न मनाने का मौका मिलेगा। कोशिश करें कि खाने-पीने में संयम रखें, ताकि सेहत पर बुरा असर न पड़े।
भाग्यशाली क्रिस्टल: एक्वामरीन
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
टैरो मौजूदा एनर्जी और संभावित नतीजों को दिखाता है। यह एक गाइडेंस टूल है, कोई तय भविष्यवाणी नहीं।
शांत, फोकस्ड और खुले दिमाग से रहें। सेशन से पहले अपने सवाल के बारे में साफ-साफ सोचें। एक ही सवाल बार-बार पूछने से बचें।
हां, टैरो रिश्तों के डायनामिक्स, इमोशनल कम्पैटिबिलिटी, टाइमिंग ट्रेंड्स और संभावित नतीजों के बारे में जानकारी दे सकता है।