सूर्य का मेष राशि में गोचर: जानें विश्व पर प्रभाव!

सूर्य का मेष राशि में गोचर: किन राशियों के लिए लेकर आएगा अवसर और किसके लिए समस्याएं?

सूर्य का मेष राशि में गोचर: एस्ट्रोसेज एआई ज्योतिष की दुनिया में होने वाले हर छोटे-बड़े बदलाव से सबसे पहले आपको करवाता रहा है। हमारे आज के इस विशेष ब्लॉग में आपको “सूर्य का मेष राशि में गोचर” से जुड़ी विस्तृत जानकारी प्राप्त होगी। बता दें कि सूर्य महाराज 14 अप्रैल 2026 को मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। आइए अब हम आगे बढ़ते हैं और जानते हैं सूर्य का मेष राशि में गोचर सभी राशियों और देश-दुनिया को किस तरह प्रभावित करेगा। 

यह भी पढ़ें: राशिफल 2026

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य देव मेष राशि में उच्च अवस्था में होते हैं और इसके अधिपति देव मंगल ग्रह हैं। अगर आपकी कुंडली में सूर्य ग्रह मेष राशि में विराजमान होते हैं, तब वह आपको धनवान, बुद्धिमान और भविष्य की सोच रखने वाला बनाते हैं। ऐसे जातकों के डॉक्टर, हेल्थ क्षेत्र, और आर्म्स ट्रेडर्स के क्षेत्र में करियर बनाने की प्रबल संभावना होती है और वह इनमें अपार सफलता भी प्राप्त करते हैं। साथ ही, इनकी आयु लंबी होती है। यह लोग साहसी, प्रतिस्पर्धा की भावना और आत्मविश्वास से पूर्ण होते हैं। लेकिन, इनका स्वास्थ्य कमज़ोर रहता है, परन्तु हड्डियां बेहद मज़बूत होती हैं ,.

सूर्य का मेष राशि में गोचर: तिथि और समय 

नवग्रहों के राजा के नाम से प्रसिद्ध सूर्य ग्रह 14 अप्रैल 2026 की सुबह 09 बजकर 09 मिनट पर मेष राशि में गोचर करने जा रहे हैं। ऐसा माना जाता है कि मेष राशि में सूर्य देव उच्च अवस्था में होते हैं इसलिए हम कह सकते हैं कि इस राशि में सूर्य ग्रह बहुत शक्तिशाली स्थिति में होते हैं। चलिए बिना देर किए अब हम आपको बताने जा रहे हैं कि सूर्य के यह गोचर किन राशियों के लिए शुभ और किन राशियों के लिए अशुभ रहेगा। 

  बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा  

सूर्य मेष राशि में: विशेषताएं 

वैदिक ज्योतिष में सूर्य देव को उग्र ग्रह माना जाता है और जब यह मेष राशि में स्थित होते हैं। मंगल ग्रह को मेष राशि पर आधिपत्य प्राप्त है। ज्योतिष के अनुसार, मंगल देव से सूर्य ग्रह मित्रवत संबंध रखते हैं इसलिए यह स्थिति जातकों को शुभ परिणाम प्रदान करने का काम करते हैं। जिन जातकों की कुंडली में सूर्य ग्रह मेष राशि में विराजमान होता है, वह जन्मजात लीडर होते हैं। ऐसे में, यह अपनी बेहतरीन नेतृत्व क्षमता से दूसरों को प्रभावित करने में सक्षम होते हैं। इस स्थिति के तहत जन्म लेने वाले बेहद ईमानदार होते हैं और अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाते हैं। यह जातक साहसी और दृढ़ निश्चयी होते हैं और यह लोग जो काम अपने हाथ में ले लेते हैं, उसे पूरा करके की साँस लेते हैं। 

मेष राशि में सूर्य स्थित वाले जातक बुद्धि से तेज़ होते हैं और इन्हें कई विषयों का अच्छा ज्ञान भी होता है। इनके भीतर मौजूद आंतरिक शक्ति और आत्मविश्वास उनके व्यक्तित्व को प्रभावशाली और आकर्षक बनाती है। कुंडली में सूर्य मेष राशि में होने पर जातक योद्धा, सरकार से जुड़े क्षेत्रों जैसे सेना और पुलिस आदि में नेतृत्व संबंधित भूमिकाओं में सफलता प्राप्त करते हैं। व्यक्तित्व में इन सब गुणों के बावजूद सूर्य की मेष राशि में स्थिति इन जातकों को कभी-कभी ग़ुस्सैन बनाने का काम कर सकती है। इन लोगों को स्पष्ट और ईमानदार होने के कारण सराहना बेहद कम ही मिलती है।  

यह लोग ज्यादातर दूसरों को नियंत्रित करने वाले, अहंकारी और क्रोधी हो सकते हैं। ग्रहों के अशुभ प्रभाव होने के कारण इन जातकों को रक्त से जुड़े रोग परेशान कर सकते हैं। 

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी  के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

सूर्य का मेष राशि में गोचर: इन राशियों को मिलेंगे बेहद शुभ परिणाम

मिथुन राशि 

मिथुन राशि के जातकों के लिए सूर्य महाराज तीसरे भाव के स्वामी हैं और अब यह आपके ग्यारहवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। बता दें कि सूर्य का मेष राशि में गोचर आपके लिए अनुकूल स्थिति मानी जाती है और इसके परिणामस्वरूप, इस अवधि में आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही, जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में आपका प्रदर्शन बेहतर रहेगा। 

सूर्य का यह गोचर आपकी आर्थिक स्थिति के लिए बहुत शुभ कहा जाएगा, विशेष रूप से आपको आय में बढ़ोतरी होगी। यदि आपके कार्यक्षेत्र में प्रमोशन का समय चल रहा है, तो सूर्य का मेष राशि में गोचर की अवधि में आपकी पदोन्नति के योग बनेंगे। इसके अलावा, इस समय आपको हर कदम पर पिता या पिता तुल्य लोगों का सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा जो आपके लिए लाभदायक और आपको सुकून देने वाला साबित होगा। इस दौरान मिथुन राशि वालों का स्वास्थ्य स्थिर रहेगा और ऐसे में, आपको अप्रत्याशित स्रोतों से लाभ की प्राप्ति होगी। 

कर्क राशि

कर्क राशि वालों की कुंडली में सूर्य महाराज आपके धन भाव अर्थात दूसरे भाव के स्वामी हैं। वर्तमान समय में यह आपके दसवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। कुंडली में दसवें भाव के संबंध करियर से होता है। सूर्य का मेष राशि में गोचर की गिनती इनके सबसे शक्तिशाली राशि परिवर्तनों में से एक माना जाता है। इस दौरान आपको सरकारी या सरकार से जुड़े कामों में अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। 

सूर्य के इस गोचर के दौरान समाज में आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। साथ ही, कार्यक्षेत्र में आपको प्रमोशन मिलने की प्रबल संभावना है या फिर आपको नौकरी के नए अवसर मिलने के योग बनेंगे। सूर्य गोचर की अवधि में आपके और आपके पिता के बीच संबंध अच्छे बने रहेंगे। ऐसे में, आपको हर कदम पर उनका सहयोग मिलने से अच्छे लाभ की प्राप्ति होगी। कुल मिलाकर, सूर्य का मेष राशि में गोचर आपके करियर, परिवार और आर्थिक स्थिति के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा।

नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से 

सिंह राशि

सिंह राशि वालों की कुंडली में सूर्य महाराज को लग्न भाव पर आधिपत्य प्राप्त है जो अब आपके भाग्य भाव यानी कि नौवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। जैसे कि हम जानते हैं कि सूर्य ग्रह आपके लग्न भाव के स्वामी भी हैं और वह मेष राशि में उच्च अवस्था में विराजमान होंगे। ऐसे में, आपको सावधानी बरतने पर शुभ परिणामों की प्राप्ति हो सकती है क्योंकि नौवें भाव में सूर्य के गोचर को बहुत ज्यादा अच्छा नहीं माना जाता है। 

सूर्य के इस गोचर के शुरूआती दौर में आपको भाग्य का साथ न मिलने की आशंका है। सूर्य की यह स्थिति आपको जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगी। साथ ही, आपको कार्यों में सफलता दिलाने का काम करेगी। लेकिन, आपको कुछ समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है, परंतु अंत में आप सफल होंगे और आर्थिक लाभ प्राप्त करेंगे। 

कुभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए सूर्य महाराज आपकी कुंडली में सातवें भाव के स्वामी हैं और अब यह गोचर करके आपके तीसरे भाव में प्रवेश करने जा रहे हैं। सामान्य रूप से, सूर्य की तीसरे भाव में उपस्थिति आपको शुभ परिणाम देने वाली मानी जाती है। 

सूर्य का मेष राशि में गोचर आपले करियर और व्यापार के लिए फलदायी साबित होगा। इस अवधि में आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य सामान्य बना रहेगा और ऐसे में, आप दोनों का रिश्ता  भी बेहतर होगा। साथ ही, सूर्य की यह स्थिति आपके साथी के जीवन में भी कुछ सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकती है। 

जब सूर्य ग्रह मेष राशि में विराजमान होंगे, उस समय आपको सरकार से जुड़े कामों में सफलता, संपत्ति संबंधित मामलों में सुधार और अच्छे स्वास्थ्य की प्राप्ति हो सकती है। इसके अलावा, यह अवधि आपको प्रतिद्वंद्वियों पर विजय पाने, आत्मविश्वास को बढ़ाने और जीवन में आगे बढ़ने के नए अवसर पाने में सहयोग करेगी। 

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा

मीन राशि

मीन राशि वालों की कुंडली में सूर्य देव आपके छठे भाव के स्वामी हैं और अब यह आपके दूसरे भाव में उच्चा अवस्था में गोचर करने जा रहे हैं। सामान्य रूप से, सूर्य की दूसरे भाव में उपस्थिति को ज्यादा शुभ नहीं माना जाता है। 

सूर्य का मेष राशि में गोचर के दौरान आपको मुँह और आँखों से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही, आपको आर्थिक हानि भी झेलनी पड़ सकती है। सूर्य गोचर की अवधि में परिवार के सदस्यों के साथ आपके रिश्ते तनावपूर्ण बने रह सकते हैं। हालांकि, अगर आप लोन लेने के बारे में सोच रहे हैं, तो इस दौरान परिस्थितियां आपके पक्ष में आ सकती हैं। ऐसे में, आपको लोन के रूप में आर्थिक सहायता मिल सकती है। 

सूर्य का मेष राशि में गोचर: इन राशियों को मिल सकते हैं अशुभ परिणाम 

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए सूर्य देव का यह गोचर बारहवें भाव में होने जा रहा है। बता दें कि यह आपकी कुंडली में चौथे भाव के स्वामी हैं। जब सूर्य का मेष राशि में गोचर आपके बारहवें भाव में होगा, तब वह अपनी उच्च अवस्था में होंगे। ऐसे में, सूर्य महाराज की यह स्थिति आपके जीवन में समस्याएं लेकर आ सकती है। करियर में सफलता पाने के लिए आपको एक नहीं अनेक बार प्रयास करने पड़ सकते हैं। साथ ही, आपको बेकार की यात्राएं करनी पड़ सकती हैं और आपका काफ़ी धन खर्च हो सकता है।

सूर्य गोचर की अवधि में माता की सेहत आपके लिए चिंता का विषय हो सकती है या फिर आप उनके साथ भावनात्मक या शारीरिक दूरी महसूस कर सकते हैं। इन जातकों को कुछ परिस्थितियों में अपने घर से दूर रहना पड़ सकता है जिससे आपको थोड़ी बहुत परेशानी हो सकती है। इस दौरान आपको सरकार या प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 

स्वास्थ्य के मामले में सूर्य गोचर की अवधि में आँखों या पैर से जुड़े रोग घेर सकते हैं। इन जातकों को जल्दबाज़ी में काम करने से बचना होगा, अन्यथा आपको हानि झेलनी पड़ सकती है। कुल मिलाकर, सूर्य के मेष राशि में प्रवेश की अवधि में आपको सावधानी बरतने और समझदारी से काम लेने की सलाह दी जाती है। हालांकि, अगर आप विदेश में रहते हैं या विदेश से जुड़े काम करते हैं, तो यह गोचर आपको कुछ अच्छे परिणाम देने का काम कर सकता है। 

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप 

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए सूर्य ग्रह आपके आठवें भाव के स्वामी हैं जो अब आपके बारहवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। ऐसे में, सूर्य की यह स्थिति विपरीत राजयोग का निर्माण करेगी, लेकिन आपको इस योग का कुछ ख़ास लाभ नहीं मिलने की संभावना है क्योंकि कुछ परिस्थितियों में सूर्य का प्रभाव थोड़ा कमज़ोर रह सकता है। सूर्य का मेष राशि में गोचर आपको स्वास्थ्य समस्याएं देने का काम कर सकता है क्योंकि आठवें भाव का संबंध स्वास्थ्य से होता है।

अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं या फिर आपका जुड़ाव एडमिनिस्ट्रेटिव से है, तो आपको नियम और कानून का पालन करने की सलाह दी जाती है क्योंकि किसी भी तरह की गलती या नियमों का उल्लंघन आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। सूर्य गोचर की अवधि में विपरीत परिस्थितियों से बचना उन जातकों के लिए बहुत जरूरी होगा जो क़ानूनी मामलों या सरकार से जुड़ी वार्ताओं से संबंध रखते हैं। ऐसे में, आपको किसी भी तरह की गलती से बचना होगा और नियमों का पालन करना होगा। 

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए सूर्य महाराज आपके बारहवें भाव के स्वामी हैं और अब यह आपके ग्यारहवें भाव में उच्च अवस्था में गोचर करने जा रहे हैं। बता दें कि सामान्य रूप से सूर्य की उच्च अवस्था को शुभ माना जाता है। लेकिन, सातवें भाव में सूर्य की उपस्थिति को अनुकूल नहीं कहा जा सकता है क्योंकि इनकी यह स्थिति आपके रिश्ते में समस्याएं पैदा कर सकती हैं, विशेष रूप से जीवनसाथी के साथ। इस समय अहंकार से जुड़े विवाद आपके रिश्तों में तनाव पैदा कर सकते हैं इसलिए आपके लिए धैर्य और समझदारी से काम लेना जरूरी होगा।

सूर्य का मेष राशि में गोचर के दौरान आपको यात्रा के दौरान परेशानियों से दो-चार होना पड़ सकता है। साथ ही, आपको व्यापार में भी कठिनाई का अनुभव हो सकता है। हालांकि, लाभ भाव का स्वामी आपके व्यापार के भाव में उच्च स्थिति में होगा इसलिए आपको सावधानी से काम लेना होगा। पेशेवर जीवन में अगर आप सतर्क रहकर काम करेंगे, तो आपको धन लाभ हो सकता है। इस समय आपको मानसिक रूप से शांत रहना होगा और विवादों को धैर्यपूर्वक सुलझाने की कोशिश करनी होगी, ताकि इस गोचर के नकारात्मक प्रभावों को कम किया जा सके। 

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

सूर्य का मेष राशि में गोचर: विश्व पर प्रभाव 

सरकार 

  • सूर्य का मेष राशि में गोचर के दौरान सरकार और कई बड़े राजनेता कुछ बड़े फैसले लेते हुए दिखाई दे सकते हैं जो देश को व्यापक और सकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकता है।
  • भारत समेत दुनिया के कई देशों की सरकारें इस दौरान अपने फैसलों और नीतियों को लेकर मजबूत और स्पष्ट नजर आ सकती हैं।
  • सूर्य का मेष राशि में प्रवेश \ राजनेताओं, टीचर्स, स्कॉलर्स, धार्मिक गुरु, काउंसलर, लेखक, मूर्तिकार, सरकारी अफसर, एडमिनिस्ट्रेटर और पब्लिक रिलेशन से जुड़े लोगों के लिए शानदार रहेगा। 
  • इस अवधि में सरकार इंटरनल सिस्टम और अन्य व्यवस्थाओं को अच्छे से संभाल सकेगी। 
  • उच्च पद पर बैठे लोग या सरकार के लिए काम करने वाले जातक अपने काम को बहुत अच्छे से करने में सक्षम होंगे। साथ ही, यह अपने बेहतरीन काम के लिए सराहना भी प्राप्त कर सकेंगे। 

व्यापार और वित्त 

  • आर्थिक संस्थान जैसे बैंक, हेल्थ केयर और न्याय क्षेत्र में सूर्य गोचर के दौरान अचानक से सुधार देखने को मिल सकता है। साथ ही, इन क्षेत्रों को मज़बूत बनाने के लिए कुछ नीतियों को लागू किया जा सकता है। 
  •  इस समय दुनियाभर में ज्यादातर व्यापार और व्यापार के मालिकों में बाजार को लेकर नया उत्साह देखने को मिल सकता है। इस कारण बिज़नेस से जुड़ी गतिविधियों में तेज़ी देखने को मिल सकती हैं। ऐसे में, आप सही दिशा में आगे बढ़ेंगे। 

 कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर

सूर्य का मेष राशि में गोचर: शेयर बाजार भविष्यवाणी 

नवग्रहों के जनक के नाम से विख्यात सूर्य महाराज जब मेष राशि में प्रवेश करेंगे, उस समय आपको बाजार में कुछ गिरावट के बाद सुधार देखने को मिल सकता है। शेयर बाजार भविष्यवाणी के माध्यम से जान लेते हैं कि सूर्य के इस गोचर के दौरान शेयर बाजार का प्रदर्शन कैसा रहेगा। तो आइए बिना देर किए आगे बढ़ते हैं। 

  • सूर्य के मेष राशि में गोचर के दौरान केमिकल इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर, फार्मा, पावर और सीमेंट सेक्टर आदि का प्रदर्शन शानदार रहेगा। 
  • इस समय इलेक्ट्रिकल प्रोडक्ट, इलेक्ट्रिकल, पावर, चाय, कॉफ़ी, सीमेंट, डायमंड, केमिकल और हैवी इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों का प्रदर्शन बहुत शानदार रहेगा।
  • सूर्य का मेष राशि में गोचर एड-टेक कंपनियां और शिक्षा संस्थानों के लिए अच्छा रहेगा और यह क्षेत्र इस अवधि में अच्छा करेंगे। 
  • इस समय सोने की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है जो एक नया रिकॉर्ड बना सकती है। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

1. किस राशि के स्वामी सूर्य हैं?

ज्योतिष में सूर्य देव को सिंह राशि का स्वामी माना जाता है।

2. किस डिग्री पर सूर्य नीच अवस्था में होता है?

सूर्य ग्रह 10 डिग्री पर नीच स्थिति में होता हैं। 

3. सूर्य के अलावा कौन सा ग्रह प्रकाश देता है?

सूर्य के अलावा चंद्र देव रात्रि में संसार को प्रकाश देता हैं।