आज सूर्य होरा में इन कार्यों को करने से आपको मिलेंगे शुभ फल

सूर्य ग्रह को ज्योतिष शास्त्र में सबसे महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है। सूर्य देव सृष्टि के पालनहार हैं और पृथ्वी पर सूर्य देव की वजह से ही जीवन संभव हुआ है। सूर्य मेष राशि में उच्च के माने जाते हैं और तुला राशि में नीच के। इसके यदि कुंडली में यह उच्च के हों तो व्यक्ति का आत्मविश्वास बहुत ऊंचा होता है। रविवार के दिन सूर्य की होरा में कुछ कार्य करने से आपको शुभ फलों की प्राप्ति होती है। आइए अब जानते हैं कि आज के दिन सूर्य की होरा में आप क्या कार्य कर सकते हैं। 

सूर्य होरा 07 मार्च 2021

सुबह में 06:40 से 07:39 तक

दिन में 01:31 से 02:30 तक

रात्रि में 08:27 से 09:28  तक 

यह भी पढ़ें- कुंडली में अलग-अलग भावों में सूर्य योग का फल और उपाय

सूर्य होरा में करें यह काम

सूर्य को ज्योतिष में सबसे बलवान ग्रह माना जाता है, इसकी होरा कई कामों के लिए शुभ मानी जाती है। आइए जानते हैं कि सूर्य होरा में किन कामों को करने से व्यक्ति को जीवन में शुभ फल मिलते हैं। 

  • सूर्य की होरा में सरकारी जॉब का आवेदन या सरकार क्षेत्र से जुड़े किसी कार्य का आवेदन करने से शुभ फल प्राप्त होते हैं। 
  • अगर आप राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं तो सूर्य होरा में राजनीति से जुड़े कार्य शुरू करने से शुभ फल मिलते हैं। 
  • चुनावों से जड़े कार्य भी सूर्य होरा करने में शुभ फलों की प्राप्ति होती है। 
  • सूर्य होरा में योग ध्यान करने से भी आपको शुभ फल प्राप्त होते हैं। 
  • सोने से जुड़े कारोबार की शुरुआत सूर्य की होरा में करने से भी अच्छे फल मिलते हैं। 

किस रत्न को है सूर्य होरा में धारण करना शुभ 

ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को क्रूर ग्रह माना जाता है और यदि यह कुंडली में शुभ न हो तो व्यक्ति के जीवन में कई परेशानियां आ सकती हैं। सूर्य की प्रतिकुल स्थिति व्यक्ति के अंदर नकारात्मकता भर सकती है और साथ ही आत्मविश्वास को भी कमजोर कर सकती है। इसलिए सूर्य की होरा में सूर्य से संबंधित रत्न माणिक्य धारण करने से व्यक्ति को सूर्य ग्रह के शुभ फल प्राप्ति हो सकते हैं।  

सूर्य का होरा में यह काम करें सूर्य होंगे मजबूत

सूर्य वह ग्रह है जो आत्मसम्मान और आत्मविश्वास दोनों में ही वृद्धि करता है। सूर्य होरा के दौरान यदि आप सूर्य के बीज मंत्र ‘ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः’ का जाप करते हैं तो इससे आपको जीवन में समृद्धि प्राप्त होती है। सूर्य की महादशा के दौरान उनके बीज मंत्र का जाप करना बहुत शुभ माना जाता है। 

सूर्य होरा में करें इन चीजों का दान 

सूर्य का होरा में रविवार के दिन कुछ चीजों का दान करना आपके लिए बहुत शुभ हो सकता है। इन वस्तुओं में हैं- गेहूं, गुड़, तांबा,लाल पुष्प आदि। इन चीजों को दान करने से आप सूर्य देव को मजबूत कर सकते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.