सूर्य ग्रहण 2021 : साल के पहले सूर्य ग्रहण से जुड़ी दस जरूरी बातें

साल 2021 का पहला चन्द्र ग्रहण पिछले महीने यानी कि मई में लग चुका है। अब जून में साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने वाला है। सनातन धर्म में सूर्य और चन्द्र ग्रहण को अशुभ घटना माना जाता है। ऐसे में आज हम आपको इस लेख में साल के पहले सूर्य ग्रहण से जुड़ी कुछ जरूरी बातें बताने वाले हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is vedic-gif.gif

1 – वैदिक ज्योतिष में भगवान सूर्य

वैदिक ज्योतिष में सूर्य एक विशेष ग्रह माना गया है। यद्यपि खगोलीय दृष्टि से यह एक तारा है लेकिन वैदिक ज्योतिष का सूर्य को लेकर नजरिया कुछ और है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार एक जातक की कुंडली में सूर्य पिता का कारक होता है। वहीं किसी महिला की कुंडली में यह पति का कारक ग्रह माना गया है। सभी बारह राशियों में सूर्य सिंह राशि का स्वामी माना गया है। मेष राशि में सूर्य उच्च का माना जाता है और तुला राशि में यह नीच हो जाता है।

सूर्य ग्रहण से जुड़ी और भी जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे विद्वान ज्योतिषियों से अभी करें फोन पर बात

सूर्य यदि किसी जातक की कुंडली में शुभ फल देने की स्थिति में हो तो ऐसा जातक समाज में काफी नाम अर्जित करता है। साथ ही कार्यक्षेत्र में उच्च पद पर आसीत होता है। सूर्य यदि कमजोर हो तो अत्याधिक मेहनत के बावजूद भी निम्न फल हासिल होते हैं। आँख संबंधी समस्या परेशान करती है। रक्तचाप संबंधी समस्या भी तकलीफ देती है।

2 – साल 2021 में कब लगा रहा है पहला सूर्य ग्रहण?

साल 2021 में कुल दो सूर्य ग्रहण लगने वाले हैं। हिन्दू पंचांग के अनुसार साल का पहला सूर्य ग्रहण विक्रम संवत 2078 के वैशाख महीने की अमावस्या तिथि को पड़ने वाला है। इस अनुसार साल 2021 का पहला सूर्य ग्रहण इसी महीने यानी कि 10 जून को लगने वाला है। यह सूर्य ग्रहण भारतीय समयानुसार दोपहर के 01 बजकर 42 मिनट से शाम के 06 बजकर 41 मिनट तक रहने वाला है। साल का पहला सूर्य ग्रहण वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा।

ऐसे में आपके मन में यह जानने की इच्छा होगी कि ये वलयाकार सूर्य ग्रहण क्या होता है। ये भी हम आपको बताएंगे लेकिन उससे पहले ये जान लेते हैं कि सूर्य ग्रहण लगता कैसे है।

250+ पृष्ठों की बृहत कुंडली से पाएं प्रचुर मात्रा में सफलता और समृद्धि पाने का मंत्र!

3 – सूर्य ग्रहण लगने की वैज्ञानिक वजह

वैज्ञानिक दृष्टिकोण से देखा जाये तो सूर्य हमारे सौरमंडल के केंद्र में स्थित है और सभी ग्रह इसका चक्कर काटते है। सूर्य का चक्कर काटने वाले ग्रहों के उपग्रह होते हैं। जैसे पृथ्वी का उपग्रह चंद्रमा है। ये उपग्रह अपने ग्रह का चक्कर काटते हैं। ऐसे में सौरमंडल में एक खास स्थिति बनती है जब चंद्रमा पृथ्वी का परिक्रमा करते हुए सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है और सूर्य की रौशनी को पृथ्वी तक पहुँचने में अवरोध पैदा करता है। इस स्थिति को ही सूर्य ग्रहण कहते हैं है। 

4 – सूर्य ग्रहण लगने की धार्मिक वजह

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार सूर्य ग्रहण का संबंध समुद्र मंथन से जुड़ा हुआ है। जिसके अनुसार सूर्य और चंद्रमा ने भगवान विष्णु को इस बात की जानकारी दे दी थी कि देवताओं के बीच में एक असुर स्वर्भानु ने भी वेश बदल कर अमृत पान कर लिया है। जिससे रुष्ट होकर भगवान विष्णु ने अपने सुदर्शन चक्र से स्वर्भानु का धड़ उसके सिर से अलग कर दिया था। 

चूंकि तब तक स्वर्भानु ने अमृत पान कर लिया था इसलिए उनकी मृत्यु नहीं हुई और उसका सिर वाला हिस्सा राहु बना और धड़ वाला हिस्सा केतु बना। मान्यता है कि इस दिन के बाद से ही प्रत्येक साल राहु और केतु नामक ये दो उपछाया ग्रह, सूर्य पर हमला करने की कोशिश करते हैं जिसकी वजह से सूर्य ग्रहण लगता है।

आइये अब आपको बता देते हैं कि वलयाकार सूर्य ग्रहण क्या होता है।

5 – क्या होता है वलयाकार सूर्य ग्रहण?

चंद्रमा पृथ्वी की परिक्रमा करता रहता है और पृथ्वी सूर्य की परिक्रमा करती है। ऐसे में चंद्रमा पृथ्वी का चक्कर लगाते हुए पृथ्वी से सामान्य दूरी से थोड़ा ज्यादा दूर हो जाता है और इसका आकार देखने में भी छोटा हो जाता है। ऐसी परिस्थिति में जब सूर्य ग्रहण लगता है तब चंद्रमा अपने छोटे आकार की वजह से सूर्य को पूरी तरह से ढकने में असफल रहता है। नतीजा ये होता है कि चंद्रमा के बीच में रहने की वजह से सूर्य एक अंगूठी यानी कि वलय की तरह नजर आता है। इसी वजह से इस सूर्यग्रहण को वलयाकार सूर्य ग्रहण कहते हैं।

ये भी पढ़ें : साल 2021 में 02 सूर्य ग्रहण, जानिये क्यों नहीं होगा कोई भी भारत में मान्य

आइये अब जान लेते हैं कि साल का पहला सूर्य ग्रहण दुनिया के किन हिस्सों में दिखाई देने वाला है।

6 – कहाँ-कहाँ दिखेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण?

साल का पहला सूर्य ग्रहण अमेरिका के उत्तरी भाग, उत्तरी कनाडा, यूरोप, ग्रीन लैंड, एशिया में आंशिक और पूरे रूस में नजर आने वाला है। वहीं भारत इस सूर्य ग्रहण के दृश्य क्षेत्र से बाहर रहने वाला है। ऐसे में भारत में इस सूर्य ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा।

आइये अब आपको सूतक काल की जानकारी दे देते हैं। 

7 – क्या होता है सूतक काल?

सनातन धर्म के अनुसार सूर्य ग्रहण एक अशुभ घटना है। ऐसे में सूर्य ग्रहण के पूर्व एक निश्चित समय के लिए कई कार्यों को करना निषेध माना गया है। मान्यता है कि इस अवधि में सूर्य ग्रहण का दूषित प्रभाव सबसे ज्यादा रहता है। इस अवधि को ही सूतक काल कहा गया है। हिन्दू पंचांग के अनुसार सूर्य ग्रहण से चार पहर पूर्व सूतक काल शुरू हो जाता है। चूंकि एक दिन में आठ पहर होते हैं, ऐसे में सूतक काल की अवधि 12 घंटे की होती है।

राजयोग रिपोर्ट से जानें कब खुलेगी आपकी किस्मत और कब आएंगी जीवन में खुशियां

आइये अब आपको बता देते हैं कि सूर्य ग्रहण के सूतक काल के दौरान किन कार्यों को करना निषेध माना गया है।

8 – सूतक काल के दौरान निषेध कार्य

सूतक काल के दौरान कुछ कार्य सनातन धर्म में पूरी तरह से निषेध माने गए हैं। इस दौरान जातकों को किसी भी प्रकार के मांगलिक कार्य या फिर किसी कार्य का शुभारंभ नहीं करने चाहिए। इस अवधि में जातकों को भोजन खाने या फिर भोजन पकाने से बचना चाहिए। घर से बाहर निकलने पर भी इस दौरान मनाही रहती है। सूतक काल के दौरान जातकों को सोना भी नहीं चाहिए। साथ ही इस दौरान भगवान की प्रतिमा या फिर तुलसी पत्र का स्पर्श करने से बचना चाहिए। शौच आदि कार्य भी इस अवधि के दौरान वर्जित माने गए हैं।

ऐसे में आपके लिए यह भी जानना जरूरी हो गया है कि सूतक काल के दौरान वे कौन से कार्य हैं जिन्हें आप कर सकते हैं। आइये अब आपको उन कार्यों की जानकारी दे देते हैं जो सूतक काल के दौरान वर्जित नहीं माने गए हैं

9 – सूतक काल के दौरान क्या करें?

ऐसा नहीं है कि सूतक काल के दौरान हर तरह के कार्य वर्जित होते हैं बल्कि कुछ कार्य ऐसे भी हैं जिन्हें सूतक काल के दौरान किया जाना चाहिए। सूतक काल के दौरान जातकों को भगवान का ध्यान, भजन व योग करने की छूट होती है। सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें। घर में यदि सूतक काल से पहले कुछ भोजन बना कर रखा हुआ हो तो उसमें तुलसी के पत्ते डाल कर उसे ढक दें।

खास कर के गर्भवती महिलाओं को सूतक काल के दौरान विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होती है। इस अवधि में गर्भवती महिलाएं किसी भी प्रकार के नुकीली चीज का इस्तेमाल न करें वरना उनके शिशु के अंगों को नुकसान पहुँच सकता है। ग्रहण न ही देखें और न ही घर से बाहर निकलें। घर के खिड़की दरवाजों को अच्छी तरह से बंद रखें और सूर्य ग्रहण की रौशनी से खुद को बचाएं।

रोग प्रतिरोधक कैलकुलेटर से जानें अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता

आइये अब जान लेते हैं कि सूर्य ग्रहण के बाद हमें क्या उपाय करने चाहिए।

10 – सूर्य ग्रहण के बाद क्या करें?

सूर्य ग्रहण के समाप्त होने के बाद पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करें। भगवान की प्रतिमा और तुलसी के पौधे पर भी गंगाजल का छिड़काव करें। सूर्य ग्रहण की समाप्ति के बाद स्नान जरूर करें। यदि संभव हो तो किसी पवित्र नदी में स्नान करें। इस दौरान पहने हुए कपड़ों को या तो दान में दे दें या फिर उन पर गंगाजल छींट कर उन्हें शुद्ध कर लें। सूर्य ग्रहण के बाद दान-दक्षिणा का भी विशेष महत्व है। ऐसे में जरूरतमंद लोगों को भोजन कराएं व उन्हें दान दें। सूर्य ग्रहण के समाप्त होने के बाद ताजा भोजन बनाएं। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख जरूर पसंद आया होगा। ऐसे ही और भी लेख के लिए बने रहिए एस्ट्रोसेज के साथ। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.