सूर्य का धनु राशि में गोचर (16 दिसंबर): विश्व और लोगों पर पड़ेंगे ये प्रभाव

दिसंबर 2022 में कुल 6 गोचर होंगे और इसमें से सूर्य का गोचर सबसे प्रमुख है। सूर्य का धनु राशि में गोचर होने जा रहा है। इसके प्रभाव से भारत समेत दुनिया भर के लोगों के जीवन में कई अहम बदलाव आएंगे। अगर आप भी सूर्य के इस गोचर से होने वाले बदलावों के बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं, तो इस विशेष ब्लॉग को अंत तक पढ़ते रहिए।

अपने जीवन को कैसे बनाएँ खास? विद्वान ज्योतिषियों से फोन पर बात करके जानें जवाब

कुंडली पर सूर्य का प्रभाव

ज्योतिष में सूर्य सभी ग्रहों के राजा माने जाते हैं। सूर्य को आदित्य, अर्का, भानु, सवित्र, पूषन, रवि, मार्तंड, मित्र, भास्कर, प्रभाकर, कथिरावन और विवस्वान जैसे नामों से भी जाना जाता है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार सूर्य को आत्मा का कारक माना जाता है। मनुष्यों के लिए सूर्य गरिमा, स्वाभिमान, अहंकार का कारक ग्रह होता है। मनुष्यों में समर्पण, सहनशक्ति, जीवन शक्ति, इच्छा शक्ति और नेतृत्व करने की क्षमता का नेतृत्व सूर्य ही करते हैं। सूर्य पिता, सरकार, राजा और उच्च अधिकारियों के हितैषी होते हैं। वहीं इंसानी शरीर की बात करें तो सूर्य दिल और हड्डियों को दर्शाता है।

आइए अब सूर्य के धनु राशि में गोचर की तिथि और समय के बारे में जानते हैं।

सूर्य का धनु राशि में गोचर: तिथि और समय

नवग्रह के राजा सूर्य धनु राशि में 16 दिसंबर 2022, दिन शुक्रवार की सुबह 9 बजकर 38 मिनट पर गोचर करेंगे। धनु सूर्य की मित्र राशि मानी जाती है। ज्योतिष शास्त्र में धनु राशि चक्र की नौवीं राशि है। धनु एक उग्र और प्रकृति से पुरुष राशि है। यह राशि धर्म, भरोसे, भाग्य, धन, प्रेरणा, बुद्धि और सौभाग्य का प्रतीक है। कुल मिलाकर यह बात साफ है कि धनु राशि में सूर्य का यह गोचर सबके जीवन में प्रकाश लेकर आएगा।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

सूर्य के गोचर का प्रभाव

शिक्षकों और सलाहकारों के लिए अच्छा वक्त 

ग्रहों के राजा सूर्य धर्म की राशि धनु में गोचर करने जा रहे हैं। इसके प्रभाव से शिक्षकों, गुरुओं, मोटिवेशनल स्पीकर और धर्म गुरुओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव होंगे। साथ ही इन लोगों को समाज में सम्मान और प्रशंसा मिलेगी। इसके अलावा इस गोचर से इन लोगों को आर्थिक फायदे भी होंगे।

नेता और सरकार के लिए अच्छा समय

यह वक्त सरकार के लिए, सरकार के लिए काम करने वाले लोगों के लिए और नेताओं के लिए भी अच्छा साबित होगा। लोग इनकी नीतियों की प्रशंसा करेंगे। केंद्र और राज्य सरकारों के बीच बातचीत बेहतर होगी। अगर कोई भी विवाद चल रहा होगा तो उसका भी हल निकलेगा। नए राजनेताओं को भी इस वक्त में अच्छी पहचान और कई सारे वोटर्स के साथ लोकप्रियता मिलेगी।

कुंडली में राजयोग कबसे? राजयोग रिपोर्ट से जानें जवाब

धर्म के प्रति बढ़ेगा लोगों का रुझान

धर्म की राशि धनु में सूर्य के गोचर के प्रभाव से लोगों के अंदर धार्मिकता के प्रति रुझान बढ़ेगा। इसी क्रम में लोग धर्म गुरुओं और धार्मिक ग्रंथों के माध्यम से धार्मिकता की ओर बढ़ेंगे। लेकिन आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि धार्मिकता अपने आध्यात्मिक विकास के लिए होती है। इसके कारण दूसरों के धार्मिक विश्वास और प्रथा के प्रति अहंकार या नकारात्मकता को अपने अंदर ना आने दें।

टूर एंड ट्रैवल्स इंडस्ट्री के लिए अच्छा समय

काल पुरुष चार्ट के मुताबिक नौवें भाव में सूर्य के गोचर के प्रभाव से अचानक यात्रा करने वाले लोगों की संख्या में भारी वृद्धि देखने को मिलेगी। इस वक्त में लोग काम के सिलसिले में परिवार के साथ या फिर किसी तीर्थ यात्रा पर जाएंगे। इन सभी कारणों से टूर एंड ट्रेवल्स का बिजनेस काफी तेजी से आगे बढ़ेगा।

रूस-यूक्रेन विवाद पर सकारात्मक प्रभाव

सूर्य नेता के कारक होते हैं, जो बुद्धि और ज्ञान की राशि धनु में गोचर करने जा रहे हैं। इस कारण से रूस और यूक्रेन के संघर्ष पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। विश्व की बेहतरी के लिए दुनिया भर के नेता अपने प्रयासों से इस संघर्ष का समाधान खोजने के लिए काम करेंगे।

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें

गोचर के लिए सरल उपाय

  • रोजाना सुबह जल में गुलाब की पंखुड़ियां डालकर सूर्य को अर्घ्य दें।
  • रोजाना आदित्य हृदय स्तोत्र का जाप करें।
  • बेहतर स्वास्थ्य के लिए नियमित रूप से गुड़ और अदरक का सेवन करें।
  • भगवान सूर्य की पूजा करें और रोजाना सूर्य नमस्कार करें।
  • गायत्री मंत्र का जाप करते हुए ध्यान करें।
  • अपने पिता का सम्मान करें और घर से निकलने से पहले उनका आशीर्वाद लें।
  • सूर्य देव का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए दाहिने हाथ की अनामिका उंगली में अच्छी क्वालिटी का माणिक धारण करें। लेकिन इसे धारण करने से पहले किसी जानकार ज्योतिषी से सलाह जरूर लें।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.