कला और रचनात्मक कार्यों में सफलता के लिए आज शुक्र की होरा में करें यह काम

शुक्र की होरा को ज्योतिष शास्त्र में शुभ फलदायी माना जाता है। शुक्र को कला, सौंदर्य और रचनात्मकता का कारक ग्रह माना जाता है और ज्योतिष में यह एक शुभ ग्रह है। शुक्र की होरा में किन कामों को करने से शुभ फल मिलते हैं और आज शुक्र की होरा कब है इसके बारे में हम आज आपको इस लेख में बताएंगे। 

शुक्र की होरा 05 मार्च 2021

सुबह में 06:42 से 07:40 तक

दिन में 01:31 से 02:30 तक

रात्रि में 08:26 से 09:28 तक

करें यह काम 

शुक्र को ज्योतिष शास्त्र में शुभ ग्रह माना गया है और यह सौंदर्य, कला, रचनात्मकता आदि का कारक ग्रह भी है। शुक्र की होरा में रचनात्मक कार्यों को करने में सफलता प्राप्त होती है। इसके साथ ही यह व्यापार और मनोरंजन उद्योग से जुड़े कामों करने के लिए भी शुभ मानी जाती है। शुक्र की होरा में आभूषणों की खरीदारी करना भी शुभ माना जाता है। साहित्य, लेखन, न्यायलय से संबंधी कार्यों में भी शुक्र की होरा के दौरान लाभकारी परिणाम मिलते हैं। इसके साथ ही अभिनय के क्षेत्र से जो लोग जुड़े हैं उनको भी शुक्र होरा के दौरान अच्छे फल मिल सकते हैं। इसलिए शुक्र की होरा के दौरान ऊपर बताए कार्यों को करना चाहिए या इन कार्यों की शुरुआत करनी चाहिए। 

यह भी पढ़ें- महाशिवरात्रि 11 मार्च, 2021: शिव जी को इन उपायों से करें प्रसन्न

किस रत्न को शुक्र की होरा में धारण करना है शुभ 

ज्योतिष के अनुसार हर रत्न किसी न किसी ग्रह से संबंधित माना जाता है। इसी तरह शुक्र को मजबूत करने के लिए जो रत्न शुभ माना जाता है वह हीरा है।  जिन जातकों की कुंडली में शुक्र मजबूत न हो या शुक्र के बुरे फल मिल रहे हों उन्हें शुक्रवार के दिन शुक्र की होरा में हीरा रत्न धारण करना चाहिए। इससे शुक्र के शुभ फल प्राप्त होते हैं। 

शुक्र की होरा में करें यह काम 

यदि आप शुक्र ग्रह के शुभ फल प्राप्त करना चाहते हैं तो शुक्र की होरा में दान करना आपके लिए बहुत शुभ रहेगा। जो लोग कला क्षेत्र में अच्छा मुकाम पाना चाहते हैं उनके लिए यह होरा बहुत लाभदायी होती है। अशुभ शुक्र को शांत करने के लिए शुक्रवार के दिन व्रत रखना चाहिए और शुक्र की होरा में शुक्र मंत्र  “ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः” का जाप करना चाहिए। इसके साथ ही शुक्र की होरा में शुक्रवार के दिन श्री सुक्त का पाठ करने से आपको आर्थिक परेशानियों से मुक्ति मिल सकती है। शुक्र की होरा में माता लक्ष्मी की पूजा करने से भी सुख समृद्धि बनी रहती है। 

शुक्र होरा में करें इन चीजों का दान

पीड़ित शुक्र को मजबूत करने के लिए शुक्र वार के दिन शुक्र की हारा में रंग-बिरंगे कपड़ों, चांदी, इत्र, चावल, खीर, ज्वार, दही आदि का दान करना शुभ होता है। 

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.