सूर्य ग्रहण के बाद करें ये उपाय, खत्म होगा ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव

साल 2021 का पहला सूर्य ग्रहण 10 जून को लग चुका है। सूर्य ग्रहण हमेशा से सनातन धर्म और वैदिक ज्योतिष में एक विशेष घटना के तौर पर देखा जाता रहा है। आपने तमाम ऐसे लेख देखे होंगे और पढे भी होंगे कि सूर्य ग्रहण के दौरान क्या करना चाहिए और साथ ही सूर्य ग्रहण के पहले क्या कार्य करने चाहिए लेकिन क्या आपको पता है सूर्य ग्रहण के बाद क्या उपाय करने जरूरी होते हैं? अगर नहीं तो आप बिल्कुल सही जगह आए हैं। आज हम आपको इस लेख में सूर्य ग्रहण के बाद क्या उपाय करने चाहिए, इसकी जानकारी देने वाले हैं लेकिन उससे पहले सूर्य ग्रहण से जुड़ी कुछ खास जानकारी आपके साथ साझा कर देते हैं।

जीवन से जुड़ी समस्याओं का समाधान जानने के लिए हमारे विद्वान ज्योतिषियों से अभी करें फोन पर बात

सूर्य ग्रहण 2021

साल 2021 का पहला सूर्य ग्रहण हिन्दू पंचांग के अनुसार विक्रम संवत 2078 में वैशाख माह की अमावस्या को लग रहा है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार यह तारीख 10 जून को पड़ रही है। साल का पहला सूर्य ग्रहण वृषभ राशि और मृगशिरा नक्षत्र में लग रहा है। इसलिए इस राशि और नक्षत्र के जातक इस सूर्य ग्रहण से ज्यादा प्रभावित होंगे। यह सूर्य ग्रहण 10 जून को गुरुवार के दिन दोपहर के 01 बजकर 42 मिनट से शाम के 06 बजकर 41 मिनट तक रहने वाला है।

आइए अब आपको बता देते हैं कि सूर्य ग्रहण के बाद वो क्या उपाय हैं जिनको अपनाकर आप सूर्य ग्रहण के प्रभाव को ख़त्म कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें : 10 जून के सूर्य ग्रहण का देश-दुनिया पर प्रभाव और राशिनुसार मंत्र

सूर्य ग्रहण के प्रभाव को कम करने के विशेष उपाय

  • सूर्य ग्रहण के प्रभाव को ख़त्म करने के लिए जातकों को सूर्य ग्रहण के बाद पूरे घर की साफ-सफाई करनी चाहिए।
  • सूर्य ग्रहण ख़त्म होने के बाद पूरे घर में गंगा जल का छिड़काव जरूर करना चाहिए। यहाँ तक कि घर के मंदिर में मौजूद प्रतिमा तक पर गंगाजल का छिदकाव करना चाहिए। यदि घर में तुलसी का पौधा है तो उसपर भी गंगाजल का छिड़काव अवश्य करें।
  • सूर्य ग्रहण के ख़त्म होने के बाद जातकों को स्नान जरूर करना चाहिए। यदि आसपास किसी पवित्र नदी में स्नान करना संभव हो सके तो जरूर करें। हालांकि महामारी के इस समय ऐसा करना आपके स्वास्थ्य के लिहाज से सही नहीं रहेगा। ऐसे में आप घर में ही नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें। 
  • स्नान करने के बाद घर में स्थित मंदिर की भी अच्छे से साफ सफाई कर लें तथा मंदिर में मौजूद प्रतिमा को को स्नान कराकर साफ आसन पर विराजित करें। साथ ही सूर्य ग्रहण के बाद मंदिर में मौजूद प्रतिमा के वस्त्र भी बदल देने चाहिए।
  • सनातन धर्म में दान करने का विशेष महत्व है। ऐसे में सूर्य ग्रहण के बाद जातकों को जरूर दान करना चाहिए। आप गरीब और असहाय लोगों को भोजन भी करवा सकते हैं।
  • गाय को चारा खिलाएँ।
  • ग्रहण के दौरान पहने हुए वस्त्र को या तो दान कर दें या फिर उस पर गंगा जल छींट कर उसे दोबारा साफ कर के ही धारण करें।
  • ग्रहण के दौरान यदि आपने घर में मौजूद भोजन के साथ तुलसी के पत्ते रखे थे तो उस भोजन का आप दोबारा उपयोग कर सकते हैं लेकिन अगर आप ऐसा नहीं कर पाये थे तो उस भोजन का उपयोग न करें।
  • सूर्य ग्रहण के बाद भगवान को भोग लगाएँ और स्वयं भी भोजन करें।
  • सूर्य ग्रहण के बाद किसी मंदिर जाकर भगवान के दर्शन अवश्य करने चाहिए। भगवान के दर्शन से सारे दोष ख़त्म हो जाते हैं।
  • सूर्य ग्रहण के बाद पितरों की शांति के लिए तर्पण करें।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख आपको जरूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने शुभचिंतकों के साथ जरूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.