धन की समस्याओं को दूर करने के लिये शुक्रवार के दिन ऐसे करें माता लक्ष्मी को प्रसन्न

देवी लक्ष्मी को धन-वैभव की देवी कहा जाता है। हिंदू धर्म में आस्था रखने वाले लोग धन की कमी को दूर करने के लिये और सुख-शांति प्राप्त करने के लिये माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं। कहा जाता है कि जिस भी घर में देवी लक्ष्मी का वास होता है वो घर खुशियों से भरा रहता है। यही वजह है कि माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिये लोग अपने घरों को स्वच्छ बनाकर रखते हैं। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार यदि कोई जातक शुक्रवार के दिन कुछ विशेष उपाय करें तो इससे माता लक्ष्मी का आशीर्वाद उनको प्राप्त होता है और धन से जुड़ी सारी समस्याएं दूर हो जाती हैं। इन उपायों के बारे में नीचे बताया गया है। 

  • यदि आपका धन कहीं अटका पड़ा है, या धन से जुड़े किसी भी मामले में आपको अड़चन आ रही है तो शुक्रवार के दिन काली चींटियों को चीनी खिलाएं। आपके जीवन की बधाएं दूर हो जाएंगी। 
  • शुक्रवार के दिन स्नान करने के बाद सफेद रंग के वस्त्र धारण करें और माता लक्ष्मी को नमन करें। लक्ष्मी माता के चित्र या प्रतिमा पर कमल का फूल चढ़ाकर श्री सूक्त का पाठ करें। इस विधि से माता की पूजा करके आपको धन की प्राप्ति होगी। 
  • यदि आपके पास पैसा टिकता नहीं है तो शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी के मंदिर जाकर, कमल का फूल, मखाना, बताशा, कौड़ी, शंख माता के चरणों में अर्पित करें। माता महालक्ष्मी को यह सब वस्तुएं अति प्रिय हैं। इन वस्तुओं को माता के मंदिर में अर्पित करने के बाद आपके पास धन रुकने लगेगा और आपके जीवन की कई आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी। 
  • माता गजलक्ष्मी का नियमित पाठ करने से आपकी संपत्ति में वृद्धि होती है और यदि आप निसंतान हैं तो आपको संतान की प्राप्ति होती है।
  • माना जाता है कि अन्न भी माता लक्ष्मी का ही रुप है। कई लोग क्रोध में आकर भोजन का निरादर करते हैं। ऐसा करना ठीक नहीं है ऐसा करने से माता लक्ष्मी आपसे रुठ सकती हैं। अगर आप धन वैभव और पारिवारिक सुख शांति चाहते हैं तो कभी भी खाने का निरादर न करें। और शुक्रवार के दिन जरुरत मंदों को अन्नदान करें इससे माता लक्ष्मी आप पर अपनी कृपा बनाए रखेंगी। 
  • यदि आप चाहते हैं कि आपके घर का धन गलत कामों पर व्यय ना हो तो हर शुक्रवार को अपने घर की पूरी सफाई करें और खुद भी स्नान करके स्वच्छ हो जायें। इसके साथ ही घर में गंगाजल का छिड़काव भी करें। शाम के वक्त घर के दरवाजों के सामने दिये जलायें और इसके बाद घर के पूजा स्थल पर दीया जलाकर माता लक्ष्मी की पूजा करें।  
  • शुक्रवार के दिन वीरलक्ष्मी माता की पूजा करने से सौभाग्य और स्वास्थ्य बेहतर होता है। 

ऊपर दिये गये उपायों को यदि आप सच्चे दिल से करते हैं तो आपके जीवन की सारी आर्थिक परेशानियां पल में दूर हो जाएंगी। इन उपायों को करने से न केवल आपका आर्थिक पक्ष सदृढ़ होगा बल्कि आप जीवन की अन्य परेशानियों से भी मुक्ति पा जायेंगे।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.