शुक्र का कर्क राशि में गोचर: जानें शेयर बाजार समेत देश-दुनिया पर इसका प्रभाव

शुक्र का कर्क राशि में गोचर: एस्ट्रोसेज के इस विशेष ब्लॉग में हम आपको शुक्र का कर्क राशि में गोचर के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान करेंगे। साथ ही, यह भी बताएंगे कि यह देश-दुनिया को कैसे प्रभावित करेगा, इस दौरान शेयर बाजार में क्या-क्या बदलाव देखने को मिलेंगे और साथ ही, इस दौरान हॉलीवुड व बॉलीवुड में आने वाली फिल्में कैसा प्रदर्शन करेगी इस बारे में भी जानकारी हासिल करेंगे। बता दें कि शुक्र 07 जुलाई 2024 को चंद्रमा के स्वामित्व वाली राशि कर्क में गोचर करने जा रहे हैं। तो आइए आगे बढ़ते हैं और जानते हैं इस दौरान देश-दुनिया में इसका अनुकूल व प्रतिकूल प्रभाव।

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके

शुक्र का कर्क राशि में गोचर: समय व तिथि

आकर्षण, ऐश्वर्य, सौभाग्य, धन, प्रेम और वैभव के कारक ग्रह शुक्र 07 जुलाई, 2024 की सुबह 4 बजकर 15 मिनट पर कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे। बता दें कि शुक्र अस्त अवस्था में कर्क राशि में प्रवेश करेंगे और 11 जुलाई को पुन: इसी राशि में उदित हो जाएंगे तथा 19 जुलाई, 2024 को सूर्य के स्वामित्व वाली राशि सिंह राशि में गोचर करेंगे। शुक्र और चंद्रमा आपस में शत्रुता का भाव रखते हैं इसलिए कर्क राशि में शुक्र का गोचर बहुत अधिक अनुकूल प्रतीत नहीं हो रहा है।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

कर्क राशि में शुक्र: विशेषताएं

कर्क राशि में शुक्र के होने जातक अपने पार्टनर, परिवार या प्रियजनों के साथ गहरे संबंध रखते हैं। आप अपने साथी के प्रति अत्यधिक सुरक्षात्मक और ईमानदार हो सकते हैं। आप ऐसे व्यक्ति की ओर अधिक आकर्षित होते हैं जो परिवार और रिश्तों को अच्छे से समझने में सक्षम हों। कर्क राशि में शुक्र यह दर्शाता है कि आपकी रचनात्मकता और संवेदनशीलता आपको करियर में उत्कृष्ट बनाती है। इस अवधि में जो जातक नर्सिंग, शिक्षक, काउंसलिंग जैसे क्षेत्रों से जुड़े हैं, उन्हें सफलता प्राप्त होगी। 

कर्क राशि में शुक्र इस बात को दर्शाता है कि आप बहुत अधिक भावनात्मक और संवेदनशील हैं। आप अपने रिश्तों को सावधानी और समझदारी से संभाल सकते हैं और यदि आप किसी रचनात्मक कार्य करते हैं तो आपको सफलता मिलने की संभावना है। कर्क राशि में शुक्र का गोचर हमारे जीवन को महत्वपूर्ण तरीकों से प्रभावित कर सकती है। इस अवधि के दौरान, आप अधिक भावनात्मक हो सकते हैं। हालांकि, यह अवधि खुद की देखभाल करने, रिश्तों में प्यार बढ़ाने और रचनात्मक कार्य करने के लिए बेहद अवधि साबित हो सकती है।

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

शुक्र का कर्क राशि में गोचर: विश्वव्यापी प्रभाव

रचनात्मक कला और फैशन व्यवसाय

  • दुनिया भर में फैशन इंडस्ट्री और फैशन व्यवसायों में तेजी देखी जा सकती है।
  • शुक्र का कर्क राशि में गोचर काल के दौरान कॉस्मेटोलॉजिस्ट और प्लास्टिक सर्जन जैसे व्यवसाय भी तेज़ी से फल-फूल सकते हैं।
  • इस गोचर के दौरान सौंदर्य उपचार से संबंधित प्रौद्योगिकियों और उनसे संबंधित मशीनरी और उपकरणों में कुछ प्रगति देखने को मिल सकती है।
  • मोती आभूषण व्यवसाय के मालिक और हीरे के व्यापारी इस अवधि के दौरान अच्छी मात्रा में धन अर्जित करने में सक्षम होंगे।

मीडिया, संचार और परामर्श

  • मीडिया और संचार से जुड़े लोग अपने करियर में उत्कृष्टता प्राप्त करेंगे।
  • नर्सिंग, हीलिंग, मनोविज्ञान आदि जैसे व्यवसायों में जुड़ें व्यक्ति कर्क राशि में शुक्र के गोचर के दौरान अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
  • इस अवधि के दौरान मीडिया का ध्यान आकर्षित होगा क्योंकि मीडिया की मदद से दुनिया भर में नए और महत्वपूर्ण एजेंडे सामने आएंगे।
  • काउंसलिंग और अन्य संचार सेवाओं में लगे लोग बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

शुक्र का कर्क राशि में गोचर: आने वाली बॉलीवुड व हॉलीवुड फिल्मों में इसका प्रभाव

शुक्र कला और मनोरंजन पर शासन करने वाला ग्रह है और इस गोचर का प्रभाव जिस प्रकार देश-दुनिया पर पड़ेगा उसी प्रकार बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्मों में भी देखने को मिलेगा। शुक्र और चंद्रमा दो ग्रह हैं जो जन्म कुंडली में रचनात्मकता का प्रतिनिधित्व करते हैं। शुक्र अब 07 जुलाई को कर्क राशि में गोचर करने जा रहे हैं तो ऐसे में देखते हैं कि इस गोचर का फिल्मों और उनके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर क्या प्रभाव पड़ेगा। कर्क राशि पर चंद्रमा का शासन है और शुक्र और चंद्रमा दोनों ही फ़िल्म या मनोरंजन उद्योग में करियर बनाने में सहायक होते हैं।

07 जुलाई 2024 के बाद रिलीज़ होने वाली बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्में

फिल्म का नामस्टार कास्टरिलीज़ की तारीख़
सरफिराअक्षय कुमार, राधिका मदान12 जुलाई, 2024
फ्लाई मी टू द मूनस्कारलेट जोहानसन, चैनिंग टैटम12 जुलाई, 2024
बैड न्यूज़विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी19 जुलाई, 2024

शुक्र का कर्क राशि में गोचर 07 जुलाई 2024 के बाद होने वाली बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्मों के लिए अनुकूल साबित हो रही है। इस बात की प्रबल संभावना है कि वे सभी फिल्में बड़े पर्दे पर बहुत अच्छा प्रदर्शन कर सकती हैं। हालांकि, सरफिरा और फ्लाई मी टू द मून जैसी बड़ी फिल्मों का प्रदर्शन औसत रह सकता है, लेकिन विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी की फिल्म बैड न्यूज़ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर सकती है और हिट फिल्म बन सकती है।

अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित  से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!

शुक्र का कर्क राशि में गोचर: शेयर बाजार की भविष्यवाणी

शुक्र उन प्रमुख ग्रहों में से एक है जो शेयर बाजार को काफी हद तक प्रभावित करने की क्षमता रखते हैं। शुक्र कर्क राशि में गोचर कर रहे हैं, जिस पर चंद्रमा ग्रह का शासन हैं। आइए देखते हैं कि शुक्र का कर्क राशि में गोचर के दौरान शेयर बाजार में किस तरह के बदलाव देखने को मिलेंगे। शेयर बाजार भविष्यवाणी 2024 के अनुसार,

  • कर्क राशि में शुक्र के गोचर से डेयरी और रासायनिक उद्योगों को लाभ प्राप्त हो सकता है।
  • इस गोचर के दौरान वस्त्र उद्योग के साथ-साथ फैशन एक्सेसरीज उद्योग में भी तेजी देखने को मिल सकती है।
  • व्यावसायिक परामर्श और लेखन या मीडिया विज्ञापन-संबंधी फर्में, और प्रिंट मीडिया, दूरसंचार व प्रसारण उद्योग के सभी बड़े नाम सकारात्मक परिणामों का अनुभव कर सकते हैं।
  • वास्तुकला और वित्त से जुड़ी फर्मों को इस गोचर से लाभ होगा।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रश्न 1. शुक्र ग्रह द्वारा शासित दो नक्षत्रों के नाम बताइए?

उत्तर 1.  भरणी और पूर्वाषाढ़ा।

प्रश्न 2. शुक्र का कर्क राशि में गोचर कब हो रहा है?

उत्तर 2.  शुक्र 07 जुलाई, 2024 की सुबह 4 बजकर 15 मिनट पर कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

प्रश्न 3. क्या कर्क राशि शुक्र द्वारा शासित है?

उत्तर 3. नहीं, कर्क राशि चंद्रमा द्वारा शासित है।

प्रश्न 4. शुक्र का गोचर कितने समय के लिए होता है?

उत्तर 4. शुक्र का गोचर 25 से 30 दिनों की अवधि का होता है।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.