शुक्र गोचर मिथुन सहित इन 5 जातकों के लिए रहेगा शानदार; इस एक राशि वाले हो जाए सतर्क!

शुक्र का कर्क राशि में गोचर: एस्ट्रोसेज के इस विशेष ब्लॉग में हम आपको शुक्र का कर्क राशि में गोचर के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान करेंगे। साथ ही, यह भी बताएंगे कि इस गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों पर किस प्रभाव से पड़ेगा। बता दें कुछ राशियों को शुक्र के गोचर से बहुत अधिक लाभ होगा तो, वहीं कुछ राशि वालों को इस अवधि बहुत ही सावधानी से आगे बढ़ने की आवश्यकता होगी क्योंकि उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा इस ब्लॉग में शुक्र ग्रह को मजबूत करने के कुछ शानदार व आसान उपायों के बारे में भी बताएंगे। बता दें कि शुक्र  07 जुलाई 2024 को चंद्रमा के स्वामित्व वाली राशि कर्क में गोचर करने जा रहे हैं। तो आइए आगे बढ़ते हैं और जानते हैं किस राशि के जातकों को इस दौरान शुभ परिणाम मिलेंगे और किन्हें अशुभ।

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके 

शुक्र का कर्क राशि में गोचर: समय व तिथि

आकर्षण, ऐश्वर्य, सौभाग्य, धन, प्रेम और वैभव के कारक ग्रह शुक्र 07 जुलाई, 2024 की सुबह 4 बजकर 15 मिनट पर कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे। बता दें कि शुक्र अस्त अवस्था में कर्क राशि में प्रवेश करेंगे और 11 जुलाई को पुन: इसी राशि में उदित हो जाएंगे तथा 19 जुलाई, 2024 को सूर्य के स्वामित्व वाली राशि सिंह राशि में गोचर करेंगे। शुक्र और चंद्रमा आपस में शत्रुता का भाव रखते हैं इसलिए कर्क राशि में शुक्र का गोचर बहुत अधिक अनुकूल प्रतीत नहीं हो रहा है।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

शुक्र का कर्क राशि में गोचर: इन राशियों पर पड़ेगा सकारात्मक प्रभाव

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र दूसरे और सातवें भाव के स्वामी हैं और शुक्र का कर्क राशि में गोचर आपके चौथे भाव में गोचर करेंगे। इसके परिणामस्वरूप, आपके घर व परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। आप अपने परिवार की सुख सुविधाओं को बढ़ाने के बारे में विचार करेंगे। घर परिवार के लोगों के साथ अच्छा सामंजस्य रहेगा और आप उनके साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। इसके अलावा, आप अभिनय, नाटक, नृत्य, आदि सीखने के लिए आगे बढ़ सकते हैं और ऐसे विषयों में उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं। इस अवधि पारिवारिक सदस्यों का आपके साथ समर्थन रहेगा और इससे आप हर काम में उन्नति करेंगे। इस गोचर काल के दौरान आपको कुछ अच्छी उपलब्धि या धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है। इसके अलावा, कार्यक्षेत्र में आपको पदोन्नति भी प्राप्त हो सकती है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लिए शुक्र आपके पांचवें और बारहवें भाव के स्वामी हैं और शुक्र का कर्क राशि में गोचर आपके दूसरे भाव में होगा। शुक्र का कर्क राशि में गोचर आपको उत्तम व्यंजन चखाएगा। आप बढ़िया से बढ़िया भोजन और पकवान खाना पसंद करेंगे और उसका आनंद लेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी। घर में कोई फंक्शन हो सकता है या किसी का विवाह समारोह हो सकता है जिसमें अतिथियों के आगमन से घर में चहल-पहल रहेगी। आपको अच्छी आर्थिक लाभ की खबरें सुनने को मिलेंगी और आपको धन लाभ होगा। पैतृक व्यवसाय में लाभ होने के योग बनेंगे। यदि आप कोई व्यापार साझेदारी में करते हैं तो आपके व्यवसायिक साझेदार से संबंध अच्छे रहेंगे और दोनों मिलकर अपने व्यापार को आगे बढ़ा पाएंगे और उसमें उन्नति प्राप्त करेंगे। सामाजिक स्तर पर परिवार का स्तर ऊंचा होगा।

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपो

कर्क राशि

शुक्र का कर्क राशि में गोचर कर्क राशि के जातकों के लिए पहले भाव में होगा। शुक्र कर्क राशि के जातकों के लिए शुक्र चौथे और ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं। इसके परिणामस्वरूप, आप अपनी देखभाल पर अधिक ध्यान देंगे और खुद के व्यक्तित्व को निखारने पर विचार करेंगे। शुक्र का कर्क राशि में गोचर कार्यक्षेत्र में भी अच्छे परिणाम देगा और कार्यक्षेत्र में आपकी बात को कोई टाल नहीं पाएगा। इससे नौकरी में आपकी स्थिति अच्छी रहेगी और वरिष्ठ अधिकारियों से आपके संबंध मधुर बनेंगे। यदि आप सौंदर्य उत्पाद और महिला प्रसाधनों, इत्र एवं महिलाओं से संबंधित कोई व्यापार करते हैं तो इस दौरान उस व्यापार में अच्छी उन्नति और प्रगति देखने को मिलेगी। आपको अच्छे धन लाभ के योग बनेंगे।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए शुक्र दूसरे भाव और भाग्य के नौवें भाव के स्वामी हैं। शुक्र का कर्क राशि में गोचर आपके ग्यारहवें भाव में होगा। शुक्र का गोचर आपके लिए कई सारे नए अवसर लेकर आएगा। यह अवधि आपको आर्थिक जीवन में भी स्थिरता प्राप्त होगी और आपको अच्छा ख़ासा धन लाभ होगा। आप अपने व्यापार को विस्तार देने की योजनाएं बना सकते हैं और बहुत हद तक उसमें कामयाब भी हो सकते हैं। नौकरी करने वाले लोगों को अपने वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सानिध्य और समर्थन मिलेगा और इससे आपकी उन्नति होगी। बड़े भाई बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा और आप अपने भाई-बहनों और दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। इस तरह आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। इस दौरान आप अपने दोस्त की सलाह मानकर काम करेंगे तो आपको लाभ होगा। अपने धन का कुछ हिस्सा बचत के रूप में रखने से आपको भविष्य में आर्थिक चुनौतियों से लड़ने का मौका मिलेगा।

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

तुला राशि

शुक्र का कर्क राशि में गोचर तुला राशि के दसवें भाव में होने जा रहा है। शुक्र आपकी राशि का स्वामी भी हैं, ऐसे में शुक्र का दसवें भाव में गोचर कार्य क्षेत्र के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। लेकिन आप कार्य क्षेत्र की राजनीति से बचकर रहेंगे तो बेहतर होगा और खुद किसी राजनीति का हिस्सा ना बनें, नहीं तो आपके संबंध आपके कार्यक्षेत्र में साथ कार्य करने वाले लोगों से बिगड़ सकते हैं और उससे आपको नौकरी में समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

इस अवधि आप अपने सहकर्मियों से जलन की भावना रख सकते हैं और आपको अफने कार्यस्थल पर थोड़ी परेशानी हो सकती है। वरिष्ठ अधिकारियों से भी आपकी कहासुनी हो सकती है इसलिए उनसे अच्छे संबंध बनाए रखने की कोशिश करें। आपकी पदोन्नति की बात अवश्य चल सकती है और यदि आप अच्छा काम करेंगे तो निश्चित ही आपको प्रमोशन जरूर मिल सकता है। यदि आप व्यापार करते हैं तो आपको थोड़ी सावधानी के साथ आगे बढ़ना होगा।

अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित  से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!

शुक्र का कर्क राशि में गोचर: इस एक राशि पर पड़ेगा नकारात्मक प्रभाव

धनु राशि 

धनु राशि के जातकों के लिए शुक्र का कर्क राशि में गोचर आपके आठवें भाव में होगा। इसके परिणामस्वरूप, चोरी-छिपे खर्च करने की आदत से बचें और अपनी सुख-सुविधाओं पर छिपकर खर्च करना आपको बाद में परेशानी दे सकता है। इस अवधि आपको अपने उन दोस्तों से बचकर रहें जो आपके दुश्मनों का काम करते हैं। पारिवारिक जीवन में थोड़ा तनाव रहेगा और ससुराल पक्ष की ओर आपका झुकाव अधिक हो सकता है। नौकरी करने वाले लोगों को चुप रह कर अपना काम करते रहना चाहिए और यदि आप कोई व्यवसाय करते हैं तो इस दौरान व्यवसायिक साझेदार से संबंध ना बिगड़ें, इसका आपको ध्यान रखना होगा, नहीं तो व्यवसाय में समस्या बढ़ सकती है। आर्थिक जीवन की बात करें तो इश अवधि धन का निवेश करना खतरनाक हो सकता है, इसलिए इससे बचने का प्रयास करें। इस अवधि के दौरान किसी को भी उधार पैसा देने से बचें।

शुक्र का मिथुन राशि में गोचर: आसान ज्योतिष उपाय

  • शुक्रवार को व्रत रखें और चावल, चीनी आदि सफेद चीजें दान करें।
  • शुक्रवार को देवी लक्ष्मी या देवी दुर्गा की पूजा करें और लाल फूल चढ़ाएं।
  • हर सुबह महालक्ष्मी अष्टकम का पाठ करें।
  • अपने कार्यालय या घर में महालक्ष्मी यंत्र की स्थापना करें और उसकी पूजा करें।
  • अधिक से अधिक सफेद और गुलाबी कपड़े पहनने की कोशिश करें और अच्छी स्वच्छता बनाए रखें।
  • शुक्र के मंत्र “ऊं द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः” का जाप करें।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रश्न 1. शुक्र का कर्क में गोचर कब होने जा रहा है?

उत्तर 1.  शुक्र का कर्क राशि में गोचर 07 जुलाई, 2024 की सुबह 4 बजकर 15 मिनट पर कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

प्रश्न 2. शुक्र कर्क राशि में कैसा व्यवहार करता है?

उत्तर 2. शुक्र और चंद्रमा शत्रु हैं और कर्क राशि चंद्रमा द्वारा शासित राशि है, इसलिए शुक्र कर्क राशि में औसत परिणाम देता है।

प्रश्न 3. शुक्र किस राशि में उच्च का होता है?

उत्तर 3. शुक्र मीन राशि में उच्च का होता है।

प्रश्न 4. चंद्रमा द्वारा शासित किसी एक नक्षत्र का नाम बताइए?

उत्तर 4. श्रवण।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.