शरद नवरात्रि 2021 का महा राशिफल: नवरात्रि में राशिनुसार किसपर रहेगी माँ की असीम कृपा

नवरात्रि का शुभ और पावन त्यौहार जल्द ही शुरू होने वाला है। हिंदू धर्म में नवरात्रि के इस त्योहार का बेहद ही खास महत्व होता है। इस वर्ष नवरात्रि 7 अक्टूबर से शुरू होगी और का समापन 15 अक्टूबर को होगा। जानकारी के लिए बता दें कि शारदीय नवरात्रि आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नवमी तिथि तक मनाई जाती है।

This image has an empty alt attribute; its file name is vedic-gif.gif

नवरात्रि के इन नौ दिनों में माँ दुर्गा के नौ रूपों (शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी, सिद्धिदात्री) की पूजा की जाती है। नवरात्रि राशिफल विशेष अपने इस विशेष अर्टिकल में आज हम बात करेंगे शारदीय नवरात्रि सभी 12 राशियों के लिए कैसी रहने वाली है। साथ ही जानेंगे शारदीय नवरात्रि घट स्थापना का शुभ मुहूर्त क्या है और इस नवरात्रि में माँ दुर्गा किस चीज़ पर सवार होकर आएँगी और उसका अर्थ क्या होता है?  

विद्वान ज्योतिषियों से फोन पर बात करें और जानें नवरात्रि में क्या होगा आपका भाग्योदय?

2021 में घटस्थापना कब है?

घटस्थापना तिथि: 7 अक्टूबर, 2021 (गुरुवार)

घटस्थापना मुहूर्त: 06:16:56 से 10:11:33 तक

अवधि :3 घंटे 54 मिनट

ऊपर दिया गया मुहूर्त दिल्ली के लिए मान्य है। यहाँ क्लिक करें और अपने शहर के अनुसार घटस्थापना का शुभ मुहूर्त जानें।

अधिक जानकारी: इस वर्ष दुर्गा नवमी और दशहरा एक ही दिन यानि 15 अक्टूबर को ही पड़ रहा है।

इस वर्ष किसपर सवार होकर आएँगी माता दुर्गा?

नवरात्रि से संबंधित एक बेहद ही खास विषय यह जानना होता है कि, माता हर नवरात्रि अलग-अलग वाहनों से आती हैं। ऐसे में इन वाहनों का अर्थ क्या होता है और इस वर्ष माता जिस वाहन से आने वाली है आइए जानते हैं इस बातों का जवाब।

बात करें इस वर्ष माता दुर्गा किसपर सवार होकर आएँगी तो इसका उत्तर है डोली। जी हाँ माँ दुर्गा भक्तों को आशीर्वाद देने इस वर्ष डोली में बैठ कर आएँगी और नौ दिनों बाद डोली पर ही बैठ कर कैलाश लौट जाएँगी। 

किस वर्ष माँ दुर्गा किस चीज़ पर सवार होकर आने वाली हैं यह दरअसल दिन पर निर्भर करता है। अर्थात देवी भगवतपुराण के अनुसार, 

  • यदि नवरात्रि सोमवार या रविवार को शुरू होती है तब माँ दुर्गा हाथी पर सवार होकर आती हैं।
  • यदि नवरात्रि सप्ताह में मंगलवार या शनिवार के दिन से प्रारंभ होती है तो माँ दुर्गा घोड़े पर सवार होकर आती हैं।
  • यदि नवरात्रि गुरुवार या शुक्रवार के दिन से शुरू होती है तो माँ दुर्गा डोली में सवार होकर आती हैं। 
  • यदि नवरात्रि बुधवार के दिन से प्रारंभ होती है तो माँ दुर्गा नाव पर बैठ कर आती हैं।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

इस वर्ष डोली पर सवार आएँगी माता दुर्गा: जानें इसका परिणाम 

आपको जानकर आश्चर्य होगा कि, माता जिस भी चीज़ पर बैठ कर आती हैं उसका देश और दुनिया पर अलग-अलग प्रभाव देखने को मिलता है। ऐसे में इस वर्ष जब नवरात्रि गुरुवार के दिन शुरू हो रही है तो स्वाभाविक है कि माता की सवारी डोली होने वाली है, जिसका यह भी अर्थ है कि, इस दौरान पड़ोसी देशों से भारत के अच्छे संबंध स्थापित होंगे और प्राकृतिक आपदा की आशंका कम होगी।   

नवरात्रि व्रत से जुड़े महत्वपूर्ण नियम

बहुत से लोग नवरात्रि के नौ दिनों तक व्रत करते हैं। वहीं जिनसे नौ दिनों का व्रत नहीं हो सकता है वो 1, 3 या पहले और आखिरी दिन का व्रत भी कर सकते हैं। हालांकि यह बेहद आवश्यक है कि आपको इस व्रत का नियम अच्छे से पता हो, तभी यह फलित होता है। तो आइये जान लेते हैं कि नवरात्रि व्रत का नियम क्या होता है और किन लोगों को यह व्रत नहीं करना चाहिए।

  • नवरात्रि का व्रत फलाहार खा कर किया जाता है।
  • इस व्रत में भी साफ़-सफाई और शुद्धता होना बेहद आवश्यक होता है।
  • नवरात्रि के व्रत में सेंधा नमक खा सकते हैं।
  • नवरात्रि का व्रत यूँ तो कोई भी रख सकता है लेकिन स्वास्थ्य के लिहाज़ से यह व्रत गर्भवती महिलाओं, मरीज़ों, डायबिटीज के मरीजों को न रखने की सलाह दी जाती है।
  • इसके अलावा घर में किसी की मृत्यु होती है तो 13 दिनों तक सूतक अवधि मानी जाती है। ऐसे में यदि इस दौरान नवरात्रि पड़ जाये तो भी व्रत नहीं रखना चाहिए।

आपकी कुंडली में भी है राजयोग? जानिए अपनी  राजयोग रिपोर्ट

जीवन में सुख समृद्धि और खुशियों के लिए नवरात्रि के दौरान करें ये उपाय 

  • इस दौरान अपने घर में तुलसी का पौधा अवश्य ले आयें। सनातन धर्म में तुलसी के पौधे को भगवान ही माना गया है। ऐसे में यदि आप नवरात्रि के शुभ दिनों के दौरान तुलसी का पौधा लाते हैं तो इससे आपके जीवन में माँ लक्ष्मी की कृपा बनी रही है।
  • इसके अलावा यदि आप नवरात्रि के दौरान शुभ मुहूर्त में केले का पौधा लाकर हर गुरुवार इसकी विधिवत पूजा करते हैं तो इससे आपकी आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे सुधरने लगती है। 
  • साथ ही नवरात्रि में हरसिंगार का पौधा लगाने से भी शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
  • नवरात्रि के आखिरी दिन कन्या पूजन कराएं और कन्याओं को लाल रंग के वस्त्र उपहार में दें।
  • जीवन में कष्टों से मुक्ति पाने के लिए नवरात्रि के नौ दिनों में हनुमान जी की पूजा अवश्य करें।
  • ज़रुरतमंदों और गरीबों को उनकी ज़रूरत का अपनी यथाशक्ति के अनुसार दान दें।

राशिनुसार कैसी रहेगी जातकों के लिए शरद नवरात्रि 2021: पढ़ें राशिफल और उपाय

मेष राशि 

इस राशि के जातकों के विवाह के योग बनने की उच्च संभावना है। प्रेम में पड़े जातकों के जीवन में मधुरता आएगी। इसके अलावा स्वास्थ्य के लिहाज से समय अनुकूल रहेगा। इस दौरान आपको रोग और बीमारियों से छुटकारा मिलेगा। आर्थिक जीवन भी शानदार रहने वाला है। इस समय आपको आर्थिक लाभ प्राप्त होने की संभावना है। साथ ही आपकी मनोकामना भी पूरी होगी। पेशेवर जातकों को भी लाभ मिलेगा। नवरात्रि के दौरान आपके जीवन में रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे। आपको अपने भाइयों का भरपूर साथ प्राप्त होगा।

उपाय: माँ की आराधना करें और उनके बीज मन्त्रों का जाप करें।

वृषभ  राशि 

वृषभ राशि के जातकों को इस दौरान अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। हालांकि दूसरी तरफ आप अपनी संतान की वजह से किसी बात को लेकर चिंतित हो सकते हैं। वहीं इसके विपरीत स्वास्थ्य में सुधार आपके जीवन में थोड़ी राहत के पल अवश्य लेकर आएगा। पेशेवर जीवन में भी लाभ मिलेगा। साथ ही आपके जीवन में सुख और अचानक धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। इस राशि के विवाह योग्य जातकों के लिए समय अनुकूल है क्योंकि इस समय अवधि में आपकी शादी के योग बन सकते हैं।

उपाय: नवरात्रि में कलश स्थापना कर मां की उपासना करें।

मिथुन  राशि 

मिथुन राशि के जातकों को इस दौरान संतान सुख मिलने के प्रबल योग हैं। साथ ही आपको नौकरी में प्रमोशन और धन लाभ मिलने की भी संभावना बन रही है। वहीं दूसरी तरफ आपके शत्रु आपको थोड़ा परेशान कर सकते हैं। विवाह योग्य जातक शादी के बंधन में बंध सकते हैं। इसके अलावा नवरात्रि के दौरान आपको संपत्ति लाभ मिलने की भी प्रबल संभावना है। स्वास्थ्य के लिहाज से समय अनुकूल रहेगा। आपको पुरानी बीमारियों से छुटकारा मिलेगा।

उपाय: नवरात्रि व्रत रख कर हर दिन कन्याओं को भोजन खिलाएं।

कर्क  राशि 

कर्क राशि के जातकों को इस दौरान माता से सुख प्राप्त होगा। साथ ही आपके जीवन में सुख, धन और वैभव बढ़ने की प्रबल संभावना है। जीवन में आपको अपने कार्यों में सफलता और साथ ही साथ मान सम्मान हासिल होगा। इसके अलावा विदेश में नौकरी या बसने के संदर्भ में भी आपको शुभ समाचार मिल सकता है।

उपाय: दुर्गा चालीसा का सुबह शाम पाठ करें।

सिंह  राशि 

सिंह राशि के जातकों का पराक्रम इस वक्त शानदार रहने वाला है। इस दौरान आपको अपनी मेहनत और आशा के अनुरूप फल प्राप्त होगा। साथ ही आपको आपके भाइयों से मदद प्राप्त होगी। जीवन में कुछ बातों को लेकर मानसिक चिंता रह सकती है। हालांकि वहीं आपकी सेहत में सकारात्मक सुधार आएगा। प्रेम में पड़े जातकों के जीवन में मधुरता आएगी और विवाहित जातकों के शादी के योग बनेंगे।

उपाय: नवरात्रि में माँ दुर्गा देवी को लाल चुनरी अर्पित करें।

कन्या  राशि 

कन्या राशि के जातकों को इस समय अवधि के दौरान स्थाई संपत्ति से लाभ मिलने की संभावना है। इसके अलावा आपको अपने जीवन में सुख सम्मान प्राप्त होगा। धन प्राप्ति के योग बनेंगे और साथ ही यदि आपका ध्यान कहीं अटका हुआ है तो वह भी आपको प्राप्त होगा। आपके जीवन में इस दौरान मांगलिक कार्यों के होने के योग बन रहे हैं। इसके अलावा आपके स्वास्थ्य में आपको सकारात्मक सुधार देखने को मिलेगा।

उपाय: कन्याओं को हरे रंग की नेल पॉलिश  दान करें।

तुला  राशि 

तुला राशि के जातकों के लिए यह समय अनुकूल रहने वाला है। इस दौरान आपके जीवन में प्रसन्नता बनी रहेगी। साथ ही इस नवरात्रि आपके जीवन में मांगलिक कार्य होने के योग बन रहे हैं। सलाह दी जाती है कि व्यर्थ की चिंता ना करें। अपने जीवन से कष्ट और परेशानियां दूर होंगे। पेशेवर जीवन में पदोन्नति प्राप्त हो सकती है। साथ ही आपको स्वास्थ्य मोर्चे पर भी अनुकूल परिणाम प्राप्त होगा। साथ ही आपके सभी काम समय पर पूरे होंगे।

उपाय: देवी दुर्गा पर लाल फूल अर्पित करें।

वृश्चिक  राशि 

वृश्चिक राशि के जातकों को सावधान रहने की सलाह दी जाती है क्योंकि इस दौरान अनावश्यक खर्च होने के योग बन रहे हैं। साथ ही आपके जीवन में किसी बात को लेकर मानसिक चिंता बनी रहेगी। वहीं इसके विपरीत आपके प्रेम में बढ़ोतरी होगी और स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। इसके अलावा वृश्चिक राशि के जातकों को अपनी कमाई में कमी देखने को मिल सकती है। घर परिवार के लोगों का विशेष ध्यान रखें अन्यथा उनसे संबंधित कोई चिंताजनक समाचार मिल सकता है। इस राशि के जो लोग नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं उसकी योजना बनाने के लिए समय अनुकूल है।

उपाय: देवी को शहद का भोग अर्पित करें।

 विद्वान ज्योतिषियों से प्रश्न पूछें और पाएं हर समस्या का समाधान

धनु  राशि 

धनु राशि के जातकों के लिए यह नवरात्रि लाभदायक रहने वाली है। इस दौरान आपके जीवन में मांगलिक कार्यों के प्रबल योग बनेंगे। साथ ही इस राशि के जातकों के प्रेम जीवन के नए मार्ग खुलेंगे। वहीं पेशेवर जातकों की आय में बढ़ोतरी होगी। हालांकि इन सब के विपरीत आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन भी शानदार बना रहेगा। आपके घर में हंसी खुशी और हर्ष का माहौल रहने वाला है।

उपाय: सिद्धि कुंजिका का पाठ करें।

मकर  राशि 

नवरात्रि की यह समय अवधि मकर राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाली है। इस दौरान आपके रुके हुए सभी कार्य पूरे होंगे और विवाह की राह में आने वाले सभी अड़चनें भी दूर होने के योग हैं। आपके जीवन में कुछ मांगलिक कार्य होंगे। इसके अलावा नवरात्रि में इस राशि के सिंगल जातकों को प्रेम मिलने की प्रबल संभावना है। आपके जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। शत्रु का नाश होगा और आपको आर्थिक लाभ भी प्राप्त होगा। साथ ही मकर राशि के जातकों की मनोकामना भी पूरी होगी।

उपाय: मां दुर्गा के मंदिर में पांच प्रकार के फल चढ़ाएं।

कुंभ  राशि 

नवरात्रि की इस समय अवधि में कुंभ राशि के जातकों के भाग्य में वृद्धि होगी। इसके अलावा आपको अपने जीवन में सफलता प्राप्त होगी और साथ ही प्रगति और खुशियां भी मिलेंगी। कुंभ राशि के जातकों को इस दौरान आपके दोस्तों की मदद मिलेगी और आपके सभी रुके हुए और अटके हुए काम पूरे होंगे। पेशेवर जीवन में आपको शुभ समाचार मिलेगा। कुल मिलाकर देखा जाए तो यह समय आपके लिए अनुकूल रहने वाला है।

उपाय: मां दुर्गा जी को रक्त पुष्प अर्पित करें।

मीन  राशि 

नवरात्रि की इस समय अवधि में मीन राशि के जातकों को वाहन चलाते समय विशेष रूप से सावधान रहने की सलाह दी जाती है। इस दौरान आपके शत्रुओं का नाश तो होगा हालांकि जीवन में कुछ परेशानियां आपको दिक्कत में डाल सकती है। इसके अलावा इस नवरात्रि आपको अपने जीवन में धन लाभ होगा और नौकरी में प्रमोशन के प्रबल योग बन रहे हैं। जीवन में कुछ मांगलिक कार्यों का आयोजन होगा और साथ ही विदेश जाने के मार्ग खुलेंगे।

उपाय: माता को लाल चुनरी अर्पित करें।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.