Sharad Navratri 2021 Coverage: नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने के नियम और इस दौरान वर्जित कार्यों की संपूर्ण जानकारी

हिन्दू धर्म में जितना महत्व नवरात्रि के त्यौहार का बताया गया है उतना शायद ही किसी अन्य त्यौहार का बताया गया हो। नवरात्रि का यह समय वह समय होता है जब 9 दिनों के लिए मां दुर्गा अपने भक्तों के घरों में विराजित होती हैं। इस दौरान लोग विधि पूर्वक दो समय (सुबह और शाम में) माता की पूजा अर्चना करते हैं जिससे प्रसन्न होने पर माता अपने भक्तों के जीवन में आशीर्वाद हमेशा बनाए रखती हैं। नवरात्रि के इस पर्व के दौरान 9 दिनों में मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है।

This image has an empty alt attribute; its file name is vedic-gif.gif

इसके अलावा जानकारी के लिए बता दें कि, 1 वर्ष में नवरात्रि का यह पावन त्यौहार कुल 5 बार मनाया जाता है। चैत्र माह में, आषाढ़ माह में, आश्विन माह में, पौष माह में, और माघ माह में। हालांकि इन सभी नवरात्रों में शारदीय और चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व होता है। आज अपने इस विशेष ब्लॉग में हम जल्द शुरू होने वाले शारदीय नवरात्रि के बारे में हर महत्वपूर्ण और जानने वाली बात जानेंगे।

 विद्वान ज्योतिषियों से फोन पर बात करें और जानें नवरात्रि में क्या होगा आपका भाग्योदय?

कब से शुरू हो रही है शारदीय नवरात्रि?

शरद नवरात्रि या जिसे शारदीय नवरात्रि भी कहा जाता है वो, अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवमी तक मनायी जाती है। इसके अलावा क्योंकि शरद ऋतु का आगमन भी इसी समय होता है इसलिए ही इस नवरात्रि को शारदीय नवरात्रि कहा जाता है। इस वर्ष 07 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक शरद नवरात्रि रहने वाली है।

इस दौरान किस दिन किस तिथि में किस देवी की पूजा और अनुष्ठान किया जाना है, इसकी विस्तृत जानकारी हम आपको नीचे प्रदान कर रहे हैं।

दिन और वार नवरात्रि दिन तिथि पूजा-अनुष्ठान 
7 अक्टूबर 2021 (गुरुवार)नवरात्रि दिन 1प्रतिपदामाँ शैलपुत्री पूजाघटस्थापना
8 अक्टूबर 2021(शुक्रवार)नवरात्रि दिन 2द्वितीयामाँ ब्रह्मचारिणी पूजा
9 अक्टूबर 2021 (शनिवार)नवरात्रि दिन 3तृतीयामाँ चंद्रघंटा पूजा
9 अक्टूबर 2021(शनिवार)नवरात्रि दिन 3चतुर्थीमाँ कुष्मांडा पूजा
10 अक्टूबर 2021(रविवार)नवरात्रि दिन 4पंचमीमाँ स्कंदमाता पूजा
11 अक्टूबर 2021(सोमवार)नवरात्रि दिन 5षष्ठीमाँ कात्यायनी पूजा
12 अक्टूबर 2021(मंगलवार)नवरात्रि दिन 6सप्तमीमाँ कालरात्रि पूजा
13 अक्टूबर 2021(बुधवार)नवरात्रि दिन 7अष्टमीमाँ महागौरीदुर्गा महा अष्टमी पूजा
14 अक्टूबर 2021(गुरुवार)नवरात्रि दिन 8नवमीमाँ सिद्धिदात्रीदुर्गा महा नवमी पूजा
15 अक्टूबर 2021 (शुक्रवार)नवरात्रि दिन 9दशमीनवरात्रि पारणादुर्गा विसर्जनविजय दशमी

नवरात्रि की सांस्कृतिक परंपरा और इसका पौराणिक महत्व 

सबसे पहले बात करते हैं नवरात्रि के दौरान निभाई जाने वाले सांस्कृतिक परंपरा की। दरअसल नवरात्रि के 9 दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि पूर्वक पूजा का विधान बताया गया है। नवरात्रि के पहले दिन घरों में कलश स्थापित करके दुर्गा सप्तशती का पाठ शुरू किया जाता है। कलश स्थापित करने के अनुष्ठान को घटस्थापना कहा जाता है। 

इसके अलावा इस दौरान देश के कई शक्तिपीठों में मेलों का भी आयोजन होता है। साथ ही भव्य झाकियाँ आदि भी नवरात्रि के दौरान निकाली जाती है। साथ ही नवरात्रि के दौरान बहुत से लोग अपने घरों में और बहुत से मंदिरों में जागरण भी किया जाता है।

पौराणिक मान्यता की बात करें तो, कहा जाता है कि नवरात्रि के ही दौरान देवी शक्ति की कृपा से भगवान राम ने असुर रावण का वध और लोगों को इस बात का सन्देश दिया था कि झूठ और असत्य चाहे कितना भी बलवान क्यों न हो उसे सत्य के सामने हारना ही पड़ता है।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

शरद नवरात्रि पूजा विधि 

  • नवरात्रि के पहले दिन व्रत का संकल्प लिया जाता है। इस दिन लोग अपने सामर्थ्य अनुसार 2, 3 या पूरे 9 दिन का उपवास रखने का संकल्प लेते हैं।
  • संकल्प लेने के बाद मिट्टी की वेदी में जौ बोया जाता है और इस वेदी को कलश पर स्थापित किया जाता है। बता दें क्योंकि हिन्दू धर्म में किसी भी मांगलिक काम से पहले भगवान गणेश की पूजा का विधान बताया गया है और कलश को भगवान गणेश का रूप माना जाता है इसलिए इस परंपरा का निर्वाह किया जाता है।
  • कलश को गंगाजल से साफ की गई जगह पर रख दें। इसके बाद देवी-देवताओं का आवाहन करें।
  • कलश में सात तरह के अनाज, कुछ सिक्के और मिट्टी भी रखकर कलश को पांच तरह के पत्तों से सजा लें।
  • इस कलश पर कुल देवी की तस्वीर स्थापित करें।
  • दुर्गा सप्तशती का पाठ करें इस दौरान अखंड ज्योति अवश्य प्रज्वलित करें। (अखंड ज्योति जलाने के नियम और सावधानियां जानने के लिए यह लेख अंत तक पढ़ें)
  • अंत में देवी माँ की आरती गायें और प्रसाद को सभी लोगों में बाँट दें।

शरद नवरात्रि महत्व 

हर व्यक्ति अपने जीवन में सफलता प्राप्त करना चाहता है। इसके लिए बेहद आवश्यक है कि आप कड़ी मेहनत करें और आपके जीवन पर देवी-देवताओं का आशीर्वाद रहे। कई बार कड़ी मेहनत के बावजूद लोग सफल नहीं हो पाते हैं क्योंकि उनके जीवन में देवताओं का आशीर्वाद नहीं होता है। ऐसे में माँ दुर्गा की प्रसन्नता और उनका आशीर्वाद हासिल करने के लिए नवरात्रि के इस पावन समय को सबसे उपयुक्त माना गया है, क्योंकि इस दौरान माँ दुर्गा नौ दिनों के लिए पृथ्वी लोक में आती हैं।

ऐसे में मान्यता है कि नवरात्रि के दौरान जो कोई भी व्यक्ति व्रत-नियम पूर्वक पूजा पाठ, साफ़ सफाई, सात्विक भोजन करना, क्रोध आदि न करना, इत्यादि बातों का ध्यान रखता है माँ दुर्गा उनसे अवश्य प्रसन्न होती हैं और उनके जीवन पर सदैव अपना आशीर्वाद बनाये रखती हैं। 

सिर्फ इतना ही नहीं शरद नवरात्रि में माँ दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा करने से व्यक्ति को कुंडली में मौजूद ग्रहों के शुभ परिणाम भी प्राप्त होने लगते हैं। तो आइये जान लेते हैं कि नवरात्रि में कौन से दिन किस देवी की पूजा अर्चना करने से कुंडली के किन ग्रहों को मज़बूत किया जा सकता है और साथ ही जानते हैं नवरात्रि के नौ दिनों में किन अलग-अलग रंगों का महत्व बताया गया है।

आपकी कुंडली में भी है राजयोग? जानिए अपनी  राजयोग रिपोर्ट

नवरात्रि दिन दिन से संबंधित देवी दिन से संबंधित ग्रह दिन से संबंधित रंग 
दिन 1माँ शैलपुत्री पूजाचंद्रमा ग्रहपीला
दिन 2माँ ब्रह्मचारिणी पूजामंगल ग्रहहरा 
दिन 3माँ चंद्रघंटा पूजाशुक्र ग्रहभूरा 
दिन 4माँ कुष्मांडा पूजासूर्य ग्रहनारंगी 
दिन 5माँ स्कंदमाता पूजाबुध ग्रहसफ़ेद 
दिन 6माँ कात्यायनी पूजाबृहस्पति ग्रहलाल 
दिन 7माँ कालरात्रि पूजाशनि ग्रहनीला 
दिन 8माँ महागौरीराहु ग्रहगुलाबी 
दिन 9माँ सिद्धिदात्रीकेतु ग्रहबैंगनी 

नवरात्रि में अखंड ज्योत जलाने का महत्व और नियम

नवरात्रि के 9 दिनों तक लगातार अखंड ज्योत जलाने का विधान बताया गया है। इस दौरान इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि गलती से भी अखंड ज्योत बुझे नहीं और ना ही इसे कभी अकेला छोड़ा जाए। कहते हैं नवरात्रि के दौरान अखंड ज्योत जलाने से देवी माँ प्रसन्न होती हैं और व्यक्ति को मनोवांछित फल देती हैं। इसके अलावा इस बात का विशेष ध्यान रखें कि अखंड ज्योति हमेशा गाय के शुद्ध घी से ही जलाएं। हालांकि यदि शुद्ध घी नहीं है तो आप तेल से भी अखंड ज्योति जला सकते हैं।

इसके अलावा मान्यता है कि अखंड ज्योत जलाने से घर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है और साथ ही व्यक्ति के सभी मनोवांछित कार्य पूरे हो जाते हैं इसीलिए नवरात्रि के पहले दिन व्रत और माता की पूजा का संकल्प लेकर अखंड दीप जलाया जाता है और नवरात्रि के 9 दिनों तक नियम के अनुसार अखंड ज्योति को सरंक्षित करने का प्रावधान होता है। 

  • अखंड ज्योत माता की तस्वीर या मूर्ति के दायें ओर रखा जाना चाहिए। हालांकि यदि आप तेल से अखंड ज्योत जला रहे हैं तो उसे माता के बाईं ओर रख दें। 
  • इसके अलावा क्योंकि ईशान कोण यानी उत्तर पूर्व दिशा देवी देवताओं का स्थान माना जाता है इसीलिए अखंड ज्योति हमेशा इसी दिशा में रखना शुभ होता है।
  • इस बात का विशेष ध्यान रखें कि अखंड ज्योति की बाती बार-बार न बदलें।

इस नवरात्रि बन रहे हैं शुभ योग 

नवरात्रि के इस पावन पर्व को जो बात और भी ज्यादा ख़ास और महत्वपूर्ण बना रही है वो है इस दौरान बनने वाले कुछ बेहद ही शुभ और फलदाई योग। आइये जान लेते हैं नवरात्रि के दौरान किस दिन कौन से योग बन रहे हैं।

नवरात्रि के पहले दिन वैधृति योग बन रहा है।

नवरात्रि के दूसरे दिन रवि योग बन रहा है।

नवरात्रि के तीसरे दिन भी रवि योग बन रहा है।

नवरात्रि के चौथे दिन सौभाग्य और  रवि योग का संयोग बन रहा है।

नवरात्रि के पांचवें दिन रवि और सौभाग्य योग बन रहा है।

नवरात्रि के छठे दिन शोभन और रवि योग का शुभ संयोग इस दिन के महत्व को और बढ़ा रहा है।

नवरात्रि के सातवें दिन सुकर्मा योग बन रहा है। 

नवरात्रि के आठवें दिन रवि योग बन रहा है।

नवरात्रि के नौवें दिन रवि योग बन रहा है।

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।

शारदीय नवरात्रि क्या करें क्या न करें 

  • यदि आप नवरात्रि में उपवास नहीं भी कर रहे हैं तो भी आपको संतुलित भोजन और सात्विक आहार ही करने की सलाह दी जाती है।
  • इस दौरान भूल से भी प्याज, लहसुन, शराब,मांस-मछली का सेवन न करें।
  • नवरात्रि के नौ दिनों में भूलकर भी कभी घर में लड़ाई, झगड़ा, कलह, कलेश इत्यादि न करें।
  • इस दौरान घर पर आये किसी भी महमान का अनादर भी न करें।
  • महिलाओं, बच्चियों का विशेषतौर पर सम्मान और उनसे प्रेम करें। जिस घर में महिलाओं का अनादर किया जाता है वहां न तो माता रानी आती हैं और न ही ऐसे व्यक्तियों की पूजा माता स्वीकार करती हैं।
  • नवरात्रि में साफ़ सफाई का विशेष ध्यान रखें।
  • इस दौरान काले कपड़े और चमड़े की चीज़ें पहनने से भी बचें।
  • नवरात्रि भर दाढ़ी, बाल और नाखून कटवाए नहीं।
  • नवरात्रि में यदि आपने माता को अपने घर में आमंत्रित किया है तो दोनों समय नहाकर माता की पूजा करें।
  • मुमकिन हो तो नवरात्रि में कभी भी घर को अकेला न छोड़ कर जायें। अर्थात घर में ताला न लगायें।
  • इस दौरान भजन-कीर्तन, जगराता आदि करना भी आपको माता की प्रसन्नता और आशीर्वाद दिला सकता है। 

विद्वान ज्योतिषियों से प्रश्न पूछें और पाएं हर समस्या का समाधान

नवरात्रि के दिन के अनुसार भोग 

अंत में बात कर लेते हैं कि नवरात्रि के कौन से दिन किस देवी को किस चीज़ का भोग लगाना आपके लिए विशेष फलदायी रहेगा।

  • पहले दिन माँ शैलपुत्री देवी को देसी घी अवश्य अर्पित करें।
  • दूसरे दिन ब्रह्मचारिणी देवी को शक्कर, सफेद मिठाई, मिश्री और फल आदि अर्पित करें।
  • तीसरे दिन चंद्रघंटा देवी को दूध से बनी मिठाई और खीर का भोग लगायें।
  • चौथे दिन कुष्मांडा देवी को मालपुए का भोग अवश्य अर्पित करें।
  • पांचवें दिन स्कंदमाता देवी को केले का भोग अवश्य चढ़ाएं।
  • छठे दिन कात्यायनी माता को शहद का भोग चढ़ाना शुभ माना जाता है।
  • सातवें दिन कालरात्रि माता को गुड़ और गुड़ से बनी वस्तुओं का भोग बनाना शुभ रहता है।
  • आठवें दिन माँ महागौरी को नारियल का भोग अवश्य लगायें।
  • नौवें दिन सिद्धिदात्री देवी को अनार और तिल का भोग लगाना शुभ रहता है।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.