Shanivar Upay: फरवरी महीने के आखिरी शनिवार को करें शनि दोष निवारण उपाय

कहते हैं सही काम करने वालों को शनि देव से डरने की जरूरत नहीं होती है क्योंकि, शनि देव व्यक्ति को उसके कर्म के आधार पर फल देते हैं। प्रत्येक सप्ताह में छठा दिन यानी शनिवार का दिन शनि देव की पूजा आराधना के लिए निर्धारित किया गया है। सिर्फ पूजा उपवास ही नहीं लेकिन जिन व्यक्तियों की कुंडली में शनि दोष (Shani Dosh) होता है उन्हें भी शनिवार का व्रत करने या शनिवार (Shanivar Upay) के दिन कुछ बेहद ही सरल उपाय करने की सलाह दी जाती है। 

शनि दोष से पीड़ित व्यक्ति को जीवन में तमाम तरह के दुख, कष्ट और परेशानियां झेलनी पड़ती है। ऐसे व्यक्तियों के बनते बनते काम बिगड़ जाते हैं। जीवन में आर्थिक समस्या, मानसिक परेशानी इत्यादि होने लगती है। सिर्फ इतना ही नहीं शनि दोष से पीड़ित व्यक्तियों का स्वास्थ्य भी खराब बना रहता है। 

यह भी पढ़ें: शनिवार के दिन करें ये ख़ास उपाय, मिलेगी तरक्की और समृद्धि

तो आइए फरवरी महीने के आखिरी शनिवार के दिन जानते हैं कि शनिवार के दिन कौन से बेहद सरल उपाय करके व्यक्ति को शनि दोष से छुटकारा मिलता है और साथ ही शनि देव की प्रसन्नता हासिल की जा सकती है। 

शनि दोष निवारण के लिए शनिवार को करें ये उपाय (Shanivar Upay)

  • जिन व्यक्तियों की कुंडली में शनि दोष होता है उन्हें शनिवार के दिन सुंदरकांड का पाठ करने की सलाह दी जाती है। सुंदरकांड का पाठ करने से शनि देव और बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त होता है और साथ ही शनि दोष से मुक्ति मिलती है। 
  • इसके अलावा शनिवार के दिन आप भैरव साधना भी कर सकते हैं। 
  • कुंडली में शनि दोष दूर करने के लिए शनिवार के दिन सवा किलो काली उड़द की दाल किसी नदी में प्रवाहित कर दें। ऐसा करने के दौरान शनि देव का मन में ध्यान करें और उनसे अपना जीवन सरल, सुगम और खुशनुमा बनाने का वरदान माँगे। 

यह भी पढ़ें: शनिवार के दिन इस एक उपाय को करने से छूमंतर हो सकती है कई समस्याएं

  • इसके अलावा शनि दोष से छुटकारा पाने के लिए शनिवार के दिन एक और अन्य उपाय आप यह कर सकते हैं कि शाम के समय काले कुत्ते को उड़द दाल के पकोड़े खिलाएं। यह उपाय नियमित तौर पर करने से कुंडली का शनि दोष धीरे-धीरे कम और फिर खत्म होने लगता है। 
  • शनि देव की प्रसन्नता हासिल करने के लिए शनिवार के दिन भगवान पर काले तिल चढ़ाएं। कहा जाता है कि, भगवान शनि देव शिव जी को अपना गुरु मानते थे ऐसे में यह उपाय करने से शनि दोष से मुक्ति अवश्य मिलती है। 
  • शनिवार के दिन काली चीटियों को आटा खिलाएं। 
  • शनि दोष दूर करने के लिए शनिवार के दिन काले घोड़े की नाल का छल्ला पहनें। इससे आपके जीवन में शनि देव की कृपा बनी रहेगी।इसके अलावा कुंडली से शनि दोष धीरे-धीरे समाप्त होने लगेगा। 
  • उड़द दाल और काले तिल का दान करें। 
  • शनिवार के दिन काले कपड़े में काली उड़द की दाल, काले चने और अपनी यथाशक्ति अनुसार कुछ दक्षिणा रखकर किसी शनि मंदिर के पुजारी को स-सम्मान दे दें। ऐसा करने से भी शनि दोष से छुटकारा मिलता है। 
  • इसके अलावा शनिवार के दिन किसी नदी में कोयला प्रवाहित करने से कुंडली में मौजूद शनि दोष के नकारात्मक प्रभाव खत्म करने में मदद मिलती है। 
  • शनिवार के दिन काले कपड़े में काले उड़द की दाल, सात अनाज सवा किलो और दो लड्डू और कोयला शनि का दान लेने वालों को दान दे दें। ऐसा करने से भी शनि दोष निवारण में मदद मिलती है।

यह भी पढ़ें: शनिवार के टोटके – दुर्भाग्य भी बदल सकता है सौभाग्य में

शनि दोष दूर करने के लिए मंत्र 

तंत्रोक्त मंत्र

ॐ प्रां. प्रीं. प्रौ. स: शनैश्चराय नम:

शनिचर पुराणोक्त मंत्र

सूर्यपुत्रो दीर्घेदेही विशालाक्ष: शिवप्रिय: द<br />

मंदचार प्रसन्नात्मा पीडां हरतु मे शनि:

श्री शनि व्यासविरचित मंत्र  

ॐ नीलांजन समाभासम्। रविपुत्रम यमाग्रजम्।<br />

छाया मार्तण्डसंभूतम। तम् नमामि शनैश्चरम्।।

  इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.