शनि की वक्री चाल से, इन 4 राशियों पर टूट सकता है मुसीबतों का पहाड़!

शनि वक्री 2023: ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है जो कि न्यायाधीश और कर्मफल दाता हैं। इन्हें दुख, रोग, लोहा, और सेवक आदि का कारक माना जाता है। सभी नौ ग्रहों में शनि सबसे मंद गति से चलते हैं इसलिए इन्हें एक राशि से दूसरे राशि में प्रवेश करने में ढ़ाई साल का समय लगता है। साथ ही, शनि की साढ़े साती और ढैय्या के नाम से भी लोग भयभीत हो जाते हैं। ऐसे में, शनि की स्थिति में थोड़ा भी परिवर्तन जातकों के जीवन में उतार-चढ़ाव लेकर आ सकता है और अब, शनि कुंभ राशि में वक्री होने जा रहे हैं जिसका सीधा असर राशिचक्र की 5 राशियों पर पड़ेगा। तो आइये शुरुआत करते हैं इस ब्लॉग की और जानते हैं कौन सी हैं वह 4 राशियां। 

Varta Astrologers

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें जीवन से संबंधित सारी जानकारी 

हालांकि, शनि देव को एक कठोर ग्रह माना जाता है और इनकी टेढ़ी दृष्टि व्यक्ति के जीवन को दुख और कष्टों से भरने का सामर्थ्य रखती है, लेकिन यह मानना कि शनि सिर्फ अशुभ परिणाम देते हैं असत्य कहा जाएगा। किसी व्यक्ति से प्रसन्न होने पर शनि महाराज उस व्यक्ति के जीवन को धन-धान्य से भर देते हैं। शनि का कुंभ राशि में वक्री होना 4 राशियों के जीवन में क्या कुछ बदलाव लेकर आएगा, आइये इस पर नज़र डालते हैं। 

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

शनि कुंभ राशि में वक्री: तिथि एवं समय

17 जून 2023 की रात 10 बजकर 48 मिनट पर शनि कुंभ राशि में वक्री हो जाएंगे। शनि देव 4 नवंबर सुबह 8 बजकर 26 मिनट तक इस अवस्था में रहेंगे। शनि देव लगभग 5 महीने वक्री अवस्था में रहेंगे। ऐसे में, जातकों के जीवन में कुछ शुभ या अशुभ प्रभाव देखने को मिल सकते हैं। 

शनि की वक्री चाल से इन 4 राशियों के बिगड़ेंगे बने बनाए काम   

मेष राशि

मेष राशि वाले शनि की वक्री अवस्था के दौरान काफ़ी मेहनत करते हुए दिखाई दे सकते हैं। साथ ही, स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं भी आपको परेशान कर सकती हैं। कार्यस्थल पर काम का अधिक भार आपके शारीरिक और मानसिक तनाव का कारण बन सकता है, लेकिन शनि की वक्री चाल व्यापारी वर्ग को ज्यादा प्रभावित नहीं करेगी। 

कर्क राशि    

कर्क राशि वालों के लिए शनि आपके आठवें भाव में वक्री हो रहे हैं और इसके परिणामस्वरूप, इन जातकों के लिए शनि की वक्री अवस्था शुभ नहीं कही जा सकती है। यह जातक कार्यस्थल पर कड़ी मेहनत करेंगे, लेकिन संभव है कि इन्हें अपनी मेहनत का फल न मिले। साथ ही, आपको अपनी सेहत को लेकर भी सावधान रहना होगा, विशेषकर वाहन चलाते समय। इन लोगों को जीवन में अनेक समस्याओं से दो-चार होना पड़ सकता है।     

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए शनि का वक्री होना फलदायी न रहने की आशंका है। जो लोग नौकरी में बदलाव करने के बारे में सोच रहे हैं फिलहाल के लिए इसे टाल देना उनके लिए उचित साबित होगा क्योंकि मौजूदा समय में जहाँ आप नौकरी कर रहे हैं, वहां आपको भविष्य में लाभ मिलने की संभावना है। हालांकि, आपको अपनी माता के स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। 

कुंभ राशि

शनि देव अपनी स्वयं की राशि कुंभ में वक्री हो रहे हैं और इसके परिणामस्वरूप, आपको मानसिक तनाव झेलना पड़ सकता है। इस दौरान बिना सोचे-समझे फैसला लेने से बचें क्योंकि बाद में आप उस फैसले पर पछतावा जताते हुए नज़र आ सकते हैं। वैवाहिक जीवन में भी परेशानियों से दो-चार होना पड़ सकता है। हालांकि, इन्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना होगा। 

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रश्न.1 शनि कब शुभ फल देता है?

उत्तर. जब शनि जन्म कुंडली के तीसरे, छठे और ग्यारहवें भाव में होते हैं।

प्रश्न.2 शनि की साढ़ेसाती कितने साल तक चलती है?

उत्तर. साढ़े सात वर्ष की अवधि को साढ़े साती कहते हैं।

प्रश्न.3 शनि किसका प्रतीक है?

उत्तर. ज्योतिष में शनि ज्ञान, अनुशासन और कर्म को दर्शाता है।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.