शनि जयंती 2021 : राशि अनुसार करें ये कार्य, शनि देवता देंगे शुभ फल

वैदिक ज्योतिष में शनि को विशेष स्थान प्राप्त है। सभी ग्रहों में शनि की चाल सबसे धीमी है। शनि के अशुभ दृष्टि की वजह से वैदिक ज्योतिष में इसे पापी ग्रह की संज्ञा दी जाती है। शनि की दृष्टि अगर किसी जातक पर पड़ जाए तो सामान्य परिस्थिति में उस जातक का अशुभ होना निश्चित है लेकिन ऐसा नहीं है कि शनि हमेशा जातकों का बुरा ही करते हैं। अगर शनि की किसी जातक पर कृपा हो जाये तो शनि उस जातक को शुभ फल भी देते हैं। यही वजह है कि शनि सनातन धर्म में पूजनीय हैं। भारत में उनके कई मंदिर भी हैं।

जीवन से जुड़ी समस्याओं का समाधान जानने के लिए हमारे विद्वान ज्योतिषियों से अभी करें फोन पर बात

भगवान शनि भगवान सूर्य और छाया के पुत्र हैं। सनातन धर्म में उन्हें न्याय के देवता के तौर पर पूजा जाता है। मान्यता है कि शनि जातकों को उसके कर्म के अनुसार फल देते हैं। ऐसे में आज हम आपको इस लेख में राशि अनुसार शनि जयंती के दिन क्या कार्य करने चाहिए, इसकी जानकारी देने वाले हैं लेकिन उससे पहले शनि जयंती से जुड़ी कुछ अहम जानकारी आपके साथ साझा कर देते हैं।

शनि जयंती तिथि और मुहूर्त

प्रत्येक वर्ष शनि जयंती का पर्व हिन्दू पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ माह के अमावस्या को मनाया जाता है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान शनि का जन्म हुआ था। साल 2021 में यह पर्व 10 जून को गुरुवार के दिन मनाया जाने वाला है। आइये अब शनि जयंती का शुभ मुहूर्त जान लेते हैं।

अमावस्या तिथि प्रारम्भ : 09 जून 2021 को दोपहर 01 बजकर 57 मिनट से

अमावस्या तिथि समापन : 10 जून 2021 को शाम 04 बजकर 22 मिनट पर

आइये अब शनि जयंती के दिन राशि अनुसार शनि देवता को प्रसन्न करने के लिए क्या कार्य करने चाहिए, इसकी जानकारी आपके साथ साझा कर देते हैं।

ये भी पढ़ें : शनि जयंती को लग रहा है साल का पहला सूर्य ग्रहण, ये राशि होगी सबसे ज्यादा प्रभावित

शनि जयंती के दिन राशि अनुसार करें ये कार्य

मेष राशि : मेष राशि के जातकों को शनि जयंती के दिन गरीब और जरूरतमंद लोगों को भूल से भी कष्ट नहीं पहुंचाना चाहिए अन्यथा शनि देवता आप पर रुष्ट हो सकते हैं। शनि जयंती के दिन सुंदर कांड या फिर हनुमान चालीसा का पाठ करें। शनि देवता की कृपा बरसेगी।

वृषभ राशि : सनातन धर्म में दान का विशेष महत्व है। ऐसे में वृषभ राशि के जातक शनि जयंती के दिन दान जरूर करें। बीमार व्यक्ति की सेवा से भी शुभ फल प्राप्त होगा। इसके अलावा शनिदेव के नाम का जाप करेंगे तो शनि देवता अत्यंत प्रसन्न होंगे।

मिथुन राशि :  मिथुन राशि के जातकों को शनि जयंती के शुभ दिन पर माता पिता व अन्य बुजुर्गों का अपमान करने से बचना चाहिए अन्यथा शनि देवता के प्रकोप के भागीदार बन सकते हैं। मिथुन राशि के जातक शनि जयंती के दिन काली उड़द का दान करें।

कर्क राशि : कर्क राशि के जातकों को शनि जयंती के शुभ अवसर पर राजा दशरथ कृत शनि स्त्रोत का पाठ करना चाहिए। इससे शनि देवता की आप पर विशेष कृपा होगी।

सिंह राशि : सिंह राशि के जातकों को शनि जयंती के दिन भगवान हनुमान की पूजा अवश्य करनी चाहिए। कोशिश रहे कि इस दिन स्नान करने के बाद हनुमान जी की पूजा के बाद ही दिन के अन्य कार्य करें तो बेहतर होगा।

कन्या राशि : शनि जयंती के दिन कन्या राशि के जातकों को व्रत रखना चाहिए। इससे शनि देवता आप पर बेहद प्रसन्न होंगे। इस दिन आप फलाहार पर भी रह सकते हैं। इसके अलावा शनिदेव के मंत्रों का जाप आपके लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा।

तुला राशि : तुला राशि के जातक शनि जयंती के दिन जरूरतमंद और गरीब लोगों की सेवा करें। साथ ही शनि जयंती के शुभ मुहूर्त में शनि देवता के मंदिर में शनि देवता को तेल अर्पित करें। इससे शनि देव की आप पर कृपा बरसेगी।

वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि के जातकों को इस पावन दिन पर गाय या फिर काले कुत्ते को रोटी खिलाना चाहिए। इससे शनि देवता अति प्रसन्न होते हैं और जातक को शुभ फल देते हैं।

धनु राशि : धनु राशि के जातकों को शनि जयंती के दिन पीपल पेड़ के नीचे सरसों तेल का दीपक जलाना चाहिए, इससे शनि देवता आप पर बेहद प्रसन्न होंगे।

मकर राशि : मकर राशि के जातकों को शनि जयंती के दिन गरीब और जरूरतमंद लोगों को भोजन कराना चाहिए। साथ ही आप शनि जयंती के दिन शनि देव के मंत्रों का जाप भी करें। इससे आपके जीवन से शनि देवता सारे कष्ट दूर कर देंगे।

कुंभ राशि : भगवान शनि उन जातकों को कष्ट नहीं देते जो भगवान हनुमान के उपासक होते हैं। ऐसे में कुंभ राशि के जातकों को इस पावन दिन भगवान हनुमान की पूजा अवश्य करना चाहिए।

मीन राशि : मीन राशि के जातक शनि जयंती के दिन यदि बजरंग बाण का पाठ करेंगे तो उन्हें शनि देवता अवश्य ही शुभ फल देंगे।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख जरूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ जरूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.