आज शनि होरा में करें यह काम, शनि देव होंगे प्रसन्न

शनि ग्रह को भले ही बहुत शुभ ग्रह न माना जाता हो लेकिन शनि की होरा कई कार्यों के लिए शुभफलदायी होती है। शनि को कर्मफल दाता ग्रह माना जाता है और यह न्याय देने वाला ग्रह भी माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में यह एक मुख्य ग्रह है। आज हम आपको अपने इस लेख में बताएंगे कि आज शनि की होरा कब है और शनि की होरा में क्या काम करना शुभ होता है इसके बारे में हम आज आपको इस लेख में बताएंगे। 

शनि की होरा 06 मार्च 2021

सुबह में 06:41 से 07:39 तक

दिन में 01:31 से 02:30 तक

रात्रि में 08:27 से 09:28 तक 

यह भी पढ़ें-  Shanivar Upay: फरवरी महीने के आखिरी शनिवार को करें शनि दोष निवारण उपाय

शनि होरा में करें यह काम

शनि मंद गति से चलने वाला ग्रह है इसलिए माना जाता है कि इससे सबंधित फल भी बहुत धीमी गति से मिलते हैं। हालांकि शनि की होरा में शनिवार के दिन यदि नीचे दिए कार्य किये जाएं तो उससे शुभ फलों की प्राप्ति होती है। 

  • भले ही शनि को शुभ ग्रह नहीं माना जाता लेकिन शनि की होरा में गृह प्रवेश करना शुभ होता है। 
  • शनि की होरा में वाहन खरीदना भी शुभ माना जाता है क्योंकि शनि को लोहे का कारक ग्रह माना गया है। 
  • मशीनों से संबंधी कार्यों को भी शनि की होरा के दौरान करना शुभ माना जाता है। 
  • शनि की होरा में कृषि से जुड़े कार्यों को करना भी शुभ फलदायक होता है। 
  • तेल संबंधी कार्य करना भी शनि की होरा में शुभ माना जाता है। 
  • इसके साथ ही ध्यान करना भी इस होरा में शुभ होता है। 

किस रत्न को है शनि की होरा में धारण करना शुभ 

ज्योतिष शास्त्र में शनि को पाप ग्रह माना जाता है और जिस जातक की कुंडली में प्रतिकुल होता है उस जातक को अपने जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जब शनि ग्रह कुंडली में मजबूत नहीं होता तो ज्योतिषी नीलम रत्न धारण करने की सलाह देते हैं। शनि के रत्न नीलम को यदि शनिवार के दिन शनि की होरा में धारण किया जाए तो जीवन की कई परेशानियां दूर हो जाती हैं। 

शनि की होरा में यह काम करें शनि को मजबूत

शनि एक ऐसा ग्रह है जिसको लेकर लोगों के मन में डर बना रहता है। शनि की साढ़ेसाती और शनि की ढैय्या को लेकर लोग बहुत घबराते हैं। हालांकि शनि की होरा में शनिवार के दिन शनि बीज मंत्र ‘ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः’ का यदि आप जाप करते हैं तो शनि ग्रह के कई बुरे प्रभावों से बच सकते हैं। इसके साथ ही शनि होरा के दौरान सात मुखी रुद्राक्ष धारण करना भी अति शुभ होता है। 

शनि की होरा में करें इन चीजों का दान 

शनि की होरा में शनिवार के दिन शनि ग्रह से जुड़ी चीजों का दान करने से शनि ग्रह शांत होता है। शनि होना में आप लोहा, तेल, तिल, काले कपड़े, उड़द की दाल दान कर सकते हैं। 

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.