साप्ताहिक राशिफल 17 से 23 नवंबर 2025: एस्ट्रोसेज एआई अपने पाठकों के लिए हर बार की तरह नवंबर 2025 के इस सप्ताह के लिए भी साप्ताहिक राशिफल का यह खास ब्लॉग लेकर आया है, जिसमें आपको 17 से लेकर 23 नवंबर, 2025 से जुड़ी सारी जानकारी विस्तारपूर्वक प्राप्त होगी।

हर नए दिन की तरह आने वाला नया सप्ताह आपके लिए क्या लेकर आएगा, आपके मन में भी यह जानने की उत्सुकता होगी। साथ ही, यह आपके सवालों जैसे कैसी रहेगी आपकी लव लाइफ? क्या मिलेगी मनपसंद नौकरी या करना होगा इंतज़ार? व्यापार में मिलेगा बिज़नेस पार्टनर का साथ या समस्याओं का करना पड़ेगा सामना आदि को शांत करेगा। राशि चक्र की सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा नवंबर का यह सप्ताह? इससे भी हम अवगत करवाएंगे।
दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी
इसके अलावा, साप्ताहिक राशिफल का यह ब्लॉग आपके मन की उलझन को दूर करने के साथ-साथ नवंबर 2025 के तीसरे सप्ताह यानी कि 17 से 23 नवंबर के बीच पड़ने वाले व्रत-त्योहार, ग्रहण और गोचर की सही तिथियों के बारे में भी बताएगा। साथ ही, इस सप्ताह किन मशहूर हस्तियों का जन्मदिन आएगा, इससे भी हम आपको रूबरू करवाएंगे।
बता दें कि साप्ताहिक राशिफल का यह लेख पूर्ण रूप से वैदिक ज्योतिष पर आधारित है जिसे अनुभवी और विद्वान ज्योतिषियों द्वारा ग्रहों की चाल और दशा के आधार पर आपके लिए तैयार किया गया है। तो आइए बिना देर किये आगे बढ़ते हैं और सबसे पहल जान लेते हैं इस सप्ताह का पंचांग।
इस सप्ताह के ज्योतिषीय तथ्य और हिंदू पंचांग की गणना
बात करें हिंदू पंचांग की, तो 17 से 23 नवंबर 2025 का यह सप्ताह नवंबर का तीसरा सप्ताह होगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस सप्ताह का आरंभ हस्त नक्षत्र के अंतर्गत कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि यानी कि 17 नवंबर 2025 को होगा जबकि इस सप्ताह का समापन पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र के तहत शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि अर्थात 23 नवंबर 2025 को हो जाएगा। हालांकि, धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सप्ताह का विशेष महत्व होगा क्योंकि इस दौरान मासिक शिवरात्रि जैसे कई बड़े व्रतों को मनाया जाएगा और साथ ही, ग्रहों की चाल और दशा में भी बदलाव देखने को मिलेगा। तो चलिए अब हम आगे बढ़ते हैं और जान लेते हैं इस सप्ताह के व्रत और त्योहार के बारे में।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
इस सप्ताह में पड़ने वाले व्रत और त्योहारों की संपूर्ण जानकारी
व्रत और त्योहार सनातन धर्म का महत्वपूर्ण हिस्सा है जो हमें अपने करीबियों से मिलने और ख़ुशियां बांटने का मौका देते हैं। इनके बिना हमारा जीवन कुछ अधूरा सा लगता है, लेकिन आजकल की भागदौड़ भरी ज़िंदगीं में अक्सर हम अपनी व्यस्तता की वजह से प्रमुख व्रत और त्योहारों की तिथियों को याद नहीं रख पाते हैं और भूल जाते हैं। हालांकि, आपको ऐसी किसी भी तरह की समस्या का सामना न करना पड़ें, इसलिए यहाँ हम आपको नवंबर के तीसरे सप्ताह (17 से 23 नवंबर, 2025) में पड़ने वाले व्रत एवं त्योहारों की पूरी सूची प्रदान कर रहे हैं।
प्रदोष व्रत (कृष्ण) (17 नवंबर 2025, सोमवार): हिंदू पंचांग के अनुसार, हर मास के शुक्ल और कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत किया जाता है और यह व्रत हर महीने में दो बार रखने का विधान है। नवंबर के इस सप्ताह में पड़ने वाला प्रदोष व्रत सोमवार के दिन पड़ने के कारण सौम प्रदोष व्रत होगा। आपको बता दें कि प्रदोष काल सूर्यास्त से पूर्व और रात होने से पहले का समय होता है। प्रदोष व्रत में भगवान शिव की उपासना की जाती है और मान्यता है कि सच्चे मन से व्रत करने वाले व्यक्ति को मनचाहे वरदान की प्राप्ति होती है।
मासिक शिवरात्रि (18 नवंबर 2025, मंगलवार): सनातन धर्म में मासिक शिवरात्रि और महाशिवरात्रि दोनों को विशेष स्थान प्राप्त है जो हिंदू कैलेंडर के अनुसार, हर माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर आती है। इस प्रकार, साल भर में कुल 12 मासिक शिवरात्रि आती है जिसमें से फाल्गुन माह में आने वाली महाशिवरात्रि का विशेष माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार, जो जातक मासिक शिवरात्रि का व्रत करता है, उसके जीवन से हर समस्या का निवारण हो जाता है।
मार्गशीर्ष अमावस्या (20 नवंबर 2025, गुरुवार): अमावस्या और पूर्णिमा तिथि को एक ख़ास स्थान प्राप्त है और इन्हीं में से एक है मार्गशीर्ष अमावस्या। पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष माह में आने वाली अमावस्या को मार्गशीर्ष अमावस्या कहते हैं, जिसे अगहन अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। यह तिथि पितरों की शांति के लिए तर्पण, स्नान और दान-धर्म आदि के लिए शुभ मानी जाती है। साथ ही, मार्गशीर्ष अमावस्या पर धन की देवी माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करना भी कल्याणकारी होता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन पितृ पूजन और उनके लिए व्रत करने से पूर्वजों का आशीर्वाद मिलता है।
हम आशा करते हैं कि यह व्रत-त्योहार आपके जीवन में खुशियाँ और आशा की नई किरण लेकर आयेंगे।
पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट
इस सप्ताह पड़ने वाले ग्रहण और गोचर
वैदिक ज्योतिष और सनातन धर्म दोनों में ही ग्रहण और गोचर को विशेष दर्जा दिया गया है क्योंकि यह मानव जीवन को गहराई से प्रभावित करने का सामर्थ्य रखते हैं। इसी क्रम में, हर मनुष्य को ग्रहण और गोचरों की जानकारी होना बेहद आवश्यक होता है, इसलिए यहां हम आपको इस सप्ताह में पड़ने वाले ग्रहण-गोचर की सही तिथियां प्रदान करने जा रहे हैं। बात करें नवंबर 2025 के तीसरे सप्ताह अर्थात 17 से 23 नवंबर 2025 के बीच कब और किस समय कौन सा ग्रह अपनी चाल और दशा में बदलाव करेगा, इस बारे में हम आपको नीचे विस्तार से बताएंगे।
वक्री बुध का तुला राशि में गोचर: बुध महाराज नवंबर 2025 में अनेक बार अपनी चाल और राशि में बदलाव करेंगे। ऐसे में, बुद्धि और वाणी के ग्रह बुध देव 23 नवंबर 2025 की रात 08 बजकर 08 मिनट पर अपनी वक्री अवस्था में चलते हुए तुला राशि में गोचर कर जाएंगे।
नोट: नवंबर 2025 के इस तीसरे सप्ताह यानी कि 17 नवंबर से 23 नवंबर 2025 की अवधि में कोई ग्रहण नहीं लगने जा रहा है।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
इस सप्ताह में पड़ने वाले बैंक अवकाश
हर इंसान को अपने जीवन में कभी न कभी बैंक से काम जरूर पड़ा होगा और ऐसे में, हर व्यक्ति को बैंक अवकाश की जानकारी होना आवश्यक हो जाता है। साप्ताहिक राशिफल के इस लेख में आपको ग्रहण-गोचर और व्रत-त्योहारों की तिथियों से रूबरू करवाने के बाद हम आपको अपने नवंबर के इस सप्ताह (17 से 23 नवंबर, 2025) में पड़ने वाले बैंक अवकाशों की सूची देने जा रहे हैं, ताकि आपका हर काम बिना किसी रुकावट के पूरा हो सके।
| तिथि | दिन | पर्व | राज्य |
| 23 नवंबर | रविवार | सेंग कुट स्नेम | मेघालय |
आइए अब हम आपको अवगत करवाते हैं इस सप्ताह के शुभ मुहूर्तों से।
विद्वान ज्योतिषियों से प्रश्न पूछें और पाएं हर समस्या का समाधान
नवंबर 2025 के इस सप्ताह के शुभ मुहूर्त
सनातन धर्म में शुभ मुहूर्त को प्रत्येक शुभ कार्य से पहले देखा जाता है। साथ ही, हर काम को शुभ मुहूर्त में करने की सलाह दी जाती है, फिर चाहे विवाह, मुंडन या कर्णवेध संस्कार हो। ऐसी मान्यता है कि शुभ दिन और मुहूर्त में किया गया कार्य अपने साथ अपार सफलता लेकर आता है, इसलिए इस सेक्शन में हम आपको 17 से 23 नवंबर, 2025 के बीच उपलब्ध शुभ मुहूर्त की तिथियां नीचे दे रहे हैं।
इस सप्ताह (17 से 23 नवंबर 2025) के विवाह मुहूर्त
जो जातक विवाह बंधन में बंधने के लिए या फिर परिवार के किसी सदस्य के विवाह के लिए शुभ मुहूर्त ढूंढ रहे हैं, तो हम आपको नवंबर 2025 के इस सप्ताह में पड़ने वाले विवाह मुहूर्त प्रदान कर रहे हैं।
| दिनांक एवं दिन | नक्षत्र | तिथि | मुहूर्त का समय |
| 17 नवंबर 2025, सोमवार | स्वाति | त्रयोदशी | सुबह 05 बजकर 01 मिनट से अगली सुबह 06 बजकर 49 मिनट तक |
| 18 नवंबर 2025, मंगलवार | स्वाति | चतुर्दशी, त्रयोदशी | सुबह 06 बजकर 49 मिनट से सुबह 07 बजकर 12 मिनट तक |
| 21 नवंबर 2025, शुक्रवार | अनुराधा | प्रतिपदा | सुबह 10 बजकर 44 मिनट से दोपहर 01 बजकर 56 मिनट तक |
| 22 नवंबर 2025, शनिवार | मूल | तृतीया | रात 11 बजकर 26 मिनट से सुबह 06 बजकर 49 मिनट तक |
| 23 नवंबर 2025, रविवार | मूल | तृतीया | सुबह 06 बजकर 49 मिनट से दोपहर 12 बजकर 08 मिनट तक |
इस सप्ताह (17 से 23 नवंबर 2025) के नामकरण मुहूर्त
यदि आप माता-पिता हैं जो अपने नवजात शिशु का नामकरण संस्कार करने के लिए शुभ मुहूर्त देख रहे हैं, तो इस सप्ताह के नामकरण मुहूर्त आपको दिए जा रहे हैं।
| तिथि | मुहूर्त |
| 17 नवंबर 2025, सोमवार | 06:44:52 से 31:13:34 |
| 20 नवंबर 2025, गुरुवार | 12:18:22 से 30:47:15 |
| 21 नवंबर 2025, शुक्रवार | 06:48:03 से 13:56:13 |
कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर
इस सप्ताह (17 से 23 नवंबर 2025) के कर्णवेध मुहूर्त
जो जातक अपनी संतान का कर्णवेध संस्कार संपन्न करनवाने का मन बना रहे हैं, लेकिन आपको कोई मुहूर्त नहीं मिल रहा है, तो यहां हम आपको 17 से 23 नवंबर, 2025 के बीच उपलब्ध कर्णवेध मुहूर्त के बारे में बताने जा रहे हैं।
| तिथि | मुहूर्त |
| 17 नवंबर 2025 | 07:16-13:2014:48-18:28 |
| 20 नवंबर 2025 | 13:09-16:01 17:36-19:32 |
| 21 नवंबर 2025 | 07:20-09:18,11:22-14:32 |
इस सप्ताह में जन्मे मशहूर सितारे
17 नवंबर 2025: नीलम सिविया, चंदा कोचर, ऐरॉन फिंच
18 नवंबर 2025: हुमैमा मलिक, नयनतारा, जुबीन गर्ग
19 नवंबर 2025: मनीष गोपलानी, भानु श्री मेहरा, तारा सुतारिया,
20 नवंबर 2025: सुकीर्ति कांडपाल, साई धंशिका, शालिनी
21 नवंबर 2025: कार्तिक कुमार, आनंदीबेन पटेल, शशांक सिंह
22 नवंबर 2025: ऑस्कर पिस्टोरियस, क्रिस स्मॉलिंग, औली क्रावल्हो
23 नवंबर 2025: विष्णु मंचू, श्रुति सोढ़ी, अहमद शहजाद
एस्ट्रोसेज इन सभी सितारों को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं देता है। यदि आप अपने पसंदीदा सितारे की जन्म कुंडली देखना चाहते हैं तो आप यहां पर क्लिक कर सकते हैं।
करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट
साप्ताहिक राशिफल 17 से 23 नवंबर, 2025
यह भविष्यफल चंद्र राशि पर आधारित है। अपनी चंद्र राशि जानने के लिए क्लिक करें:
चंद्र राशि कैलकुलेटर
मेष साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह के पर्यन्त आपका स्वास्थ्य आमतौर पर उत्तम ही रहेगा। क्योंकि कई ग्रहों ….. (विस्तार से पढ़ें)
मेष प्रेम राशिफल
प्रेम एक ऐसी रोशनी है जो आपको अंधेरों में भी उजाला दिखा सकती है। आपका….(विस्तार से पढ़ें)
वृषभ साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह आपके स्वास्थ्य राशिफल को देखें तो, आपका स्वास्थ्य….(विस्तार से पढ़ें)
वृषभ प्रेम राशिफल
प्रेम की भविष्यवाणी के अनुसार इस सप्ताह, आपके और प्रियतम के आपसी….(विस्तार से पढ़ें)
मिथुन साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह आपको अपने हर दिन की शुरुआत कसरत, योग या व्यायाम….(विस्तार से पढ़ें)
मिथुन प्रेम राशिफल
इस सप्ताह आप अपने प्रिय को बहुत याद करेंगे, परंतु वो काम की व्यस्तता….(विस्तार से पढ़ें)
कर्क साप्ताहिक राशिफल
क़ानूनी मामलों की वजह से, इस सप्ताह आपको शारीरिक और मानसिक…. (विस्तार से पढ़ें)
कर्क प्रेम राशिफल
इस सप्ताह आपके स्वभाव में कुछ बदलाव आएँगे, जिसके कारण आपका….(विस्तार से पढ़ें)
ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।
सिंह साप्ताहिक राशिफल
ये सप्ताह स्वास्थ्य के लिहाज से, बहुत अच्छा कहा जा सकता है। इस दौरान….(विस्तार से पढ़ें)
सिंह प्रेम राशिफल
प्रेम में पड़े इस राशि के लोग इस समय बहुत भावुक हो सकते हैं और……(विस्तार से पढ़ें)
कन्या साप्ताहिक राशिफल
रक्तचाप, मधुमेह या मोटापे के मरीज़ों को, इस सप्ताह अपना ख़ास ख़याल….(विस्तार से पढ़ें)
कन्या प्रेम राशिफल
इस सप्ताह योग बन रहे हैं कि आपकी लव लाइफ बिल्कुल अनुकूल….(विस्तार से पढ़ें)
तुला साप्ताहिक राशिफल
आप हमेशा अपनी सुख-सुविधाओं को पूरा करने के लिए, हर संभव…..(विस्तार से पढ़ें)
तुला प्रेम राशिफल
इस सप्ताह संभव है कि आपकी आर्थिक स्थिति को भली-भांति समझने….. (विस्तार से पढ़ें)
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल
आपको इस सप्ताह कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने होंगे, जिसके…..(विस्तार से पढ़ें)
वृश्चिक प्रेम राशिफल
इस सप्ताह आप महसूस करेंगे कि, आपका प्रेमी/प्रेमिका आप …..(विस्तार से पढ़ें)
धनु साप्ताहिक राशिफल
स्वास्थ्य के लिहाज से समय विशेष अच्छा रहेगा और आप अपने…..(विस्तार से पढ़ें)
धनु प्रेम राशिफल
ये सप्ताह प्रेम और रोमांस के नज़रिए से, कोई ख़ास अच्छा …..(विस्तार से पढ़ें)
विद्वान ज्योतिषियों से प्रश्न पूछें और पाएं हर समस्या का समाधान
मकर साप्ताहिक राशिफल
आपको इस बात का एहसास होगा कि आपका स्वास्थ्य यदि….(विस्तार से पढ़ें)
मकर प्रेम राशिफल
इस सप्ताह आपकी खराब सेहत के चलते, आपके रोमांस और प्रेम ….(विस्तार से पढ़ें)
कुंभ साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह आपके द्वारा किया गया अपने इलाज़ में परिवर्तन, आपकी…. (विस्तार से पढ़ें)
कुंभ प्रेम राशिफल
प्रेम संबंधों के लिहाज़ से देखा जाए तो, इस सप्ताह आप एक अच्छे….(विस्तार से पढ़ें)
मीन साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह के पर्यन्त आपका स्वास्थ्य आमतौर पर उत्तम ही रहेगा। क्योंकि…..(विस्तार से पढ़ें)
मीन प्रेम राशिफल
इस सप्ताह खुद को सावधान रखें, क्योंकि संभव है कि कोई आपका करीबी….(विस्तार से पढ़ें)
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
नवंबर 2025 में मासिक शिवरात्रि का व्रत 18 नवंबर, मंगलवार को किया जाएगा।
इस साल मार्गशीर्ष अमावस्या 20 नवंबर 2025 के दिन पड़ेगी।
राशि चक्र की पांचवीं सिंह राशि के अधिपति देव सूर्य ग्रह हैं।