साप्ताहिक राशिफल 09 से 15 फरवरी 2026: एस्ट्रोसेज एआई हमेशा से अपने पाठकों के लिए “साप्ताहिक राशिफल” का यह विशेष ब्लॉग लेकर आता रहा है जिसके अंतर्गत आपको 09 फरवरी से 15 फरवरी 2026 के इस सप्ताह से जुड़ी समस्त जानकारी प्राप्त होगी। इस हफ़्ते को लेकर आपके मन-मष्तिष्क में अनेक तरह के सवाल उठ रहे होंगे जैसे कि कैसा रहेगा ये सप्ताह आपके लिए? क्या आपको मिलेगी मनपसंद नौकरी या करना पड़ेगा इंतज़ार? व्यापार में होगा लाभ या उठाना होगा नुकसान? क्या छात्रों को मिलेगी परीक्षा में सफलता? प्रेम जीवन में आएगी बहार या परेशानियों की होगी भरमार? इन सभी सवालों के जवाब आपको हमारे साप्ताहिक राशिफल के इस ब्लॉग में प्राप्त होंगे।

यह भी पढ़ें: राशिफल 2026
दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी
साप्ताहिक राशिफल के इस विशेष ब्लॉग को एस्ट्रोसेज एआई के अनुभवी और विद्वान ज्योतिषियों द्वारा ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति, दशा एवं चाल का गहन विश्लेषण करके तैयार किया गया है। ऐसे में, यहाँ न सिर्फ़ आपको इस सप्ताह (09 फरवरी से 15 फरवरी 2026) के व्रत-पर्वों की जानकारी मिलेगी, बल्कि आपको इस सप्ताह में होने वाले ग्रहण और पड़ने वाले गोचर से भी हम आपको अवगत करवाएंगे। सिर्फ इतना ही नहीं, इस हफ्ते जन्म लेने वाले मशहूर हस्तियों के बारे में भी चर्चा करेंगे। तो आइए बिना देर किए अब हम आगे बढ़ते हैं और जानते हैं फरवरी 2026 के इस सप्ताह के बारे में, ताकि आप अपने इस हफ्ते को बेहतर बना सकें।
इस सप्ताह का ज्योतिषीय तथ्य और हिंदू कैलेंडर की गणना
फरवरी का महीना साल का दूसरा महीना होता है और अब हम इस महीने के दूसरे सप्ताह में प्रवेश करने जा रहे हैं। बात करें इस हफ्ते की, तो हिंदू पंचांग के अनुसार फरवरी 2026 के इस दूसरे सप्ताह का आगाज़ स्वाति नक्षत्र के तहत कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि अर्थात 09 फरवरी 2026 को हो जाएगा जबकि इस सप्ताह की समाप्ति श्रवण नक्षत्र के अंतर्गत कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि यानी कि 15 फरवरी 2026 को होगी। हालांकि, 09 फरवरी से 15 फरवरी 2026 का यह सप्ताह धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद ख़ास रहेगा क्योंकि इस दौरान कुछ बड़े और महत्वपूर्ण पर्वों को मनाया जाएगा। साथ ही, इस सप्ताह ग्रहों के गोचर भी होंगे जिनके बारे में अब हम आगे विस्तार से बात करेंगे।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
इस सप्ताह में पड़ने वाले व्रत और त्योहार
साप्ताहिक राशिफल ब्लॉग के इस सेक्शन को विशेष रूप से उन लोगों के लिए तैयार किया गया है जो अपनी भागदौड़ भरी ज़िन्दगी में व्यस्त होने के कारण महत्वपूर्ण पर्वों-व्रतों एवं अन्य तिथियों को भूल जाते हैं या फिर आपको तैयारी करने का मौका नहीं मिल पाता है। ऐसे में, इस वजह से व्रत-त्योहार निकल जाते हैं। इस तरह की कोई घटना दोबारा आपके साथ न हो और आप हर पर्व का आनंद अपने प्रियजनों के साथ ख़ुशी-ख़ुशी ले सकें इसलिए यहाँ हम आपको 09 से 15 फरवरी 2026 के बीच कब और कौन से त्योहारों को मनाया जाएगा, इसके बारे में बताने जा रहे हैं।
विजया एकादशी (13 फरवरी 2026, शुक्रवार): सनातन धर्म में एकादशी तिथि का अत्यंत महत्व होता है जो हर माह आती है। प्रत्येक माह की एकादशी तिथि पर विष्णु जी की पूजा-अर्चना की जाती है और व्रत भी रखा जाता है। इन्हीं में से एक है विजया एकादशी। पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि भी विजया एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस एकादशी पर विष्णु जी की पूजा और व्रत करने से जातक को मनोवांछित फल प्राप्त होता है। साथ ही, जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली का आगमन होता है। विजया एकादशी की तिथि कष्टों से मुक्ति और मोक्ष प्राप्ति के लिए भी श्रेष्ठ होती है।
कुंभ संक्रांति (13 फरवरी 2026, शुक्रवार): सूर्य देव को आत्मा का कारक माना जाता है जो संसार को अपनी रोशनी से जीवनदान देते हैं। ऐसे में, जब-जब सूर्य महाराज अपना राशि परिवर्तन करते हैं, तो इसे बहुत ही शुभ और महत्वपूर्ण माना जाता है। इसी क्रम में, सूर्य ग्रह जब अपने पुत्र शनि की राशि कुंभ में प्रवेश करते हैं, तो इसे कुंभ संक्रांति कहा जाता है। इस दिन सूर्य देव की पूजा करने और उन्हें अर्घ्य देने से जातक को शारीरिक और मानसिक कष्टों से मुक्ति मिलती है। जीवन में भी सुख-शांति बनी रहती है और करियर में भी सफलता प्राप्ति का आशीर्वाद मिलता है।
नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से
प्रदोष व्रत (14 फरवरी 2026, शनिवार): प्रदोष व्रत हर महीने में दो बार आता है कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी को। जब यह व्रत शनिवार के दिन पड़ता है, तब इसे शनि प्रदोष व्रत कहा जाता है। फरवरी 2026 में पड़ने वाला प्रदोष व्रत, शनि प्रदोष व्रत होगा। इस दिन भगवान शिव और शनि देव की पूजा का विधान है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, जो भक्त प्रदोष व्रत करता है, उसे बेहतर स्वास्थ्य और लंबी आयु का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
महाशिवरात्रि (15 फरवरी 2026, रविवार): महाशिवरात्रि को हिंदू धर्म का सबसे बड़ा और शुभ पर्व माना जाता है जो हर साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव और देवी पार्वती का दिव्य मिलन हुआ था। इस अवसर पर भक्त भगवान शिव के लिए व्रत करते हैं, जलाभिषेक करते हैं और पूरी रात भगवान शिव के लिए जागरण करते हैं। कहते हैं कि महाशिवरात्रि की रात पूजा और जप करने से सभी पापों का नाश होता है, मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। साथ ही, जीवन में शांति और सुख बना रहता है।
हम आशा करते हैं कि यह व्रत-त्योहार आपके जीवन में खुशियाँ और आशा की नई किरण लेकर आएंगे।
रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप
इस सप्ताह पड़ने वाले ग्रहण और गोचर
वैदिक ज्योतिष में ग्रहों और उनके राशि परिवर्तन को महत्वपूर्ण माना जाता है जो मनुष्य जीवन को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित करता है। साथ ही, सूर्य और चंद्रमा पर लगने वाला ग्रहण भी अशुभ माना जाता है। बात करें इस सप्ताह के ग्रहण और गोचर की, तो 09 फरवरी से 15 फरवरी 2026 के इस सप्ताह में सिर्फ़ एक ग्रह का गोचर होने जा रहा है जबकि एक ग्रह का राशि परिवर्तन होगा। तो आइए आगे बढ़ते हैं और नज़र डालते हैं फरवरी के दूसरे सप्ताह में होने वाले ग्रहों के गोचर पर।
बुध का कुंभ राशि में उदय (10 फरवरी 2026): वैदिक ज्योतिष में बुध देव को बुद्धि और वाणी का ग्रह माना जाता है जो अब 10 फरवरी 2026 की सुबह 04 बजकर 08 मिनट पर कुंभ राशि में अपनी अस्त अवस्था से बाहर आते हुए उदित होने जा रहे हैं। ऐसे में, इसका प्रभाव संसार पर पड़ सकता है।
सूर्य का कुंभ राशि में गोचर (13 फरवरी 2026): ज्योतिष में सूर्य देव को ग्रहों के जनक कहा जाता है और यह हर महीने एक राशि से दूसरे राशि में गोचर करते हैं। अब सूर्य ग्रह जल्द ही 13 जनवरी 2026 की रात 03 बजकर 49 मिनट पर कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं।
नोट: बात करें फरवरी 2026 के दूसरे सप्ताह में लगने वाले ग्रहण की, तो इस हफ्ते में कोई ग्रहण नहीं लगने जा रहा है। अब हम जान लेते हैं इस सप्ताह में आने वाले बैंक अवकाशों के बारे में।
करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट
इस सप्ताह के बैंक अवकाश
साप्ताहिक राशिफल के इस ब्लॉग में आपको व्रत, त्योहार, ग्रहण, गोचर की जानकारी प्रदान करने के बाद अब हम आपको फरवरी 2026 के दूसरे सप्ताह के कब-कब बैंक अवकाश पड़ेंगे, इसकी सूची देने जा रहे हैं, ताकि बैंक अवकाश के माध्यम से आप बैंक हॉलिडे के बारे में जानकर अपने सभी कामों को समय पर पूरा कर सकेंगे। साथ ही, आपका आपका कोई काम रुक न जाए।
| तारीख | दिन | छुट्टियां |
| 15 फरवरी 2026 | रविवार | महाशिवरात्रि |
फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा
इस सप्ताह (09 से 15 फरवरी 2026) के शुभ मुहूर्त
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शुभ मुहूर्त में किया गया कोई भी कार्य कभी असफल नहीं होता है इसलिए शुभ एवं मांगलिक कार्य शुभ तिथि और समय में ही करने चाहिए। ऐसे में, हम आपको दिसंबर के अंतिम सप्ताह (09 फरवरी से 15 फरवरी 2026) में नामकरण, अन्नप्राशन आदि के लिए मुहूर्त प्रदान करने जा रहे हैं।
इस सप्ताह (09 से 15 फरवरी 2026) के विवाह मुहूर्त
जो जातक इस सप्ताह में विवाह की तिथि की तलाश में हैं, तो बता दें कि 09 से 15 फरवरी 2026 के दौरान विवाह का कोई मुहूर्त उपलब्ध नहीं हैं।
इस सप्ताह (09 से 15 फरवरी 2026) के नामकरण मुहूर्त
जो माता-पिता अपने शिशु के लिए नामकरण संस्कार के शुभ मुहूर्त ढूंढ रहे हैं, तो उनके लिए हम इस सप्ताह में उपलब्ध नामकरण मुहूर्त की शुभ तिथियां प्रदान करने जा रहे हैं जो इस प्रकार हैं:
| दिनांक | मुहूर्त का समय |
| 15 फरवरी 2026, रविवार | 07:00:01 से 17:07:49 |
इस सप्ताह (09 से 15 फरवरी 2026) के अन्नप्राशन मुहूर्त
अन्नप्राशन संस्कार को सोलह संस्कारों में से विशेष स्थान दिया गया है क्योंकि इस संस्कार के तहत शिशु छह माह के बाद पहली बार ठोस आहार का सेवन करता है। अगर आप अन्नप्राशन संस्कार इस सप्ताह में करना चाहते हैं, तो इस सप्ताह कोई शुभ मुहूर्त में उपलब्ध नहीं हैं।
AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।
इस सप्ताह में जन्मे मशहूर सितारे
09 फरवरी 2026: हुंसुर कृष्णमूर्ति, रोज़ लेस्ली, टॉम हिडलस्टन
10 फरवरी 2026: मोहम्मद इकबाल खान, कुमार विश्वास, लौरा डर्न
11 फरवरी 2026: मिमी चक्रवर्ती, फ्रांसिस्को सिल्वा, टीना अंबानी
12 फरवरी 2026: राजनाथ सिंह, जोश ब्रोलिन, रॉन रॉबर्ट ज़ीलर,
13 फरवरी 2026: राफेल मार्केज़, सरोजिनी नायडू, मेम्फिस डेप
14 फरवरी 2026: दीक्षा सेठ, बेकरी सग्ना, सुषमा स्वराज
15 फरवरी 2026: आशुतोष गोवारिकर, मिलिंद कुमार, कविता कौशिक
एस्ट्रोसेज इन सभी सितारों को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं देता है। यदि आप अपने पसंदीदा सितारे की जन्म कुंडली देखना चाहते हैं तो आप यहां पर क्लिक कर सकते हैं।
करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट
साप्ताहिक राशिफल 09 फरवरी से 15 फरवरी 2026
यह भविष्यफल चंद्र राशि पर आधारित है। अपनी चंद्र राशि जानने के लिए क्लिक करें:
चंद्र राशि कैलकुलेटर
मेष साप्ताहिक राशिफल
चंद्र राशि के संबंध में शनि के बारहवें भाव में होने के कारण इस सप्ताह आपको खुद…..(विस्तार से पढ़ें)
मेष प्रेम राशिफल
अपनी भावनाओं को यदि आप केवल खुद तक ही सीमित रखेंगे तो….(विस्तार से पढ़ें)
वृषभ साप्ताहिक राशिफल
चंद्र राशि के संबंध में शनि के ग्यारहवें भाव में होने के कारण इस बात को आप….(विस्तार से पढ़ें)
वृषभ प्रेम राशिफल
यदि आप प्रेमी के साथ ‘डेट’ पर जा रहे हैं तो, उस दौरान आपको अधिक ….(विस्तार से पढ़ें)
मिथुन साप्ताहिक राशिफल
केतु के चंद्र राशि से तीसरे भाव में होने के कारण, इस सप्ताह आपके ऊपर ….(विस्तार से पढ़ें)
मिथुन प्रेम राशिफल
लंबे समय से यदि आप किसी रिश्ते में हैं तो, इस सप्ताह आप अपने घर वालों….(विस्तार से पढ़ें)
कर्क साप्ताहिक राशिफल
चंद्र राशि के संबंध में राहु के आठवें भाव में होने के कारण इस सप्ताह भर…. (विस्तार से पढ़ें)
कर्क प्रेम राशिफल
लवमेट के साथ वक्त गुजार कर आप, इस सप्ताह जीवन की परेशानियों को….(विस्तार से पढ़ें)
ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।
सिंह साप्ताहिक राशिफल
आपके स्वास्थ्य जीवन को देखें तो, इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। इस….(विस्तार से पढ़ें)
सिंह प्रेम राशिफल
इस सप्ताह आपके लिए बेहद ज़रूरी होगा कि अपने काम से कुछ……(विस्तार से पढ़ें)
कन्या साप्ताहिक राशिफल
केतु के चंद्र राशि से बारहवें भाव में होने के कारण इस बात को सिर्फ़ आप ….(विस्तार से पढ़ें)
कन्या प्रेम राशिफल
इस सप्ताह आपके लिए बेहद ज़रूरी होगा कि अपने काम से कुछ समय ….(विस्तार से पढ़ें)
तुला साप्ताहिक राशिफल
चंद्र राशि के हिसाब से शनि के छठे भाव में होने के कारण यदि आप एसिडिटी,…..(विस्तार से पढ़ें)
तुला प्रेम राशिफल
आपके प्यार के लिए ये समय बहुत ही अनुकूल रहने वाला है। सबसे अच्छी….. (विस्तार से पढ़ें)
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल
केतु के चंद्र राशि से दसवें भाव में होने के कारण आपके स्वास्थ्य जीवन के…..(विस्तार से पढ़ें)
वृश्चिक प्रेम राशिफल
तो ये सप्ताह प्रेम में पड़े जातको के लिए, पूर्व के अनुमान से काफी बेहतर…..(विस्तार से पढ़ें)
धनु साप्ताहिक राशिफल
राहु के चंद्र राशि से तीसरे भाव में होने के कारण इस वर्ष आपका स्वास्थ्य…..(विस्तार से पढ़ें)
धनु प्रेम राशिफल
इस सप्ताह आप अपने प्रेमी को, अपने दोस्तों या करीबियों से मिलवाने का…..(विस्तार से पढ़ें)
विद्वान ज्योतिषियों से प्रश्न पूछें और पाएं हर समस्या का समाधान
मकर साप्ताहिक राशिफल
केतु के चंद्र राशि से आठवें भाव में होने के कारण इस सप्ताह आपके….(विस्तार से पढ़ें)
मकर प्रेम राशिफल
अपने प्रेम संबंधों में इस सप्ताह आपको, नई उर्जा और ताज़गी लाने की ….(विस्तार से पढ़ें)
कुंभ साप्ताहिक राशिफल
राहु के चंद्र राशि के पहले भाव में होने के कारण इस समय आपको ये बात…. (विस्तार से पढ़ें)
कुंभ प्रेम राशिफल
प्रेम जीवन खुशनुमा रहेगा, आप इस सप्ताह अपने लवमेट के साथ मिलकर ….(विस्तार से पढ़ें)
मीन साप्ताहिक राशिफल
यदि कोई मामला कोर्ट. कचहरी में निलंबित पड़ा था तो, उसके परिणाम के बारे में…..(विस्तार से पढ़ें)
मीन प्रेम राशिफल
आपकी राशि के प्रेमी, स्वभाव से ही भावुक और केयर करने वाले होते हैं। यही ….(विस्तार से पढ़ें)
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
इस महीने 15 फरवरी 2026 को विजया एकादशी का व्रत किया जाएगा।
वर्ष 2026 में महाशिवरात्रि का पर्व 15 फरवरी 2026 को मनाया जाएगा।
इस महीने बुद्धि के ग्रह बुध देव 10 फरवरी 2026 को कुंभ राशि में उदित हो जाएंगे।