नवंबर के इस पहले सप्ताह में अस्त हो जाएंगे मंगल, जानें किन राशियों के लिए रहेगा अशुभ?

नवंबर के इस पहले सप्ताह में अस्त हो जाएंगे मंगल, जानें किन राशियों के लिए रहेगा अशुभ?

साप्ताहिक राशिफल 03 से 09 नवंबर 2025: जैसे-जैसे हम समय के साथ आगे बढ़ रहे हैं, वैसे-वैसे इस साल के अंत के करीब जा रहे हैं। इसी क्रम में, अब हम नवंबर माह में कदम रखने जा रहे हैं जो साल का ग्यारहवां महीना होता है और इस महीने में प्रवेश करने के साथ ही यह साल अपने अंत से बस दो कदम दूर रह जाएगा।

ऐसे में, साल 2025 का हर माह, हर दिन और हर सप्ताह बेहद ख़ास हो जाता है इसलिए आज हम नवंबर 2025 के पहले सप्ताह के बारे में बात करेंगे। एस्ट्रोसेज एआई हर बार की तरह आपके लिए “साप्ताहिक राशिफल” का यह विशेष ब्लॉग लेकर आया है जिसके अंतर्गत आपको नवंबर के पहले सप्ताह यानी कि 03 से 09 नवंबर, 2025 से जुड़ी जानकारी हुई प्राप्त होगी। 

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

बता दें कि साप्ताहिक राशिफल का यह ब्लॉग हमारे अनुभवी और विद्वान ज्योतिषियों द्वारा ग्रह-नक्षत्रों की चाल, दशा और स्थिति को ध्यान में रखकर तैयार किया है जो पूर्ण रूप से वैदिक ज्योतिष पर आधारित है। इस लेख में आपको इस सप्ताह यानी कि 03 से 09 नवंबर 2025 में पड़ने वाले व्रत-त्योहारों और ग्रहण-गोचरों की तिथियों के बारे में सही जानकारी प्राप्त होगी।

इसके अलावा, इस हफ़्ते किन-किन मशहूर हस्तियों का जन्मदिन आता है, इससे भी हम आपको अवगत करवाएंगे। तो आइए बिना देर किए आगे बढ़ते हैं और जान लेते हैं नवंबर 2025 का यह पहला सप्ताह सभी 12 राशियों के लिए किस तरह के परिणाम लेकर आएगा।

इस सप्ताह का हिंदू पंचांग और ज्योतिषीय तथ्य

सबसे पहले हम बात करेंगे इस सप्ताह के हिंदू पंचांग की, तो बता दें कि नवंबर के इस पहले सप्ताह की शुरुआत उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के तहत शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि यानी कि 03 नवंबर 2025 को होगी जबकि इस हफ़्ते का समापन पुनर्वसु नक्षत्र के अंतर्गत कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि अर्थात 09 नवंबर 2025 को हो जाएगा। हालांकि, यह सप्ताह धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद ख़ास रहने वाला है क्योंकि इस दौरान कई व्रत-त्योहार मनाए जाएंगे।

साथ ही, इस अवधि में ग्रहों की दशा में भी बदलाव देखने को मिलेगा। तो चलिए बिना देर किए शुरुआत करते हैं इस लेख की और नज़र डालते हैं इस सप्ताह के व्रत और त्योहारों पर। 

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

इस सप्ताह में कब-कब पड़ेगा कौन सा व्रत और त्योहार? 

नवंबर माह में कदम रखने के साथ ही त्योहारों के मौसम की शुरुआत हो जाएगी और इस पूरे महीने एक नहीं अनेक बड़े पर्वों को बहुत ही धूमधाम से मनाया जाएगा जिसमें धनतेरस, दिवाली से लेकर छठ पूजा जैसे त्योहार शामिल हैं। ऐसे में, अगर आप भी उन लोगों में से एक है जो महत्वपूर्ण व्रत और त्योहारों की तिथि याद नहीं रख पाते हैं, तो हमारे साप्ताहिक राशिफल का यह विशेष सेक्शन ख़ासतौर पर आपके लिए ही तैयार किया गया है, ताकि आप हर त्योहार की पहले से तैयारी कर लें और उन्हें अपने दोस्तों, परिवार और करीबियों के साथ मना सकें। चलिए जान लेते हैं इस सप्ताह के व्रत और त्योहार की तिथियां। 

प्रदोष व्रत (शुक्ल) (03 नवंबर 2025, सोमवार): हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत को विशेष स्थान दिया गया है। पंचांग के अनुसार, प्रदोष व्रत को हर महीने की त्रयोदशी तिथि पर रखा जाता है और यह व्रत महीने में दो बार आता है। सनातन धर्म में सोमवार के दिन पड़ने वाले व्रत को सोम प्रदोष के नाम से जाना जाता है और जब यह व्रत मंगलवार के दिन पड़ता है, तो इसको भौम प्रदोष कहा जाता है। इसी क्रम में, शनिवार के दिन पड़ने वाले व्रत को शनि प्रदोष व्रत के नाम से जाना जाता है। इस माह का प्रदोष व्रत सोमवार के दिन पड़ रहा है इसलिए यह सोम प्रदोष व्रत होगा और इस दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना की जाएगी। मान्यताओं के अनुसार, इस शुभ तिथि पर जो भी भोलेनाथ की पूजा विधि विधान से करता है, उसको जीवन में सुख समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है। 

कार्तिक पूर्णिमा व्रत (05 नवंबर 2025, बुधवार): सनातन धर्म में कार्तिक माह को अत्यंत शुभ और पावन माना जाता है और इस दौरान पड़ने वाले हर त्योहार को भी पुण्यदायक माना गया है। इसी क्रम में, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को कार्तिक पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान शिव  ने त्रिपुरासुर नामक राक्षस का वध किया था इसलिए इसे ‘त्रिपुरी पूर्णिमा’ भी कहा जाता  है। अगर इस दिन कृतिका नक्षत्र पड़ रहा होता है, इस पूर्णिमा को ‘महाकार्तिकी’ कहते हैं। इसी प्रकार, रोहिणी नक्षत्र होने पर इस पूर्णिमा से बेहद शुभ फलों की प्राप्ति होती है। 

संकष्टी चतुर्थी (08 नवंबर 2025, शनिवार):  प्रत्येक माह में आने वाले व्रत और त्योहारों में से एक होती है संकष्टी चतुर्थी और इस व्रत को भगवान गणेश की कृपा पाने के लिए किया जाता है। वर्ष भर में आने वाली सभी चतुर्थी का महत्व संकष्टी चतुर्थी के समान होता है। बता दें कि संकष्टी चतुर्थी का व्रत हर महीने के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर किया जाता है। ऐसी मान्यता है कि जो जातक संकष्टी चतुर्थी का व्रत करता है, उसे भगवान गणेश का आशीर्वाद मिलता है और उसके जीवन से बप्पा सभी कष्टों और दुखों को हर लेते हैं, इसलिए संकष्टी चतुर्थी पर भगवान गणेश की पूजा विधि-विधान से की जाती है। 

हम आशा करते हैं कि यह व्रत-त्योहार आपके जीवन में खुशिया और आशा की नई किरण लेकर आयेंगे।

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट  

नवंबर 2025 में कब से शुरू होगा मार्गशीर्ष माह?

हिंदू कैलेंडर में आठवां महीना होता है मार्गशीर्ष जिसे बहुत शुभ और पावन माना जाता है। ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार, मार्गशीर्ष का माह सामान्य रूप से नवंबर या दिसंबर के महीने में आता है। बात करें इस वर्ष की, तो साल 2025 में मार्गशीर्ष माह का आरंभ 06 नवंबर 2025 को होगा जबकि इसका समापन 04 दिसंबर 2025 को होगा। सनातन धर्म में मार्गशीर्ष माह को धार्मिक कार्यों के लिए श्रेष्ठ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि मार्गशीर्ष मास भगवान कृष्ण को अतिप्रिय है इसलिए इस दौरान इनकी पूजा-अर्चना की जाती है।  

इस सप्ताह पड़ने वाले ग्रहण और गोचर 

ग्रहण एवं गोचर की बात करें, तो वैदिक ज्योतिष में हर ग्रह की चाल, दशा और स्थिति में होने वाला छोटे से छोटे बदलाव और ग्रहण को महत्वपूर्ण माना जाता है जो मनुष्य जीवन को प्रभावित करने का सामर्थ्य रखते हैं। साथ ही, कोई भविष्यवाणी करते समय या राशिफल तैयार करते समय ग्रहों की चाल, स्थिति और दशा की गणना सबसे पहले की जाती है, इसलिए बता दें कि इस सप्ताह में हमें ग्रहों की चाल और स्थिति में परिवर्तन देखने को मिलेगा। तो चलिए अब हम आगे बढ़ते हैं और जान लेते हैं नवंबर 2025 के पहले सप्ताह यानी कि 03 से 09 नवंबर, 2025 में पड़ने वाले ग्रहण और गोचर के बारे में। 

मंगल वृश्चिक राशि में असर (07 नवंबर 2025): युद्ध और पराक्रम के ग्रह के रूप में मंगल देव अपनी स्वयं की राशि वृश्चिक में विराजमान हैं जो अब 07 नवंबर 2025 की रात 01 बजकर 46 मिनट पर वृश्चिक राशि में अस्त हो जाएंगे।

नोट: नवंबर 2025 का यह पहला सप्ताह अर्थात 03 नवंबर से 09 नवंबर 2025 के बीच में कोई ग्रहण नहीं लगने जा रहा है। 

   बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

इस सप्ताह के बैंक अवकाशों की सूची

साप्ताहिक राशिफल के इस लेख में आपको व्रत-त्योहारों और ग्रहण-गोचर की जानकारी के साथ-साथ बैंक अवकाशों की भी जानकारी प्राप्त होगी। अगर आपको भी बैंक से हर दूसरे दिन कोई न कोई काम पड़ता रहता है या आपको आने वाले दिनों में किसी काम को पूरा करने के लिए बैंक जाना है, तो यहां हम आपको इस सप्ताह (03 से 09 नवंबर, 2025) के दौरान पड़ने वाले बैंक अवकाशों की पूरी सूची प्रदान कर रहे हैं, ताकि आपका हर काम समय पर पूरा हो सके।

तिथि दिनपर्वराज्य
5 नवंबर 2025बुधवारकार्तिक पूर्णिमाउड़ीसा और तेलंगाना
5 नवंबर 2025बुधवारगुरु नानक जयंतीसभी राज्य सिवाय आंध्र प्रदेश, बिहार, दादर और नागर हवेली, दमन और दिऊ, गोवा, कर्नाटक, केरल, मणिपुर, मेघालय , उड़ीसा, पुडुचेरी, सिक्किम, तमिलनाडु और त्रिपुरा
8 नवंबर 2025शनिवारकनकदास जयंतीकर्नाटक

अब हम आगे बढ़ते हैं और आपको अवगत करवाते हैं इस सप्ताह के शुभ मुहूर्तों से है /

कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर 

इस सप्ताह (03 से 09 नवंबर, 2025) के शुभ मुहूर्त

नवंबर के पहले सप्ताह यानी कि 03 से 09 नवंबर, 2025 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी आपको प्रदान करने के बाद अब हम आपको इस हफ़्ते के शुभ मुहूर्त प्रदान करने जा रहे हैं, ताकि आप विवाह, मुंडन और अन्नप्राशन जैसे शुभ संस्कार संपन्न कर सकें। 

03 नवंबर से 09 नवंबर 2025 के विवाह मुहूर्त

हिंदू धर्म में हमेशा विवाह को शुभ मुहूर्त में करने की सलाह दी जाती है जिससे नवविवाहित दंपति को देवी-देवताओं के साथ-साथ ग्रह-नक्षत्रों का भी आशीर्वाद मिल सके। ऐसे में, हम आपको इस सप्ताह के विवाह मुहूर्त प्रदान कर रहे हैं। 

दिनांक एवं दिननक्षत्रतिथिमुहूर्त का समय
03 नवंबर 2025, सोमवारउत्तराभाद्रपद, रेवतीत्रयोदशी, चतुर्दशीसुबह 06 बजकर 36 मिनट से अगली सुबह 06 बजकर 37 मिनट तक
06 नवंबर 2025, गुरुवार रोहिणीद्वितीया सुबह 03 बजकर 28 मिनट से अगली सुबह 06 बजकर 40 मिनट तक
08 नवंबर 2025, शनिवारमृगशीर्षचतुर्थी सुबह 07 बजकर 31 मिनट से रात 10 बजकर 01 मिनट तक

इस सप्ताह के अन्नप्राशन मुहूर्त

नवजात शिशु के लिए अन्नप्राशन संस्कार को बहुत विशेष माना जाता है जिसके अंतर्गत शिशु के छह माह पूरे होने पर पहली बार ठोस आहार का सेवन किया जाता है। नीचे हम आपको इस सप्ताह के अन्नप्राशन संस्कार के शुभ मुहूर्त प्रदान कर रहे हैं.

तिथि दिन
3 नवंबर 202507:06-10:29,12:33-17:08,18:43-22:53
7 नवंबर 202507:55-14:00,15:27-20:23

इस सप्ताह के वाहन खरीद मुहूर्त

अग आप काफ़ी समय से वाहन खरीदने का सोच रहे हैं, तो हम आपको इस सप्ताह के वाहन खरीद मुहूर्त की शुभ तिथियां नीचे दे रहे हैं जो इस प्रकार हैं:

तिथि मुहूर्त
03 नवंबर 2025, सोमवार15:06:16 से 26:07:29
07 नवंबर 2025, शुक्रवार11:07:31 से 30:37:06
09 नवंबर 2025, रविवार20:05:08 से 30:38:37

इस सप्ताह के नामकरण मुहूर्त

जो माता-पिता अपनी संतान का नामकरण संस्कार संपन्न करना चाहते हैं, तो हम आपको नवंबर के इस सप्ताह के नामकरण संस्कार के लिए शुभ मुहूर्त प्रदान कर रहे हैं। 

तिथि मुहूर्त
सोमवार, 03 नवंबर06:34:09 से 26:07:29
शुक्रवार, 07 नवंबर06:37:06 से 30:37:06

इस सप्ताह में जन्मे मशहूर सितारे

03 नवंबर 2025: करण पॉल, बॉब ब्रिज, चार्ल्स ब्रोंसन

04 नवंबर 2025: रोड मार्श, हशमतुल्लाह शाहिदी, रुपिनी

05 नवंबर 2025: वरलक्ष्मी सरथकुमार, ज़ेबा बख्तियार, अथिया शेट्टी

06 नवंबर 2025: आर साई किशोर, बॉबी सिम्हा, थैंडी न्यूटन 

07 नवंबर 2025: हारिस रऊफ, धन सिंह रावत, लॉर्डे

08  नवंबर 2025: कार्तिक त्यागी, उपेंद्र लिमये, अशोक सेलवन

09 नवंबर 2025: पारस कलनावत, निखिल नाईक, पृथ्वी शॉ

एस्ट्रोसेज इन सभी सितारों को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं देता है। यदि आप अपने पसंदीदा सितारे की जन्म कुंडली देखना चाहते हैं तो आप यहां पर क्लिक कर सकते हैं। 

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

साप्ताहिक राशिफल 03 से 09 नवंबर, 2025

यह भविष्यफल चंद्र राशि पर आधारित है। अपनी चंद्र राशि जानने के लिए क्लिक करें:
चंद्र राशि कैलकुलेटर 

मेष साप्ताहिक राशिफल 

आपकी चंद्र राशि के बारहवें भाव में शनि देव विराजमान होंगे और….. (विस्तार से पढ़ें) 

मेष प्रेम राशिफल 

सिंगल जातक इस समय काम में व्यस्तता के कारण, अपने….(विस्तार से पढ़ें)

वृषभ साप्ताहिक राशिफल

 केतु देव आपकी चंद्र राशि के चौथे भाव में मौजूद गोंगे और इसके….(विस्तार से पढ़ें)

वृषभ प्रेम राशिफल

रोमांस के नज़रिए से आपकी ज़िन्दगी कोई नया मोड़ ले सकती है। क्योंकि….(विस्तार से पढ़ें)

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

शनि देव आपकी चंद्र राशि के दसवें भाव में उपस्थित होंगेा और….(विस्तार से पढ़ें)

मिथुन प्रेम राशिफल

ये सप्ताह आपके प्रेम जीवन के लिए, बहुत ही अच्छा रहने वाले हैं। इस….(विस्तार से पढ़ें)

कर्क साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह भर आपकी सेहत ठीक-ठाक रहेगी, लेकिन इस दौरान…. (विस्तार से पढ़ें)

कर्क प्रेम राशिफल

 इस सप्ताह आपको अपने प्रियतम पर शक न करते हुए,….(विस्तार से पढ़ें)

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।

सिंह साप्ताहिक राशिफल

आपकी चंद्र राशि के आठवें भाव में शनि ग्रह उपस्थित होंगे और इसके….(विस्तार से पढ़ें)

सिंह प्रेम राशिफल

इस सप्ताह आप अपने प्रियतम के साथ, किसी यात्रा पर जाने का……(विस्तार से पढ़ें)

कन्या साप्ताहिक राशिफल

इस हफ्ते आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव आने की आशंका, न….(विस्तार से पढ़ें)

कन्या प्रेम राशिफल

प्रेम में पड़े इस राशि के लोग इस समय बहुत भावुक हो सकते हैं और….(विस्तार से पढ़ें)

तुला साप्ताहिक राशिफल

केतु देव आपकी चंद्र राशि के ग्यारहवें भाव में विराजमान होंगे और इसके …..(विस्तार से पढ़ें)

तुला प्रेम राशिफल

इस सप्ताह संभव है कि प्रेम में पड़े जातकों को अपने रिश्ते को लेकर,….. (विस्तार से पढ़ें)

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

आपकी चंद्र राशि के दसवें भाव में केतु ग्रह स्थित होंगे और इसके फलस्वरूप, …..(विस्तार से पढ़ें)

वृश्चिक प्रेम राशिफल

यदि आपका हाल ही में ब्रेकअप हुआ हैं तो, इस सप्ताह आपकी…..(विस्तार से पढ़ें)

धनु साप्ताहिक राशिफल

शनि ग्रह आपकी चंद्र राशि के चौथे भाव में विराजमान होंगे और इसके …..(विस्तार से पढ़ें)

धनु प्रेम राशिफल

इस सप्ताह आपको अपने प्रेमी से अपेक्षा से ज्यादा, भरपूर प्रेम और सहयोग…..(विस्तार से पढ़ें)

विद्वान ज्योतिषियों से प्रश्न पूछें और पाएं हर समस्या का समाधान

मकर साप्ताहिक राशिफल

आपकी चंद्र राशि के आठवें भाव में केतु ग्रह मौजूद होंगे और….(विस्तार से पढ़ें)

मकर प्रेम राशिफल

इस सप्ताह किसी कारणवश आपको अपने प्रेमी से दूर जाना पड़….(विस्तार से पढ़ें)

कुंभ साप्ताहिक राशिफल

आपकी चंद्र राशि के दूसरे भाव में शनि ग्रह के उपस्थिति होने से इस सप्ताह…. (विस्तार से पढ़ें)

कुंभ प्रेम राशिफल

 इस सप्ताह आप अपने प्रियतम के साथ, किसी यात्रा पर जाने का पालन कर….(विस्तार से पढ़ें)

मीन साप्ताहिक राशिफल 

इस सप्ताह ज़्यादा शराब पीकर तेज़ गाड़ी चलाना, आपको भारी …..(विस्तार से पढ़ें)

मीन प्रेम राशिफल

इस सप्ताह आपको अपने आप पर काबू रखना होगा और आपके….(विस्तार से पढ़ें)

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रश्‍न 1. नवंबर 2025 में संकष्टी चतुर्थी कब है?

इस साल संकष्टी चतुर्थी का व्रत 08 नवंबर 2025, शनिवार को किया जाएगा।

प्रश्‍न 2. मार्गशीर्ष माह कब से शुरू होगा?

वर्ष 2025 में मार्गशीर्ष माह 06 नवंबर 2025 से शुरू हो रहा है।

प्रश्‍न 3. क्या नवंबर 2025 में कोई ग्रहण लगेगा?

नहीं, इस महीने में कोई ग्रहण नहीं लगने जा रहा है।