साप्ताहिक राशिफल (11 सितंबर से 17 सितंबर, 2023): किन राशियों का करियर भरेगा उड़ान?

साप्ताहिक राशिफल 11 सितंबर से 17 सितंबर 2023: एस्ट्रोसेज अपने पाठकों के लिए लेकर आया है साप्ताहिक राशिफल 11 सितंबर से लेकर 17 सितंबर, 2023 का यह विशेष ब्लॉग। इस ब्लॉग में हम आपको जानकारी प्रदान करेंगे कि सितंबर महीने का यह सप्ताह राशि चक्र की 12 राशियों के लिए किस तरह के परिणाम लेकर आएगा। साथ ही, इस राशिफल की मदद से कैसे आप इस सप्ताह को बेहतर बना सकते हैं, तो आइये बिना देर किये शुरुआत करते हैं इस ब्लॉग की। 

Varta Astrologers

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

साप्ताहिक राशिफल 11 सितंबर से 17 सितंबर, 2023: राशि अनुसार राशिफल और उपाय

मेष राशि

मेष राशि वालों को सप्ताह के शुरुआती हिस्से अर्थात 11 सितंबर से लेकर 12 सितंबर की रात्रि 11:00 बजे तक की अवधि थोड़े से कमज़ोर परिणाम दे सकती है। इस समय घर-गृहस्थी या वाहन आदि से संबंधित मामलों में कुछ परेशानियां देखने को मिल सकती हैं। वाहन रास्ते में ख़राब हो सकता है। कुछ स्वार्थी लोगों से मिलकर मूड ख़राब रह सकता है।

कैसा रहेगा सभी 12 राशियों के लिए यह सप्ताह? जानने के लिए देखें ये वीडियो।

वहीं, सप्ताह के दूसरे हिस्से अर्थात 12 सितंबर की रात्रि 11:00 बजे से लेकर 15 सितंबर की दोपहर 11:35 तक की अवधि में आप मिले-जुले परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। यदि आप विद्यार्थी हैं तो थोड़ी सी एक्स्ट्रा मेहनत करें क्योंकि तब ही परिणाम संतोषप्रद मिल सकेंगे। निजी संबंधों में समझदारी दिखाने की स्थिति में संबंधों का आनंद मिल सकेगा अर्थात इस अवधि में आपके कर्म के अनुरूप परिणाम मिल जाने चाहिए।

सप्ताह के अंतिम हिस्से अर्थात 15 सितंबर 2023 की दोपहर 11:35 से लेकर 17 सितंबर 2023 की रात 11:00 बजे के बीच आपको काफ़ी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आपकी मेहनत अच्छा रंग दिखाएगी। आप अपने प्रतिस्पर्धियों से बेहतर करते हुए देखे जाएंगे। आर्थिक मामलों में भी अच्छी अनुकूलता के योग बनेंगे जबकि सप्ताह के अंतिम घंटे अर्थात 17 सितंबर की रात 11:00 से 12:00 के बीच की अवधि में आपको मिले-जुले परिणाम मिल सकते हैं। 

उपाय: धर्मस्थल पर किसी बुजुर्ग को पीले कपड़े का दान करना शुभ रहेगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों को सप्ताह के शुरुआती हिस्से अर्थात 11 सितंबर से लेकर 12 सितंबर की रात्रि 11:00 बजे तक की अवधि में अच्छे परिणाम मिलने की उम्मीद है। इस समय आपका आत्मविश्वास बहुत अच्छा रहने वाला है। अधिकांश मामलों में आपको सफलता मिलती हुई प्रतीत हो रही है। विशेषकर यदि आप किसी तरह के सृजनात्मक अर्थात क्रिएटिव काम से जुड़े हुए हैं तो आपके लिए यह अवधि विशेष रह सकती है।

वहींं, सप्ताह के दूसरे हिस्से अर्थात 12 सितंबर की रात्रि 11:00 बजे से लेकर 15 सितंबर की दोपहर 11:35 तक की अवधि में आपको कुछ हद तक कमज़ोर परिणाम मिल सकते हैं। इस समय कुछ घरेलू समस्याएं चिंता का कारण बन सकती हैं। आपका आत्मविश्वास कुछ हद तक कमज़ोर  रह सकता है। भाइयों और शुभचिंतकों पर आप किसी बात को लेकर संदेह कर सकते हैं। बेहतर होगा कि इस दौरान जो जैसा चल रहा था उसे वैसा ही चलते रहने दें, नए प्रयोग से बचें और मन को शांत रखने की कोशिश करें।

सप्ताह के अंतिम हिस्से अर्थात 15 सितंबर 2023 की दोपहर 11:35 से लेकर 17 सितंबर 2023 की रात 11:00 बजे के बीच आपको बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। विशेषकर यदि आप विद्यार्थी हैं तो आप मेहनत करके अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। प्रेम संबंध के मामले में कुछ नोक-झोक संभावित है, लेकिन इसके बावजूद भी प्रेम में कमी नहीं आनी चाहिए जबकि सप्ताह के अंतिम घंटे अर्थात 17 सितंबर की रात 11:00 से 12:00 के बीच की अवधि में आपको काफ़ी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। 

उपाय: तामसिक भोजन से दूर रहें और अपना चरित्र स्वच्छ बनाए रखें। 

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

मिथुन राशि 

मिथुन राशि वालों को सप्ताह के शुरुआती हिस्से अर्थात 11 सितंबर से लेकर 12 सितंबर की रात्रि 11:00 बजे तक की अवधि में एवरेज से बेहतर परिणाम मिलने की उम्मीद है। आप अपने घर-परिवार के सदस्यों के हित के लिए प्रयत्न करते हुए देखे जा सकेंगे और ऐसा करने की स्थिति में आपको अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। सामान्यतः धन बचत के लिए आपकी कोशिश जारी रहेगी और कोशिश करने की स्थिति में आप धन बचा भी सकेंगे।

वहीं, सप्ताह के दूसरे हिस्से अर्थात 12 सितंबर की रात्रि 11:00 बजे से लेकर 15 सितंबर की दोपहर 11:35 तक की अवधि में आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं क्योंकि इस दौरान चंद्रमा तीसरे भाव में सूर्य के साथ युति कर रहा होगा। अतः आप अच्छे कॉन्फिडेंस के साथ प्रत्येक काम को करना चाहेंगे, लेकिन अमावस्या के आसपास का समय होने और चंद्रमा पर शनि का प्रभाव होने के कारण ओवर कॉन्फिडेंट होने से कुछ काम बिगड़ सकते हैं। ऐसी स्थिति में धैर्य और समझदारी के साथ काम करने की सलाह आपको दी जाती है। ऐसा करके आप अधिकांश मामलों में अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।

सप्ताह के अंतिम हिस्से अर्थात 15 सितंबर 2023 की दोपहर 11:35 से लेकर 17 सितंबर 2023 की रात 11:00 बजे के बीच आपको कुछ कमज़ोर परिणाम मिल सकते हैं। इस दौरान कुछ आर्थिक चिंताएं मन-मस्तिष्क पर हावी रह सकती हैं अथवा घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य इत्यादि को लेकर कुछ तनाव देखने को मिल सकता है जबकि सप्ताह के अंतिम घंटे अर्थात 17 सितंबर की रात 11:00 से 12:00 के बीच की अवधि में आपको तुलनात्मक रूप से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। 

उपाय: यदि आप दूध या दूध से बनी चीजों का व्यापार करते हैं तो इस सप्ताह इससे बचना फायदेमंद रह सकता है। 

कर्क राशि 

कर्क राशि वालों को सप्ताह के शुरुआती हिस्से अर्थात 11 सितंबर से लेकर 12 सितंबर की रात्रि 11:00 बजे तक की अवधि में अच्छे परिणाम मिलने की उम्मीद है। इस समय आप तुलनात्मक रूप से भावुक रह सकते हैं। हालांकि, ज्यादातर भावनाएं उचित होंगी और उन भावनाओं की कद्र भी आपके स्वजनों के द्वारा की जाएगी। यदि आप किसी तरह के सृजनात्मक अर्थात क्रिएटिव कम से जुड़े हुए हैं तो आप काफ़ी अच्छा करते हुए देखे जा सकेंगे।

सप्ताह के दूसरे हिस्से अर्थात 12 सितंबर की रात्रि 11:00 बजे से लेकर 15 सितंबर की दोपहर 11:35 तक की अवधि में आप मिले-जुले परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। इस दौरान संयमित तरीके से की गई बातचीत आपको फायदा दिलाने का काम कर सकती है। वहीं, घर-परिवार के सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बिठाने की कोशिश भी सकारात्मक परिणाम दिलाना चाहेगी।

सप्ताह के अंतिम हिस्से अर्थात 15 सितंबर 2023 की दोपहर 11:35 से लेकर 17 सितंबर 2023 की रात 11:00 बजे के बीच आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। इस समय आपका कॉन्फिडेंस अच्छा रहेगा और इसके फलस्वरूप, आप विभिन्न मामलों में अच्छा करते हुए देखे जा सकेंगे, फिर भी आक्रोश से बचने की सलाह हम आपको देना चाहेंगे। जबकि सप्ताह के अंतिम घंटे अर्थात 17 सितंबर की रात 11:00 से 12:00 के बीच की अवधि में आपको कुछ कमज़ोर परिणाम मिल सकते हैं। 

उपाय: किसी गरीब कन्या को हरे रंग के कपड़े भेंट करें। 

सिंह राशि

सिंह राशि वालों को सप्ताह के शुरुआती हिस्से अर्थात 11 सितंबर से लेकर 12 सितंबर की रात्रि 11:00 बजे तक की अवधि में कुछ हद तक कमज़ोर परिणाम मिलने की उम्मीद है। ऐसी स्थिति में आपको बेकार के खर्चों को टालने की कोशिश करनी होगी। साथ ही, यथासंभव दूर की यात्राओं से बचना भी होगा। हालांकि, विवाहित होने की स्थिति में दांपत्य जीवन में आनंद मिलने की उम्मीद भी रहेगी।

सप्ताह के दूसरे हिस्से अर्थात 12 सितंबर की रात्रि 11:00 बजे से लेकर 15 सितंबर की दोपहर 11:35 तक की अवधि में आप काफ़ी हद तक अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। इस समय दूर की जगह से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। विदेश से संबंधित मामलों में भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। इस दौरान आप तुलनात्मक रूप से अधिक भावुक रह सकते हैं। सामान्य तौर पर किसी प्रतिकूलता के योग नज़र नहीं आ रहे हैं, फिर भी आवेश में आकर काम करने से बचने की सलाह हम देना चाहेंगे।

वहीं, सप्ताह के अंतिम हिस्से अर्थात 15 सितंबर 2023 की दोपहर 11:35 से लेकर 17 सितंबर 2023 की रात 11:00 बजे के बीच आपको मिले-जुले परिणाम मिल सकते हैं। किसी भी प्रकार की नकारात्मकता से बचने के लिए आपको आर्थिक और पारिवारिक मामलों में धैर्य और समझदारी से काम करने की जरूरत होगी। साथ ही, बातचीत का तरीका सौम्य बनाए रखने की भी आवश्यकता होगी। सप्ताह के अंतिम घंटे अर्थात 17 सितंबर की रात 11:00 से 12:00 के बीच की अवधि में आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। 

उपाय: शिवजी का दूध से अभिषेक करें। 

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

कन्या राशि  

कन्या राशि वालों को सप्ताह के शुरुआती हिस्से अर्थात 11 सितंबर से लेकर 12 सितंबर की रात्रि 11:00 बजे तक की अवधि में काफ़ी अच्छे परिणाम मिलने की उम्मीद है। यह अवधि आपको विभिन्न माध्यमों से लाभ दिलाने का काम कर सकती है। आर्थिक मामलों के लिए अवधि अच्छी कही जाएगी अर्थात इस दौरान आप कई दिशाओं में आगे बढ़ सकते हैं और सकारात्मक परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।

वहींं सप्ताह के दूसरे हिस्से अर्थात 12 सितंबर की रात्रि 11:00 बजे से लेकर 15 सितंबर की दोपहर 11:35 तक की अवधि में आप कुछ हद तक कमज़ोर परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। इस दौरान आप पर थकान हावी होने की कोशिश कर सकती है। कभी-कभी हताशा या निराशा के भाव भी देखने को मिल सकते हैं। इस समय जरूरी चीज ख़राब न होने पाए अथवा खोने न पाए इस बात का ख्याल रखना होगा।

सप्ताह के अंतिम हिस्से अर्थात 15 सितंबर 2023 की दोपहर 11:35 से लेकर 17 सितंबर 2023 की रात 11:00 बजे के बीच आपको काफ़ी हद तक अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। पुरानी समस्याएं धीरे-धीरे करके दूर होने लग जाएंगी और आप नए जोश के साथ अपने कामों में लगेंगे तथा सार्थक परिणाम प्राप्त करने में सफल हो सकेंगे। वहीं, सप्ताह के अंतिम घंटे अर्थात 17 सितंबर की रात 11:00 से 12:00 के बीच आपको मिले-जुले परिणाम मिल सकते हैं। 

उपाय: नियमित रूप से मंदिर जाना फायदेमंद रहेगा।

तुला राशि

तुला राशि वालों को सप्ताह के शुरुआती हिस्से अर्थात 11 सितंबर से लेकर 12 सितंबर की रात्रि 11:00 बजे तक की अवधि में अनुकूल परिणाम मिलने की उम्मीद है। इस समय आपके बहुत सारे काम संपन्न हो सकेंगे। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होने के योग भी बनेंगे। आप परिवार के सदस्यों विशेषकर माता-पिता से संबंधित जिम्मेदारियों को निभाने में सफल रहेंगे।

वहींं, सप्ताह के दूसरे हिस्से अर्थात 12 सितंबर की रात्रि 11:00 बजे से लेकर 15 सितंबर की दोपहर 11:35 तक की अवधि में आप काफ़ी हद तक अनुकूल परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। यह समय नई चीजों की प्राप्ति में आपका सहयोग करेगा। आपके प्रयत्न के अनुसार उपलब्धियां मिलते रहने की संभावनाएं हैं। यदि आपने वरिष्ठों को उचित सम्मान दिया तो वरिष्ठ भी आपके सहयोग में समर्पित देखे जा सकेंगे।

सप्ताह के अंतिम हिस्से अर्थात 15 सितंबर 2023 की दोपहर 11:35 से लेकर 17 सितंबर 2023 की रात 11:00 बजे के बीच आपको कुछ कमज़ोर परिणाम मिल सकते हैं। यह अवधि आपको मानसिक तनाव देने का काम कर सकती है। नींद में भी कुछ व्यवधान देखने को मिल सकते हैं। बेहतर होगा कि इस समय अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखकर स्वयं को प्रसन्न रखने की कोशिश करें। वहीं, सप्ताह के अंतिम घंटे अर्थात 17 सितंबर की रात 11:00 से 12:00 के बीच की अवधि में आपको राहत देने वाले परिणाम मिल सकते हैं। 

उपाय: नियमित रूप से गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें। 

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों को सप्ताह के शुरुआती हिस्से अर्थात 11 सितंबर से लेकर 12 सितंबर की रात्रि 11:00 बजे तक की अवधि में मिले-जुले परिणाम मिलने की उम्मीद है। यह समय अच्छी कार्य योजनाओं को बनाने में आपकी मदद कर सकता है। दूर की यात्राएं फायदेमंद रह सकती हैं। पिता अथवा पिता तुल्य व्यक्ति का मार्गदर्शन हितकारी रह सकता है।

वहींं सप्ताह के दूसरे हिस्से अर्थात 12 सितंबर की रात्रि 11:00 बजे से लेकर 15 सितंबर की दोपहर 11:35 तक की अवधि में आप काफ़ी हद तक अनुकूल परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। यदि आप अपनी सीमा में रहकर काम करेंगे, तो सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। वहीं, लापरवाही की स्थिति में सामाजिक छवि ख़राब भी हो सकती है, क्योंकि चंद्रमा पर शनि की दृष्टि का प्रभाव है और अमावस्या के कारण चंद्रमा कमज़ोर है। अतः आपको कर्मों के अनुसार अच्छे या ख़राब परिणाम मिल सकते हैं। यह अवधि कार्यक्षेत्र के मामले में भी इसी तरह की सफलता अथवा असफलता देने का काम कर सकती है अर्थात कर्मों के अनुसार आपको परिणाम मिल सकते हैं।

सप्ताह के अंतिम हिस्से अर्थात 15 सितंबर 2023 की दोपहर 11:35 से लेकर 17 सितंबर 2023 की रात 11:00 बजे के बीच आपको अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। यदि पिछले दिनों किए गए कार्य किसी कारण से उस समय अपना परिणाम नहीं दे पाए थे तो इस समय आपको वह उपलब्धियां मिल सकती हैं। यद्यपि, इस दौरान भावनात्मक रूप से स्वयं को संतुलित रखना जरूरी होगा, क्योंकि ऐसा करने की स्थिति में ही आप सफलता और उपलब्धियां प्राप्त कर सकेंगे। जबकि सप्ताह के अंतिम घंटे अर्थात 17 सितंबर की रात 11:00 से 12:00 के बीच की अवधि में आपको तुलनात्मक रूप से कमज़ोर परिणाम मिल सकते हैं। 

उपाय: इस सप्ताह रात्रि में दूध का सेवन न करें। यदि करना बहुत जरूरी हो तो उसमें केसर या हल्दी मिलाकर सेवन करना शुभ रहेगा। 

अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!

धनु राशि

धनु राशि वालों को सप्ताह के शुरुआती हिस्से अर्थात 11 सितंबर से लेकर 12 सितंबर की रात्रि 11:00 बजे तक की अवधि में कमज़ोर परिणाम मिलने की उम्मीद है। इस दौरान किसी भी प्रकार का रिस्क लेना उचित नहीं रहेगा। चाहे वह किसी नए काम की शुरुआत हो अथवा किसी प्रकार का आर्थिक निवेश। दोनों ही कामों के लिए यह अवधि अच्छी नहीं कही जाएगी। अष्टमेश का अपनी राशि में लाभ भाव के स्वामी के साथ होना भी कुछ अप्रत्याशित लाभ करवा सकता है, लेकिन कोशिशों से किए गए कामों में सफलता मिलने की संभावना कम है।

सप्ताह के दूसरे हिस्से अर्थात 12 सितंबर की रात्रि 11:00 बजे से लेकर 15 सितंबर की दोपहर 11:35 तक की अवधि में आप बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। पुरानी समस्याएं धीरे-धीरे करके दूर होने लग जाएंगी। आप अपनी गलतियों की समीक्षा करके उन्हें नहीं दोहराएंगे और इसके फलस्वरूप आने वाला समय आपके लिए हितकारी होगा। आपके वरिष्ठ और माता-पिता भी इस मामले में आपका सहयोग करते हुए देखे जा सकेंगे।

सप्ताह के अंतिम हिस्से अर्थात 15 सितंबर 2023 की दोपहर 11:35 से लेकर 17 सितंबर 2023 की रात 11:00 बजे के बीच आपको काफ़ी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। कुछ कामों में कम मेहनत के बावजूद भी अच्छी सफलता व उपलब्धि मिलने की संभावना बन रही है। सामाजिक कार्यों के लिए भी यह अवधि अच्छी कही जाएगी। जबकि सप्ताह के अंतिम घंटे अर्थात 17 सितंबर की रात 11:00 से 12:00 के बीच की अवधि में आपको सामान्य तौर पर अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। 

उपाय: किसी पूर्वज के नाम से सामर्थ्य अनुसार गरीबों को भोजन कराएं या खाने-पीने की सामग्री भेंट करें। 

मकर राशि

मकर राशि वालों को सप्ताह के शुरुआती हिस्से अर्थात 11 सितंबर से लेकर 12 सितंबर की रात्रि 11:00 बजे तक की अवधि में अच्छे परिणाम मिलने की उम्मीद है। यह समय निजी जीवन में अच्छी अनुकूलता देने का काम कर सकता है। आपकी लव लाइफ अच्छी रह सकती है। वहीं, विवाहित होने की स्थिति में दांपत्य जीवन का आनंद निर्वाध रूप से मिलने की संभावनाएं हैं। कार्य-व्यवसाय के दृष्टिकोण से भी समय अच्छा कहा जाएगा।

वहींं सप्ताह के दूसरे हिस्से अर्थात 12 सितंबर की रात्रि 11:00 बजे से लेकर 15 सितंबर की दोपहर 11:35 तक की अवधि में आपको कुछ कमज़ोर परिणाम मिल सकते हैं। इस दौरान निजी संबंधों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतनी है। विशेषकर दांपत्य जीवन का पूरा ख्याल रखना है और साझेदारी के मामलों में भी पूरी निष्ठा के साथ काम करते रहना है।

सप्ताह के अंतिम हिस्से अर्थात 15 सितंबर 2023 की दोपहर 11:35 से लेकर 17 सितंबर 2023 की रात 11:00 बजे के बीच आपको तुलनात्मक रूप से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। आपकी समस्याएं और कठिनाइयां धीरे-धीरे करके दूर होने लग जाएंगी और वरिष्ठों के सहयोग से आप नई व सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने में कामयाब हो सकेंगे। जबकि सप्ताह के अंतिम घंटे अर्थात 17 सितंबर की रात 11:00 से 12:00 के बीच की अवधि भी आपको अच्छे परिणाम दिलाना चाहेगी। 

उपाय: सूर्योदय से पूर्व उठकर स्नान ध्यान से निवृत्त होकर सूर्य भगवान को जल चढ़ाना शुभ रहेगा। 

कुंभ राशि 

कुंभ राशि वालों को सप्ताह के शुरुआती हिस्से अर्थात 11 सितंबर से लेकर 12 सितंबर की रात्रि 11:00 बजे तक की अवधि में अच्छे परिणाम मिलने की उम्मीद है। इस समय आप कड़ी मेहनत करके परिणामों को अपने फेवर में करने की क्षमता रखेंगे। आप प्रतिस्पर्धियों से बेहतर करते हुए भी देखे जा सकेंगे। हालांकि, इस दौरान हर मामलों में आपका पक्ष मजबूत रह सकता है, लेकिन विवादों से बचना होगा, विशेषकर किसी स्त्री के साथ विवाद में पड़ने से बचना समझदारी का काम होगा।

सप्ताह के दूसरे हिस्से अर्थात 12 सितंबर की रात्रि 11:00 बजे से लेकर 15 सितंबर की दोपहर 11:35 तक की अवधि में आप सामान्य तौर पर अनुकूल परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। साझेदारी के कामों में समझदारी दिखाकर आप इस अवधि में अच्छा कर सकेंगे। यदि एक से अधिक पार्टनर के साथ आप काम कर रहे हैं तो कोई एक पार्टनर इस समय असंतुष्ट या परेशान रह सकता है। हालांकि, यह कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। आप लोग इस मामले में कोई न कोई समाधान ढूंढ ही लेंगे। निजी जीवन में भी समझदारी दिखाकर आप अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।

सप्ताह के अंतिम हिस्से अर्थात 15 सितंबर 2023 की दोपहर 11:35 से लेकर 17 सितंबर 2023 की रात 11:00 बजे के बीच आपको कुछ हद तक कमज़ोर परिणाम मिल सकते हैं। इस समय किसी भी प्रकार का रिस्क लेना उचित नहीं रहेगा। साथ ही, अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना भी जरूरी होगा जबकि सप्ताह के अंतिम घंटे अर्थात 17 सितंबर की रात 11:00 से 12:00 के बीच की अवधि में तुलनात्मक रूप से बेहतरी का अनुभव कर सकेंगे। 

उपाय:  कन्याओं का पूजन कर उनका आशीर्वाद लें। 

मीन राशि

मीन राशि वालों को सप्ताह के शुरुआती हिस्से अर्थात 11 सितंबर से लेकर 12 सितंबर की रात्रि 11:00 बजे तक की अवधि में मिले-जुले परिणाम मिलने की उम्मीद है। उसमें भी पॉजिटिव साइड अधिक रहेगी। विशेषकर आपकी लव लाइफ काफ़ी अच्छी रह सकती है। यदि आप विद्यार्थी हैं तो आप अच्छा कर सकते हैं। उस पर भी यदि आप किसी क्रिएटिव फील्ड से जुड़े हुए व्यक्ति हैं तो आप और भी अच्छा कर सकते हैं। हालांकि, इस अवधि में भी आपको आवश्यकता से अधिक भावुक होने से बचने की सलाह हम देना चाहेंगे।

सप्ताह के दूसरे हिस्से अर्थात 12 सितंबर की रात्रि 11:00 बजे से लेकर 15 सितंबर की दोपहर 11:35 तक की अवधि में आप काफ़ी हद तक अनुकूल परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने प्रतिस्पर्धियों से बेहतर करते हुए देखे जा सकेंगे। हालांकि, इन प्रतिस्पर्धियों के बीच कोई सशक्त प्रतिस्पर्धी भी होगा। ऐसी स्थिति में यदि सामने से समझौते का कोई प्रस्ताव मिलता है, तो उस पर एक बार विचार कर लेना उचित रहेगा। आर्थिक मामलों में भी इस समय को हम अच्छा कहना चाहेंगे।

सप्ताह के अंतिम हिस्से अर्थात 15 सितंबर 2023 की दोपहर 11:35 से लेकर 17 सितंबर 2023 की रात 11:00 बजे के बीच आपको एवरेज से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। यदि आप क्रोध और जल्दबाजी से बचेंगे तो अधिकांश मामलों में अच्छे परिणाम मिलने की अच्छी उम्मीद है। विशेषकर साझेदारी के कामों से अच्छा लाभ मिलता हुआ प्रतीत हो रहा है। आप रोजमर्रा के कामों में अच्छा प्रदर्शन करते हुए देखे जा सकेंगे जबकि सप्ताह के अंतिम घंटे अर्थात 17 सितंबर की रात 11:00 से 12:00 के बीच की अवधि में आपको कुछ मामलों में कमज़ोर परिणाम भी देखने को मिल सकते हैं। 

उपाय: दीन-दुखियों व गरीबों की सेवा करना शुभ रहेगा। 

हम उम्मीद करते हैं कि इस राशिफल में हमने जितनी मेहनत की है वह मेहनत आपके काम आएगी क्योंकि हमने केवल पूरे सप्ताह को स्थूलता से नहीं देखा है, बल्कि एक-एक दिन के समय को घंटों के अनुपात में देखने के बाद ही राशिफल की गणना की है। आशा है कि हमारा यह प्रयास आपके काम आएगा और आप अपने इस सप्ताह को बेहतर ढंग से प्लान करके बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। भगवती आप सबका कल्याण करें। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.