साप्ताहिक राशिफल (09 अक्टूबर से 15 अक्टूबर, 2023): इस हफ्ते इन राशियों को नहीं होगी धन की कमी!

साप्ताहिक राशिफल 09 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2023: एस्ट्रोसेज आपके लिए लेकर आया है साप्ताहिक राशिफल 09 अक्टूबर से 15 अक्टूबर, 2023 का यह विशेष ब्लॉग। इस ब्लॉग में हम आपको बताएंगे कि अक्टूबर महीने का यह दूसरा सप्ताह राशि चक्र की 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है। साथ ही, इस राशिफल की मदद से कैसे आप इस सप्ताह को बेहतर बना सकते हैं, तो आइये बिना देर किये शुरुआत करते हैं इस ब्लॉग की। 

Varta Astrologers

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

साप्ताहिक राशिफल 09  अक्टूबर से 15 अक्टूबर, 2023: राशि अनुसार राशिफल और उपाय

मेष राशि

मेष राशि वालों को सप्ताह का पहला दिन अर्थात 9 अक्टूबर 2023 का दिन कमज़ोर परिणाम देने का काम कर सकता है। इस समय दूसरों की बजाय खुद पर निर्भर रहना और स्वयं को तनाव मुक्त रखना उचित रहेगा। वहीं, 10 अक्टूबर से लेकर 12 अक्टूबर की शाम 6:15 बजे तक का समय आपके लिए बेहतर रह सकता है। इस अवधि में यदि आप अपने पुराने अनुभवों के आधार पर काम करेंगे तो आपको अच्छे परिणाम मिल सकेंगे। विशेषकर पढ़ने-पढ़ाने, सीखने और प्रेम संबंध इत्यादि से संबंधित मामलों में अच्छे परिणाम मिल सकेंगे।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 12 अक्टूबर की शाम 6:15 बजे से लेकर 15 अक्टूबर की सुबह 5:20 तक की अवधि आपको काफ़ी अच्छे परिणाम देने का काम कर सकती है। हालांकि, सूर्य के निकट होने के कारण चंद्रमा कमज़ोर रहेगा, लेकिन इसके बावजूद भी छठे भाव में होने से आपको विभिन्न मामलों में आगे रखने की कोशिश करेगा। आप प्रतिस्पर्धात्मक कार्यों में बेहतर करते हुए देखे जाएंगे। कोर्ट-कचहरी आदि से जुड़े मामलों में भी आपका पक्ष मजबूत रहेगा।

वहीं, सप्ताहांत अर्थात 15 अक्टूबर की सुबह 5:20 से लेकर सप्ताह के अंतिम मिनट तक की अवधि आपको सामान्य तौर पर अनुकूल परिणाम दे सकती है। साझेदारी के कामों में आप अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। पद-प्रतिष्ठा प्राप्त करने के लिए भी यह अवधि अच्छी कही जाएगी। निजी संबंध विशेषकर दांपत्य जीवन के लिए समय अनुकूल रहेगा।

उपाय: दूध से बनी मिठाई शिव मंदिर में चढ़ाएं। 

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों को सप्ताह का पहला दिन अर्थात 9 अक्टूबर 2023 का दिन अनुकूल परिणाम देने का काम कर सकता है। आपका विश्वास आपको सफलता दिलाएगा। कम दूरी की यात्राएं फायदेमंद रहेंगी। वहीं, 10 अक्टूबर से लेकर 12 अक्टूबर की शाम 6:15 बजे तक का समय आपको कमज़ोर परिणाम देने वाला रह सकता है। इस समय आपका आत्मविश्वास असंतुलित रह सकता है। आप किसी बात को लेकर चिंतित या परेशान रह सकते हैं। हालांकि, निजी संबंधों में कुछ अच्छे परिणाम भी मिल सकते हैं।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 12 अक्टूबर की शाम 6:15 बजे से लेकर 15 अक्टूबर की सुबह 5:20 तक की अवधि आपको मिले-जुले परिणाम दे सकती है। पहली बार की कोशिश में आप अपने सब्जेक्ट्स पर फोकस करने में पीछे रह सकते हैं, लेकिन दोबारा या एक से अधिक बार की कोशिश आपको कामयाबी दिलाएगी। आप विद्यार्थी के रूप में अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। निजी संबंधों में भी अपनी सीमा में रहेंगे, तो अच्छे परिणाम मिल सकेंगे।

वहीं, सप्ताहांत अर्थात 15 अक्टूबर की सुबह 5:20 से लेकर सप्ताह के अंतिम मिनट तक की अवधि आपको सामान्य तौर पर अनुकूल परिणाम दे सकती है।  यह अवधि आपको औरों की तुलना में बेहतर स्थिति में रखना चाहेगी। इन सबके बावजूद भी स्वयं को अहंकारी होने से बचाने की जरूरत रहेगी और जानबूझकर किसी से भी विवाद नहीं करें। कार्यक्षेत्र और नौकरी से संबंधित मामलों में भी समय अच्छा कहा जाएगा।

उपाय: तामसिक भोजन का त्याग करते हुए स्वयं का चरित्र स्वच्छ रखें। 

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों को सप्ताह का पहला दिन अर्थात 9 अक्टूबर 2023 का दिन औसत से बेहतर परिणाम देने का काम कर सकता है। यदि आप सकारात्मक विचार के साथ आगे बढ़ेंगे तो आप आर्थिक और पारिवारिक मामलों में अच्छा कर सकेंगे। वहीं, 10 अक्टूबर से लेकर 12 अक्टूबर की शाम 6:15 बजे तक का समय आपके लिए काफ़ी अच्छा रह सकता है। कम दूरी की यात्राएं फायदेमंद रहेंगी। प्रेम संबंध के लिए भी यह अवधि अच्छी है। स्वजनों से सहयोग मिलने के योग बन रहे हैं।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 12 अक्टूबर की शाम 6:15 बजे से लेकर 15 अक्टूबर की सुबह 5:20 तक की अवधि आपको कुछ हद तक कमज़ोर परिणाम देने का काम कर सकती है। इस दौरान घर-परिवार को लेकर कुछ चिंताएं रह सकती हैं। कुछ समस्याएं भी तनाव देने का काम कर सकती हैं। मन में किसी बात को लेकर अज्ञात भय भी बना रह सकता है।

वहीं, सप्ताहांत अर्थात 15 अक्टूबर की सुबह 5:20 से लेकर सप्ताह के अंतिम मिनट तक की अवधि आपको तुलनात्मक रूप से बेहतर परिणाम दे सकती है। इस दौरान आपको संतान या शिक्षा से संबंधित कुछ चिंताएं रह सकती हैं, लेकिन थोड़ी सी कोशिशों के बाद आप उन चिताओं से मुक्त हो सकेंगे और इन क्षेत्रों में आप अच्छा कर सकेंगे। कोशिश करें कि इस समय मित्र या किसी स्वजन से विवाद न हो पाए।

उपाय: नियमित रूप से मंदिर जाना शुभ रहेगा। 

कर्क राशि  

कर्क राशि वालों को सप्ताह का पहला दिन अर्थात 9 अक्टूबर 2023 का दिन अच्छे परिणाम दे सकता है। इस दिन आप कुछ हद तक भावुक रह सकते हैं, लेकिन आपकी भावनाओं की कद्र भी होती रहेगी। वहीं, 10 अक्टूबर से लेकर 12 अक्टूबर की शाम 6:15 बजे तक का समय आपके लिए औसत से बेहतर रह सकता है। कोशिश करने पर आप आर्थिक और पारिवारिक मामलों में अच्छा कर सकेंगे। वहीं, इन मामलों में लापरवाही बिल्कुल न दिखाने की सलाह भी हम आपको देना चाहेंगे।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 12 अक्टूबर की शाम 6:15 बजे से लेकर 15 अक्टूबर की सुबह 5:20 तक की समय अवधि आपके लिए काफ़ी अच्छे परिणाम देने का काम कर सकती है। आपका आत्मविश्वास आपको फायदा दिलाने का काम करेगा। कम दूरी की यात्राएं आपके लिए फायदेमंद रहेंगी। कहीं से कोई अच्छी खबर भी सुनने को मिल सकती है। भाई बंधु और करीबी मित्र आपके सहयोगी बनेंगे।

वहीं सप्ताहांत अर्थात 15 अक्टूबर की सुबह 5:20 से लेकर सप्ताह के अंतिम मिनट तक की अवधि आपको कमज़ोर परिणाम दे सकती है। आप किसी बात को लेकर गुस्से में या आक्रोश में रह सकते हैं। विशेषकर घर के भीतर आपका गुस्सा अधिक रह सकता है। ऐसे में, स्वयं को शांत रखने की कोशिश करें तथा घर की चीजों को नुकसान पहुंचाने से बचें। 

उपाय: हनुमान जी के मंदिर में लाल मिठाई चढ़ाएं। 

सिंह राशि 

सिंह राशि वालों को सप्ताह का पहला दिन अर्थात 9 अक्टूबर 2023 का दिन कमज़ोर परिणाम दे सकता है। अतः इस दिन बेकार के खर्चों और व्यर्थ की यात्राओं से बचना समझदारी होगा। वहीं, 10 अक्टूबर से लेकर 12 अक्टूबर की शाम 6:15 बजे तक का समय आपके लिए काफ़ी अच्छा रह सकता है। इस दौरान आप कुछ शानदार और क्रिएटिव करने की कोशिश करेंगे। दूर के स्थान से संबंध रखने वाले कामों के बनने से मन प्रसन्न रहेगा।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 12 अक्टूबर की शाम 6:15 बजे से लेकर 15 अक्टूबर की सुबह 5:20 तक की अवधि आपको मिले-जुले परिणाम देने का काम कर सकती है। इस समय अपनी सीमाओं में रहकर और समझदारी दिखाने की स्थिति में आप आर्थिक और पारिवारिक मामलों में अच्छा कर सकेंगे। वहीं, उचित खान-पान रखने की स्थिति में आप अपने स्वास्थ्य को मेंटेन रख सकेंगे। 

सप्ताहांत अर्थात 15 अक्टूबर की सुबह 5:20 से लेकर सप्ताह के अंतिम मिनट तक की अवधि आपको सामान्य तौर पर अच्छे परिणाम दे सकती है। इस दौरान आपके कॉन्फिडेंस में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। लेकिन आपको ओवर कॉन्फिडेंट होने से बचना होगा। भाई-बंधु और करीबी लोगों से अच्छा सहयोग मिल सकेगा, परंतु इसके लिए आपको उनके साथ अच्छा व्यवहार और बर्ताव करना भी जरूरी होगा।

उपाय: नियमित रूप से शिव मंदिर जाना शुभ रहेगा।

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

कन्या राशि 

कन्या राशि वालों को सप्ताह का पहला दिन अर्थात 9 अक्टूबर 2023 का दिन अच्छे परिणाम देने का काम कर सकता है। इस समय आपकी मेहनत के परिणाम सार्थक मिलने की संभावनाएं हैं। साथ ही, आर्थिक मामलों के लिए भी यह दिन काफ़ी सकारात्मक रह सकता है। वहीं, 10 अक्टूबर से लेकर 12 अक्टूबर की शाम 6:15 बजे तक का समय आपके लिए कमज़ोर रह सकता है। अतः इस दौरान स्वयं के स्वास्थ्य का ख्याल तो रखना ही है, साथ ही आर्थिक मामलों में भी समझदारी दिखाने की जरूरत होगी।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 12 अक्टूबर की शाम 6:15 बजे से लेकर 15 अक्टूबर की सुबह 5:20 तक की अवधि आपको काफ़ी हद तक अनुकूल परिणाम देने का काम कर सकती है। दूर के स्थान से संबंधित कामों के बनने की अच्छी संभावना है। आर्थिक मामलों में भी यह समय अच्छे परिणाम दे सकता है। साथ ही, निजी संबंधों में भी आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।

वहीं, सप्ताहांत अर्थात 15 अक्टूबर की सुबह 5:20 से लेकर सप्ताह के अंतिम मिनट तक की अवधि आपको मिले-जुले परिणाम दे सकती है। यद्यपि, इस दौरान आर्थिक मामलों में आप अच्छा कर सकते हैं, लेकिन पारिवारिक मामलों में समझदारी दिखाने पर ही सामंजस्य बन सकेगा। साथ ही, इस अवधि में उचित खान-पान रखने के बाद ही आप अपने स्वास्थ्य को मेंटेन कर सकेंगे।

उपाय: कन्याओं को दूध की बनी मिठाई खिलाएं। 

तुला राशि

तुला राशि वालों को सप्ताह का पहला दिन अर्थात 9 अक्टूबर 2023 का दिन काफ़ी अच्छे परिणाम दे सकता है। इस दिन न केवल कामों के बनने के योग हैं, बल्कि सामाजिक मान-प्रतिष्ठा मिलने की भी संभावनाएं बन रही हैं। वहीं, 10 अक्टूबर से लेकर 12 अक्टूबर की शाम 6:15 बजे तक का समय आपके लिए काफ़ी हद तक अनुकूल रह सकता है। आपकी मेहनत के परिणाम इस दौरान पर्याप्त मात्रा में मिल सकेंगे। आर्थिक मामलों में अच्छी उपलब्धियां मिलने की भी संभावना है। निजी जीवन में भी सकारात्मक परिणाम मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 12 अक्टूबर की शाम 6:15 बजे से लेकर 15 अक्टूबर की सुबह 5:20 तक की अवधि आपको कमज़ोर परिणाम देने का काम कर सकती है। इस समय व्यर्थ की भागदौड़ आपको थकाने का काम कर सकती है। आंखों या पैरों में कोई तकलीफ भी रह सकती है। हालांकि, दूर के स्थान से संबंधित कुछ कामों के बनने की संभावनाएं हैं, फिर भी सामान्य तौर पर आपको सजग रहना होगा।

वहीं, सप्ताहांत अर्थात 15 अक्टूबर की सुबह 5:20 से लेकर सप्ताह के अंतिम मिनट तक की अवधि आपको तुलनात्मक रूप से बेहतर परिणाम दे सकती है। यद्यपि मन में किसी बात को लेकर गुस्सा बना रह सकता है लेकिन इन सबके बावजूद भी आपके काम बनने की अच्छी संभावना है। आर्थिक मामलों में भी संतोषप्रद परिणाम मिलते रहेंगे।

उपाय: किन्नरों को हरे रंग के वस्त्र भेंट करें। 

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि वालों को सप्ताह का पहला दिन अर्थात 9 अक्टूबर 2023 का दिन मिले-जुले परिणाम दे सकता है। हालांकि, भागदौड़ तुलनात्मक रूप से अधिक रह सकती है, फिर भी परिणाम आपके पक्ष में रहेंगे। वहीं, 10 अक्टूबर से लेकर 12 अक्टूबर की शाम 6:15 बजे तक का समय आपके लिए काफ़ी अच्छा रह सकता है। यह अवधि कामों में सफलता दिलाने का काम करेगी। साथ ही, सामाजिक मान-प्रतिष्ठा के लिए भी समय को अनुकूल कहा जाएगा। निजी संबंधों में भी अच्छे परिणाम मिलने की संभावनाएं हैं।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 12 अक्टूबर की शाम 6:15 बजे से लेकर 15 अक्टूबर की सुबह 5:20 तक की अवधि आपको अनुकूल परिणाम देने का काम कर सकती है। दूर की यात्राएं फायदेमंद रह सकती हैं। पिता या पिता तुल्य व्यक्ति के सहयोग से काम बनेंगे। आपके मन में धार्मिकता के भावों की अधिकता रह सकती है।

वहीं, सप्ताहांत अर्थात 15 अक्टूबर की सुबह 5:20 से लेकर सप्ताह के अंतिम मिनट तक की अवधि आपके लिए कमज़ोर रह सकती है। इस दौरान भागदौड़ अधिक हो सकती है। खर्चें भी तुलनात्मक रूप से ज्यादा रह सकते हैं। इस समय आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति भी तुलनात्मक रूप से ज्यादा जागरूक रहने की जरूरत होगी।

उपाय: भगवान शिव का दूध से अभिषेक करें। 

अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!

धनु राशि

धनु राशि वालों को सप्ताह का पहला दिन अर्थात 9 अक्टूबर 2023 का दिन कमज़ोर परिणाम दे सकता है। इस दिन किसी भी प्रकार का बड़ा रिस्क लेना उचित नहीं रहेगा। वहीं, 10 अक्टूबर से लेकर 12 अक्टूबर की शाम 6:15 बजे तक का समय आपके लिए तुलनात्मक रूप से बेहतर रह सकता है। पुरानी समस्याएं धीरे-धीरे कम होंगी और नई योजनाओं पर बात आगे बढ़ेगी। मन में धार्मिकता के भाव मजबूत होंगे।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 12 अक्टूबर की शाम 6:15 बजे से लेकर 15 अक्टूबर की सुबह 5:20 तक की अवधि आपको काफ़ी अच्छे परिणाम देने का काम कर सकती है। इस समय कुछ काम अप्रत्याशित रूप से भी बन सकते हैं। उचित आचार-व्यवहार करने की स्थिति में सामाजिक मान-प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। कामों के बनने से मन प्रसन्न रहेगा। 

वहीं, सप्ताहांत अर्थात 15 अक्टूबर की सुबह 5:20 से लेकर सप्ताह के अंतिम मिनट तक की अवधि अच्छी रह सकती है। आपकी मेहनत के कुछ परिणाम यदि पिछले दिनों नहीं मिल पाए थे तो यह अवधि उन परिणाम को दिलाने में आपकी मदद करेगी। आर्थिक मामलों में अच्छी अनुकूलता देखने को मिलेगी। फिर भी मन के भीतर एक अजीब सा क्रोध या आक्रोश देखने को मिल सकता है जिसे नियंत्रित करने की आवश्यकता होगी।

उपाय: चरित्र को शुद्ध रखते हुए स्वयं को सात्विक बनाए रखें।

मकर राशि 

मकर राशि वालों को सप्ताह का पहला दिन अर्थात 9 अक्टूबर 2023 का दिन अनुकूल परिणाम देने का काम कर सकता है। इस दिन आप निजी जीवन में आनंद का अनुभव कर सकेंगे। रोजमर्रा के कामों में भी अनुकूलता देखने को मिलेगी। वहीं, 10 अक्टूबर से लेकर 12 अक्टूबर की शाम 6:15 बजे तक का समय आपके लिए कमज़ोर रह सकता है। अतः इस दौरान किसी भी प्रकार का बड़ा रिस्क लेना ठीक नहीं रहेगा। साथ ही, अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना भी जरूरी रहेगा।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 12 अक्टूबर की शाम 6:15 बजे से लेकर 15 अक्टूबर की सुबह 5:20 तक की अवधि आपको तुलनात्मक रूप से बेहतर परिणाम दे सकती है। पुरानी समस्याएं धीरे-धीरे कम होंगी। हालांकि, मन में चिंता के भाव रह सकते हैं लेकिन किसी वरिष्ठ के सहयोग से सब कुछ ठीक बना रहेगा। 

वहीं, सप्ताहांत अर्थात 15 अक्टूबर की सुबह 5:20 से लेकर सप्ताह के अंतिम मिनट तक की अवधि आपको अनुकूल परिणाम दे सकती है। काम बनने से मन प्रसन्न रहेगा और वरिष्ठ भी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। किसी सामाजिक कार्य में भाग लेने का मौका भी मिल सकता है। 

उपाय: पूर्वजों के निमित्त यथासामर्थ्य गरीबों को भोजन कराना शुभ रहेगा। 

कुंभ राशि 

कुंभ राशि वालों को सप्ताह का पहला दिन अर्थात 9 अक्टूबर 2023 का दिन अच्छे परिणाम देने का काम कर सकता है। चाहे मामला आर्थिक हो. निजी जीवन से संबंधित हो या फिर किसी भी तरीके का प्रतिस्पर्धात्मक कार्य हो, इस दिन अधिकांश मामलों में आप अच्छा करते हुए देखे जा सकेंगे। वहीं, 10 अक्टूबर से लेकर 12 अक्टूबर की शाम 6:15 बजे तक का समय भी आपके लिए अनुकूल रह सकता है। निजी संबंधों में भी सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। विशेषकर दांपत्य जीवन में अच्छी अनुकूलता देखने को मिल सकती है। रोजमर्रा के कामों में भी आप बेहतर करते हुए देखे जा सकेंगे।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 12 अक्टूबर की शाम 6:15 बजे से लेकर 15 अक्टूबर की सुबह 5:20 तक की अवधि आपके लिए कमज़ोर रह सकती है इसलिए इस दौरान किसी भी प्रकार का बड़ा रिस्क नहीं लेना है। साथ ही, अपने स्वास्थ्य का ख्याल भी रखना है। यदि वाहन स्वयं चलाते हैं तो वाहन सावधानीपूर्वक चलाने की आवश्यकता होगी।

वहीं, सप्ताहांत अर्थात 15 अक्टूबर की सुबह 5:20 से लेकर सप्ताह के अंतिम मिनट तक की अवधि आपको तुलनात्मक रूप से बेहतर परिणाम दे सकती है। पुरानी समस्याएं दूर होंगी और नई कार्य योजनाओं पर आप आगे बढ़ेंगे। पिता का मार्गदर्शन हितकारी रहेगा और मन में भी  धार्मिकता के भाव बढ़ सकते हैं। 

उपाय: बुजुर्गों की सेवा करते हुए उनका आशीर्वाद लें।

मीन राशि

मीन राशि वालों को सप्ताह का पहला दिन अर्थात 9 अक्टूबर 2023 का दिन काफ़ी हद तक अनुकूल परिणाम दे सकता है। युवा लोगों की लव लाइफ में यह सप्ताह प्यार के रंग घोलने का काम कर सकता है। विद्यार्थी लोग भी अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। वहीं, 10 अक्टूबर से लेकर 12 अक्टूबर की शाम 6:15 बजे तक का समय आपके लिए अच्छा रह सकता है। आपकी मेहनत के अच्छे परिणाम मिलेंगे। आप अपने प्रतिस्पर्धियों से बेहतर करते हुए देखे जा सकेंगे।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 12 अक्टूबर की शाम 6:15 बजे से लेकर 15 अक्टूबर की सुबह 5:20 तक की अवधि आपको सामान्य तौर पर अनुकूल परिणाम देने का काम कर सकती है। मामला साझेदारी का हो या फिर नए व्यापार-व्यवसाय का, इस दौरान आप कुछ बेहतर करने की सोचेंगे। हालांकि, जल्दबाजी की बजाय धैर्य से काम लेंगे तो परिणाम ज्यादा अच्छे रहेंगे।

वहीं, सप्ताहांत अर्थात 15 अक्टूबर की सुबह 5:20 से लेकर सप्ताह के अंतिम मिनट तक की अवधि आपको कमज़ोर परिणाम दे सकती है। इस दौरान आपके भीतर क्रोध की अधिकता और जल्दबाजी के भाव देखने को मिल सकते हैं जबकि इस समय आपको धैर्य से काम करने की आवश्यकता होगी, अन्यथा काम बिगड़ सकते हैं और आपका नुकसान हो सकता है इसलिए धैर्य और ईमानदारी के साथ काम करके आप अनुकूलता के लेवल को बैलेंस कर सकेंगे।

उपाय: कन्याओं का पूजन कर उनका आशीर्वाद लेना शुभ रहेगा। 

हम उम्मीद करते हैं कि इस राशिफल में हमने जितनी मेहनत की है वह मेहनत आपके काम आएगी क्योंकि हमने केवल पूरे सप्ताह को स्थूलता से नहीं देखा है, बल्कि एक-एक दिन के समय को घंटों के अनुपात में देखने के बाद ही राशिफल की गणना की है। आशा है कि हमारा यह प्रयास आपके काम आएगा और आप अपने इस सप्ताह को बेहतर ढंग से प्लान करके बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। भगवती आप सबका कल्याण करें। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.