जानिए वो कथा जब भगवान शिव को एक दानव की पत्नी ने श्राप दे दिया था

भगवान शिव को देवों के देव महादेव का दर्जा प्राप्त है। भगवान शिव उन प्रमुख देवताओं में शामिल हैं जिन पर सृष्टि के संचालन की ज़िम्मेदारी है। त्रिदेवों में भगवान शिव को संहारक का दर्जा प्राप्त है। समुद्र मंथन में निकले विष से दुनिया को बचाने के लिए भगवान शिव ने वो विष का प्याला ग्रहण कर लिया था। यही वजहें हैं कि भगवान शिव का महत्व सनातन धर्म में काफी ज्यादा है। भगवान शिव के बारे में मान्यता है कि वे जितनी ही तेजी से किसी बात पर प्रसन्न होते हैं, उतना ही प्रचंड क्रोध भी उन्हें आता है। ऐसे में भगवान शिव की पूजा करते वक़्त कुछ नियमों का पालन करना बेहद जरूरी हो जाता है। 

जीवन की दुविधा दूर करने के लिए विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात और चैट

उनमें से ही एक नियम महादेव को तुलसी पत्र चढ़ाने से जुड़ा है। क्या आपको पता है कि भगवान शिव की पूजा में तुलसी का पत्ता चढ़ाना निषेध माना गया है? अगर हाँ? तो क्या आपको इससे जुड़ी कथा पता है क्योंकि आज हम आपको इस लेख में वो कथा बताने वाले हैं जिसके बाद भगवान महादेव को तुलसी पत्र चढ़ाना वर्जित हो गया। आइये जानते हैं उस कथा के बारे में।

क्यों नहीं चढ़ाया जाता है भगवान शिव को तुलसी का पत्ता?

पौराणिक कथाओं के अनुसार जालंधर नामक एक राक्षस हुआ करता था जिसकी पत्नी वृंदा एक बेहद ही पतिव्रता स्त्री थी। जालंधर एक क्रूर दानव था और उसकी मंशा स्वर्ग पर राज करने की थी। इसके अलावा वो आम मनुष्य को भी परेशान करता रहता। जालंधर का उत्पात इतना बढ़ गया था कि भगवान शिव ने उसका वध करने का ठान लिया।

लेकिन जालंधर का वध करना आसान नहीं था और इसकी वजह थी उसकी पतिव्रता पत्नी वृंदा। वृंदा की पतिव्रता की वजह से जालंधर अमर हो चुका था। जालंधर का वध तभी किया जा सकता था जब उसकी पत्नी वृंदा की पतिव्रता भंग होती। ऐसे में भगवान विष्णु ने जालंधर का रूप धारण कर वृंदा की पतिव्रता को भंग कर दिया। वृंदा की पतिव्रता भंग होते ही भगवान शिव ने जालंधर का वध कर दिया।

कहा जाता है कि जब वृंदा को इस बात का पता चला कि उसके पति जालंधर का वध हो गया है तो उसने भी आत्मदाह कर लिया। जहां उसने आत्मदाह किया, वहां एक तुलसी का पौधा निकल आया। कहते हैं कि वृंदा ने आत्मदाह से पहले भगवान शिव को श्राप दे दिया कि उनकी पूजा में कभी भी तुलसी का पत्ता नहीं चढ़ाया जा सकेगा। इसके साथ ही उसने भगवान विष्णु को भी पत्थर हो जाने का श्राप दे दिया जिसके बदले में भगवान विष्णु ने उसे लकड़ी हो जाने का श्राप दे दिया।

इस दिन के बाद से ही वृंदा के श्राप की वजह से भगवान शिव की पूजा में तुलसी पत्र का उपयोग निषेध हो गया। भगवान विष्णु के श्राप की वजह से वृंदा तुलसी बन गयी और वृंदा के श्राप की वजह से भगवान विष्णु को शालिग्राम पत्थर के तौर पर पूजा जाने लगा।

ये भी पढ़ें : तुलसी के पत्ते को चबाना है वर्जित, जानें इसकी वैज्ञानिक और धार्मिक वजह

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख जरूर पसंद आया होगा। ऐसे ही और भी लेखों के लिए बने रहिए एस्ट्रोसेज के साथ। धन्यवाद !

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.